लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मानसा

सूची मानसा

मानसा पंजाब के मानसा जिला का मुख्यालय है। एरिया ऑफ व्हाइट गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध मानसा पंजाब राज्य का एक जिला है। पंजाब में कपास की सबसे अधिक पैदावार होने के कारण इस जगह को 'एरिया ऑफ व्हाइट गोल्ड' के नाम से जाना जाता है। मंसा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह जिला भटिंडा जिले के उत्तर-पश्चिम, संगरुर जिले के उत्तर-पूर्व और हरियाणा राज्य की दक्षिण सीमा से लगा हुआ है। यह जिला तीन तहसीलों बुढलाडा, मानसा और सरदुलगढ़ में बंटा हुआ है। कृषि इस जिले के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। .

6 संबंधों: पंजाबी विश्वविद्यालय, मानसा जिला, मालवा (पंजाब), जनमेजय, वीना वर्मा, अजमेर सिंह औलख

पंजाबी विश्वविद्यालय

पंजाबी विश्वविद्यालय, (पंजाबी:ਪੰਜਾਬੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ, अंग्रेजी:Punjabi University) भारत के पंजाब राज्य के शहर पटियाला में स्थित एक विश्वविद्यालय है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 30 अप्रैल 1962 को हुई थी। इस विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य पंजाबी भाषा के विकास और पंजाबी संस्कृति के प्रसार को प्रोत्साहित करना था। यह विश्व का दूसरा ऐसा विश्वविद्यालय है जिसका नाम किसी भाषा के नाम पर रखा गया है, पहला विश्वविद्यालय, इब्रानी (हिब्रू) विश्वविद्यालय, इस्राइल है। पंजाबी विश्वविद्यालय का परिसर 316 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैला है और बागों के शहर पटियाला से ७ किलोमीटर दूर चंडीगढ़ रोड पर स्थित है। विश्वविद्यालय में 55 विभाग कार्यरत हैं। विश्वविद्यालय में मानविकी और विज्ञान के क्षेत्र में, ललित कला, कम्प्यूटर विज्ञान और व्यवसायिक प्रबंधन जैसे विषयों के अध्ययन की व्यवस्था है। यहाँ लगभग 15000 छात्र शिक्षा प्राप्त करते हैं। शिवराज पाटिल विश्वविद्यालय के कुलपति और डाक्टर जसपाल सिंह उपकुलपति हैं। .

नई!!: मानसा और पंजाबी विश्वविद्यालय · और देखें »

मानसा जिला

मानसा भारतीय राज्य पंजाब का एक जिला है। एरिया ऑफ व्हाइट गोल्ड के नाम से प्रसिद्ध मानसा पंजाब राज्य का एक जिला है। पंजाब में कपास की सबसे अधिक पैदावार होने के कारण इस जगह को एरिया ऑफ व्हाइट गोल्ड के नाम से जाना जाता है। मानसा ऐतिहासिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। यह जिला भटिंडा जिले के उत्तर-पश्चिम, संगरुर जिले के उत्तर-पूर्व और हरियाणा राज्य की दक्षिण सीमा से लगा हुआ है। यह जिला तीन तहसीलों बुढलाडा, मानसा और सरदुलगढ़ में बंटा हुआ है। कृषि इस जिले के लोगों का प्रमुख व्यवसाय है। जिले का मुख्यालय मानसा है। क्षेत्रफल - 2,174 वर्ग.किमी.

नई!!: मानसा और मानसा जिला · और देखें »

मालवा (पंजाब)

पंजाब में मालवा, सतलुज के दक्षिण वाले क्षेत्र को कहते हैं। इसके अन्तर्गत हरियाणा के कुछ भाग भी सम्मिलित हैं। इसके दक्षिण-पश्चिम में राजस्थान का मरुस्थल है। मालवा का वातावरण शुष्क, मिट्टी रेतीली है। इस क्षेत्र में पानी की कमी है किन्तु नहरों का जाल बिछा हुआ है। मध्यकाल में यह क्षेत्र मुख्य रूप से राजपूतों के प्रभाव वाला क्षेत्र था। आज भी मालवा क्षेत्र के बहुत से गोत्र राजपूतों के गोत्र से मिलते-जुलते हैं। मालवा क्षेत्र के लोग पंजाबी की उपबोली 'मलवई' बोलते हैं। .

नई!!: मानसा और मालवा (पंजाब) · और देखें »

जनमेजय

जनमेजय महाभारत के अनुसार कुरुवंश का राजा था। महाभारत युद्ध में अर्जुनपुत्र अभिमन्यु जिस समय मारा गया, उसकी पत्नी उत्तरा गर्भवती थी। उसके गर्भ से राजा परीक्षित का जन्म हुआ जो महाभारत युद्ध के बाद हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठा। जनमेजय इसी परीक्षित तथा मद्रावती का पुत्र था। महाभारत के अनुसार (१.९५.८५) मद्रावती उनकी जननी थीं, किन्तु भगवत् पुराण के अनुसार (१.१६.२), उनकी माता ईरावती थीं, जो कि उत्तर की पुत्री थीं। .

नई!!: मानसा और जनमेजय · और देखें »

वीना वर्मा

वीना वर्मा यू॰ के॰ में रहने वाली एक पंजाबी कहानीकार है जो कहानियाँ लिखती हैं। वीना कहानीकारा के अलावा एक कवयित्री भी हैं। .

नई!!: मानसा और वीना वर्मा · और देखें »

अजमेर सिंह औलख

अजमेर सिंह औलख 19 अगस्त 1942 - 15 जून 2017) पंजाबी भाषा के विख्यात साहित्यकार हैं। इनके द्वारा रचित एक नाटक इश्क बाझ नमाज़ दा हज नाही के लिये उन्हें सन् 2006 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: मानसा और अजमेर सिंह औलख · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »