लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महाराष्ट्र सरकार

सूची महाराष्ट्र सरकार

महाराष्ट्र राज्य की राज्य व्यवस्था की जानकारी। श्रेणी:महाराष्ट्र.

28 संबंधों: दीक्षाभूमि, नरसिंह पंचम यादव, पालघर ज़िला, बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे, बाल भारती, बौद्ध धर्म, बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल, भारत सारावली, भारतीय सिनेमा, भारतीय अग्नि अभियांत्रिकी संस्थान, भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार, मराठी चलचित्र, महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम, महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, मुम्बई, मुंबई की जनसांख्यिकी, यरवदा केंद्रीय कारागार, लवासा, समानता की प्रतिमा, सुरेश वाडकर, सुहास खामकर, सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु, विश्व में बौद्ध धर्म, गणतन्त्र दिवस (भारत), कैस्टेला दे अगुआड़ा, केशवराव सोनवणे, अन्ना हजारे, २००९

दीक्षाभूमि

दीक्षाभूमि भारत में बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र है। यहां बौद्ध धर्म की पुनरूत्थान हुआ है। महाराष्ट्र राज्य की उपराजधानी नागपुर शहर में स्थित इस पवित्र स्थान पर बोधिसत्त्व डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने १४ अक्टूबर १९५६ को पहले महास्थविर चंद्रमणी से बौद्ध धम्म दीक्षा लेकर अपने ५,००,००० से अधिक अनुयायिओं को बौद्ध धर्म की दीक्षा दी थी। त्रिशरण, पंचशील और अपनी २२ प्रतिज्ञाएँ देकर डॉ॰ आंबेडकर ने हिंदू दलितों का धर्मपरिवर्तन किया। अगले दिन फिर १५ अक्टूबर को ३,००,००० लोगों को बौद्ध धम्म की दीक्षा दी और स्वयं भी फिर से दीक्षीत हुए। देश तथा विदेश से हर साल यहां २५ लाख से अधिक आंबेडकरवादी और बौद्ध अनुयायी आते हैं। हर साल १४ अक्टूबर को यहां हजारों की संख्या में लोग बौद्ध धर्म परावर्तित होते रहते हैं। यहां १४ अक्टूबर २०१५ में ५०,००० दीक्षीत हुए हैं। १४ अक्टूबर २०१६ में २०,००० और २५ अक्टूबर २०१६ को मनुस्मृति दहन दिवस के उपलक्ष में ५,००० ओबीसी लोगों ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ली है। महाराष्ट्र सरकार ने दीक्षाभूमि को 'अ' वर्ग ('ए' क्लास) पर्यटन क्षेत्र का दर्जा दिया है। नागपुर शहर के सभी धार्मिक व पर्यटन क्षेत्रों में यह पहला स्थल है, जिसे 'ए' क्लास का दर्जा हासिल हुआ है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और दीक्षाभूमि · और देखें »

नरसिंह पंचम यादव

नरसिंह यादव (जन्म: 6 अगस्त 1989) एक भारतीय पहलवान हैं। इन्होंने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता था। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और नरसिंह पंचम यादव · और देखें »

पालघर ज़िला

पालघर महाराष्ट्र का एक जिला हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा १ अगस्त २०१४ को पालघर ३६वा जिला घोषित किया गया। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और पालघर ज़िला · और देखें »

बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे

बाबासाहेब पुरन्दरे बलवंत मोरेश्वर पुरन्दरे उपाख्य बाबासाहेब पुरंदरे (जन्म: २९ जुलाई १९२२) मराठी साहित्यकार, नाटककार तथा इतिहास लेखक हैं। महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें राज्य के सर्वोच्च सम्मान 'महाराष्ट्र भूषण' से सम्मानित किया है। वे शिवाजी से सम्बन्धित इतिहास शोध के लिये प्रसिद्ध हैं। प्रसिद्ध नाटक जाणता राजा (विवेकशील राजा) उनकी ही कृति है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे · और देखें »

बाल भारती

बालभारती महाराष्ट्र सरकार की संस्था है जो पाठ्यपुस्तकों का निर्माण एवं पाठ्यक्रम से सम्बन्धित अनुसंधान करती है। यह पुणे में स्थित है। इसकी स्थापना कोठारी आयोग की अनुशंसा पर वर्ष १९६७ में की गयी थी। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और बाल भारती · और देखें »

बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और महान दर्शन है। इसा पूर्व 6 वी शताब्धी में बौद्ध धर्म की स्थापना हुई है। बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध है। भगवान बुद्ध का जन्म 563 ईसा पूर्व में लुंबिनी, नेपाल और महापरिनिर्वाण 483 ईसा पूर्व कुशीनगर, भारत में हुआ था। उनके महापरिनिर्वाण के अगले पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैला और अगले दो हजार वर्षों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज, हालाँकि बौद्ध धर्म में चार प्रमुख सम्प्रदाय हैं: हीनयान/ थेरवाद, महायान, वज्रयान और नवयान, परन्तु बौद्ध धर्म एक ही है किन्तु सभी बौद्ध सम्प्रदाय बुद्ध के सिद्धान्त ही मानते है। बौद्ध धर्म दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।आज पूरे विश्व में लगभग ५४ करोड़ लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी है, जो दुनिया की आबादी का ७वाँ हिस्सा है। आज चीन, जापान, वियतनाम, थाईलैण्ड, म्यान्मार, भूटान, श्रीलंका, कम्बोडिया, मंगोलिया, तिब्बत, लाओस, हांगकांग, ताइवान, मकाउ, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया एवं उत्तर कोरिया समेत कुल 18 देशों में बौद्ध धर्म 'प्रमुख धर्म' धर्म है। भारत, नेपाल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, रूस, ब्रुनेई, मलेशिया आदि देशों में भी लाखों और करोडों बौद्ध हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और बौद्ध धर्म · और देखें »

बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल

विश्व में बौद्ध धर्म के बहुत से तीर्थ स्थल हैं। इनमें से कुछ प्रमुख इस प्रकार से हैं:- विहार, पगोडा, स्तूप, चैत्य, गुफा, बुद्ध मुर्ती एवं अन्य। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और बौद्ध धर्म के तीर्थ स्थल · और देखें »

भारत सारावली

भुवन में भारत भारतीय गणतंत्र दक्षिण एशिया में स्थित स्वतंत्र राष्ट्र है। यह विश्व का सातवाँ सबसे बड़ देश है। भारत की संस्कृति एवं सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी संस्कृति एवं सभ्यताओं में से है।भारत, चार विश्व धर्मों-हिंदू धर्म, सिख धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म के जन्मस्थान है और प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता का घर है। मध्य २० शताब्दी तक भारत अंग्रेजों के प्रशासन के अधीन एक औपनिवेशिक राज्य था। अहिंसा के माध्यम से महात्मा गांधी जैसे नेताओं ने भारत देश को १९४७ में स्वतंत्र राष्ट्र बनाया। भारत, १२० करोड़ लोगों के साथ दुनिया का दूसरे सबसे अधिक आबादी वाला देश और दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला लोकतंत्र है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और भारत सारावली · और देखें »

भारतीय सिनेमा

भारतीय सिनेमा के अन्तर्गत भारत के विभिन्न भागों और भाषाओं में बनने वाली फिल्में आती हैं जिनमें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, असम, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, जम्मू एवं कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बॉलीवुड शामिल हैं। भारतीय सिनेमा ने २०वीं सदी की शुरुआत से ही विश्व के चलचित्र जगत पर गहरा प्रभाव छोड़ा है।। भारतीय फिल्मों का अनुकरण पूरे दक्षिणी एशिया, ग्रेटर मध्य पूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और पूर्व सोवियत संघ में भी होता है। भारतीय प्रवासियों की बढ़ती संख्या की वजह से अब संयुक्त राज्य अमरीका और यूनाइटेड किंगडम भी भारतीय फिल्मों के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार बन गए हैं। एक माध्यम(परिवर्तन) के रूप में सिनेमा ने देश में अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल की और सिनेमा की लोकप्रियता का इसी से अन्दाजा लगाया जा सकता है कि यहाँ सभी भाषाओं में मिलाकर प्रति वर्ष 1,600 तक फिल्में बनी हैं। दादा साहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक के रूप में जाना जाते हैं। दादा साहब फाल्के के भारतीय सिनेमा में आजीवन योगदान के प्रतीक स्वरुप और 1969 में दादा साहब के जन्म शताब्दी वर्ष में भारत सरकार द्वारा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार की स्थापना उनके सम्मान में की गयी। आज यह भारतीय सिनेमा का सबसे प्रतिष्ठित और वांछित पुरस्कार हो गया है। २०वीं सदी में भारतीय सिनेमा, संयुक्त राज्य अमरीका का सिनेमा हॉलीवुड तथा चीनी फिल्म उद्योग के साथ एक वैश्विक उद्योग बन गया।Khanna, 155 2013 में भारत वार्षिक फिल्म निर्माण में पहले स्थान पर था इसके बाद नाइजीरिया सिनेमा, हॉलीवुड और चीन के सिनेमा का स्थान आता है। वर्ष 2012 में भारत में 1602 फ़िल्मों का निर्माण हुआ जिसमें तमिल सिनेमा अग्रणी रहा जिसके बाद तेलुगु और बॉलीवुड का स्थान आता है। भारतीय फ़िल्म उद्योग की वर्ष 2011 में कुल आय $1.86 अरब (₹ 93 अरब) की रही। जिसके वर्ष 2016 तक $3 अरब (₹ 150 अरब) तक पहुँचने का अनुमान है। बढ़ती हुई तकनीक और ग्लोबल प्रभाव ने भारतीय सिनेमा का चेहरा बदला है। अब सुपर हीरो तथा विज्ञानं कल्प जैसी फ़िल्में न केवल बन रही हैं बल्कि ऐसी कई फिल्में एंथीरन, रा.वन, ईगा और कृष 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रूप में सफल हुई है। भारतीय सिनेमा ने 90 से ज़्यादा देशों में बाजार पाया है जहाँ भारतीय फिल्मे प्रदर्शित होती हैं। Khanna, 158 सत्यजीत रे, ऋत्विक घटक, मृणाल सेन, अडूर गोपालकृष्णन, बुद्धदेव दासगुप्ता, जी अरविंदन, अपर्णा सेन, शाजी एन करुण, और गिरीश कासरावल्ली जैसे निर्देशकों ने समानांतर सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और वैश्विक प्रशंसा जीती है। शेखर कपूर, मीरा नायर और दीपा मेहता सरीखे फिल्म निर्माताओं ने विदेशों में भी सफलता पाई है। 100% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रावधान से 20वीं सेंचुरी फॉक्स, सोनी पिक्चर्स, वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स और वार्नर ब्रदर्स आदि विदेशी उद्यमों के लिए भारतीय फिल्म बाजार को आकर्षक बना दिया है। Khanna, 156 एवीएम प्रोडक्शंस, प्रसाद समूह, सन पिक्चर्स, पीवीपी सिनेमा,जी, यूटीवी, सुरेश प्रोडक्शंस, इरोज फिल्म्स, अयनगर्न इंटरनेशनल, पिरामिड साइमिरा, आस्कार फिल्म्स पीवीआर सिनेमा यशराज फिल्म्स धर्मा प्रोडक्शन्स और एडलैब्स आदि भारतीय उद्यमों ने भी फिल्म उत्पादन और वितरण में सफलता पाई। मल्टीप्लेक्स के लिए कर में छूट से भारत में मल्टीप्लेक्सों की संख्या बढ़ी है और फिल्म दर्शकों के लिए सुविधा भी। 2003 तक फिल्म निर्माण / वितरण / प्रदर्शन से सम्बंधित 30 से ज़्यादा कम्पनियां भारत के नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध की गयी थी जो फिल्म माध्यम के बढ़ते वाणिज्यिक प्रभाव और व्यसायिकरण का सबूत हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग दक्षिण भारत की चार फिल्म संस्कृतियों को एक इकाई के रूप में परिभाषित करता है। ये कन्नड़ सिनेमा, मलयालम सिनेमा, तेलुगू सिनेमा और तमिल सिनेमा हैं। हालाँकि ये स्वतंत्र रूप से विकसित हुए हैं लेकिन इनमे फिल्म कलाकारों और तकनीशियनों के आदान-प्रदान और वैष्वीकरण ने इस नई पहचान के जन्म में मदद की। भारत से बाहर निवास कर रहे प्रवासी भारतीय जिनकी संख्या आज लाखों में हैं, उनके लिए भारतीय फिल्में डीवीडी या व्यावसायिक रूप से संभव जगहों में स्क्रीनिंग के माध्यम से प्रदर्शित होती हैं। Potts, 74 इस विदेशी बाजार का भारतीय फिल्मों की आय में 12% तक का महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इसके अलावा भारतीय सिनेमा में संगीत भी राजस्व का एक साधन है। फिल्मों के संगीत अधिकार एक फिल्म की 4 -5 % शुद्ध आय का साधन हो सकते हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और भारतीय सिनेमा · और देखें »

भारतीय अग्नि अभियांत्रिकी संस्थान

भारतीय अग्नि अभियांत्रिकी संस्थान, नागपुर (Indian Institute of Fire Engineering, Nagpur (IIFE)) महाराष्ट्र सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त भारत का पहला संस्थान है जो अग्नि संरक्षा अभियांत्रिकी तथा संरक्षा प्रबन्धन में उन्नत पाठ्यक्रम संचालित करता है। इसकी स्थापना १९९६ में हुई थी। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और भारतीय अग्नि अभियांत्रिकी संस्थान · और देखें »

भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार

बाबासाहेब आम्बेडकर नाम से प्रसिद्ध भीमराव आम्बेडकर के नाम पर कई पुरस्कार दिए जाते हैं। यह अधिकतर पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र संबंधि हैं। उनमें से कुछ निम्नलिखित हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और भीमराव आंबेडकर के नाम पर दिए जाने वाले पुरस्कार · और देखें »

मराठी चलचित्र

मराठी सिनेमा (मराठी चित्रपट) मराठी भाषा, सबसे पुराने क्षेत्रीय भारतीय फिल्म उद्योग में से एक में भारतीय फिल्म उद्योग है। पहली मराठी बोलती फिल्म अयोध्याचे राजा (प्रभात फिल्म्स द्वारा निर्मित) 1932 में जारी की गई, पहली भारतीय (हिन्दी) सवाक् फिल्म आलम आरा के एक वर्ष बाद ही। मराठी सिनेमा में हाल के वर्षों में काफी वृद्धि हुई है। उद्योग मुंबई, भारत में स्थित है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और मराठी चलचित्र · और देखें »

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम

महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) (महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडळ) महाराष्ट्र राज्य संचालित राज्य बस सेवा है। यह राज्य के शहरों, कस्बों, ग्रामों के साथ-साथ निकटवर्ती राज्यों के शहरों को भी जोड़ती हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम · और देखें »

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम

महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (महाराष्ट्र राज्य रस्ते विकास महामंडळ), जिसे प्रायं लघुरूप में एम एस आर डी सी कहते हैं, महाराष्ट्र सरकार के पूर्णतया स्वामित्व वाली भारतीय सार्वजनिक लिमिटेड क्म्पनी है। इसकी स्थापना ९ जुलाई, १९९६ को हुई थी एवं भारतीय कंपनी धारा १९५६ के अंतर्गत इसे २ अगस्त, १९९६ को सार्वजनिक लिमिटेड कंपनी बनाया गया था। यह महाआष्ट्र की सड़कों के निर्माण एवं अनुरक्षण का कार्य करती है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और मुम्बई · और देखें »

मुंबई की जनसांख्यिकी

alt.

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और मुंबई की जनसांख्यिकी · और देखें »

यरवदा केंद्रीय कारागार

यरवदा केंद्रीय कारागार, महाराष्ट्र के पुणे जिले के यरवदा नामक स्थान पर स्थित एक उच्च-सुरक्षा वाला कारागार है। यह महाराष्ट्र का सबसे बड़ा कारागार होने के साथ दक्षिण एशिया मे स्थित बड़े कारागारों में से एक है। यरवदा कारागार की बंदी क्षमता 3600 बंदियों (2005) की है और यह कई सुरक्षा क्षेत्रों और बैरकों में फैला है। यहां एक खुला-कारागार भी है जो ठीक इसके परिसर के बाहर स्थित है। 1930 और 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यहां कई प्रसिद्ध हस्तियों जैसे कि महात्मा गाँधी को इस कारागार में रखा गया था। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और यरवदा केंद्रीय कारागार · और देखें »

लवासा

लवासा (मराठी: लवासा) एक योजनाबद्ध शहर है जिसे स्वतंत्रता के बाद से भारत के प्रथम पहाड़ी शहर के रूप में विज्ञापित किया जाता है, जिसे वर्ष 2000 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पारित विवादास्पद हिल स्टेशन नीति के अनुसार विकसित किया जा रहा है। इस परियोजना को मुख्य रूप से पुणे और मुंबई के पास एचसीसी इंडिया (HCC India) द्वारा विकसित किया जा रहा है और यह क्षेत्र में फैला हुआ है।लवासा (दास्वे) के प्रथम चरण के कलाकारों की छाप .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और लवासा · और देखें »

समानता की प्रतिमा

समानता की प्रतिमा या डॉ॰ बाबासाहेब आम्बेडकर स्मारक, मुम्बई' 106.68 मीटर (350 फीट) ऊँचा महाराष्ट्र सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत के प्रथम कानून मंत्री तथा भारतीय संविधान के पिता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी का स्मारक है। भारत के प्रधानमंत्री श्री॰ नरेन्द्र मोदी ने अक्टूबर 2015 को डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी की इस विशालकाय मूर्ति एवं विश्व-स्मारक के निर्माण का मुंबई में शिलान्यास किया। इंदू मिल की 12 एकड भूमि पर यह भव्य स्मारक बनेगा। समानता का यह स्मारक डॉ॰ आंबेडकर के समाधि स्थल चैत्य भूमि के करीब है। डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने करोड़ो देशवासियों के समानता के पूरे जीवन भर संघर्ष किया, इसलिए भीमराव को समानता का प्रतीक (सिम्बॉल ऑफ इक्वेलिटी) कहा जाता है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और समानता की प्रतिमा · और देखें »

सुरेश वाडकर

सुरेश वाडेकर(जन्म ७ अगस्त १९५५) एक भारतीय पार्श्वगायक हैं। वे मुख्यतः हिन्दी और मराठी फिल्मों में गाते हैं। इसके अलावा, उन्होंने, कई भोजपुरी, कोंकणी और ओड़िया गाने भी गाए हैं। उनका जन्म वर्ष १९५५ में कोल्हापुर में हुआ था। फिल्मों में गाने के अलावा वे शास्त्रीय संगीत में भी रुचि रखते हैं। वर्ष २०११ में उन्हें श्रेष्ठ पार्श्वगायक की श्रेणी में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार से नवाज़ा गया था। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और सुरेश वाडकर · और देखें »

सुहास खामकर

सुहास खामकर एक प्रेशेवर भारतीय बॉडी बिल्डर हैं। सुहास मिस्टर इंडिया, मिस्टर एशिया समेत कई खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा वे मिस्टर अफ्रीका 2010, मिस्टर ओलिम्पिया, मिस्टर महाराष्ट्र के खिताब से नवाजे जा चुके हैं। ७ बार मिस्टर इंडिया व एक बार एशियन चैंपियन बॉडी बिल्डर रह चुके हैं। इन्हें इंडिया का अर्नाल्ड भी कहा जाता है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और सुहास खामकर · और देखें »

सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु

मानचित्र पर सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु २२ किमी लम्बा एक सेतु है जो सेवरी, दक्षिण मुम्बई से आरम्भ होकर नहावा सेवा पर समाप्त होगा। ६० अरब रू की लागत से बनने वाले इस सेतु का प्रस्ताव अनिल धीरूभाई अम्बानी समूह द्वारा समर्थित रिलायन्स एनर्जी ने महाराष्ट्र सरकार के समक्ष २००८ में रखा था। कुछ ऐसा दिखेगा यह सेतु महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम, जो इस परियोजना की केन्द्रीय संस्था है, यह विचार कर रही है की रिलायन्स एनर्जी और ह्यून्दे के संकाय से ५० अरब रू की प्रतिभू राशि रखवा ली जाए जो कुल लागत का ८५% है। यह सेतु पिछ्ले चार दशकों से कागज़ों तक ही सिमटा हुआ है। पहले इसका निष्पादन एमएसाआरडीसी द्वारा किया जाना था लेकिन अब इसका ठेका एमएमाआरडीए ने ले लिया है। यह सेतु ६ लेन का होगा और भविष्य में मेट्रो की सुविधा जोड़ने के लिए भी इस सेतु पर दोनो ओर कुछ स्थान रखने का प्रावधान है। इस सेतु के २०१३ या २०१४ तक बन जाने का अनुमान है। पूरा हो जाने के बाद निर्माण कम्पनियों द्वारा इसपर से गुजरने वाले वाहनों से चुंगीकर वसूला जाएगा। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और सेवरी-नहावा शेवा पारपोत सेतु · और देखें »

विश्व में बौद्ध धर्म

बौद्ध धर्म विश्व के प्रमुख धर्मों में से एक है, और इसके संस्थापक गौतम बुद्ध (ईसवी पूर्व ५६३ - ईसवी पूर्व ४८३) थे। विश्व में करीब १९२ करोड़ (२८.७८%) लोक बौद्ध धर्म को माननेवाले है। दुसरे सर्वेक्षण के अनुसार १.६ अरब से १.८ अरब लोक (२३% से २५%) प्रतिनिधित्व बौद्ध करते है। बौद्ध धर्म एक धर्म और दर्शन है। संसार में ईसाई धर्म धर्म के बाद सबसे अधिक बौद्ध धर्म के ही अनुयायि पाये जाते। हालांकि कुछ सर्वेक्षणों के अनुसार बौद्ध धर्म आबादी ४८.८ करोड़ से ५३.५ करोड़ (विश्व की जनसंख्या में ९% से १०%) भी बताई जाती है। विश्व के सभी महाद्विपों में बौद्ध धर्म के अनुयायि रहते है। बौद्ध धर्म दुनिया का पहला विश्व धर्म है, जो अपने जन्मस्थान से निकलकर विश्व में दूर दूर तक फैला। आज दुनिया में बौद्ध धर्म की आबादी हिन्दू धर्म से अधिक और इस्लाम धर्म के बराबर या इस्लाम धर्म से भी अधिक है। भारत में बौद्ध धर्म अल्पसंख्यक है, जबकि भारत में इस विश्व धर्म का उदय हुआ था। परंतु एशिया में बौद्ध धर्म प्रमुख धर्म बना रहा। २०१० में १.०७ अरब से १.२२ अरब जनसंख्या के साथ चीन बौद्धों की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, चीन की कुल आबादी में ८०% से ९१% बौद्ध अनुयायि है। ज्यादातर चीनी बौद्ध महायान सम्प्रदाय के अनुयायि है। दुनिया की ६५% से ७०% बौद्ध आबादी चीन में रहती है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और विश्व में बौद्ध धर्म · और देखें »

गणतन्त्र दिवस (भारत)

गणतन्त्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। एक स्वतंत्र गणराज्य बनने और देश में कानून का राज स्थापित करने के लिए संविधान को 26 नवम्बर 1949 को भारतीय संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को इसे एक लोकतांत्रिक सरकार प्रणाली के साथ लागू किया गया था। 26 जनवरी को इसलिए चुना गया था क्योंकि 1930 में इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आई० एन० सी०) ने भारत को पूर्ण स्वराज घोषित किया था। यह भारत के तीन राष्ट्रीय अवकाशों में से एक है, अन्य दो स्‍वतंत्रता दिवस और गांधी जयंती हैं। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और गणतन्त्र दिवस (भारत) · और देखें »

कैस्टेला दे अगुआड़ा

कास्टेल्ला दे अगुआड़ा (पुर्तगाली: वाटर पॉइंट का किला), जिसे बांद्रा किले के नाम से भी जाना जाता है, मुम्बई में बांद्रा क्षेत्र में स्थित एक दुर्ग है। कास्टेल्ला, पुर्तगाली शब्द कैस्टेलो(अंग्रेज़ी:कैसल) का अपभ्रंश रूप है। इसका सही नाम कैस्टेलो दे अगुआड़ा होना चाहिये, किन्तु इसके निर्माताओं द्वारा इसे फोर्टे दे बंदोरा (बांद्रा किला) कहा गया था। यहाँ बांद्रा द्वीप (तत्कालीन) की भूमि के अंत पर स्थित है।१६४० में पुर्तगालियों ने इसे पहरे की मीनार के उद्देश्य से बनाया था, क्योंकि यहां से माहिम की खाड़ी, अरबी समुद्र और माहिम के दक्षिण द्वीप पर अच्छी नजर रखी जा सकती है। १६६१ में इसका सामरिक महत्व और बढ़ गया जब पुर्तगालियों ने ब्रिटिश सम्राट जॉर्ज द्वितीय को दहेज स्वरूप तत्कालीन बॉम्बे के सात द्वीप सौंप दिए थे। दुर्ग के नाम से ज्ञात होता है कि वह स्थान जहाँ ताजा पानी एक फव्वारे के रूप में उपलब्ध था (पुर्तगाली: अगुआड़ा)। यह ऊन पुर्तगाली जहाजों के लिए था जो प्रारंभिक अवधि में तटों के लिये उपस्थित रहते थे। समुद्री तट से २४ मीटर (७९ फीट) की ऊंचाई पर बना यह दुर्ग कई स्तरों पर बसा हुआ है। बॉलिवुड फ़िल्मों में कास्टेल्ला दे अगुआड़ा कई फिल्मो में दिखाया गया है जिसे दिल चाहता है और बुड्ढा मिल गया। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और कैस्टेला दे अगुआड़ा · और देखें »

केशवराव सोनवणे

केशवरावजी सोनवणे (१९२४-२००६) महाराष्ट्र राज्य के सहकार मंत्री थे। वे दो बार लातुर से और दो बार औसा विधानसभा से ऐसे कुल चार बार महाराष्ट्र की विधानसभा के विधायक रह चुके थे। स्व वैकुंठ मेहताजी ने उनके सहकार क्षेत्र के योगदान के लिये उनका "सहकार महर्षि " की पदवी देकर उनका गौरव किया था। उन्होने महाराष्ट्र की कृषि उत्पादन बाजार समिति के कानून का गठन १९६३ मे किया था। एस कानून का मसौदा उन्होने खुद ही बनाया था। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और केशवराव सोनवणे · और देखें »

अन्ना हजारे

किसन बाबूराव हजारे (जन्म: १५ जून १९३७) एक भारतीय समाजसेवी हैं। अधिकांश लोग उन्हें अन्ना हजारे के नाम से जानते हैं। सन् १९९२ में भारत सरकार द्वारा उन्हें पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। सूचना के अधिकार के लिये कार्य करने वालों में वे प्रमुख थे। जन लोकपाल विधेयक को पारित कराने के लिये अन्ना ने १६ अगस्त २०११ से आमरण अनशन आरम्भ किया था। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और अन्ना हजारे · और देखें »

२००९

२००९ ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। वर्ष २००९ बृहस्पतिवार से प्रारम्भ होने वाला वर्ष है। संयुक्त राष्ट्र संघ, यूनेस्को एवं आइएयू ने १६०९ में गैलीलियो गैलिली द्वारा खगोलीय प्रेक्षण आरंभ करने की घटना की ४००वीं जयंती के उपलक्ष्य में इसे अंतर्राष्ट्रीय खगोलिकी वर्ष घोषित किया है। .

नई!!: महाराष्ट्र सरकार और २००९ · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »