लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मारिया कैरी

सूची मारिया कैरी

मारिया कैरी (Mariah Carey, जन्म २७ मार्च १९७०) एक अमरीकी गायिका, गीतकार, रेकॉर्ड निर्माता व अभिनेत्री है। उन्होंने अपना रिकॉर्डिंग करियर १९९० में कोलंबिया रेकॉर्ड्स के मुख्य टॉमी मोटोला के तहत शुरू किया और स्वयं शीर्षित अल्बम मारिया कैरी रिलीज़ किया। यह अल्बम मल्टी-प्लैटिनम बन गया और इसमें लगातार अमरीकी ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० के शीर्ष रहे चार गीत शामिल थे। १९९३ में मोटोला से विवाह के बाद उन्होंने कई हीट रेकॉर्डों ने उनका स्थान कोलंबिया की सर्वाधिक कमाई वाली कला के रूप में स्थापित किया जिनमे इमोशंस (१९९१), म्युज़िक बॉक्स (१९९३) और मेरी क्रिसमस (१९९४) शामिल थे। उनके अल्बम डेड्रीम (१९९५) ने संगीत का इतिहास रचा जब उनका दूसरा गीत "वन स्वीट डे" जो बॉयज़ II मेन के साथ गया था, बिलबोर्ड हॉट १०० के शीर्ष स्थान पर सोलह हफ्तों तक बना रहा और आज तक अमरीकी चार्ट इतिहास का सबसे अधिक वक्त तक प्रथम क्रमांक पर रहने वाला गीत है। इस अल्बम की रिकॉर्डिंग के दौरान कैरी अपने पॉप मूल से हट कर धीरे-धीरे आरएंडबी और हिप हॉप पर आ गई। मोटोला से तलाक होने के बाद उनका यह बदलाव बटरफ्लाई (१९९७) में उभर कर सामने आया। कैरी ने २००० में कोलंबिया छोड दिया और वर्जिन रेकॉर्ड्स के साथ रेकॉर्ड तोड़ने वाला $१०० मिलियन का करार किया। २००१ में कैरी ग्लिटर (२००१) फ़िल्म में नज़र आई। फ़िल्म की रिलीज़ से पहले उन्हें शारीरिक व मानसिक परेशानी का सामना करना पद और तनाव व थकान के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। फ़िल्म की असफलता के बाद उन्हें $५० मिलियन देकर समझोता तोड़ दिया गया जिसके चलते उनके करियर में झुकाव आ गया। उन्होंने २००२ में आइलैंड रेकॉर्ड्स के साथ एक महंगे समझौते पर हस्ताक्षर किए और अपने असफल कार्यकाल के बाद द एमैन्सिपेशन ऑफ़ मिमी (२००५) के द्वारा पुनः शीर्ष संगीत चार्टों पर अपना स्थान अर्जित किया। इसका दूसरा एकल गीत "वि बिलोंग टुगेदर" उनके संगीत करियर का सर्वाधिक सफल गीत बन गया और इसे बाद में बिलबोर्ड द्वारा "दशक का गीत" नामित किया गया। कैरी पुनः प्रिशियस (२००९) फ़िल्म में दिखी। उनकी भूमिका को काफ़ी सराहा गया और उन्हें पाम स्प्रिंग्स अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में "बढ़िया अभिनय का पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। अपने दो दशक के करियर में कैरी ने २०० मिलियन से अधिक रेकॉर्ड विश्वभर में बेचे है जो उन्हें सर्वाधिक बिकाऊ संगीत कलाकारों में से एक बनाता है। .

10 संबंधों: ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची, एरियाना ग्रांडे, ऐमिनैम, द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट, ब्रिट्नी स्पीयर्स, माईली सायरस, मैडोना (मनोरंजनकर्ता), रिहाना, वंडर वूमन (2017 फ़िल्म), व्हिटनी ह्यूस्टन

ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची

ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची में उन लोगों, समूहों, संस्थाओं इत्यादि के नाम हैं जिनके ट्विटर पर सर्वाधिक प्रशंसक (फ़ॉलोअर्स) हैं। सूची में दिए गए सभी नाम व्यक्तियों के ना होकर ऑनलाइन सेवाओं के भी हैं जैसे यूट्यूब, ट्विटर इत्यादि। इस सूची में दिए गए आँकड़े ३१ मार्च २०१२ के है लेकिन यदि आप किसी भी नाम के आँकड़े बदलते हैं तो उस नाम के सामने की तिथि भी बदल दें। सारे आँकड़े बदलने पर यहाँ दी गई तिथि भी बदल दें लेकिन ऐसा केवल तभी किया जाना चाहिए जब सारे आँकड़े एक ही दिन और एक ही समय पर बदले जाएँ। .

नई!!: मारिया कैरी और ट्विटर पर सर्वाधिक फ़ॉलो किए जाने वालों की सूची · और देखें »

एरियाना ग्रांडे

एरियाना ग्रांडे-बुतेरा (जन्म 26 जून, 1993), जिन्हें पेशेवर रूप में एरियाना ग्रांडे के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री हैं। इन्होने अपने करियर की शुरुआत वर्ष २००९ में Nickelodeon चैनल की दूरदर्शन श्रृंखला Victorious में Cat Valentine का किरदार निभाने से पहले Broadway Musical 13 से की. चार सत्रों के बाद, शो समाप्त हो गया, और ग्रांदे ने स्पिन ऑफ, सैम & कैट में अभिनय किया जो 2014 में समाप्त हो गया.

नई!!: मारिया कैरी और एरियाना ग्रांडे · और देखें »

ऐमिनैम

मार्शल ब्रूस III (जन्म 17 अक्टूबर 1972) अपने स्टेज के नाम एमिनेम से बेहतर जाने जाते हैं वह एक अमेरीकी रैप गायक, रिकार्ड निर्माता, गीतकार और अभिनेता हैं। एमिनेम ने जल्द ही 1999 में अपने प्रमुख-लेबल पहले एलबम द स्लिम शेडी एलपी, जो कि एक उत्तम रैप एलबम है, उसके लिए ग्रेमी पुरुस्कार जीत कर लोकप्रियता हासिल की। अगला एलबम द मार्शल एलपी, इतिहास में सबसे तेज़ी से बिकने वाला हिप हॉप एलबम बन गया। इससे एमिनेम की और उनके रिकार्ड लेबल शेडी रिकार्डस की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई और उनकी समूह परियोजना डी 12 को मुख्यधारा में मान्यता मिल गई। मार्शल एलपी और उनके तीसरे एलबम द एमिनेम शो ने भी ग्रेमी पुरुस्कार जीता, जिससे वह लगातार तीन बेस्ट रैप एलबम जीतने वाले प्रथम कलाकार बन गये। 2002 में उन्होंने 8 माइल फिल्म में लूज़ योअरसेल्फ गीत के लिए मौलिक गीत का अकादमी पुरुस्कार जीता, जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई.

नई!!: मारिया कैरी और ऐमिनैम · और देखें »

द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट

द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट (The Prince of Egypt) १९९८ में बनी अमेरिकी एनिमेटेड संगीत ड्रामा फ़िल्म है। यह ड्रीमवर्क्स द्वारा पारंपरिक तरीके से निर्मित पहली एनीमेशन फ़िल्म है। यह एक्सोडस की पुस्तर पर आधारित है व मोसेस के जीवन की कहानी बयां करती है जो इजिप्ट के एक राजकुमार से किस तरह इज़राइल के बच्चों को इजिप्ट से बाहर ले गया। फ़िल्म का निर्देशन ब्रेंडा चैपमैन, सिमोन वेल्स और स्टीव हिक्नर ने किया था। फ़िल्म में स्टीफन श्वार्त्ज़ द्वारा लिखित व हांस ज़िमर द्वारा ध्वनित गीत शामिल है। फ़िल्म में हॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेताओं की आवाज़ शामिल है। फ़िल्म को "व्हेन यु बिलीव" गीत के लिए १९९९ के अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ नया गीत और सर्वश्रेष्ठ ध्वनि के लिए नामांकन मिला था। इसका पॉप संस्करण समारोह के दौरान व्हिटनी होस्टन और मारिया केरी ने गाया था। फ़िल्म को सिनेमाघरों में १८ दिसम्बर १९९८ को रिलीज़ किया गया था। इसने विश्व भर में $२१८,६१३,१८८ का व्यवसाय किया जिससे यह $१०० मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी गैर-डिज़्नी फ़िल्म बन गई। .

नई!!: मारिया कैरी और द प्रिंस ऑफ़ इजिप्ट · और देखें »

ब्रिट्नी स्पीयर्स

ब्रिटनी जीन स्पीयर्स (जन्म - 2 दिसम्बर 1981) एक अमेरिकी गायिका और नर्तकी है। मिसिसिपी में जन्मी और लुइसियाना में बड़ी हुई, स्पीयर्स, सबसे पहले सन् 1992 में स्टार सर्च कार्यक्रम में एक प्रतियोगी के रूप में राष्ट्रीय टेलीविज़न पर दिखाई दी और उसने सन् 1993 से 1994 तक डिज़्नी चैनल (Disney Channel) की टेलीविज़न श्रृंखला, द न्यू मिकी माउस क्लब में अभिनय करना जारी रखा.

नई!!: मारिया कैरी और ब्रिट्नी स्पीयर्स · और देखें »

माईली सायरस

माईली रे सायरस (जन्म नाम डेस्टिनी होप सायरस जन्म तिथि 23 नवम्बर 1992) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री और लेखिका है। सायरस डिजनी चैनल श्रृंखला हैना मॉण्टेना में प्रमुख चरित्र के अभिनय के लिए विशेष रूप से जानी जाती है। हैना मॉण्टेना की सफलता को ध्यान में रखकर अक्टूबर 2006 में एक साउण्डट्रैक CD प्रसारित की गई, जिसमें समारोह में गाये उसके आठ गाने हैं। सायरस के एकल म्युज़िक करियर की शुरुआत 23 जून 2007 को उसके पहले एलबम, मीट माईली सायरस के रिलीज़ के साथ हुई.

नई!!: मारिया कैरी और माईली सायरस · और देखें »

मैडोना (मनोरंजनकर्ता)

मैडोना (मैडोना लुईस चिकोने जन्म, 16 अगस्त 1958) एक अमेरिकी रिकॉर्डिंग कलाकार, अभिनेत्री और उद्यमी है। बह सिटी, मिशिगन में जन्मी और रोचेस्टर हिल्स, मिशिगन में पली-बड़ी, वह सन् 1977 में न्यूयार्क शहर में आधुनिक नृत्य में करियर के लिए स्थानांतरित हो गई। पॉप संगीत समूहों के ब्रेकफास्ट क्लब तथा एम्मी के एक सदस्य के रूप में प्रदर्शन करने के बाद उसने अपने ही नाम मैडोना की टाइटल (शीर्षक) अपना पहला ऐल्बम सन् 1983 में सर रिकॉर्ड्स से रिलीज़ किया गया। लाइक अ वर्जिन (1984) और ट्रू ब्लू (1986) जैसे स्टूडियो ऐल्बमों से उसके हिट गानों की श्रृंखला ने गीतात्मक तत्व की सीमाओं को तोड़कर मुख्यधारा के लोकप्रिय संगीत और संगीत वीडियो की कल्पना में स्थापित कर उन्हें पॉप आइकॉन के रूप में वैश्विक मान्यता दिलाई, जो एमटीवी (MTV) पर एक नियमित कार्यक्रम बन गया। उसकी पहचान को डेस्परेटली सीकिंग सुज़ान (1985) फिल्म से बढ़ावा मिला, जिसमें मैडोना की मुख्य भूमिका नहीं होने के बावजूद भी उसे व्यापक रूप से मैडोना को प्रसिद्धि दिलाने का साधन माना गया। 'लाइक अ प्रेयर ' में धार्मिक कल्पना के व्यापक प्रयोग से, मैडोना को उसकी विविध संगीत प्रस्तुतियों के लिए उसे सकारात्मक समीक्षा प्राप्त हुई, जबकि उसी समय धार्मिक परंपरावादियों और वेटिकन से समालोचना का सामना करना पड़ा.

नई!!: मारिया कैरी और मैडोना (मनोरंजनकर्ता) · और देखें »

रिहाना

रिहाना (पूरा नाम - रोबीन रिहाना फेंटी, जन्म - 20 फ़रवरी 1988), एक बारबेडियन रिकॉर्डिंग कलाकार और मॉडल है। सेंट माइकल, बारबाडोस में जन्मी रिहाना, 16 साल की उम्र में रिकॉर्ड निर्माता इवान रोजर्स के मार्गदर्शन में अपने रिकॉर्डिंग कॅरियर के निर्माण के उद्देश्य से संयुक्त राज्य अमरीका स्थानांतरित हो गई। उस समय के लेबल प्रमुख जे-ज़ी के लिए स्वर-परीक्षण देने के बाद उसने डेफ जैम रिकॉर्डिंग्स के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। 2005 में, रिहाना ने अपना पहला स्टूडियो ऐल्बम, म्यूज़िक ऑफ़ द सन रिलीज़ किया जो ''बिलबोर्ड'' 200 की चार्ट के टॉप टेन में पहुँच गया और ''बिलबोर्ड'' हॉट 100 के हिट एकल के रूप में उसके "पॉन डे रिप्ले" को दिखाया गया। एक साल से भी कम अवधि के बाद, उसने अपना दूसरा स्टूडियो ऐल्बम, ए गर्ल लाइक मी (2006) रिलीज़ किया जो बिलबोर्ड के ऐल्बमों की चार्ट के टॉप फाइव में पहुँच गया और इस ऐल्बम का "SOS" नामक एकल, उसका पहला US नंबर वन हिट एकल बन गया और इसके साथ-साथ "अनफेथफुल" और "ब्रेक इट ऑफ", ''बिलबोर्ड'' के हॉट 100 के टॉप टेन प्रविष्टियों में शामिल हो गया। रिहाना का तीसरा स्टूडियो ऐल्बम, गुड गर्ल गॉन बैड (2007), बिलबोर्ड 200 में दो नंबर पर पहुँच गया जिसके पांच एकल, टॉप टेन में शामिल हुए जिसमें से तीन एकल — "अम्ब्रेला", "टेक ए बो" और "डिस्टर्बिया", US नंबर वन हिट एकल बने — और उसका "डोंट स्टॉप द म्यूज़िक" नामक एकल, विश्व्यापी हिट एकल बन गया। इस ऐल्बम को नौ ग्रैमी अवार्डों के लिए नामांकित किया गया जिसमें से इसने "अम्ब्रेला" के लिए बेस्ट रैप/संग कोलाबोरेशन जीत लिया जिसमें जे-ज़ी की मुख्य भूमिका थी। उसके चौथे स्टूडियो ऐल्बम, रेटेड आर को नवंबर 2009 में रिलीज़ किया गया। रिहाना ने अपने चार-वर्षीय कॅरिअर की अवधि में दुनिया भर में 12 मिलियन (1 मिलियन .

नई!!: मारिया कैरी और रिहाना · और देखें »

वंडर वूमन (2017 फ़िल्म)

वंडर वूमन 2017 की एक अमेरिकी सुपरहीरो फ़िल्म है जो डीसी कॉमिक्स के इसी नाम के एक चरित्र पर आधारित है। वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स द्वारा वितरित वंडर वूमन डीसी एक्सटेंडेड यूनिवर्स (डीसीईयू) में चौथी फ़िल्म है। पैटी जेंकिन्स द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की पटकथा एलन हेंबर्ग द्वारा जबकि कहानी हेंबर्ग, ज़ैक स्नायडर और जेसन फूक्स द्वारा लिखी गयी है। गैल गैडट ने फ़िल्म के शीर्षक चरित्र की भूमिका निभाई है, जबकि क्रिस पाइन, रॉबिन राइट, डैनी हस्टन, डेविड थ्यूलिस, कॉनी नील्सन और ऐलेना अनाया अन्य सहायक भूमिकाओं में नज़र आये हैं। 2016 की बैटमैन वर्सेस सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस के बाद, यह वंडर वूमन के चरित्र को दर्शाने वाली दूसरी लाइव एक्शन फिल्म है। वंडर वूमन में, अमेज़न की राजकुमारी डायना प्रथम विश्व युद्ध को रोकने का प्रयास करती है, यह मानते हुए कि यह युद्ध अमेज़ॅन के पुराने दुश्मन एरीस द्वारा शुरू किया गया है, जब एक अमेरिकी पायलट और जासूस स्टीव ट्रेवर दुर्घटनाग्रस्त होकर थेमिस्कीरा पर आ गिरा, और उसने इस युद्ध के बारे में अमेज़न वासियों को सूचित किया। वंडर वूमन पर आधारित एक लाइव एक्शन फ़िल्म का विकास 1996 में शुरू हुआ, जब इवान रीटमैन इसके निर्माता और निर्देशक बनने को राज़ी हो गए थे। इसके बाद यह परियोजना कई वर्षों तक अधर में रही; जॉन कोहेन, टोड अल्कोट, और जोस व्हीडन किसी न किसी बिंदु पर इस परियोजना से जुड़े। 2010 में आख़िरकार वार्नर ब्रदर्स ने फ़िल्म की आधिकारिक घोषणा की, और 2015 में जेंकिन्स को इसे निर्देशित करने के लिए अनुबंधित किया गया। चरित्र निर्माण में विलियम मॉल्टन मार्स्टन की 1940 की कहानियों और जॉर्ज पेरेज़ की 1980 की कहानियों के साथ-साथ वंडर वूमन के न्यू 52 अवतार को भी प्रेरणास्त्रोत के रूप में माना गया। प्रिंसिपल फोटोग्राफी 21 नवंबर 2015 को यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस और इटली में शुरू हुई, और फिर 9 मई 2016 को मार्स्टन की 123 वीं जयंती तक इसका फिल्मांकन समाप्त हो गया। नवंबर 2016 में फ़िल्म के कुछ अतिरिक्त दृश्य फिल्माए गए। 15 मई 2017 को शंघाई में वंडर वूमन का प्रीमियर आयोजित किया गया था, और फिर 2 जून 2017 को इसे 2डी, 3डी और आईमैक्स 3डी प्रारूपों में संयुक्त राज्य अमेरिका में रिलीज़ किया गया। फिल्म को समीक्षकों से काफी हद तक सकारात्मक समीक्षाऐं मिली, जिन्होंने इसकी दिशा, एक्शन सीक्वेंस, अभिनय (विशेष रूप से गैडट और पाइन द्वारा) और संगीत-स्कोर को काफी सराहा। फिल्म ने कई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड सेट किए; यह संयुक्त राज्य अमेरिका में छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सुपरहीरो फिल्म और 22वीं सबसे ज्यादा घरेलू कमाई करने वाली फिल्म है। फ़िल्म ने दुनिया भर में 821 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की, जिसने इसे 2017 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया। फरवरी 2018 तक, रॉटेन टमेटोज़ की "बेस्ट सुपरहीरो मूवीज़ ऑफ़ ऑल टाइम" की सूची में इसे दूसरे स्थान पर सूचीबद्ध किया गया है, और अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट ने इसे वर्ष की शीर्ष 10 फिल्मों में से एक चुना। फिल्म को 23वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में तीन नामांकन प्राप्त हुए, जिनमे से इसने सर्वश्रेष्ठ एक्शन मूवी का पुरस्कार जीता भी था। फ़िल्म का एक सीक्वल, वंडर वूमन 1984 1 नवंबर 2019 को रिलीज होना प्रस्तावित है; यह जेंकिन्स द्वारा निर्देशित होगा और गैडट इसमें फिर अपनी भूमिका को दोहराएंगी। .

नई!!: मारिया कैरी और वंडर वूमन (2017 फ़िल्म) · और देखें »

व्हिटनी ह्यूस्टन

व्हिटनी एलिज़ाबेथ ह्यूस्टन (Whitney Elizabeth Houston, 9 अगस्त 1963 - 11 फ़रवरी 2012) एक अमेरिकी गायिका, अभिनेत्री, मॉडल व निर्माता थी। २००९ में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इन्हें सर्वाधिक पुरस्कार जितने वाली महिला नामित किया। ह्यूस्टन विश्व के सर्वाधिक बिकने वाले संगीत कलाकारों में से एक थी जिसमे उन्होंने १७० मिलियन अल्बम, एकल और वीडियो विश्वभर में बेचे थे। उन्होंने सात स्टूडियो अल्बम व तीन फ़िल्मों के साउंडट्रैक रिलीज़ किए और सभी डायमण्ड, मल्टी-प्लैटिनम, प्लैटिनम या गोल्ड प्रमाणित थे। ह्यूस्टन के मिश्र गीतों के लोकप्रिय चार्टों पर रहने और इसके साथ ही एमटीवी पर उनके वीडियो "हाउ विल आई नो" के दबदबे के करण कई अफ़्रीकी-अमरीकी कलाकारों को उनका अनुसरण करने की प्रेरणा मिली। ह्यूस्टन एकमेव ऐसी कलाकार है जिनके लगातार सात गीत ''बिलबोर्ड'' हॉट १०० हीट की सूची में पहले क्रमांक पर रहे है। वे एल्टन जॉन के बाद दूसरे क्रमांक व एकमेव महिला कलाकार है जिनके नाम बिलबोर्ड मैगज़ीन वर्ष के अंत के दो प्रथम क्रमांक के बिलबोर्ड २०० अल्बम पुरस्कार है। ह्यूस्टन का १९८५ में निकला पहला अल्बम व्हिटनी ह्यूस्टन अपने रिलीज़ के वक्त सर्वाधिक बिक्री वाला अल्बम बन गया। इस अल्बम को रोलिंग स्टोन्स ने १९८६ वर्ष का सर्वश्रेष्ठ अल्बम घोषित किया और रोलिंग स्टोन्स की "५०० अबतक के सबसे बेहतर अल्बमों की सूची" में २५४ क्रमांक पर स्थान मिला। उनका दूसरा स्टूडियो अल्बम व्हिटनी (१९८७) बिलबोर्ड २०० अल्बम चार्ट पर पहले क्रमांक पर रहने वाला पहला महिला कलाकार का अल्बम बन गया। ह्यूस्टन का पहला अभिनय पात्र फीचर फ़िल्म द बॉडीगार्ड (१९९२) में था। इस फ़िल्म के साउंडट्रैक ने १९९४ में वर्ष के अल्बम का ग्रैमी पुरस्कार जीता। इसका मुख्य गीत "आई विल अल्वेज़ लव यु" संगीत इतिहास में सर्वाधिक बिक्री वाला गीत बन गया। इस अल्बम के साथ ह्यूस्टन नेल्सनसाउंडस्कैन सिस्टम के तहत एक सप्ताह में एक मिलियन से अधिक प्रतियाँ बेचने वाली कलाकार बन गई। ह्यूस्टन ने कई फ़िल्मों में कार्य किया व उनके गीत भी लिखे जिनमे वोटिंग टू एक्स्हेल (१९९५) और द प्रीचर्स वाइफ़ (१९९६) शामिल है। ११ फ़रवरी २०१२ को ह्यूस्टन बेवर्ली हिल्स, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्टन होटल में मृत पाया गया जिसकी वजह तुरंत ज्ञात नहीं हो पाई। उनके मृत्यु का समाचार २०१२ ग्रैमी पुरस्कारों के साथ आया और अमरीकी व अंतर्राष्ट्रीय मिडिया में काफ़ी बताया गया। .

नई!!: मारिया कैरी और व्हिटनी ह्यूस्टन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मरिया केरी, मारिया केरी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »