लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुरुद जंजीरा

सूची मुरुद जंजीरा

मुरुद या मुरुद जंजीरा एक गांव है जो महाराष्ट्र राज्‍य के रायगढ़ जिले में स्थित है। यह अलीबाग से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मुरुड का नाम सुनते ही दिमाग में जंजीरा के अपराजेय किले की तस्‍वीर उभरती है। यह किला इतिहास में जंजीरा के सिद्दिकियों के राजधानी के रूप में प्रसिद्ध है। यह किला बीच समुद्र में बना हुआ है। लेकिन आज यह स्‍थान एक प्रमुख पर्यटक स्‍थल के रूप में विकसित हो चुका है। यह अपने खूबसूरत बीच रिजॉर्टों के लिए प्रसिद्ध है। .

1 संबंध: मुरुद जंजीरा किला

मुरुद जंजीरा किला

मुरुद-जंजीरा मुरुद-जंजीरा भारत के महाराष्ट्र राज्य के रायगड जिले के तटीय गाँव मुरुड में स्थित एक किला हैं। यह भारत के पश्चिमी तट का एक मात्र किला हैं, जो की कभी भी जीता जा सक्त था । यह किला 350 वर्ष पुराना है। स्‍थानीय लोग इसे मुस्लिम किला कहते हैं, जिसका शाब्दिक अर्थ अजेय होता है। माना जाता है कि यह किला पंच पीर पंजातन शाह बाबा के संरक्षण में है। शाह बाबा का मकबरा भी इसी किले में है। यह किला समुद्र तल से 90 फीट ऊंचा है। इसकी नींव 20 फीट गहरी है। यह किला सिद्दी जौहर द्वारा बनवाया गया था। इस किले का निर्माण 22 वर्षों में हुआ था। यह किला 22 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 22 सुरक्षा चौकियां है। ब्रिटिश, पुर्तगाली, शिवाजी, कान्‍होजी आंग्रे, चिम्‍माजी अप्‍पा तथा शंभाजी ने इस किले को जीतने का काफी प्रयास किया था, लेकिन कोई सफल नहीं हो सका। इस किले में सिद्दिकी शासकों की कई तोपें अभी भी रखी हुई हैं। जंजीरा का किला जाने के लिए ऑटोरिक्‍शा से मुरुड से राजपुरी जाना होता है। यहां से नाव द्वारा जंजीरा का किला जाया जा सकता है। एक व्‍यक्‍ित का नाव का किराया 20 रु.

नई!!: मुरुद जंजीरा और मुरुद जंजीरा किला · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुरुड, मुरुद, रायगढ़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »