लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

माचू पिच्चू

सूची माचू पिच्चू

माचू पिच्चू (क्वेशुआ: Machu Pikchu, 'पुरानी चोटी") दक्षिण अमेरिकी देश पेरू मे स्थित एक कोलम्बस-पूर्व युग, इंका सभ्यता से संबंधित ऐतिहासिक स्थल है। यह समुद्र तल से 2,430 मीटर की ऊँचाई पर उरुबाम्बा घाटी, जिसमे से उरुबाम्बा नदी बहती है, के ऊपर एक पहाड़ पर स्थित है। यह कुज़्को से 80 किलोमीटर (50 मील) उत्तर पश्चिम में स्थित है। इसे अक्सर “इंकाओं का खोया शहर “ भी कहा जाता है। माचू पिच्चू इंका साम्राज्य के सबसे परिचित प्रतीकों में से एक है। 7 जुलाई 2007 को घोषित विश्व के सात नए आश्चर्यों में माचू पिच्चू भी एक है। 1430 ई. के आसपास इंकाओं ने इसका निर्माण अपने शासकों के आधिकारिक स्थल के रूप में शुरू किया था, लेकिन इसके लगभग सौ साल बाद, जब इंकाओं पर स्पेनियों ने विजय प्राप्त कर ली तो इसे यूँ ही छोड़ दिया गया। हालांकि स्थानीय लोग इसे शुरु से जानते थे पर सारे विश्व को इससे परिचित कराने का श्रेय हीरम बिंघम को जाता है जो एक अमेरिकी इतिहासकार थे और उन्होने इसकी खोज 1911 में की थी, तब से माचू पिच्चू एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बन गया है। माचू पिच्चू को 1981 में पेरू का एक ऐतिहासिक देवालय घोषित किया गया और 1983 में इसे यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल की दर्जा दिया गया। क्योंकि इसे स्पेनियों ने इंकाओं पर विजय प्राप्त करने के बाद भी नहीं लूटा था, इसलिए इस स्थल का एक सांस्कृतिक स्थल के रूप में विशेष महत्व है और इसे एक पवित्र स्थान भी माना जाता है। माचू पिच्चू को इंकाओं की पुरातन शैली में बनाया था जिसमें पॉलिश किये हुए पत्थरों का प्रयोग हुआ था। इसके प्राथमिक भवनों में इंतीहुआताना (सूर्य का मंदिर) और तीन खिड़कियों वाला कक्ष प्रमुख हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार यह भवन माचू पिच्चू के पवित्र जिले में स्थित हैं। सितम्बर 2007, पेरू और येल विश्वविद्यालय के बीच एक सहमति बनी की वो सभी शिल्प जो हीरम बिंघम माचू पिच्चू की खोज के बाद अपने साथ ले गये थे वो पेरू को लौटा दिये जायेंगे। .

7 संबंधों: द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म), दक्षिण अमेरिका, दुनिया के अजूबे, संसार के देश और निवासी, हुआयना पिच्चू, हीरम बिंघम, विश्व के सात नए आश्चर्य

द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म)

द मोटरसाइकिल डायरीज़ (2004, Diarios de motocicleta) 23 वर्षीय अर्नेस्टो ग्वेरा की यात्रा और लिखित संस्मरण पर आधारित एक जीवनीक फ़िल्म है, जो वर्षों बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आइकानिक मार्क्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा के रूप में विख्यात हुए.

नई!!: माचू पिच्चू और द मोटरसाइकिल डायरीज़ (फिल्म) · और देखें »

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: माचू पिच्चू और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

दुनिया के अजूबे

विश्व के सात आश्चर्य (बायें से दायें, ऊपर से नीचे): गीज़ा के पिरामिड, बेबीलोन के झूलते बाग़, अर्टेमिस का मन्दिर, ओलम्पिया में जियस की मू्र्ति, माउसोलस का मकबरा, रोडेस कि विशालमूर्ति व ऐलेक्जेन्ड्रिया का रोशनीघर दुनिया के अजूबे ऐसे अद्भुत प्राकृतिक और मानव निर्मित संरचनाओं का संकलन है, जो मनुष्य को आश्चर्यचकित करती हैं। प्राचीन काल से वर्त्तमान काल तक दुनिया के अजूबों की ऐसी कई विभिन्न सूचियाँ तैयार की गयी हैं। इनमे से कुछ हैं - .

नई!!: माचू पिच्चू और दुनिया के अजूबे · और देखें »

संसार के देश और निवासी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: माचू पिच्चू और संसार के देश और निवासी · और देखें »

हुआयना पिच्चू

हुआयना पिच्चू, वायना पिच्चू या वायना पिक्चू (क्वेशुआ: वायना; युवा, नौजवान, पिक्चू; पिरामिड, पर्वत या उद्रग जिसका आधार चौड़ा होता है और शीर्ष नुकीली चोटियों में परिणित होता है।"युवा शिखर"), पेरू के कुज़्को क्षेत्र के उरुबाम्बा प्रांत के माचूपिच्चू जिले में स्थित एक पर्वत है जो उरुबाम्बा नदी के तट पर स्थित है। हुआयना पिच्चू की चोटी की ऊँचाई समुद्र तल से है और यह माचू पिच्चू से लगभग ऊँची है। इसका उदय इंका सभ्यता के तथाकथित खोये शहर माचू पिच्चू के ऊपर होता है और यह शहर को विभिन्न खंडों में विभाजित करता है। इंकाओं में हुआयना पिच्चू के किनारे किनारे, नीचे से ऊपर तक एक मार्ग का निर्माण किया था और इसके शीर्ष पर एक मंदिर और प्रांगण बनाया गया था। स्थानीय प्रदर्शकों के अनुसार, पहाड़ की चोटी महायाजक और स्थानीय कुमारियों का निवास था। हर सुबह सूर्योदय से पहले महायाजक एक छोटे समूह के साथ माचू पिच्चू आता था और लोगों को एक नई सुबह के आने के संकेत देता था। माचू पिच्चू क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में से एक चंद्रमा का मंदिर पहाड़ के किनारे पर और माचू पिच्चू से कम ऊंचाई पर स्थित है। चंद्रमा के मंदिर से सटा महान गुफा मंदिर है। माचू पिच्चू में स्थित अन्य प्रमुख मंदिरों में स्थानीय कोंडोर मंदिर, त्रिवातायन मंदिर, मुख्य मंदिर, "अधूरा मंदिर" और सूर्य का मंदिर जिसे टॉरियॉन भी कहा जाता है, स्थित हैं। .

नई!!: माचू पिच्चू और हुआयना पिच्चू · और देखें »

हीरम बिंघम

हीरम बिंघम हीरम बिंघम एक अमेरिकी इतिहासकार और अन्वेषक थे। उन्होने 1911 में दक्षिण अमेरिका के देश पेरू में इंका सभ्यता के खोये शहर माचू पिच्चू की खोज की थी, तब से माचू पिच्चू एक महत्वपूर्ण पर्यटन आकर्षण बन गया है। श्रेणी:अन्वेषक.

नई!!: माचू पिच्चू और हीरम बिंघम · और देखें »

विश्व के सात नए आश्चर्य

नए सात आश्चर्य विजेताओं के स्थान अवस्थित हैं विश्व के सात नए आश्चर्यएक परियोजना है जिसे पुनर्जीवित करने के लिए प्राचीन विश्व के सात आश्चर्यों (Seven Wonders of the Ancient World) के साथ आधुनिक आश्चर्यों की अवधारणा को शामिल किया गया है निजी नई ७ आश्चर्य फाउंडेशन द्वारा ७ जुलाई (July 7), २००७ को लिस्बन, पुर्तगाल में विजेताओं की घोषणा की गई.

नई!!: माचू पिच्चू और विश्व के सात नए आश्चर्य · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

माचू पिचू

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »