लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मिथुन (संगीतकार)

सूची मिथुन (संगीतकार)

मिथुन (जन्म: जनवरी 11, 1985) एक भारतीय संगीतकार, गायक और गीतकार हैं। .

14 संबंधों: तुम ही हो, पलक मुच्छल, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार, फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार, बाग़ी २, शिवाय, हमारी अधूरी कहानी, हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म), जिस्म २, क़यामत से क़यामत तक, क्रीचर 3डी, केके के गाये गीतों की सूची, अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची, अलोन (२०१५ फ़िल्म)

तुम ही हो

तुम ही हो 2013 की सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का एक सुपरहिट गाना हैं। आशिकी 2 का यह गाना फिल्म के लिए अरिजीत सिंह ने गाया है। इस गाने को गीतकार संगीतकार मिथुन ने लिखा हैं। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और तुम ही हो · और देखें »

पलक मुच्छल

पलक मुच्छल (जन्म तारीख़: 30 मार्च 1992) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं। वे और उनके छोटे भाई पलाश मुच्छल भारत तथा विदेशो में सार्वजनिक मंच पर गाने गाकर ह्रदय पीड़ित छोटे बच्चो के इलाज के लिए चंदा इकट्ठा करते है। उन्होने मई 2013 तक ढाई करोड रुपयो का चंदा इकट्ठा कर 572 बच्चो की जान बचाने के लिये वित्तीय सहायता प्रदान की है। पलक के इस समाज सेवा में योगदान के लिये उनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में भी दर्ज है। भारत सरकार और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया है। सन 2011 में पलक ने हिन्दी फिल्मों में पार्श्व गायिका के रूप में गाना शुरु किया। उनके खासकर एक था टाइगर और आशिकी 2 फिल्मों के गानों की काफी सराहना हुई। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और पलक मुच्छल · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संगीतकार पुरस्कार · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला पुरस्कार है। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ गीतकार पुरस्कार · और देखें »

बाग़ी २

बागी २ एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला है। यह फिल्म साल २०१६ में आयी बाग़ी का दूसरा भाग है जो भारत में ३० मार्च २०१८ को विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी मुख्य किरदार में है जबकि इनके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी भी बड़े किरदार में है।अप्रेल २०१८ तक बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने २०० करोड़ रूपए की कमाई की। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और बाग़ी २ · और देखें »

शिवाय

शिवाय (अंग्रेजी: Shivay) एक भारतीय हिन्दी एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जो २८ अक्टूबर २०१६ को दीपावली के मौके पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। इस फ़िल्म का निर्देशन अजय देवगन ने किया है। शिवाय फ़िल्म में मुख्य किरदार के रूप में अजय देवगन तथा सायेशा सैगल है। शिवाय फ़िल्म ने अब तक लगभग ₹99 करोड़ की कमाई केवल भारत में की है .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और शिवाय · और देखें »

हमारी अधूरी कहानी

हमारी अधूरी कहानी एक भारतीय बॉलीवुड फ़िल्म है, जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। इस फ़िल्म का निर्माण महेश भट्ट ने किया है। साथ ही यह इस फ़िल्म के लेखक और प्रस्तोता भी हैं। इस फ़िल्म में इमरान हाशमी, विद्या बालन और राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फ़िल्म 12 जून 2015 को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और हमारी अधूरी कहानी · और देखें »

हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म)

हाफ गर्लफ्रेंड २०१७ की एक भारतीय रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म है जिसका निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और हाफ गर्लफ्रेंड (फ़िल्म) · और देखें »

जिस्म २

जिस्म २ एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसका निर्देशन पूजा भट्ट ने किया। इनके साथ डीनो मोरेय इस फिल्म के निर्माता है। यह ३ अगस्त २०१२ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हुई। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और जिस्म २ · और देखें »

क़यामत से क़यामत तक

कयामत से कयामत तक सन् 1988 की हिन्दी भाषा की प्रेमकहानी फ़िल्म है। इसका निर्देशन मंसूर खान ने किया है और निर्माण उनके पिता नासिर हुसैन ने किया है। इसमें नासिर के भतीजे और मंसूर के चचेरे भाई आमिर खान और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म आलोचनात्मक प्रशंसा के साथ जारी हुई थी और यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता भी थी। इसने आमिर और जूही को बेहद लोकप्रिय सितारों में बदल दिया था। इसकी कहानी आधुनिक रूप में रची गई दुखद रूमानी कहानियों लैला और मजनू, हीर राँझा और रोमियो और जूलियट पर आधारित है। क़यामत से क़यामत तक हिंदी सिनेमा के इतिहास में एक मील का पत्थर थी। 1990 के दशक में हिंदी सिनेमा को परिभाषित करने वाली संगीतमय रोमांस फिल्मों की रूपरेखा इसी को माना जाता है। आनंद-मिलिंद द्वारा रचित, फिल्म का साउंडट्रैक समान रूप से सफल और लोकप्रिय था। इसने सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निदेशक सहित ग्यारह नामांकनों से आठ फिल्मफेयर पुरस्कार जीते। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और क़यामत से क़यामत तक · और देखें »

क्रीचर 3डी

क्रिचर 3डी विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित 2014 की त्रिआयामी कल्पित विज्ञान हिन्दी फ़िल्म है। फ़िल्म में बिपाशा बसु और इमरान अब्बास नक़वी ने मुख्य किरदार निभाए हैं। टी-सीरीज़ के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। मुकुल देव और मोहन कपूर ने भी सहायक किरदार निभाए। फ़िल्म की कहानी ब्रह्मराक्षस नाम के राक्षस के ऊपर चलती है। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और क्रीचर 3डी · और देखें »

केके के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची केके द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और केके के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची

निम्न सूची अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए सभी गीतों की है: .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और अरिजीत सिंह के गाये गीतों की सूची · और देखें »

अलोन (२०१५ फ़िल्म)

अलोन (हिन्दी:अकेला) एक डरावनी बॉलीवुड फ़िल्म है। इसमें मुख्य किरदार में बिपाशा बसु और करन सिंह ग्रोवर हैं। इसके निर्देशक भूषण पटेल हैं, जो १९२०: एविल रिटर्न और रागिनी एमएमएस २ जैसे फ़िल्मों के निर्देशक हैं। यह फ़िल्म १६ जनवरी २०१५ को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी। यह थाई फ़िल्म का पुनः निर्माण है। .

नई!!: मिथुन (संगीतकार) और अलोन (२०१५ फ़िल्म) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मिथुन शर्मा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »