लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महेश कोठारे

सूची महेश कोठारे

महेश कोठारे एक भारतीय अभिनेता, (मराठी) फिल्म निर्देशक और निर्माता है, इन्होंने मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। इन्होंने बहुत कम उम्र से भारतीय सिनेमा में अभिनय प्रारम्भ कर दिया था। इनकी प्रारंभिक एवं उल्लेखनीय फिल्में,राजा और रंक, छोटा भाई, मेरे लाल और घर घर की कहानी है। प्रसिद्ध हिंदी गीत तू कितनी अच्छी है तू कितनी भोली है,हे मां,फिल्म राजा और रंक में मास्टर महेश के नाम से अभिनय किया है। महेश कोठारे को मराठी फिल्म उद्योग के लिए एक क्रांतिकारी व्यक्तित्व माना जाता है, निर्देशक के रूप में फिल्म धूमधड़ाका (1985) से कैरियर शुरू करने के बाद से,20 साल की अवधि में कई बॉक्स ऑफिस हिट फिल्मे दी। कोठारे की फिल्मों को उनके तकनीकी बारीकियों और काल्पनिक अवधारणाओं के लिए जाना जाता है और वह कुछ भारतीय फिल्म निर्माताओं में से एक है, जो सफल फिल्मों में फंतासी शैली का सफल प्रयोग करते हैं। महेश कोठारे ने पहली 3डी मराठी फिल्म,झपाटलेला 27 जून, 2013 बनाई जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई जो उनकी अपनी 1993 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर झपाटलेला की अगली कड़ी थी। मूल हॉरर कॉमेडी,जिसमे एक गुड़िया जिसका नाम तात्या विंचू था,जीवित हो जाती है। एनिमेट्रॉनिक्स और कंप्यूटर जनित इमेजरी का मराठी फिल्मो में यहाँ पहला सफल प्रयोग था। .

2 संबंधों: मराठी चलचित्र, रामदास पाध्ये

मराठी चलचित्र

मराठी सिनेमा (मराठी चित्रपट) मराठी भाषा, सबसे पुराने क्षेत्रीय भारतीय फिल्म उद्योग में से एक में भारतीय फिल्म उद्योग है। पहली मराठी बोलती फिल्म अयोध्याचे राजा (प्रभात फिल्म्स द्वारा निर्मित) 1932 में जारी की गई, पहली भारतीय (हिन्दी) सवाक् फिल्म आलम आरा के एक वर्ष बाद ही। मराठी सिनेमा में हाल के वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। उद्योग मुंबई, भारत में स्थित है। .

नई!!: महेश कोठारे और मराठी चलचित्र · और देखें »

रामदास पाध्ये

250x250पिक्सेल रामदास पाध्ये एक बोलती कठपुतलीकार और कठपुतली निर्माता है। इन्होंने पिछले 40 वर्षों में, भारत में और विदेशों में,9000 से अधिक बोलती कठपुतली कार्यक्रमो का प्रदर्शन किया है।कठपुतली एवं बोलती कठपुतली कला पर,इनकी वेबसाइट पहली भारतीय वेबसाइट है। १९७२ के बाद से ये नियमित रूप से भारत की' राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन पर प्रस्तुति देते आ रहे है.

नई!!: महेश कोठारे और रामदास पाध्ये · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »