लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मुंबई इंडियंस

सूची मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस, इंडियन प्रीमियर लीग में एक क्रिकेट टीम है। इस टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करते हैं, जो इस टीम के आइकॉन प्लेयर भी हैं। यह टीम रॉबिन सिंह द्वारा प्रशिक्षित है और इसका स्वामित्व इंडियाविन स्पोर्ट्स (IndiaWin Sports) में 100% हिस्सेदारी के द्वारा भारत के सबसे बड़े समूह, रिलायंस इंडस्ट्रीज, के पास है। .

66 संबंधों: चेन्नई सुपर किंग्स, टीम साउथी, एडिडास, एरॉन फिंच, एलेक्स हेल्स, दिनेश कार्तिक, दीपक चाहर, धवल कुलकर्णी, नितीश राणा, नीता अंबानी, पॅट कमिंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम, मनीष पांडे, मयंक मारकंडे, मुम्बई, मुकेश अंबानी, मोइसेस हेनरिक्स, युज़वेंद्र चहल, रियान मैकलारेन, रॉबिन सिंह, रोहित शर्मा, ल्यूक रोंची, शान्ताकुमारन श्रीसंत, शार्दुल ठाकुर, शिखर धवन, श्रेयस गोपाल, सचिन तेंदुलकर, सिद्धेश लाड, स्टुअर्ट बिन्नी, सूर्यकुमार यादव, हरभजन सिंह, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ज़हीर ख़ान, जगदीश सुचित, जोस बटलर, ईशान किशन, वानखेड़े स्टेडियम, ऑरेन्ज कैप, आशीष नेहरा, इविन लुईस, इंडियन प्रीमियर लीग, इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले, इंडियन प्रीमियर लीग के सांख्यिकी एवं कीर्तिमानों की सूची, कर्ण शर्मा, कुलदीप यादव, कुलवंत खेज्रोलिया, क्रुणाल पांड्या, कृष्णप्पा गौतम, अनुकूल रॉय, ..., अजीत चंडीला, अंबाती रायडू, अंकित राजपूत, अक्षर पटेल, उन्मुक्त चन्द, २०१० इंडियन प्रीमियर लीग, २०१२ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१३ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१४ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग, २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची, 2011 इंडियन प्रीमियर लीग, 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के कर्मियों में परिवर्तन की सूची सूचकांक विस्तार (16 अधिक) »

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग की एक चेन्नई स्थित फ़्रैन्चाइज़ी है। जिसके २००८ से २०१५ तक कप्तान भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी रहे तथा टीम के कोच न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग थे। २०१६ में स्पॉट फिक्सिंग के मामले में आने के कारण टीम को २ सालों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। जो न तो २०१६ में हिस्सा ले पाई और न ही २०१७ में खेल पाएगी। २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की जगह राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स खेल रही है जिसके कप्तान भी महेन्द्र सिंह धोनी है। टीम का मूल ग्राउंड चिदंबरम स्टेडियम, चेपौक, चेन्नई है। इसके ब्रैंड एम्बैसेडर प्रसिद्ध ड्रमर शिवमणि है। स्थापना के समय टीम का नाम चेन्नई सुपरस्टार्स रखा गया था जो कि बाद में बदल दिया गया था। २०१५ इंडियन प्रीमियर लीग के हिसाब से अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी चेन्नई सुपर किंग्स सुरेश रैना रहे हैं जो अभी २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स टीम के कप्तान थे। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स · और देखें »

टीम साउथी

टीम साउथी एक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो मुख्य रूप से गेंदबाजी की भूमिका निभाते हैं इनका जन्म १९८८ में वेंगरेई में हुआ था। जनवरी २०१८ में इन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और टीम साउथी · और देखें »

एडिडास

(registered in 1949) | founder .

नई!!: मुंबई इंडियंस और एडिडास · और देखें »

एरॉन फिंच

एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट खिलाड़ी हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और एरॉन फिंच · और देखें »

एलेक्स हेल्स

एलेक्स हेल्स (Alexander Daniel) (जन्म;०३ जनवरी १९८९) एक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज है। इनका जन्म हिलिंगडन,लंदन,इंग्लैंड में हुआ था। हेल्स सलामी बल्लेबाज के अलावा मध्यम गति के गेंदबाज भी है। इन्होंने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अगस्त २०१४ में की थी। जबकि टेस्ट क्रिकेट कैरियर की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका खिलाफ २०१५ में की थी। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और एलेक्स हेल्स · और देखें »

दिनेश कार्तिक

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट दल का एक खिलाड़ी है जो बल्लेबाजी और विकेटकीपर के लिए जाने जाते हैं। वे 2004 से भारतीय टीम के साथ जुड़े हुए है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और दिनेश कार्तिक · और देखें »

दीपक चाहर

दीपक लोकेन्द्र सिंह चाहर (जन्म 7 अगस्त 1992) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट में राजस्थान के लिए खेलते हैं। ये एक आधिकारिक तौर पर मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं जो पहले इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे और अब इन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीद लिया है। चाहर इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए भी खेल चुके है। चहर ने २०१०-११ के रणजी ट्रॉफी सीजन के पहले मैच में जयपुर में हैदराबाद के खिलाफ अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत में१० रन देकर ८ विकेट लिए थे। उस मैच में हैदराबाद की टीम महज 21 रनों पर ऑल आउट हो गयी थी वह रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे कम स्कोर है। चहर की प्रभावशाली स्विंग गेंदबाजी ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने खरीद लिया था। इसके बाद साल २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और दीपक चाहर · और देखें »

धवल कुलकर्णी

धवल सुनील कुलकर्णी (अंग्रेजी:Dhawal Sunil Kulkarni) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। जिनका जन्म १० दिसम्बर १९८८ को मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। कुलकर्णी मुख्य रूप से गेंदबाजी के लिए जाने जाते है जो कि दाईनें हाथ से फेंकते हैं। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है तथा इंडियन प्रीमियर लीग में २०१६ आईपीएल में गुजरात लॉयन्स की तरफ से खेले थे इनके अलावा ये पूर्व में मुम्बई इंडियन्स की तरफ से भी खेलते थे। धवल कुलकर्णी ने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत सितम्बर २०१४ में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ की थी जबकि ट्वेन्टी-ट्वेन्टी कैरियर की शुरुआत भारत–ज़िम्बाब्वे श्रृंखला में २० जून २०१६ को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में थी। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और धवल कुलकर्णी · और देखें »

नितीश राणा

नितीश राणा (Nitish Rana (जन्म;२७ दिसम्बर १९९३, दिल्ली) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट दिल्ली के लिए खेलते हैं। नितीश बाएं हाथ के बल्लेबाज है। ये २०१५ से २०१७ तक इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स फ्रेंचाइज के लिए खेले थे जबकि २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में ये कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और नितीश राणा · और देखें »

नीता अंबानी

नीता अंबानी (जन्म: नवम्बर 1, 1964) एक भारतीय महिला उद्यमी हैं। वे भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की पत्नी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी की पुत्रवधु हैं। नीता अंबानी धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल की संस्थापक और चेयरपर्सन हैं। उनको श्री चंद्रशेखरेन्द्र सरस्वती विश्व महाविधालय (एससीएसवीएमवी यूनीवर्सिटी) कांचीपुरम से डाक्टरेट की उपाधि मिली है। यह उपाधि उन्हे शिक्षा, समाज सेवा और मानव प्रेम के लिए मिली हैं। नीता अंबानी मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम की सह-मालकिन भी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज और नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड के "दृष्टि" नामक समाज सेवी संस्था से भी जुड़ी हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और नीता अंबानी · और देखें »

पॅट कमिंस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मुंबई इंडियंस और पॅट कमिंस · और देखें »

ब्रेबोर्न स्टेडियम

यह एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और ब्रेबोर्न स्टेडियम · और देखें »

मनीष पांडे

मनीष कृष्णानंद पांडेय (जन्म 10 सितंबर 1989) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं। मुख्य रूप से एक दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स में का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अपने पूर्व आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए एक सलामी बल्लेबाज के रूप में खेला आईपीएल (2009) में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। पांडे ने भारत के लिए अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण ज़िम्बाब्वे के विरुद्ध जुलाई 2015 में किया उन्होंने इसी दौरे पर 17 जुलाई 2015 को भारत के लिए ट्वेंटी -20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया .

नई!!: मुंबई इंडियंस और मनीष पांडे · और देखें »

मयंक मारकंडे

मयंक मारकंडे (जन्म; 11 नवंबर 1997) पंजाब से एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है, लेकिन महाराष्ट्रीयन वंश और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उन्होंने २०१७-१८ में १४ जनवरी २०१८ को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए अपने ट्वेंटी २० कैरियर की शुरुआत की। जनवरी २०१८ में, इन्हें आईपीएल २०१८ की नीलामी में मुंबई इंडियंस द्वारा खरीदा गया। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और मयंक मारकंडे · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और मुम्बई · और देखें »

मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी (जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में) एक भारतीय व्यवसायी हैं और फ़ोर्ब्स सूची के अनुसार अगस्त 2016 में लगभग 22.2 अरब डॉलर की निजी सम्पत्ती के साथ दुनिया के छत्तीसवें सबसे अमीर आदमी हैं। वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून ५०० कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 48 % है। उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 22.2 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिस से वे भारत के सबसे अमीर आदमी साबित होते हैं। मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के बेटे हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और मुकेश अंबानी · और देखें »

मोइसेस हेनरिक्स

मोइसेस कॉन्स्टेनटिनो हेनरिक्स (Moisés Constantino Henriques) (एक क्रिकेट खिलाड़ी है जो पेशेवर रूप से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। ये घरेलू क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स क्रिकेट टीम, सिडनी सिक्सर के लिए खेलते है। जबकि भारत में हर साल खेली जाने वाली आईपीएल प्रतियोगिता में सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रैंचाइज के लिए खेलते है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और मोइसेस हेनरिक्स · और देखें »

युज़वेंद्र चहल

यूज़वेन्द्र चहल (अंग्रेजी:Yuzvendra Chahal) (जन्म २३ जुलाई १९९० जींद,हरियाणा) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट में हरियाणा टीम की ओर से खेलते हैं। ये एक लेग ब्रेक गेंदबाज है। इनके अलावा यूज़वेन्द्र इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से भी खेलते है। भारत - ज़िम्बाब्वे श्रृंखला २०१६ में इन्हें १५ सदस्य टीम में चयन किया गया। इस कारण इन्होंने अपने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत ११ जून २०१६ को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में की। साथ ही श्रृंखला के दुसरे ही मैच में चहलने ३ विकेट भी लिए थे। साथ ही १८ जून २०१६ को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में ही ज़िम्बाब्वे के खिलाफ अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी कैरियर की भी शुरुआत कर दी। युज़वेन्द्र चहल श्रीलंका क्रिकेट टीम के अजंता मेंडिस के बाद दुनिया के इकलौते ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्होंने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट में एक मैच में ६ विकेट लिए हो। चहल ने यह कारनामा इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ०१ फरवरी २०१७ को बैंगलोर में किया था, उस मैच में इन्होंने ४ ओवरों में २५ इन देकर ६ विकेट लिए थे। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और युज़वेंद्र चहल · और देखें »

रियान मैकलारेन

रियान मैकलारेन (जन्म: 9 फ़रवरी 1983) एक दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी हैं। श्रेणी:1983 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग.

नई!!: मुंबई इंडियंस और रियान मैकलारेन · और देखें »

रॉबिन सिंह

रॉबिन सिंह (Robin Singh) (जन्म के समय नाम रॉबिन्द्र रामनारायण सिंह) एक पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे क्रिकेट और साथ ही टेस्ट क्रिकेट मैच भी खेला करते थे। हालांकि इनका जन्म १४ सितम्बर १९६३ को भारत की बजाय प्रिंस टाउन,त्रिनिदाद और टोबैगो में हुआ था। इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए १९८९ से लेकर २००१ तक कुल १ मात्र टेस्ट मैच और १३६ वनडे मैच खेले थे। जिसमें इन्होंने एक हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका निभाई थी। इसके बाद इन्होंने क्रिकेट में कोचिंग यानी प्रशिक्षक के तौर भी कैरियर बनाया और इंडियन प्रीमियर लीग के २०१० के आईपीएल में मुम्बई इंडियन्स की फ्रेंचाइज के कप्तान रहे थे। जबकि साथ में कैरिबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस ट्रिडेंट के २०१३ तक कोच के पद पर रहे थे। इन सबके अलावा इन्होंने आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स के लिए भी कोचिंग की थी। ये अपने क्रिकेट कैरियर में हमेशा एक दम फिट और अच्छे रहे हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और रॉबिन सिंह · और देखें »

रोहित शर्मा

रोहित गुरूनाथ शर्मा (Rohit Sharma) (जन्म: ३० अप्रैल १९८७) एक अंतरराष्ट्रीय स्तर के भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है। इनका जन्म नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ था। रोहित मुख्य रूप से सलामी बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं। रोहित टेस्ट क्रिकेट, वनडे और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है इसके अतिरिक्त मुम्बई इंडियन्स टीम के कप्तान भी है। वर्तमान में वे भारतीय वनडे टीम के उप कप्तान भी है। उन्होंने अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ ०९ नवम्बर २०१३ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी उस मैच में रोहित ने १७७ रनों की पारी खेली थी, उन्होंने १०८ वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। जबकि एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैरियर की शुरुआत २३ जून २००७ को आयरलैण्ड क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी। इनके अलावा रोहित ने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी में अपना पहला मैच १९ सितम्बर २००७ को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। १३ नवम्बर २०१४ को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंकाई टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए २६४ रनों की पारी खेलकर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक मैच में सबसे ज्यादा रन अर्थात सर्वोच्च स्कोर बनाकर नया कीर्तिमान कायम किया है। रोहित शर्मा एक दिवसीय क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है। इन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाये है जो अभी तक किसी बल्लेबाज ने नहीं लगाए है। फ़ोर्ब्स इंडिया २०१५ के भारत के १०० शीर्ष प्रसिद्ध व्यक्तियों में शर्मा को ८वाँ स्थान मिला। महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर के बाद अपनी टीम को आईपीएल खिताब दिलाने वाले तीसरे कप्तान हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और रोहित शर्मा · और देखें »

ल्यूक रोंची

ल्यूक रोंची (Luke Ronchi) (२३ अप्रैल १९८१) एक प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी है जो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। ये अपने घरेलू मैच वेलिंगटन के लिए खेलते है और इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स में खेलते है। इनका जन्म डैनेवर्क न्यूजीलैंड में हुआ था,ये एक विकेट-कीपर की भूमिका निभाते हैं। रोंची ऐसे खिलाड़ी है जो पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे और २००८ तक खेले थे और उसके बाद से न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए खेलते है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और ल्यूक रोंची · और देखें »

शान्ताकुमारन श्रीसंत

शान्ताकुमारन श्रीसंत साधारणतः श्रीसंत (मलयालम: ശ്രീശാന്ത്) (जन्म 6 फ़रवरी 1983 कोठामंगलम, केरल, भारत), एक भारतीय क्रिकेटर हैं। वे दाहिने हाथ के तेज़-मध्यम गेंदबाज और दाएं हाथ के अंतिम-क्रम के बल्लेबाज हैं। प्रथम श्रेणी के क्रिकेट में, वे केरल और भारतीय प्रीमियर लीग में कोची टस्कर केरल के लिए खेलते हैं। वे ऐसे प्रथम केरल रणजी खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारत के लिए ट्वेंटी20 खेला। श्रीसंत जब आठवीं कक्षा में थे तब वह राष्ट्रीय ब्रेकडांसिंग चैंपियन थे। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और शान्ताकुमारन श्रीसंत · और देखें »

शार्दुल ठाकुर

शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) (जन्म;१६ अक्टूबर १९९१, पालघर, महाराष्ट्र, भारत) एक भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते है। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हुए भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के २१८वें खिलाड़ी है। इन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेले है जबकि अभी मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और शार्दुल ठाकुर · और देखें »

शिखर धवन

शिखर धवन (जन्म:5 दिसम्बर 1985, दिल्ली) एक भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है। वह एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज और सामयिक दाएं हाथ के ऑफ़ब्रेक गेंदबाज है। वह नवंबर, 2004 में दिल्ली के लिए अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत की। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में Sunrisers हैदराबाद निभाता है और कप्तानों.

नई!!: मुंबई इंडियंस और शिखर धवन · और देखें »

श्रेयस गोपाल

रामास्वामी श्रेयस गोपाल (Ramaswamy Shreyas Gopal) (जन्म; ०४ सितम्बर १९९३, बैंगलोर, कर्नाटक, भारत) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो कर्नाटक के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। ये बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसलिए ये एक हरफनमौला खिलाड़ी है। श्रेयस गोपाल कर्नाटक के घरेलू क्रिकेट में कई प्रारूपों में कप्तान भी रह चुके हैंजैसे अंडर १३, अंडर १५, अंडर १६ और अंडर १९ में भी। ये २०१४ से इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और श्रेयस गोपाल · और देखें »

सचिन तेंदुलकर

सचिन रमेश तेंदुलकर (अंग्रेजी उच्चारण:, जन्म: २४ अप्रैल १९७३) क्रिकेट के इतिहास में विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज़ौं में गिने जाते हैं। भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले वह सर्वप्रथम खिलाड़ी और सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित एकमात्र क्रिकेट खिलाड़ी हैं। सन् २००८ में वे पद्म विभूषण से भी पुरस्कृत किये जा चुके है। सन् १९८९ में अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण के पश्चात् वह बल्लेबाजी में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने टेस्ट व एक दिवसीय क्रिकेट, दोनों में सर्वाधिक शतक अर्जित किये हैं। वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में १४००० से अधिक रन बनाने वाले वह विश्व के एकमात्र खिलाड़ी हैं। एकदिवसीय मैचों में भी उन्हें कुल सर्वाधिक रन बनाने का कीर्तिमान प्राप्त है।    उन्होंने अपना पहला प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच मुम्बई के लिये १४ वर्ष की उम्र में खेला था। उनके अन्तर्राष्ट्रीय खेल जीवन की शुरुआत १९८९ में पाकिस्तान के खिलाफ कराची से हुई। सचिन क्रिकेट जगत के सर्वाधिक प्रायोजित खिलाड़ी हैं और विश्व भर में उनके अनेक प्रशंसक हैं। उनके प्रशंसक उन्हें प्यार से भिन्न-भिन्न नामों से पुकारते हैं जिनमें सबसे प्रचलित लिटिल मास्टर व मास्टर ब्लास्टर है। क्रिकेट के अलावा वह अपने ही नाम के एक सफल रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। तत्काल में वह राज्य सभा के सदस्य हैं, सन् २०१२ में उन्हें राज्य सभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पर फिल्म ‘सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स’ बनी। इस फ़िल्म का टीज़र भी बहुत रोमांचक हैं। टीजर में एक ऐसे इंसान को उसी की कहानी सुनाते हुए देखेंगे जो एक शरारती बच्चे से एक हीरो बनकर उभरता है। ख़ुद सचिन तेंदुलकर का भी ये मानना है कि क्रिकेट खेलने से अधिक चुनौतीपूर्ण अभिनय करना है।सचिन – ए बिलियन ड्रीम्स’ का निर्माण रवि भगचंदका ने किया है और इसका निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और सचिन तेंदुलकर · और देखें »

सिद्धेश लाड

सिद्धेश दिनेश लाड (जन्म; २३ मई १९९२, मुम्बई,महाराष्ट्र) में हुआ था एक भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है। ये प्रथम श्रेणी क्रिकेट और लिस्ट ए क्रिकेट मुम्बई के लिए खेलते हैं। जबकि २०१५ से इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स टीम के लिए खेलते हैं। इनके पिता अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा के कोच है। सिद्धेश दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं जबकि दाहिने ही हाथ से ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करते हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और सिद्धेश लाड · और देखें »

स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट टेरेंस रोजर बिन्नी(जन्म 3 जून 1984) एक भारतीय क्रिकेटर है जो घरेलू रणजी ट्रॉफीमैच कर्नाटक की ओर से खेलते है। बिन्नी दाएँ हाथ से बल्लेबाजी तथा मध्यम गति की गेंदबाजी करते है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और स्टुअर्ट बिन्नी · और देखें »

सूर्यकुमार यादव

सुर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, ईएसपीएन क्रिकइन्फो.

नई!!: मुंबई इंडियंस और सूर्यकुमार यादव · और देखें »

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह प्लाहा (जन्म: ०३ जुलाई १९८०, जालन्धर, पंजाब) भारत के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाडी हैं। वे इंडियन प्रिमियर लीग के चेन्नई सुपर किंग्स तथा पंजाब राज्य क्रिकेट टीम (2012-13) के भूतपूर्व कप्तान भी हैं। वे स्पिन गेंदबाजी में निपुण हैं और टेस्ट मैचों में ऑफ-स्पिनर द्वारा सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे स्पिनर हैं। साथ ही ये इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और हरभजन सिंह · और देखें »

हार्दिक पांड्या

हार्दिक हिमांशु पण्ड्या, जो कि भारतीय क्रिकेट का एक उभरता सितारा है, का जन्म ११ अक्टूबर १९९३ में सूरत, गुजरात में हुआ था, एक हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी हैं। ये भारतीय क्रिकेट टीम, बड़ौदा क्रिकेट टीम तथा मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। पण्ड्या दाएँ हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज तथा दाएँ हाथ के मध्यक्रम बल्लेबाज हैं। इन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत २६ जनवरी २०१६ को ट्वेन्टी ट्वेन्टी के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ की थी। गौरतलब है कि चैंपियन ट्रॉफी २०१७ ई. के भारत पाक फाइनल मैच में पांड्या ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर पाक गेंदबाजों को परेशानी में डाल दिया था और हार्दिक की इस जबरदस्त पारी का हिंदुस्तान ने "हार्दिक" स्वागत किया। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और हार्दिक पांड्या · और देखें »

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत जसबीरसिंह बुमराह (जन्म अहमदाबाद, गुजरात, भारत में 6 दिसंबर 1993) एक भारतीय दाएँ हाथ के तेज मध्यम गेंदबाज है, और अपने अलग बॉलिंग एक्शन के लिए प्रसिद्ध भी है जो गुजरात और मुंबई इंडियंस के लिए क्रिकेट खेलते हैं। बुमराह ने 4 अप्रैल 2013 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 3/32 ले कर, मुंबई इंडियंस के लिए एक सफल इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत की। जनवरी 2016 में वह घायल मोहम्मद शमी की जगह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी श्रृंखला के लिए भारत की ट्वेंटी -20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जोड़ा गया है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और जसप्रीत बुमराह · और देखें »

ज़हीर ख़ान

ज़हीर खान (झहीर खान.) (जन्म: ७ अक्तुबर १९७८ श्रीरामपुर, महाराष्ट्र में) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वे मुख्यतः उनकी गेंदबाज़ी के लिए जाने जाते हैं। दाएँ हाथ से बल्लेबाज़ी और बाएँ हाथ से मध्यम तेज़ गति की गेंदबाज़ी करते हैं। एक बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने दोनों तरीके से गेंद को स्विंग की क्षमता के लिए जाना जाता है और एक बल्लेबाज के रूप में भी सर्वाधिक टेस्ट रन का रिकॉर्ड से खुल नहीं 11.

नई!!: मुंबई इंडियंस और ज़हीर ख़ान · और देखें »

जगदीश सुचित

जगदीश सुचित (Jagadeesha Suchith) (जन्म;१६ जनवरी १९९४, मैसूर, कर्नाटक) एक भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है। जो कर्नाटक के लिए खेलते हैं। सुचित इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स टीम की ओर से खेलते हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और जगदीश सुचित · और देखें »

जोस बटलर

जोसेफ़ चार्ल्स बटलर या जोस बटलर (जन्म ०८ सितम्बर १९९०,टाउंटन,समरसेट,इंग्लैंड) एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी है जो इंग्लैंड की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय,टेस्ट क्रिकेट और ट्वेन्टी-ट्वेन्टी प्रारूप में खेलते है। बटलर दाईने हाथ के एक बल्लेबाज है जो कि विकेट कीपिंग भी करते हैं। साथ ही बटलर इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेलते है जो कि मुम्बई इंडियन्स टीम का हिस्सा है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और जोस बटलर · और देखें »

ईशान किशन

इशान किशन (जन्म १८ जुलाई १९९८) एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेटर जो झारखंड के लिए खेलतें है। २२ दिसंबर २०१५ को उन्हें 2016 अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। ईशान एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर है। किशन २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और ईशान किशन · और देखें »

वानखेड़े स्टेडियम

वानखेड़े स्टेडियम मुंबई का एक प्रमुख खेल का मैदान हैं। यहाँ क्रिकेट खेला जाता हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और वानखेड़े स्टेडियम · और देखें »

ऑरेन्ज कैप

द ऑरेन्ज कैप (Orange Cap) इंडियन प्रीमियर लीग टी२० में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी को दिया जाने वाला क्रिकेट पुरस्कार है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और ऑरेन्ज कैप · और देखें »

आशीष नेहरा

आशीष दीवनसिंह नेहरा (जन्म: २९ अप्रैल १९७९) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष १९९९ तक भारत की तरफ से अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में ये अपनी विविधता के लिए जाने जाते जाते हैं। ये अपनी गति, सटीकता, रेखा और लंबाई में चतुरता एवं गेंद को दोनों तरफ स्विंग करने की क्षमता के कारण ये जाने जाते हैं। आशीष नेहरा नई गेंद के साथ अपनी गेंदबाजी और अंतिम ओवरों पर विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं। फिटनेस के मुद्दों के कारण वह कई बार राष्ट्रीय टीम से अनुपस्थित रहे हैं। आईपीएल में भी आशीष विशेष रूप से प्रभावी रहे हैं, जिसमें उन्होंने पांच अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। आशीष नेहरा को रवि शास्त्री ने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक कहा था जिसे आजा तक भारतीय टीम ने कभी देखा है। महेंद्र सिंह धोनी ने भी नेहरा का नाम भारत के भविष्य के गेंदबाजी कोच के रूप में करने का सुझाव दिया, जो उनके बड़े पैमाने पर अनुभव पर ध्यान रखने हुआ किया गया था। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और आशीष नेहरा · और देखें »

इविन लुईस

इविन लुईस (जन्म २७ दिसंबर १९९१) एक त्रिनिदाद के क्रिकेट खिलाड़ी है.

नई!!: मुंबई इंडियंस और इविन लुईस · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग (संक्षिप्त में IPL) भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा संचालित ट्वेन्टी ट्वेन्टी प्रतियोगिता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भारत में एक पेशेवर ट्वेन्टी ट्वेन्टी क्रिकेट लीग भारतीय शहरों का प्रतिनिधित्व मताधिकार टीमों द्वारा हर साल चुनाव लड़ा है। लीग, 2007 में भारत (बीसीसीआई) के सदस्य ललित मोदी ने क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया, अप्रैल और हर साल के मई के ऊपर निर्धारित है। 2016 में आईपीएल का टाइटल प्रायोजक विवो इलेक्ट्रॉनिक्स, इस प्रकार लीग को आधिकारिक तौर पर विवो इंडियन प्रीमियर लीग के रूप में जाना जाता है। आईसीसी भविष्य यात्रा कार्यक्रम में एक विशेष विंडो है। आईपीएल दुनिया में सबसे-भाग लिया क्रिकेट लीग है और सभी खेल लीग के बीच छठे स्थान पर है। 2010 में आईपीएल बन गया दुनिया में पहली बार खेल के आयोजन यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। आईपीएल की ब्रांड वैल्यू अमेरिकी मूल्यांकन, गूंथा हुआ आटा और फेल्प्स के एक प्रभाग द्वारा अमेरिका में 2015 में 3.5 अरब $ होने का अनुमान था। बीसीसीआई के मुताबिक, 2015 आईपीएल सीजन भारतीय अर्थव्यवस्था के जीडीपी में 11.5 लाख ₹ (अमेरिका $ 182 मिलियन) का योगदान दिया। 13 टीमों को लीग के पहले सत्र के बाद से प्रतिस्पर्धा करने के लिए है, छह में कम से कम एक बार खिताब जीत लिया है। जबकि राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद एक बार जीत लिया है तथा मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार और कोलकाता नाइट राइडर्स, ने दो बार जीत लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स मौजूदा चैंपियन 2018 के मौसम जीत चुके हैं। 2014 तक इस टूर्नामेंट में शीर्ष तीन टीमों को चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 के लिए क्वालीफाई किया। हालांकि, चैंपियंस लीग ट्वेंटी20 2015 में बंद किया गया था और तब से मृत हो गया है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले

यह सूची इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों की है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले · और देखें »

इंडियन प्रीमियर लीग के सांख्यिकी एवं कीर्तिमानों की सूची

यह सूची इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान स्थापित किये गये कीर्तिमानों की है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और इंडियन प्रीमियर लीग के सांख्यिकी एवं कीर्तिमानों की सूची · और देखें »

कर्ण शर्मा

कर्ण विनोद शर्मा (Karn Vinod Sharma) (जन्म;२३ अक्टूबर १९८७, मेरठ, उत्तर प्रदेश) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है। ये घरेलू क्रिकेट उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। शर्मा एक हरफनमौला खिलाड़ी है। ये बाएं हाथ से लेग ब्रेक गूगली गेंदबाजी करते हैं जबकि दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। इन्होंने अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच खेलकर की थी, वो मैच २०१४ में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ख़िलाफ़ खेला गया था। जबकि एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत २०१४-१५ में श्रीलंका के ख़िलाफ़ की थी। इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत ०९ दिसम्बर २०१४ को ऑस्ट्रेलियाई टीम के ख़िलाफ़ की थी। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और कर्ण शर्मा · और देखें »

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) (जन्म; १४ दिसम्बर १९९४) एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी है जो घरेलू क्रिकेट उत्तरप्रदेश के लिए खेलते हैं। इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के कैरियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ २६ मार्च २०१७ को की थी। कुलदीप यादव इंडियन प्रीमियर लीग में २०१२ से २०१४ तक मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते थे और २०१४ से अब तक कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेल रहे हैं। ये एक मुख्य रूप से गेंदबाज है।वे यदुवंशी हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और कुलदीप यादव · और देखें »

कुलवंत खेज्रोलिया

कुलवंत खेज्रोलिया (जन्म १३ मार्च १९९२) एक भारतीय क्रिकेट है। इन्होंने २६ फरवरी २०१७ को २०१६-१७ में विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए अपना पहला लिस्ट ए क्रिकेट मैच खेला। इसी बीच इन्हें पिछले साल २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम द्वारा १० लाख में नीलामी में खरीदे गए थे। इसके बाद इन्होंने ६ अक्टूबर २०१७ को २०१७-१८ में रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलते हुए अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट का पदार्पण किया। साल २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में इन्हें नीलामी के दौरान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने उन्हें खरीदा है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और कुलवंत खेज्रोलिया · और देखें »

क्रुणाल पांड्या

कृणाल हिमांशु पण्ड्या (जन्म; २४ मार्च १९९१, अहमदाबाद, गुजरात) एक भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो बड़ौदा क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। वे इंडियन प्रीमियर लीग में २०१६ से अब तक मुम्बई इंडियन्स टीम के लिए खेलते हैं। ये एक हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी है। क्रुणाल के भाई हार्दिक पंड्या जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर में खेलते हैं। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और क्रुणाल पांड्या · और देखें »

कृष्णप्पा गौतम

कृष्णप्पा गौतम (जन्म २० अक्टूबर १९८८) एक भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो कर्नाटक के लिए खेलते हैं। ये इंडियन प्रीमियर लीग के २०१८ आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और कृष्णप्पा गौतम · और देखें »

अनुकूल रॉय

अनुकूल सुधाकर रॉय (जन्म ३० नवंबर १९९८) एक भारतीय क्रिकेटर है। इन्हें दिसंबर २०१७ में 2018 आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय अंडर-१९ क्रिकेट टीम में नामित किया गया था। जबकि इन्होंने ८ फरवरी २०१८ को २०१८ विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के लिए अपनी लिस्ट ए क्रिकेट शुरुआत की। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और अनुकूल रॉय · और देखें »

अजीत चंडीला

अजीत चंदिला (जन्म: ०५ दिसंबर १९८३) हरियाणा, भारत से एक ऑफ स्पिन गेंदबाज है। ये इंडियन प्रीमियर लीग में साल २०१३ तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे लेकिन बाद में स्पॉट फिक्सिंग में इनका क्रिकेट कैरियर खराब हो गया। इन्हें आईपीएल में सबसे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन इन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। इन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए काफी क्रिकेट खेला। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और अजीत चंडीला · और देखें »

अंबाती रायडू

अंबटि तिरुपति रायुडु (అంబటి రాయుడు; जन्म: 23 सितम्बर 1985 को गुंटूर, आन्ध्र प्रदेश), एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। वो दायें हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और दायें हाथ के ऑफ़-ब्रेक गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी घरेलू भारतीय प्रथम श्रेणी में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करता है और सूची में एक से मेल खाते हैं, और ट्वेंटी -२० टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस से खेलते थे। 2018 मे चेन्नई सूपर किंग्ज के लिए खेल रहे है । रायुडू २००१-०२ भारतीय क्रिकेट में अपने प्रथम श्रेणी कैरियर की शुरुआत कर रहे हैं, हैदराबाद के लिए खेलने से अपने कैरियर शुरू किया। मजबूत घरेलू फॉर्म भारतीय अंडर 19 टीम के कप्तान के रूप में उसे इन्स्ततेद जो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं, उस के ध्यान में लाया, वह अपने प्रारम्भिक दौर में अगले सचिन तेंदुलकर के रूप में कहा जाता है, लेकिन मैदान पर घटनाओं और विवादों की २३ सितंबर १९८५ एक शृंखला के साथ किया गया था घरेलू बोर्डों राष्ट्रीय टीम से उसकी ओस्त्रसिसेशन का नेतृत्व कियाl भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उसको हालांकि वह कारण २००७ में बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के साथ अपने हस्ताक्षर करने के लिए भारतीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया गया था २००९ में एक आम माफी के प्रस्ताव से वह उसे भारतीय घरेलू क्रिकेट में वापसी करने की इजाजत दी, लीग के साथ अपने अनुबंध को रद्द कर दिया गया हैl २०१३ में, रायुडू वह आखिर में २४ जुलाई २०१३ पर एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में वरिष्ठ भारतीय पक्ष के लिए अपनी शुरुआत की जहां जिम्बाब्वे को दौरे पर राष्ट्रीय टीम के लिए बुलाया गया था। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और अंबाती रायडू · और देखें »

अंकित राजपूत

अंकित सिंह राजपूत (जन्म ०४ दिसंबर १९९३) एक भारतीय प्रथम श्रेणी क्रिकेट खिलाड़ी हैं जो घरेलू क्रिकेट में उत्तर प्रदेश के लिए खेलते हैं। ये एक दाहिने हाथ के मध्यम तेज गति के गेंदबाज हैं जिन्होंने २०१२-१३ रणजी ट्रॉफी के दौरान अपनी शुरुआत की थी। इन्होंने उस सत्र में १८ मैचों में ३१ विकेट लिए थे। इसके बाद इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए हस्ताक्षर किया था। मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपनी शुरुआत करने के बाद, उन्होंने रिकी पोंटिंग को अपने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था। इसके बाद ६ फरवरी २०१६ को आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने इन्हें खरीद लिया था। इसके बाद जनवरी २०१८ में, उन्हें २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने ३ करोड़ में खरीदा। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और अंकित राजपूत · और देखें »

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल (अंग्रेजी:Axar Patel) (जन्म:20 जनवरी 1994) एक भारतीय क्रिकेटर हैं। ये घरेलू क्रिकेट गुजरात क्रिकेट टीम के लिए एक हरफनमौला के रूप में खेलते हैं ' ये एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ स्पिन गेंदबाज हैं ' इन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 15 जून 2014 को अपने वनडे कैरियर की शुरुआत की ' 2014 में ये इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे और 2015 में भी किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेले थे ' अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित 2015 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम में चुने गये थे। इन्होंने अपने ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट कैरियर की शुरुआत १७ जुलाई २०१५ को ज़िम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलकर थी। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और अक्षर पटेल · और देखें »

उन्मुक्त चन्द

उन्मुक्त चन्द (Unmukt Chand.) (जन्म;२३ मार्च १९९३, दिल्ली) एक भारतीय घरेलू क्रिकेट खिलाड़ी है जो दिल्ली के लिए खेलते हैं जबकि ये इंडियन प्रीमियर लीग में मुम्बई इंडियन्स के लिए खेलते हैं। उन्मुक्त चन्द मुख्य रूप से एक बल्लेबाज है जो दाहिने हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। ये पहले दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेलते थे। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और उन्मुक्त चन्द · और देखें »

२०१० इंडियन प्रीमियर लीग

२०१० इंडियन प्रीमियर लीग (2010 Indian Premier League) इंडियन प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण था। जिसका कर्ताधर्ता भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड था। यह प्रतियोगिता भारत में ही आयोजित की गई थी। यह प्रतियोगिता १२ मार्च से २५ अप्रैल २०१० तक गया था। यह पहला ऐसा टूर्नामेंट था जिसे यूट्यूब पर लाइव दिखाया था। इस संस्करण के आख़री चार मैच ३डी टेलीविजन स्क्रीन पर दिखाए गए थे। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१० इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१२ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१२ इंडियन प्रीमियर लीग (2012 Indian Premier League) जो कि इंडियन प्रीमियर लीग का ५वां संस्करण था। इस संस्करण में कुल ९ टीमों ने हिस्सा लिया था और ७६ मैच खेले गए थे जिसका पहला मैच ४ अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच चिदाम्बरम स्टेडियम,चेन्नई खेला गया था जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को ८ विकेटों से हराया था। इस संस्करण का फाइनल मैच २७ मई को चिदाम्बरम स्टेडियम,चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को ५ विकेटों से हराया था। यह कोलकाता नाइट राइडर्स लिए पहला मौका था जब वो इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया था। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१२ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१३ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१३ इंडियन प्रीमियर लीग का संस्करण इंडियन प्रीमियर लीग का ६वाँ संस्करण था जिसे आईपीएल ६ भी कहा जाता है। इस संस्करण के मैच भारत में ही आयोजित किये गए थे। इसका संस्थापन भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड था। २०१३ इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत ०३ अप्रैल २०१३ से हुई थी और इसका फाइनल मैच २६ मई २०१३ को खेला गया था। इस संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में २ अप्रैल २०१३ को रखा गया था। इसका फाइनल मैच मुम्बई इंडियन्स ने जीता था जो कि मुम्बई इंडियन्स के लिए पहली बार आईपीएल का खिताब रहा था। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१३ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१४ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१४ इंडियन प्रीमियर लीग जो कि अब तक का पहला ऐसा संस्करण था जो भारत के बाहर भी आयोजित किया गया था।यह संस्करण संयुक्त अरब अमीरात और भारत में १६ अप्रैल २०१४ से १ जून २०१४ तक आयोजित किया गया था। इसका कार्यवाहक भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ही था। इस संस्करण का रंगारंग कार्यक्रम भी संयुक्त अरब अमीरात में ही आयोजित की गई थी। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१४ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१६ इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग के २०१६ का सीज़न जो कि आईपीएल ९ या विवो आईपीएल २०१६ के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग जिसका कर्ताधर्ता बीसीसीआई है इनकी शुरुआत २००७ में की थी और यह आईपीएल का ९वाँ सीज़न है। यह आईपीएल ०८ अप्रैल २०१६ को प्रारम्भ होगा तथा २९ मई २०१६ को फाइनल होगा। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१६ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१७ इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग का २०१७ का सीज़न (अग्रेज़ी:Indian Premier League, 2017 or IPL2017) जो कि आईपीएल १० (अग्रेज़ी: IPL 10) के नाम से भी जाना जाता है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल), जिसका कर्ताधर्ता बीसीसीआई है, की शुरूआत २००७ में हुई थी और यह आईपीएल का १०वाँ संस्करण था। इस आईपीएल का पहला मैच ५ अप्रैल खेला गया था जबकि फाइनल मैच २१ मई को खेला गया था। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१७ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल

२०१७ इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल एक दिन रात में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला था जो हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर २१ मई २०१७ को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुम्बई इंडियन्स के बीच खेला गया था। इस फाइनल मुकाबले में मुम्बई इंडियन्स ने राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स १ रन से हराकर तीसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। फाइनल मुकाबले में मुम्बई ने ८ विकेटों पर १२९ रन बनाए टीहे जिसके जवाब में पुणे की टीम ६ विकेट गंवाकर १२८ रन ही बना पाई थी। यानी मुम्बई ने पुणे को १ रन से हरा दिया था। मैच में मुम्बई इंडियन्स के ४७ रन बनाने वाले क्रुणाल पांड्या को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग जिन्हें आईपीएल ११ के रूप में भी जाना जाता है यह आईपीएल का ११वां संस्करण है जिसे २००८ में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था और यह एक ट्वेन्टी-ट्वेन्टी लीग है। यह सीजन ७ अप्रैल से २७ मई तक आयोजित किया गया, इस सीजन में २०१३ आईपीएल में सट्टेबाजी के मामले में उनके संबंधित मामले में २०१६ और २०१७ के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स को निलंबित कर दिया गया था और अब इस सीजन में वापसी की। संस्करण का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच ०७ अप्रैल को खेला गया। फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को ८ विकेट से हराय। इस संस्करण में केन विलियमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाये एवं एंड्रयू टाय ने सबसे अधिक विकेट लिए। सुनील नारायण को मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट एवं ऋषभ पंत को एमर्जिंग प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट के ख़िताब से नवाज़ा गया। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

२०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची

यह २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग के खिलाड़ियों के परिवर्तन की सूची · और देखें »

2011 इंडियन प्रीमियर लीग

इंडियन प्रीमियर लीग 2011 जिसे कि संक्षेप में आईपीएल 4 या आईपीएल 2011 भी कहा जाता है, ये इंडियन प्रीमियर लीग का चौथा सत्र है, जिसकी शुरुआत भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने 2007 में की थी। टूर्नामेंट की मेजबानी भारत करेगा और इसका उद्घाटन और समापन समारोह चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जो कि वर्तमान विजेता दल चेन्नई सुपर किंग्स का गृह भी है। यह सत्र 8 अप्रैल से 28 मई 2011 तक चलेगा.

नई!!: मुंबई इंडियंस और 2011 इंडियन प्रीमियर लीग · और देखें »

2017 इंडियन प्रीमियर लीग के कर्मियों में परिवर्तन की सूची

यह २०१७ इंडियन प्रीमियर लीग के लिए सभी कर्मियों में परिवर्तन की सूची है। .

नई!!: मुंबई इंडियंस और 2017 इंडियन प्रीमियर लीग के कर्मियों में परिवर्तन की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मुम्बई इंडियन्स

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »