लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

महान शुद्धिकरण

सूची महान शुद्धिकरण

महान शुद्धिकरण में मारे जाने वाले लगभग १० लाख लोगों में से कुछ की तस्वीरें महान शुद्धिकरण (अंग्रेज़ी: Great Purge), जिसे येझ़ोव​ राज (रूसी: ежовщина, येझ़ोवश्चीना) भी कहा जाता है, सोवियत संघ में सन् १९३७-३८ में सोवियत तानाशाह जोसेफ़ स्टालिन द्वारा आयोजित राजनैतिक दमन और हत्याओं का एक दौर था। इसमें स्तालिन ने पूरे सोवियत समाज में बहुत से साम्यवादी (कोम्युनिस्ट) पार्टी कार्यकर्ताओं, सरकारी नौकरों, किसानों, लाल सेना के सेनाध्यक्षों और अन्य कई असम्बंधित लोगों को पकड़कर मरवा डाला। अक्सर इनपर विश्वासघाती होने या गड़बड़ी करने का आरोप लगाया जाता था। साथ ही साथ पूरे सोवियत संघ में साधारण नागरिकों पर ज़बरदस्त पुलिस की निगरानी, हलके से शक़ पर भी लोगों को जेल, आम नागरिकों को एक-दूसरे पर नज़र रखने के लिए उकसाने और मनमानी ढंग से लोगों को मार डालने जैसी कार्यवाईयाँ भी चलती रहीं। उस ज़माने में सोवियत ख़ुफ़िया पुलिस का अध्यक्ष निकोलाई येझ़ोव​ (Никола́й Ежо́в, Nikolai Yezhov, बिंदु-वाले 'झ़' के उच्चारण पर ध्यान दें) था, इसलिए इस काल को बाद के सोवियत और रूसी इतिहासकार 'येझ़ोव​ राज' के नाम से भी जानते हैं। .

1 संबंध: उदमूर्तिया

उदमूर्तिया

उदमूर्त गणराज्य का नक़्शा उदमूर्तिया (रूसी: Удму́ртия, अंग्रेज़ी: Udmurtia) या उदमूर्त गणतंत्र रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी इझ़ेव्स्क​ शहर (Иже́вск, Izhevsk) है। .

नई!!: महान शुद्धिकरण और उदमूर्तिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »