लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुफ़्ती मोहम्मद सईद

सूची मुफ़्ती मोहम्मद सईद

मुफ़्ती मोहम्मद सईद (12 जनवरी 1936 - 7 जनवरी 2016) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री थे। वे जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष थे। वे भारत के गृह मंत्री भी रहे। इस पद पर आसीन होने वाले वे पहले मुस्लिम भारतीय थे। ०७ जनवरी २०१६ को दिल्ली में उनका निधन हुआ। २०१४ के चुनावों में वे अनंतनाग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार हिलाल अहमद शाह को 6028 वोटों के अंतर से हराकर विधायक निर्वाचित हुए। साल १९८९ में इनकी बेटी रूबैया सईद का अपहरण कर लिया गया था। रुबैया के बदले में आतंकवादियों ने अपने पांच साथियों को मुक्त करवा दिया था। इस घटना का विरोध जम्मू कश्मीर के तत्कालीन मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने किया था। भारत के गृहमंत्री रहते हुए भी २४ दिसम्बर १९९९ को इन्डियन एयरलाइंस का विमान अपहृत कर लिया गया, परिणाम स्वरूप अजहर मसूद एवं अन्य दो आतंकियों को रिहा करना पड़ा। .

9 संबंधों: नरिंदर नाथ वोहरा, निर्मल सिंह, भारत के गृह मंत्री, महबूबा मुफ़्ती, जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची, ग़ुलाम नबी आज़ाद, १३ दिसम्बर, २०१६ में निधन

नरिंदर नाथ वोहरा

नरिंदर नाथ वोहरा (जन्म 5 मई 1936) भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं जम्मू और कश्मीर राज्य के वर्तमान राज्यपाल हैं। वोहरा 28 जून 2008 से इस पद पर हैं और इन्होने यह पदभार एस के सिन्हा के परवर्ती के रूप में ग्रहण किया था। वोहरा, के कार्यकाल के दौरान गुलाम नबी आजाद, उमर अब्दुल्ला, मुफ़्ती मुहम्मद सईद तथा महबूबा मुफ़्ती (वर्तमान) के रूप में जम्मू कश्मीर में चार मुख्यमंत्री बदल चुके हैं। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और नरिंदर नाथ वोहरा · और देखें »

निर्मल सिंह

निर्मल कुमार सिंह एक राजनीतिज्ञ तथा वर्तमान जम्मू और कश्मीर के उप मुख्यमंत्री हैं। वे बिल्लावर सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक हैं। २०१४ के चुनावों में वे कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ॰ मनोहर लाल शर्मा को 17975 वोटों के अंतर से हराकर निर्वाचित हुए। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और निर्मल सिंह · और देखें »

भारत के गृह मंत्री

भारत के गृह मंत्री या गृह मंत्री, भारत सरकार के गृह मंत्रालय के प्रमुख को कहा जाता है। केन्द्रीय कैबिनेट के वरिष्ठतम पदों में से एक, गृह मंत्री की मुख्य जिम्मेदारी भारत की आंतरिक सुरक्षा से सम्बन्धित विषयों को देखना है। 26 मई 2014 से राजनाथ सिंह भारत के तीसवें गृह मंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और भारत के गृह मंत्री · और देखें »

महबूबा मुफ़्ती

महबूबा मुफ़्ती (जन्म:22 मई 1959, बिजबिहारा) एक भारतीय राजनीतिज्ञ तथा जम्मू और कश्मीर की तेरहवीं और एक महिला के रूप में राज्य की प्रथम मुख्यमंत्री हैं। महबूबा मुफ्ती से पूर्व वर्ष 1980 में सैयदा अनवरा तैमूर किसी भरतीय राज्य (असम) की पहली मुस्लिम मुख्यमंत्री बनी थीं। इस प्रकार वे देश के किसी राज्य की दूसरी मुस्लिम मुख्यमंत्री हैं। वे अनंतनाग से लोकसभा सांसद है। साथ ही जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की राजनेत्री और अध्यक्षा तथा जम्मू और कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री है। पिता की बीमारी के बाद एम्स, दिल्ली में मृत्यु हो जाने के बाद वो जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री बनी हैं।महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की पहली महिला राजनेत्री है। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और महबूबा मुफ़्ती · और देखें »

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी

जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी एक जम्मू और कश्मीर में राजनीतिक पार्टी है। इस पार्टी के अध्यक्ष मुफ़्ती मोहम्मद सईद थे, वे जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और जम्मू और कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी · और देखें »

जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची

भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में मुख्यमंत्री राज्य का मुखिया होता है। वर्तमान में जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती हैं। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

ग़ुलाम नबी आज़ाद

ग़ुलाम नबी आज़ाद (जन्म: 7 मार्च 1949) वर्तमान भारत सरकार में राज्य सभा के विपक्ष के नेता है। वे वाशिम, महाराष्ट्र से सातवीं और आठवीं लोक सभा के सदस्य रहे हैं। वे पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में मंत्री बनाया गया था। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और ग़ुलाम नबी आज़ाद · और देखें »

१३ दिसम्बर

13 दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 347वॉ (लीप वर्ष में 348 वॉ) दिन है। साल में अभी और 18 दिन बाकी है। .

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और १३ दिसम्बर · और देखें »

२०१६ में निधन

निम्नलिखित सूची उन लोगों की है जिनका २०१६ में निधन हो गया। यहाँ पर सभी दिनांक के क्रमानुसार हैं और एक दिन की दो या अधिक प्रविष्टियाँ होने पर उनके मूल नाम को वर्णक्रमानुसार में दिया गया है। यहाँ लिखने का अनुक्रम निम्न है.

नई!!: मुफ़्ती मोहम्मद सईद और २०१६ में निधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुफ़्ती मुहम्मद सईद, मुफ्ती मोहम्मद सईद

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »