लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महालंगूर हिमाल

सूची महालंगूर हिमाल

महालंगूर हिमाल (नेपाली: महालंगूर हिमाल) हिमालय का एक भाग है जो पूर्वोत्तरी नेपाल और दक्षिण-मध्य तिब्बत में स्थित है। यह पूर्व में नांगपा ला नामक दर्रे से पश्चिम में अरुण नदी तक विस्तृत है। हिमालय के उपभागों की दृष्टि से इसके पश्चिम में खुम्बु हिमाल (जिस से आगे पश्चिम में रोल्वालिंग हिमाल) और पूर्व में कंचनजंघा हिमाल आता है। पृथ्वी के छ्ह में से चार सर्वोच्च पर्वत - माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चोयु - इसमें शामिल हैं। इसके तिब्बती ओर रोंगबुक और कंगशुंग हिमानियाँ (ग्लेशियर) बहती हैं जबकि नेपाली ओर बरुण, न्गोजुम्बा, खुम्बु और अन्य हिमानियाँ चलती हैं। यह सभी उत्तर व पूर्व में अरुण नदी द्वारा और दक्षिण में दुधकोशी नदी द्वारा कोसी नदी को जल प्रदान करती हैं। .

14 संबंधों: चामलांग, चंग्त्से, चोमो लोन्ज़ो, चोयु, नंगपाइ गोसुम, नुब्त्से, मनसिरी हिमाल, रोल्वालिंग हिमाल, सिगुअंग री, विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची, खरताफु, ग्याचुंगकांग, अरुण नदी, उत्तर कोल

चामलांग

चामलांग (Chamlang) या गुरुंग चामलांग (Gurung Chamlang) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड के दक्षिणी भाग में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 80वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह नेपाल में मकालू पर्वत के पास खड़ा हुआ है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और चामलांग · और देखें »

चंग्त्से

चंग्त्से (Changtse) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का एक पर्वत है। यह तिब्बत में मुख्य रोंगबुक और पूर्व रोंगबुक हिमानियों (ग्लेशियर) के बीच में एवरेस्ट पर्वत से उत्तर में स्थित है। यह विश्व का ४५वाँ सर्वोच्च पर्वत है। चंग्त्से पर्वत से चंग्त्से हिमानी बहती है जो आगे जाकर पूर्व रोंगबुक हिमानी में मिल जाती है। यहाँ पर चंग्त्से झील नामक एक सरोवर भी है जो 6,216 मीटर (20,394 फ़ुट) की ऊँचाई पर है और सम्भवतः विश्व की तीसरी सबसे ऊँची झील है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और चंग्त्से · और देखें »

चोमो लोन्ज़ो

चोमो लोन्ज़ो (Chomo Lonzo) तिब्बत में नेपाल की सीमा के पास स्थित हिमालय का एक पर्वत है। यह हिमालय के महालंगूर हिमाल भाग में मकालू पर्वत से ५ किमी पूर्वोत्तर में खड़ा हुआ है। इसके तीन शिखर हैं: उत्तरी मुख्य शिखर (7804मी) एक लगभग 7250मी ऊँचाई वाले भाग से मध्य शिखर (7565मी) से जुड़ा है जो स्वयं एक लगभग 7050मी ऊँचाई वाले भाग से उत्तरी (या पश्चिमोत्तरी) लगभग 7200मी ऊँचे शिखर से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और चोमो लोन्ज़ो · और देखें »

चोयु

चोयु या चो ओयु (तिब्बती: ཇོ་བོ་དབུ་ཡ, अंग्रेज़ी: Cho Oyu) विश्व का छठा सबसे ऊँचा पर्वत है। यह ८,१८८ मीटर (२६,८६४ फ़ुट) ऊँचा पर्वत हिमालय की महालंगूर हिमाल भाग के खुम्बु उपभाग का पश्चिमतम पर्वत है और एवरेस्ट पर्वत से २० किमी पश्चिम में स्थित है। यह नेपाल और तिब्बत की सीमा पर खड़ा है। चोयु से कुछ ही किलोमीटर पश्चिम में ५,७१६ मीटर (१८,७५३ फ़ुट) की ऊँचाई पर नांगपा ला नामक दर्रा है जो हिमालय के खुम्बु और रोलवालिंग भागों को अलग करता है और तिब्बती लोगों और खुम्बु क्षेत्र के शेरपाओं के बीच का मुख्य व्यापारी मार्ग है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और चोयु · और देखें »

नंगपाइ गोसुम

नंगपाइ गोसुम (Nangpai Gosum) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड में नेपाल व तिब्बत की सीमा पर स्थित एक पर्वत है। यह विश्व का 77वाँ सर्वोच्च पर्वत है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और नंगपाइ गोसुम · और देखें »

नुब्त्से

नुप्त्से या नुब्चे (ནུབ་རྩེ།, Nuptse) हिमालय के महालंगूर हिमाल नामक खण्ड के खुम्बु क्षेत्र में स्थित एक पर्वत है। यह एवरेस्ट पर्वत से २ किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में स्थित है। यह ल्होत्से से जुड़ा हुआ है और इसकी स्थलाकृतिक उदग्रता स्वतंत्र रूप से ५०० किमी से कम है जिस कारणवश इसे एक स्वतंत्र पर्वत नहीं माना जाता, हालांकि इसकी सबसे ऊँची चोटी की ऊँचाई ७,८६१ मीटर (२५,७९१ फ़ुट) है। यदी यह ल्होत्से से अलग इसी ऊँचाई का पर्वत होता तो इसे विश्व का २१वाँ सर्वोच्च पर्वत होने का दर्जा मिला हुआ होता। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और नुब्त्से · और देखें »

मनसिरी हिमाल

मनसिरी हिमाल (Mansiri Himal), जो मनास्लु हिमाल (Manaslu Himal) और गोरखा हिमाल भी कहलाता है, मध्योत्तर नेपाल में स्थित हिमालय का एक छोटा लेकिन ऊँचा भाग है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और मनसिरी हिमाल · और देखें »

रोल्वालिंग हिमाल

रोल्वालिंग हिमाल (अंग्रेज़ी: Rolwaling Himal, नेपाली: रोल्वालिं हिमाल) पूर्व-मध्य नेपाल में तिब्बत की सीमा के साथ चलने वाला हिमालय का एक खण्ड है। यह नांगपा ला नामक पहाड़ी दर्रे से महालंगूर हिमाल से बंटा हुआ है और इसके दक्षिण में रोल्वालिंग घाटी है जहाँ कई छोटे शेरपा समुदाय के गाँव हैं। पश्चिमोत्तर में तमकोसी नदी के पार लाबुचे हिमाल स्थित है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और रोल्वालिंग हिमाल · और देखें »

सिगुअंग री

सिगुअंग री (Siguang Ri) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का एक पर्वत है जो विश्व का 83वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग में नेपाल की सीमा के पास और चोयु पर्वत से 6 उत्तर-उत्तरपूर्व में स्थित है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और सिगुअंग री · और देखें »

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

खरताफु

खरताफु (Khartaphu) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड का का एक पर्वत है जो विश्व का 102वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग की खरता घाटी में एवरेस्ट पर्वत से 7 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। खरताफु 7,213 मीटर (23,665 फ़ुट) ऊँचा है और इसका खरताफु पश्चिम (Khartaphu West) नामक एक 7,018 मीटर (23,025 फ़ुट) ऊँचा उपपर्वत भी है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और खरताफु · और देखें »

ग्याचुंगकांग

ग्याचुंगकांग (अंग्रेज़ी: Gyachung Kang, नेपाली: ग्याचुंकाङ) हिमालय के महालंगूर हिमाल नामक भाग में स्थित एक 7,952 मीटर (26,089 फ़ुट) ऊँचा पर्वत है जो विश्व का 15वाँ सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह पृथ्वी का सबसे ऊँचा पर्वत है जो आठ हज़ारी समूह से बाहर है। ग्याचुंगकांग चोयु और एवरेस्ट पर्वत के बीच नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित है। इसकी ढलान पर 19,400 फ़ुट की ऊँचाई पर नुप ला नामक पहाड़ी दर्रा है जिस से नेपाल में से तिब्बत में प्रवेश करा जा सकता है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और ग्याचुंगकांग · और देखें »

अरुण नदी

अरुण नदी कोसी नदी की एक महत्वपूर्ण उपनदी है। यह तिब्बत के शिगात्से विभाग के न्यालाम ज़िले में महालंगूर हिमाल की ढलानों में उत्पन्न होती है, जहाँ इसे फुंग चु और बुम चु के नाम से जाना जाता है और फिर यह नेपाल मे प्रवेश करती है, जहाँ इसका अधिकांश मार्ग स्थित है। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और अरुण नदी · और देखें »

उत्तर कोल

उत्तर कोल (North Col) हिमालय में एवरेस्ट पर्वत को पास ही स्थित चंग्त्से पर्वत से जोड़ने वाली पर्वतीय कटक (रिज) में हिमानियों द्वारा काटकर बन गए एक तंग पहाड़ी दर्रे का नाम है। भूविज्ञान में इस प्रकार के दर्रे को कोल कहा जाता है। अधिकतर पर्वतारोही एवरेस्ट को दक्षिण तरफ़ (यानि नेपाल) से चढ़ने का प्रयास करते हैं। वे पर्वतारोही जो इसके विपरीत उत्तर दिशा (यानि तिब्बत) से चढ़ते हैं, वे एवरेस्ट की ढलानों पर पहुंचकर अपना चढ़ाई का पहला खेमा इसी उत्तर कोल पर ही लगाते हैं। .

नई!!: महालंगूर हिमाल और उत्तर कोल · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »