लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुंबई बंदरगाह

सूची मुंबई बंदरगाह

शहर के पूर्व बंदरगाह मुंबई बंदरगाह (मराठी: मुंबई बंदर), या फ्रंट बे, उल्हास नदी के दक्षिणी भाग का मुहाना है, जिसके उत्तरी (और संकरे) हिस्से को ठाणे कोल कहा जाता है। एलिफेंटा का ऐतिहासिक द्वीप इस बंदरगाह के अंतर्गत आने वाले छह द्वीपों में से एक है। यह मुंबई पोर्ट ट्रस्ट (मुंबई पत्तन न्यास) का आवास-स्थल है, जो बंदरगाह के पश्चिमी छोर के दक्षिणी भाग में अवस्थित है। बंदरगाह का आधिकारिक नाम Front Bay (फ्रंट बे) है, यह नाम इसलिए पड़ा क्योंकि मुंबई, बंदरगाह की ओर मुंह किये एक छोटी-सी बस्ती के रूप में विकसित हुई थी। मूल व्यवस्थापन के पीछे का जलाधार, कोलाबा के द्वीप और बंबई द्वीप के बीच मालाबार हिल के उच्च अंतरीप या प्रायद्वीप तक एक वृत्त-खंड बनाता है, जिसे इसी तरह बैक बे कहा जाता है। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट और नवी मुंबई (नई मुंबई) मुख्य भूमि के पूर्व में अवस्थित है और मुंबई शहर (पहले बम्बई) साल्सेट द्वीप के पश्चिम में बसी है। बंदरगाह अरब सागर के दक्षिण की ओर खुलता है। एलीफेंटा जाने के लिए अपनी जेट्टी (घाट) के साथ गेटवे ऑफ़ इंडिया, साथ ही साथ जिसके मार्ग में भारतीय नौसेना पोत विक्रांत का समुद्री संग्रहालय भी है, एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल बन गया है। मुंबई उपनगरीय रेलवे प्रणाली की हार्बर लाइन बंदरगाह के पश्चिमी किनारे से होकर गुजरती है। .

6 संबंधों: ठाणे क्रीक, सेवरी किला, जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह, आई एन एस कोच्चि, अरब सागर

ठाणे क्रीक

ठाणे क्रीक, मुंबई बंदरगाह में खुलने वाले, उल्हास नदी के मुहाने का एक भाग है। ठाणे शहर, ठाणे कोल के किनारे स्थित है। इसमें मुंब्रा रेतीबंदर से लेकर मानखुर्द-वाशी पुल तक का क्षेत्र शामिल है। इस क्षेत्र को बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी ने एक महत्वपूर्ण पक्षी विहार का दर्जा दिया है, क्योंकि यह क्षेत्र मराल, प्रवासी पक्षियों और अन्य जलीय पक्षियों का घर है। ठाणे कोल पुराने समय में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह था और कोपरी और कल्याण इसके प्रमुख पत्तन थे, हालाँकि लंबे समय से इनमें गाद भर चुकी है और इनका प्रयोग बंद हो गया है। .

नई!!: मुंबई बंदरगाह और ठाणे क्रीक · और देखें »

सेवरी किला

सिवरी दुर्ग (सेवरी किला) ब्रिटिश द्वारा मुम्बई के सिवरी में बनवाया गया था। इस दुर्ग का निर्माण १६८० में एक उत्खनित पहाड़ी पर मुंबई बंदरगाह पर दृष्टि बनाये रखने हेतु एक पहरे की मीनार के रूप में किया गया था। .

नई!!: मुंबई बंदरगाह और सेवरी किला · और देखें »

जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार

जहाजरानी मंत्रालय, भारत सरकार का एक मंत्रालय है जो नियमों और विनियमों और शिपिंग से संबंधित कानूनों के निर्माण और प्रशासन के लिए शीर्ष निकाय है। २०१४ से नितिन गडकरी शिपिंग मंत्री है। .

नई!!: मुंबई बंदरगाह और जहाज़रानी मंत्रालय, भारत सरकार · और देखें »

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह या न्हावा शेवा अरब सागर तट पर मुंबई के दक्षिण में स्थित एक प्रमुख बंदरगाह है। इसका निर्माण मुंबई बंदरगाह के यातायात के दबाव को कम करने के लिये किया गया है और मुख्य रूप से यहाँ मालवाहक जहाजों का आवागमन होता है। यह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है। .

नई!!: मुंबई बंदरगाह और जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह · और देखें »

आई एन एस कोच्चि

आई एन एस कोच्चि के कमीशन समारोह का दृष्य.

नई!!: मुंबई बंदरगाह और आई एन एस कोच्चि · और देखें »

अरब सागर

अरब सागर जिसका भारतीय नाम सिंधु सागर है, भारतीय उपमहाद्वीप और अरब क्षेत्र के बीच स्थित हिंद महासागर का हिस्सा है। अरब सागर लगभग 38,62,000 किमी2 सतही क्षेत्र घेरते हुए स्थित है तथा इसकी अधिकतम चौड़ाई लगभग 2,400 किमी (1,500 मील) है। सिन्धु नदी सबसे महत्वपूर्ण नदी है जो अरब सागर में गिरती है, इसके आलावा भारत की नर्मदा और ताप्ती नदियाँ अरब सागर में गिरती हैं। यह एक त्रिभुजाकार सागर है जो दक्षिण से उत्तर की ओर क्रमश: संकरा होता जाता है और फ़ारस की खाड़ी से जाकर मिलता है। अरब सागर के तट पर भारत के अलावा जो महत्वपूर्ण देश स्थित हैं उनमें ईरान, ओमान, पाकिस्तान, यमन और संयुक्त अरब अमीरात सबसे प्रमुख हैं। .

नई!!: मुंबई बंदरगाह और अरब सागर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बॉम्बे हार्बर, मुंबई हार्बर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »