लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुकेश अंबानी

सूची मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी (जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में) एक भारतीय व्यवसायी हैं और फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के छत्तीसवें सबसे अमीर आदमी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून ५०० कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 % है। उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 22.2 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिस से वे भारत के सबसे अमीर आदमी साबित होते हैं। मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के बेटे हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं। .

18 संबंधों: एंटीलिया (भवन), धीरूभाई अंबानी, नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, नीता अंबानी, फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची, भारत में हिन्दू धर्म, रिलायन्स इण्डस्ट्रीज, रिलायंस फ्रेश, रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह, ईशा अम्बानी, आनंद जैन, आम आदमी पार्टी, आकाश अम्बानी, अनिल अंबानी, अरविंद केजरीवाल, अंबानी परिवार, उद्योगपति, 2007 के अरबपतियों की सूची

एंटीलिया (भवन)

एंटीलिया (Antilia) दक्षिण मुम्बई, भारत में एक निजी घर है। यह रिलायन्स इण्डस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी और उनके ६०० कर्मचारियों का निवास स्थान है।  मुकेश अंबानी का नाम दुनिया के 50 अमीर आदमी के लिस्ट में है, दुनिया का दूसरा और भारत के पहले और सबसे महंगे घर के मालिक भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी है, कई हाईटेक सुविधाओं से लैस इस घर का नाम है एंटिलिया जो मुम्बई में स्थित है। 27 मंज़िला यह आलिशान ईमारत 40000 स्क्वायर फ़ीट में बना हुआ है। इस घर की अनुमानित कीमत 1 बिलियन डॉलर है। इस घर में 168 कारों के लिए 7 मंजिला गैराज है। इसके साथ ही स्विमिंग पूल, बॉलरूम, 3 हेलीपैड, मंदिर, गार्डन, 2 मंजिला हैल्थ सेंटर और 50 लोगों के लिए होम थियेटर है।.  11 हजार करोड़ से तैयार हुआ एंटिला में 600 कर्मचारी काम करते हैं, जिससे मुकेश अंबानी एक नौकर की तरह नहीं बल्कि एक सहभागी की तरह व्यवहार करते हैं, अगर हम इन कर्मचारियों की सैलरी के बारे में बात करें तो इनकी सैलरी इतनी है कि आप सोच भी नहीं सकते, हम इनकी सैलरी की पूरी डिटेल तो नहीं बता सकते लेकिन यह बता सकते हैं कि एक सरकारी टॉप एग्जीक्यूटिव की जितनी सैलरी होती है, उतनी इनके नौकर की सैलरी होती है। यहां का हर कर्मचारी का हर जरुरत पूरा होता है। .  यहां के कर्मचारी ऐसे रहते हैं जैसे 7 star होटल में रह रहे हो, और वह एनी टाइम AC में रहते हैं, यह घर 27 मंजिला है और हर फ्लोर में एक-एक हेड कर्मचारी रहते हैं, आइए जानते हैं इनके सैलरी के बारे में इनके हर फ्लोर के एक मैनेजर को 24 करोड़ सालाना मिलते है, तो आप अनुमान लगा ही सकते है। .

नई!!: मुकेश अंबानी और एंटीलिया (भवन) · और देखें »

धीरूभाई अंबानी

धीरजलाल हीरालाल अंबानी (२८ दिसम्बर, १९३३, - ६ जुलाई, २००२) जिन्हें धीरुभाई भी कहा जाता है) भारत के एक चिथड़े से धनी व्यावसायिक टाइकून बनने की कहानी है जिन्होनें रिलायंस उद्योग की स्थापना मुम्बई में अपने चचेरे भाई के साथ की। कई लोग अंबानी के अभूतपूर्व/उल्लेखनीय विकास के लिए अन्तरंग पूंजीवाद और सत्तारूढ़ राजनीतिज्ञों तक उनकी पहुँच को मानते हैं क्योंकि ये उपलब्धि अति दमनकारी व्यावसायिक वातावरण में पसंदीदा वर्ताव द्वारा प्राप्त की गई थी। (लाइसेंस राज ने भारतीयों को दबाया। १९९० तक भारतीय व्यवसाय का गला घोंट दिया और उन्हीं को राजनीतिज्ञों ने लाइसेंस प्रदत्त किया जो की उनके इष्ट थे, जिसने प्रतियोगिता के कोई आसार नहीं छोड़े)। अंबानी ने अपनी कंपनी रिलायंस को १९७७ में सार्वजानिक क्षेत्र में सम्मिलित किया और २००७ तक परिवार (बेटे अनिल और मुकेश) की सयुंक्त धनराशी १०० अरब डॉलर थी, जिसने अम्बानियों को विश्व के धनी परिवारों में से एक बना दिया। .

नई!!: मुकेश अंबानी और धीरूभाई अंबानी · और देखें »

नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह

राष्ट्रपति भवन का प्रांगण जहाँ समारोह हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय अध्यक्ष नरेन्द्र मोदी का २६ मई २०१४ से भारत के १५वें प्रधानंत्री का कार्यकाल आरम्भ हुआ। मोदी के साथ ४५ अन्य मंत्रियों ने भी समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। मोदी सहित कुल ४६ में से ३६ मंत्रियों ने हिन्दी में शपथ ली जबकि अन्य १० ने अंग्रेज़ी में शपथ ग्रहण की। .

नई!!: मुकेश अंबानी और नरेन्द्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह · और देखें »

नीता अंबानी

नीता अंबानी (जन्म: नवम्बर 1, 1964) एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। उनको श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व महाविधालय (एससीएसवीएमवी यूनीवर्सिटी) कांचीपुरम से डाक्टरेट की उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हे शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए मिली हैं। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के "दृष्टि" नामक समाज सेवी संस्था से भी जुड़ी हैं। .

नई!!: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी · और देखें »

फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची

फ़ोर्ब्स बिजनेस पत्रिका ने 2009 से दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की एक वार्षिक सूची संकलित की है। सूची में प्रत्येक 100 मिलियन लोगों के लिए एक स्थान होता है, इसके अनुसार 2009 की सूची में 67 लोग थे, और 2016 तक 74 लोग हो गये। यह स्थान, मानव और वित्तीय संसाधनों की मात्रा के आधार पर आवंटित किया जाता है, तथा जिनका पर उन पर प्रभाव होता है, साथ ही साथ विश्व की घटनाओं पर उनका प्रभाव होता है। फोर्ब्स के अनुसार निम्न रैंकिंग में शीर्ष दस सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची दी गई हैं- .

नई!!: मुकेश अंबानी और फ़ोर्ब्स पत्रिका की दुनिया के सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची · और देखें »

भारत में हिन्दू धर्म

हिन्दू धर्म भारत का सबसे बड़ा और मूल धार्मिक समूह है और भारत की 79.8% जनसंख्या (96.8 करोड़) इस धर्म की अनुयाई है। भारत में वैदिक संस्कृति का उद्गम २००० से १५०० ईसा पूर्व में हुआ था। जिसके फलस्वरूप हिन्दू धर्म को, वैदिक धर्म का क्रमानुयायी माना जाता है, जिसका भारतीय इतिहास पर गहन प्रभाव रहा है। स्वयं इण्डिया नाम भी यूनानी के Ἰνδία (इण्डस) से निकला है, जो स्वयं भी प्राचीन फ़ारसी शब्द हिन्दू से निकला, जो संस्कृत से सिन्धु से निकला, जो इस क्षेत्र में बहने वाली सिन्धु नदी के लिए प्रयुक्त किया गया था। भारत का एक अन्य प्रचलित नाम हिन्दुस्तान है, अर्थात "हिन्दुओं की भूमि"। .

नई!!: मुकेश अंबानी और भारत में हिन्दू धर्म · और देखें »

रिलायन्स इण्डस्ट्रीज

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड.

नई!!: मुकेश अंबानी और रिलायन्स इण्डस्ट्रीज · और देखें »

रिलायंस फ्रेश

रिलायंस फ्रेश (अंग्रेजी:Relience Fresh) एक सुपरमार्केट है इसे मुकेश अंबानी ने 30 अक्टुबर 2006 में स्थापित किया था। .

नई!!: मुकेश अंबानी और रिलायंस फ्रेश · और देखें »

रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह

रिलायंस अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह कई कम्पनियों वाला एक औद्योगिक घराना या समूह है। अनिल अंबानी इसके मालिक हैं। मुकेश अंबानी एवं अनिल अम्बाणी के आपसी झगड़े के कारण रिलायंस इण्डस्ट्रीज के विभाजन हुआ और यह समूह अस्तित्व में आया। इसके लगभग ८० लाख शेयर धारक हैं जिससे यह विश्व का सबसे अधिक अंशधारकों वाला समूह बन गया है। इस समूह के अन्तर्गत निम्नलिखित कम्पनियाँ हैं.

नई!!: मुकेश अंबानी और रिलायंस अनिल धीरूभाई अंबानी समूह · और देखें »

ईशा अम्बानी

ईशा मुकेश अम्बानी(जन्म-२३ अक्टूबर,१९९१) एक भारतीय व्यावसायिक है। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के संस्थापक नीता अंबानी की बेटी हैं। येल विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान और दक्षिण एशियाई अध्ययन में स्नातक होने के बाद, अक्टूबर २०१४ में उन्हें जिओ और रिलायंस रिटेल के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। २००८ में अम्बानी को ४७१ करोड़ रुपये के नेट वर्थ के साथ उन्हें फोर्ब्स की सबसे युवा अरबपति हेनेर्स की सूची में स्थान दिया था। २०१५ में एशिया की १२ शक्तिशाली आगामी कारोबारी महिलाओं के बीच नामित किया गया। .

नई!!: मुकेश अंबानी और ईशा अम्बानी · और देखें »

आनंद जैन

आनंद जैन (जन्म 1957) एक भारतीय व्यापारिक कार्यकारी हैं। वे जय कॉर्प लिमिटेड, नवी मुम्बई एसईजेड प्राइवेट लिमिटेड, मुम्बई एसईजेड लिमिटेड, रिलायंस हरियाणा सेज लिमिटेड और अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर वेंचर कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (UIVCPL) के अध्यक्ष हैं। उनके पास विभिन्न व्यवसायों में 25 वर्ष का अनुभव है और रिअल इस्टेट, वित्त और पूंजी-बाज़ार में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। आनंद जैन 2007 में फ़ोर्ब्स की भारत के 40 सर्वाधिक अमीर की सूची में #19 पर थे। उन्हें मुकेश अंबानी का एक निकट सहयोगी माना जाता है। .

नई!!: मुकेश अंबानी और आनंद जैन · और देखें »

आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी, संक्षेप में आप, सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल एवं अन्ना हजारे के लोकपाल आंदोलन से जुड़े बहुत से सहयोगियों द्वारा गठित एक भारतीय राजनीतिक दल है। इसके गठन की आधिकारिक घोषणा २६ नवम्बर २०१२ को भारतीय संविधान अधिनियम की ६३ वीं वर्षगाँठ के अवसर पर जंतर मंतर, दिल्ली में की गयी थी। सन् २०११ में इंडिया अगेंस्ट करपशन नामक संगठन ने अन्ना हजारे के नेतृत्व में हुए जन लोकपाल आंदोलन के दौरान भारतीय राजनीतिक दलों द्वारा जनहित की उपेक्षा के खिलाफ़ आवाज़ उठाई। अन्ना भ्रष्टाचार विरोधी जनलोकपाल आंदोलन को राजनीति से अलग रखना चाहते थे, जबकि अरविन्द केजरीवाल और उनके सहयोगियों की यह राय थी कि पार्टी बनाकर चुनाव लड़ा जाये। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी पहली बार दिसम्बर २०१३ में दिल्ली विधानसभा चुनाव में झाड़ू चुनाव चिन्ह के साथ चुनावी मैदान में उतरी। पार्टी ने चुनाव में २८ सीटों पर जीत दर्ज की और कांग्रेस के समर्थन से दिल्ली में सरकार बनायी। अरविन्द केजरीवाल ने २८ दिसम्बर २०१३ को दिल्ली के ७वें मुख्य मन्त्री पद की शपथ ली। ४९ दिनों के बाद १४ फ़रवरी २०१४ को विधान सभा द्वारा जन लोकपाल विधेयक प्रस्तुत करने के प्रस्ताव को समर्थन न मिल पाने के कारण अरविंद केजरीवाल की सरकार ने त्यागपत्र दे दिया। .

नई!!: मुकेश अंबानी और आम आदमी पार्टी · और देखें »

आकाश अम्बानी

आकाश मुकेश अंबानी (जन्म 23 अक्टूबर 1991) एक भारतीय व्यापारी हैं, जो एक 4 जी सेवा प्रदाता कंपनी जियो के रणनीति का प्रमुख हैं। ये रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (आरआईएल) के प्रबंध निदेशक व चेयरमैन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अम्बानी के बड़े बेटे हैं। .

नई!!: मुकेश अंबानी और आकाश अम्बानी · और देखें »

अनिल अंबानी

--> अनिल अंबानी (४ जून, १९५९ को जन्मे) एक भारतीय व्यवसायी हैं। ६ अक्टूबर २००७ को उनके पास ४२ अरब अमरीकी डालर मूल्य की संपत्ति है, जिसके अनुसार वे विश्व के ६ठे सबसे धनी व्यक्ति हैं। प्रतिशत के आधार पर वे विश्व के सबसे तेज गति से प्रगति करने वाले बहु-अरब-डॉलर वाले समृद्धशाली व्यक्ति हैं क्योंकि उनकी संपत्ति १ वर्ष में तीन गुनी हो गई अनिल अंबानी रिलायंस कैपिटल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक और रिलायंस एनर्जी तथा पूर्व में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के उप अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी ६६% है। .

नई!!: मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी · और देखें »

अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (जन्म: १६ अगस्त १९६८) एक भारतीय राजनीतिज्ञ, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं। अपने पहले कार्यकाल के दौरान वह २८ दिसम्बर २०१३ से १४ फ़रवरी २०१४ तक इस पद पर रहे। इससे पहले वो एक सामाजिक कार्यकर्ता रहे हैं और सरकारी कामकाज़ में अधिक पारदर्शिता लाने के लिये संघर्ष किया। भारत में सूचना अधिकार अर्थात सूचना कानून (सूका) के आन्दोलन को जमीनी स्तर पर सक्रिय बनाने, सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह बनाने और सबसे गरीब नागरिकों को भ्रष्टाचार से लड़ने के लिये सशक्त बनाने हेतु उन्हें वर्ष २००६ में रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने आम आदमी पार्टी के नाम से एक नये राजनीतिक दल की स्थापना की। .

नई!!: मुकेश अंबानी और अरविंद केजरीवाल · और देखें »

अंबानी परिवार

अंबानी परिवार भारत का एक औद्योगिक घराना है। धीरूभाई अंबानी द्वारा छोटे स्तर पर शुरु किया गयी एक कंपनी भारत और एशिया के सबसे बड़े औद्योगिक घरानों में से है। तेल, टेलीकाम से ले कर बहुत से क्षेत्रों में इस परिवार का दबदबा है। आजकल धीरूभाई के बेटों अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण यह परिवार विवाद और चर्चा का विषय बना | .

नई!!: मुकेश अंबानी और अंबानी परिवार · और देखें »

उद्योगपति

बड़े उद्योगों को स्थापित करने वाले व्यक्ति। स्थापना ना भी की हो, तो स्वामित्व सहित संचालन करने वाले व्यक्ति। उदाहरणतः भारत में:-.

नई!!: मुकेश अंबानी और उद्योगपति · और देखें »

2007 के अरबपतियों की सूची

यह फोर्ब्स पत्रिका द्वारा विश्व के सबसे दौलतमंद लोगों की सूची है। पत्रिका द्वारा प्रकाशित आँकड़ों के अनुसार इस साल लगभग 946 अरबपति हैं जिसमें 178 नये नाम शामिल हैं। इन लोगों की सकल आय का आकलन अमरीकी डालर में 9 फ़रवरी 2007 को स्टाक मूल्य बंद होने के समय मौज़ूद मूल्यों पर आधारित है। .

नई!!: मुकेश अंबानी और 2007 के अरबपतियों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

Mukesh Ambani, मुकेश अम्बानी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »