महोख या महोक (अंग्रेजी: Greater Coucal या Crow Pheasant; वैज्ञानिक नाम: Centropus sinensis) एक बड़ा पक्षी है। यह एशिया में भारत, चीन, इण्डोनेशिया आदि में पायी जाती है। इसका आकार काले कौए (वनकाक) के बराबर होता है और रंग चमकीला काला होता है। यह पक्षी सारे भारत में पाया जाता है। हिमालय में भी यह 6,000 फुट की ऊँचाई पर पाया जाता है। यह खुले भाग के मैदान तथा पहाड़ी भागों का पक्षी है और ‘ऊक’ शब्द थोड़े-थोड़े समय पर उच्चारित करता है। यह एक दूसरा शब्द कूप-कूप-कूप आदि जल्दी जल्दी उच्चारित करता है, जो प्रति सेकंड दो या तीन कूप के हिसाब से 6 से 20 बार तक सुनाई पड़ता है। इसका आहार टिड्डे, भुजंगे, लार्वा, जंगली चूहे, बिच्छू, गिरगिट, साँप आदि हैं। .
1 संबंध: भारतीय पक्षियों की सूची।
यहाँ भारत में पायी जाने वाली पक्षियों की सूची दी गयी है। भारत में पक्षियों की कोई 1301 प्रजातियाँ (species) हैं जिनमें से 42 केवल भारत में पायी जाती हैं; 1 मानव द्वारा विकसित है तथा 26 दुर्लभ प्रजातियाँ हैं। मोर (Pavo cristatus) भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। सूची में पक्षियों के पाये जाने का विवरण इस प्रकार है:-.
नई!!: महोख और भारतीय पक्षियों की सूची · और देखें »
यहां पुनर्निर्देश करता है:
महोखा।