लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुनस्यारी तहसील

सूची मुनस्यारी तहसील

मुनस्यारी तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय मुनस्‍यारी नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में धारचूला तहसील, पश्चिम में बागेश्वर जनपद की कपकोट तहसील तथा चमोली जनपद की जोशीमठ तहसील, उत्तर में चीन तथा दक्षिण में डीडीहाट और बेरीनाग तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 219 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 46523 है। .

8 संबंधों: डीडीहाट तहसील, धारचूला तहसील, पिथौरागढ़ जिला, बेरीनाग तहसील, रामगंगा (पूर्वी), गोरी नदी, कपकोट तहसील, उत्तराखण्ड की तहसीलें

डीडीहाट तहसील

डीडीहाट तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय डीडीहाट नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में धारचूला तहसील, पश्चिम में बेरीनाग तहसील, उत्तर में मुनस्यारी तहसील तथा दक्षिण में पिथौरागढ़ तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 363 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 80411 है। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और डीडीहाट तहसील · और देखें »

धारचूला तहसील

धारचूला तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के पूर्वी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय धारचूला नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में नेपाल, पश्चिम में मुनस्यारी तहसील, उत्तर में चीन तथा दक्षिण में डीडीहाट तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 71 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 65,689 है। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और धारचूला तहसील · और देखें »

पिथौरागढ़ जिला

पिथौरागढ़ भारतीय राज्य उत्तराखण्ड का एक जिला है। यह क्षेत्र 2,750 वर्ग मीटर में फैला हुआ है। 2011 के जनसंख्या गणना के अनुसार यहाँ कुल 4,85,993 लोग रहते हैं। जिले का मुख्यालय पिथौरागढ़ है। यहाँ आधिकारिक रूप से और शिक्षा के लिए हिन्दी भाषा का उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यहाँ अधिक संख्या में कुमाऊँनी भाषा बोलने वाले लोग रहते हैं। 24 फरवरी 1960 को पिथौरागढ़ की 30 पट्टियां और अल्मोड़े की दो पट्टियों को मिलाकर पिथौरागढ़ जिले का गठन किया गया था। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और पिथौरागढ़ जिला · और देखें »

बेरीनाग तहसील

बेरीनाग तहसील भारत के उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़ जनपद में एक तहसील है। पिथौरागढ़ जनपद के पश्चिमी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय बेरीनाग नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में डीडीहाट तहसील, पश्चिम में बागेश्वर जनपद की कांडा तहसील, उत्तर में मुनस्यारी तहसील तथा दक्षिण में गंगोलीहाट तहसील है। तहसील के अधिकार क्षेत्र में कुल 283 गाँव आते हैं, और 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी जनसंख्या 52069 है। तहसील में कुल १५ पट्टियां हैं: चौकोड़ी, बेरीनाग, चौड़मन्या, गढ़ति, राईआगर, संगौड़, डुंगरी पंत, भुवनेश्वर, कालेटी, कालासीला, खितोली, त्रिपुरादेवी, लोहाथल, उप्राड़ा पाठक और पांखू। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और बेरीनाग तहसील · और देखें »

रामगंगा (पूर्वी)

रामगंगा नदी, जिसे पूर्वी रामगंगा भी कहते हैं, उत्तराखण्ड राज्य के पिथौरागढ़ जनपद में बहने वाली एक नदी है। इसका उद्गम मुनस्यारी तहसील में स्थित नमिक हिमनद से होता है। यह दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर बहती है। कई छोटी नदियां इससे जुड़ती है। पिथौरागढ़ में घाट के पास रामेश्वर में यह सरयू नदी में मिल जाती है। इनके संगम से २० किलोमीटर आगे ही पंचेश्वर में सरयू नदी काली में मिल जाती है। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और रामगंगा (पूर्वी) · और देखें »

गोरी नदी

गोरी नदी, जिसे गोरी गंगा या गोरी गाड़ भी कहा जाता है, भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बहने वाली काली नदी की एक सहायक नदी है। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और गोरी नदी · और देखें »

कपकोट तहसील

कपकोट तहसील भारत के उत्तराखण्ड राज्य में बागेश्वर जनपद की एक तहसील है। बागेश्वर जनपद के उत्तरी भाग में स्थित इस तहसील के मुख्यालय कपकोट नगर में स्थित हैं। इसके पूर्व में पिथौरागढ़ जनपद की बेरीनाग तहसील, पश्चिम में चमोली जनपद की जोशीमठ और थराली तहसील, उत्तर में पिथौरागढ़ जनपद की मुनस्यारी तहसील, तथा दक्षिण में कांडा, गरुड़ और बागेश्वर तहसील है। .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और कपकोट तहसील · और देखें »

उत्तराखण्ड की तहसीलें

उत्तराखण्ड के १३ जिलों में कुल ७९ तहसीलें हैं, जो निम्नलिखित हैं: .

नई!!: मुनस्यारी तहसील और उत्तराखण्ड की तहसीलें · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »