लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मस्क़त

सूची मस्क़त

मस्क़त ओमान की राजधानी ही नहीं बल्कि यहाँ का सबसे बड़ा शहर भी है। यह शहर आधुनिकता तथा परंपरा का अदभूत संगम है। यहां एक ओर जहां आधुनिक इमारतों को देखा जा सकता है, वहीं ऐतिहासिक स्‍थलों की भी यहां भरमार है। इस कारण यह शहर हमेशा पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र में रहता है। अल जलाली किला तथा अल मिरानी किला, भव्‍य मस्जिद, मुतराह सोक, कसर अल अलाम रॉयल पैलेस, वेट अज-जुबैर म्‍यूजियम, कुर्रम नेशनल पार्क आदि यहां के प्रमुख दर्शनीय स्‍थल हैं। .

22 संबंधों: एयर ब्लू, एयर इंडिया एक्सप्रेस, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, निज़वा, पश्चिमी एशिया, बादाम, बंदूक़, भारत के राजनयिक मिशनों की सूची, मध्य पूर्व, मस्कट अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, मेट्टुपालयम, कोयंबटूर, युवान शंकर राजा, राष्ट्रीय राजधानियों की सूची, लखनऊ, लखनऊ में यातायात, ओमान, ओमान एयर, ओमान के मुहाफ़ज़ात, इंडियन एयरलाइंस, अवीची, २००६ एशियाई खेल, २०११ पाकिस्तान भूकम्प

एयर ब्लू

एयर ब्लू लिमिटेड (जो की एयरब्लू के रूप में जाना जाता है) इस्लामाबाद, पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्टॉक एक्सचेंज (आईएसई) टावर्स की १२वीं मंजिल पर अपने प्रधान कार्यालय के साथ एक निजी एयरलाइन है। यह पाकिस्तान की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है जिस्का २०% का बाजार में शेयर है। ऐरब्लू दुबई, अबू धाबी, शारजाह और मस्कट के लिए अंतरराष्ट्रीय सेवाओं के साथ चार घरेलू स्थलों इस्लामाबाद, लाहौर, कराची और पेशावर को भी जोड़ता है। यह ३० दैनिक सेवाओं के संचालन अनुसूचित उड़ानें संचालित करती है। इसका मुख्य अड्डा जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, कराची में स्थित है। .

नई!!: मस्क़त और एयर ब्लू · और देखें »

एयर इंडिया एक्सप्रेस

एयर इंडिया एक्सप्रेस भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की ये पहली बजट एअरलाइंस है। यह एअर इंडिया की एक आनुषांगिक ईकाई है। अप्रैल 2005 मे शुरु हुई यह विमान सेवा फिलहाल दिल्ली, मुंबई, त्रिवेंद्रम औरकोच्ची से खाड़ी क्षेत्र के दुबई, मस्कट, अबू धाबी सहित कुछ अन्य शहरों के लिये उड़ानें भरती हैं। भविष्य में इसका विस्तार दक्षिण पूर्वी एशिया के शहरों जैसे कुआलालामपुर, हांगकांग, बैंकाक, सिंगापुर इत्यादि शहरों तक करने की योजना है। एयर इन्डिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया की कम कीमत वाली सहायक एयरलाइन है जिसका की मुख्य कार्यालय भारत में केरला में है। यह मुख्य रूप से मध्य पूर्व तथा दक्धीन पूर्व एशिया महाद्वीप में अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह एयरलाइन एयर इंडिया चार्टर्ड लिमिटेड से संबंधित है, जो की पूर्णतः स्वत्वा वाली एयर इंडिया लिमिटेड की सहायक सेवा है। जो की भारत और भारतीयों को असीमित सुविधाएँ देने के लिए बनाई गयी थी। आज के समय में एयर इंडिया एक्सप्रेस के द्वारा हफ्ते में लगभग १०० फ्लाइट्स का संचालन होता है, जो की मुख्यतः भारत के दक्षिणी प्रदेशों तमिलनाडु एवं केरल से होता है। .

नई!!: मस्क़त और एयर इंडिया एक्सप्रेस · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: मस्क़त और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

निज़वा

निज़वा (अरबी:, अंग्रेज़ी: Nizwa) ओमान के अद दाख़िलीया मुहाफ़ज़ाह (प्रांतीय-स्तर का विभाग) का सबसे बड़ा शहर और ओमान की भूतपूर्व राजधानी है। यह ओमान के सबसे पुराने शहरों में से एक है और कभी व्यापार, धर्म, शिक्षा और कला का महत्वपूर्ण केंद्र हुआ करता था।, Gavin Thomas, pp.

नई!!: मस्क़त और निज़वा · और देखें »

पश्चिमी एशिया

पश्चिमी एशिया, या दक्षिण पश्चिम एशिया, शब्दावली का प्रयोग एशिया के सुदूर पश्चिमी भाग का वर्णन करने के लिए किया जाता है। यह शब्द आंशिक रूप से मध्य पूर्व (Middle East) का समानार्थी ही है, जो कि (मध्य पूर्व) एशिया के भीतर अपनी स्थिति के बजाय पश्चिमी यूरोप के साथ भौगोलिक स्थिति के सम्बन्ध का वर्णन करता है। .

नई!!: मस्क़त और पश्चिमी एशिया · और देखें »

बादाम

बादाम (अंग्रेज़ी:ऑल्मंड, वैज्ञानिक नाम: प्रूनुस डल्शिस, प्रूनुस अमाइग्डैलस) मध्य पूर्व का एक पेड़ होता है। यही नाम इस पेड़ के बीज या उसकी गिरि को भी दिया गया है। इसकी बड़े तौर पर खेती होती है। बादाम एक तरह का मेवा होता है। संस्कृत भाषा में इसे वाताद, वातवैरी आदि, हिन्दी, मराठी, गुजराती व बांग्ला में बादाम, फारसी में बदाम शोरी, बदाम तल्ख, अंग्रेजी में आलमंड और लैटिन में एमिग्ड्रेलस कम्युनीज कहते हैं। आयुर्वेद में इसको बुद्धि और नसों के लिये गुणकारी बताया गया है। भारत में यह कश्मीर का राज्य पेड़ माना जाता है। एक आउंस (२८ ग्राम) बादाम में १६० कैलोरी होती हैं, इसीलिये यह शरीर को उर्जा प्रदान करता है।|नीरोग लेकिन बहुत अधिक खाने पर मोटापा भी दे सकता है। इसमें निहित कुल कैलोरी का ¾ भाग वसा से मिलता है, शेष कार्बोहाईड्रेट और प्रोटीन से मिलता है। इसका ग्लाईसेमिक लोड शून्य होता है। इसमें कार्बोहाईड्रेट बहुत कम होता है। इस कारण से बादाम से बना केक या बिस्कुट, आदि मधुमेह के रोगी भी ले सकते हैं। बादाम में वसा तीन प्रकार की होती है: एकल असंतृप्त वसीय अम्ल और बहु असंतृप्त वसीय अम्ल। यह लाभदायक वसा होती है, जो शरीर में कोलेस्टेरोल को कम करता है और हृदय रोगों की आशंका भी कम करता है। इसके अलावा दूसरा प्रकार है ओमेगा – ३ वसीय अम्ल। ये भी स्वास्थवर्धक होता है। इसमें संतृप्त वसीय अम्ल बहुत कम और कोलेस्टेरोल नहीं होता है। फाईबर या आहारीय रेशा, यह पाचन में सहायक होता है और हृदय रोगों से बचने में भी सहायक रहता है, तथा पेट को अधिक देर तक भर कर रखता है। इस कारण कब्ज के रोगियों के लिये लाभदायक रहता है। बादाम में सोडियम नहीं होने से उच्च रक्तचाप रोगियों के लिये भी लाभदायक रहता है। इनके अलावा पोटैशियम, विटामिन ई, लौह, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस भी होते हैं।। हिन्दी मीडिया.इन। २५ सितंबर २००९। मीडिया डेस्क .

नई!!: मस्क़त और बादाम · और देखें »

बंदूक़

बंदूक साधारणतया ऐसे किसी भी यंत्र को कहते हैं जिससे किसी प्रक्षेप को कहीं प्रक्षेपित किया जाता है। इसे प्रायः आग्नेयास्त्र से अर्थभ्रमित किया जाता है जिसका अर्थ कोई भी विस्फोटक या घातक अस्त्र होता है। File:Early matchlocks.jpg|Early matchlocks as illustrated in the Baburnama (16th century) File:A Mughal Infantryman.jpg|A Mughal Infantryman .

नई!!: मस्क़त और बंदूक़ · और देखें »

भारत के राजनयिक मिशनों की सूची

यह भारत के राजनयिक मिशनों की सूची है। भारत का आपेक्षित रूप से एक विशाल राजनयिक समाज (तंत्र) है जो इसके विश्व में सम्बंधों को दर्शाता है और विशेष रूप से पड़ोसी क्षेत्रों: मध्य एशिया, मध्य पूर्व, पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण पूर्व एशिया और भारतीय उपमहाद्वीप में सम्बंधों को प्रतिबिम्बित करता है। इसके अलावा कैरिबियाई और प्रशान्त महासागरीय क्षेत्रों में भी जहाँ ऐतिहासिक रूप से प्रवासी भारतीय रहते हैं, भारत के मिशन मौजूद हैं। राष्ट्रमण्डल देश के रूप में, अन्य राष्ट्रकुल सदस्य राष्ट्रों की राजधानियों में भी भारतीय राजनयिक मिशन उच्च आयोगों के रूप में स्थापित हैं। राष्ट्रकुल देशों के अन्य नगरों में स्थित अपने वाणिज्य दूतावासों को भारत में "सहायक उच्च आयोग" कहा जाता है। .

नई!!: मस्क़त और भारत के राजनयिक मिशनों की सूची · और देखें »

मध्य पूर्व

मध्य पूर्व का राजनीतिक नक्शा मध्य पूर्व (या पूर्व में ज्यादा प्रचलित पूर्व के करीब (Near East)) दक्षिण पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्वी यूरोप और उत्तरी पूर्वी अफ़्रीका में विस्तारित क्षेत्र है। इसकी कोई स्पष्ट सीमा रेखा नहीं है, अक्सर इस शब्द का प्रयोग पूर्व के पास (Near East) के एक पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता, ठीक सुदूर पूर्व (Far East) के विपरित। मध्य पूर्व शब्द का प्रचलन १९०० के आसपास के यूनाइटेड किंगडम में शुरू हुआ। .

नई!!: मस्क़त और मध्य पूर्व · और देखें »

मस्कट अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र

मस्कट अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, जिसे सीयब अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र भी कहा जाता है, ओमान का सबसे बड़ा विमानक्षेत्र है व मस्कट शहर से ३२ कि.मी दूरी पर स्थित है। यह ओमाण के राष्ट्रीय वायुवाहक सेवा ओमान एयर का प्रमुख हब भी है। वर्तमान में यहां मात्र एक ही टर्मिनल है, एवं दूसरा टर्मिनल २०१४ तक पूर्ण हो जाने की आशा है। नये टर्मिनल की यात्री क्षमता १.२ करोड़ यात्री प्रतिवर्ष होगी। .

नई!!: मस्क़त और मस्कट अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »

मेट्टुपालयम, कोयंबटूर

मेट्टुपालयम, भारत के तमिल नाडु राज्य के कोयंबटूर जिले का एक शहर तथा नगरपालिका (म्युनिसिपैलिटी) है। .

नई!!: मस्क़त और मेट्टुपालयम, कोयंबटूर · और देखें »

युवान शंकर राजा

युवान शंकर राजा (யுவன் சங்கர் ராஜா; जन्म 31 अगस्त 1979) एक भारतीय फ़िल्म स्वर-लिपि और साउंडट्रैक संगीतकार, गायक और अनियत गीतकार हैं। उन्होंने मुख्य रूप से कॉलीवुड की तमिल फ़िल्मों और साथ ही साथ, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है। 1997 के दौरान, 16 साल की उम्र में, उनके संगीत कॅरियर की शुरूआत हुई, जब उन्होंने फ़िल्म अरविंदन के लिए स्वर-लिपि तैयार की। बाद में उन्होंने अनेक दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के लिए संगीत रचा, जिसमें धीना, मन्मदन, पारुथिवीरन, बिल्ला और आडवारी माटलकु अर्थालु वेरूले जैसी अत्यधिक सफल और साथ ही कादल कोंडेन, 7G रेनबो कॉलोनी, पुदुपेटई, चेन्नई 600028 और कट्रादु तमिल जैसी आलोचनात्मक रूप से प्रशंसित फ़िल्में शामिल हैं। छह वर्षों के भीतर ही, युवान शंकर राजा ने स्वयं को तमिल सिनेमा के अग्रणी संगीतकार के रूप में स्थापित कर लिया। 13 वर्ष की अवधि में युवान शंकर राजा ने 75 से भी अधिक फ़िल्मों के लिए संगीत दिया। सर्वतोमुखी प्रतिभावान संगीतकार माने गए युवान, अक्सर अलग, नवोन्मेषी और स्टाइलिश संगीत देने का प्रयास करते हैं और इन्होंने लोकसंगीत से लेकर हेवी मेटल जैसी व्यापक विभिन्न शैलियों के तत्वों का उपयोग किया है। वे विशेष रूप से अपनी रचनाओं में पश्चिमी संगीत के तत्वों के उपयोग के लिए विख्यात हैं और अक्सर उन्हें तमिल फ़िल्म और संगीत उद्योग में हिप हॉप और तमिलनाडु में "रीमिक्स युग" की शुरूआत करने का श्रेय दिया जाता है। युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय होने के नाते, उन्हें प्रायः "तमिल फ़िल्म संगीत का युवा प्रतीक" कहा जाता है। इसके अतिरिक्त, युवान शंकर राजा फ़िल्मों में पार्श्व संगीत के लिए अलग पहचान रखते हैं, जिसके लिए उन्हें आलोचकों की भारी प्रशंसा हासिल हुई है। 2004 में उन्होंने 25 साल की उम्र में ही 7G रेनबो कॉलोनी के संगीत के लिए फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीता और सबसे कम उम्र के पुरस्कार विजेता बने। इसके अलावा, 2006 में दो फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार नामांकन, एक तमिलनाडु राज्य फ़िल्म पुरस्कार और 2006 में ही राम के लिए साइप्रस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म समारोह पुरस्कार हासिल किया और इस पुरस्कार को जीतने वाले एकमात्र भारतीय संगीतकार बने। .

नई!!: मस्क़त और युवान शंकर राजा · और देखें »

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची

राष्ट्रीय राजधानियों की सूची में विश्व के सभी देशों और उनकी राजधानियों के नाम, महाद्वीप और जनसंख्या के साथ दिए गए हैं जिन्हें क्रमबद्ध किया जा सकता है। .

नई!!: मस्क़त और राष्ट्रीय राजधानियों की सूची · और देखें »

लखनऊ

लखनऊ (भारत के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश की राजधानी है। इस शहर में लखनऊ जिले और लखनऊ मंडल के प्रशासनिक मुख्यालय भी स्थित हैं। लखनऊ शहर अपनी खास नज़ाकत और तहजीब वाली बहुसांस्कृतिक खूबी, दशहरी आम के बाग़ों तथा चिकन की कढ़ाई के काम के लिये जाना जाता है। २००६ मे इसकी जनसंख्या २,५४१,१०१ तथा साक्षरता दर ६८.६३% थी। भारत सरकार की २००१ की जनगणना, सामाजिक आर्थिक सूचकांक और बुनियादी सुविधा सूचकांक संबंधी आंकड़ों के अनुसार, लखनऊ जिला अल्पसंख्यकों की घनी आबादी वाला जिला है। कानपुर के बाद यह शहर उत्तर-प्रदेश का सबसे बड़ा शहरी क्षेत्र है। शहर के बीच से गोमती नदी बहती है, जो लखनऊ की संस्कृति का हिस्सा है। लखनऊ उस क्ष्रेत्र मे स्थित है जिसे ऐतिहासिक रूप से अवध क्षेत्र के नाम से जाना जाता था। लखनऊ हमेशा से एक बहुसांस्कृतिक शहर रहा है। यहाँ के शिया नवाबों द्वारा शिष्टाचार, खूबसूरत उद्यानों, कविता, संगीत और बढ़िया व्यंजनों को हमेशा संरक्षण दिया गया। लखनऊ को नवाबों के शहर के रूप में भी जाना जाता है। इसे पूर्व की स्वर्ण नगर (गोल्डन सिटी) और शिराज-ए-हिंद के रूप में जाना जाता है। आज का लखनऊ एक जीवंत शहर है जिसमे एक आर्थिक विकास दिखता है और यह भारत के तेजी से बढ़ रहे गैर-महानगरों के शीर्ष पंद्रह में से एक है। यह हिंदी और उर्दू साहित्य के केंद्रों में से एक है। यहां अधिकांश लोग हिन्दी बोलते हैं। यहां की हिन्दी में लखनवी अंदाज़ है, जो विश्वप्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ उर्दू और अंग्रेज़ी भी बोली जाती हैं। .

नई!!: मस्क़त और लखनऊ · और देखें »

लखनऊ में यातायात

चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ में कई रेलवे स्टेशन हैं। शहर में मुख्य रेलवे स्टेशन चारबाग रेलवे स्टेशन है। इसकी शानदार महल रूपी इमारत १९२३ में बनी थी। मुख्य टर्मिनल उत्तर रेलवे का है (स्टेशन कोड: LKO)। दूसरा टर्मिनल पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) मंडल का है। (स्टेशन कोड: LJN)। लखनऊ एक प्रधान जंक्शन स्टेशन है, जो भारत के लगभग सभी मुख्य शहरों से रेल द्वारा जुड़ा हुआ है। यहां और १३ रेलवे स्टेशन हैं.

नई!!: मस्क़त और लखनऊ में यातायात · और देखें »

ओमान

ओमान (अरबी) अरबी प्रायद्वीप के पूर्व-दक्षिण में स्थित एक देश है जिसे आधिकारिक रूप से सल्तनत उमान नाम से जानते हैं। यह सउदी अरब के पूर्व और दक्षिण की दिशा में अरब सागर की सीमा से लगा है। संयुक्त अरब अमीरात इसके उत्तर में स्थित है। ओमान की कुल जनसंख्या 25 लाख के आसपास है और यहाँ बाहर से आकर रहने वालों (आप्रवासियों) की संख्या काफ़ी है। लगभग पूरी जनसंख्या मुस्लिम है जिसमें इबादियों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अमेरिका और ब्रिटेन के साथ गहरे कूटनीतिक संबंध हैं। .

नई!!: मस्क़त और ओमान · और देखें »

ओमान एयर

ओमान एयर (الطيران العماني) ओमान की राष्ट्रीय वायुसेवा है। मस्कट अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र के परिसर में स्थित मुख्यालय, से यह कंपनी अन्तर्राष्ट्रीय एवं अन्तर्देशीय अनुसूचित यात्री वायुसेवा एवं क्षेत्रीय एयर-टैक्सी सेवा उपलब्ध कराती है। इनके अलावा ये चार्टर्ड वायुसेवा भि देती है। १ मार्च २०१० के अनुसार, ओमान एयर कुछ चयनित मार्गों पर मोबाइल फ़ोन एवं वाइ-फ़ाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने वाली विश्व की प्रथम वायु सेवा बन गयी है। .

नई!!: मस्क़त और ओमान एयर · और देखें »

ओमान के मुहाफ़ज़ात

ओमान के ११ बड़े प्रशासनिक क्षेत्रीय विभाग हैं जिन्हें मुहाफ़ज़ाह कहते हैं, यानि किसी राज्यपाल (मुहाफ़िज़) की हिफ़ाज़त या निगरानी में रखा गया क्षेत्र। इनका दर्जा लगभग भारत के प्रान्तों जैसा है। इन मुहाफ़ज़ात को आगे विलायतों में बांटा जाता है जिनका दर्जा लगभग ज़िलों जैसा है। .

नई!!: मस्क़त और ओमान के मुहाफ़ज़ात · और देखें »

इंडियन एयरलाइंस

इंडियन एयरलाइंस का एक विमान, सिंगापुर में चांगी एयरपोर्ट पर इंडियन भारत के सार्वजनिक क्षेत्र की एक विमान सेवा कंपनी है। इसकी उड़ाने IC के नाम से जानी जाती हैं। .

नई!!: मस्क़त और इंडियन एयरलाइंस · और देखें »

अवीची

टिम बर्जलिंग (८ सितम्बर १९८९ – २० अप्रैल २०१८), जो अवीची (Avicii) नाम से प्रसिद्ध थे, एक स्वीडिश संगीतकार, डीजे, और रिकॉर्ड निर्माता थे। अवीची को २०१२ और २०१३ के डीजे मैग में तृतीय स्थान दिया गया था।.

नई!!: मस्क़त और अवीची · और देखें »

२००६ एशियाई खेल

पन्द्रहवें एशियाई खेल १ दिसंबर से १५ दिसंबर, २००६ के बीच क़तर की राजधानी दोहा में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का आयोजन करने वाला दोहा इस क्षेत्र का पहला और पूरे पश्चिम एशिया में दूसरा महानगर था। इससे पहले तेहरान में १९७४ में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। यही वे एशियाई खेल भी थे, जिसमें एशियाई ओलम्पिक परिषद के सभी ४५ सदस्य राष्ट्रों ने भागीदारी की। युरोस्पोर्ट द्वारा इन खेलों का पहली बार यूरोप में प्रसारण किया गया। इस खेलों में दक्षिण कोरियाई घुड़सवार किम ह्युंग की मृत्यु की अप्रिय घटना भी हुई जब वे एक घुड़सवारी की प्रतिस्पर्धा के दौरान ही मारे गए। .

नई!!: मस्क़त और २००६ एशियाई खेल · और देखें »

२०११ पाकिस्तान भूकम्प

२०११ पाकिस्तान भूकम्प १९ जनवरी २०११ को रात १:५३ (भारतीय समयानुसार) पर पाकिस्तान में आया शक्तिशाली भूकम्प था। दक्षिण पश्चिमी पाकिस्तान में रिक्टर पैमाने पर ७.४ की तीव्रता वाले इस भूकम्प का केन्द्र पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रान्त था। संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार इस भूकम्प का केन्द्र धरातल से ८४ किलोमीटर नीचे था जिस कारण इतनी अधिक तीव्रता ला सकने वाले इस भूकम्प से जन-धन की भारी क्षती नहीं हुई। इस भूकम्प के झटके पड़ोसी देशों और कुछ दूरी पर स्थित देशों तक में महसूस किए गए जैसे भारत, अफ़्गानिस्तान, ईरान, ओमान, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन। मेर्साली परिमाप (मेप) पर इस भूकम्प की तीव्रता विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार थी: इस्लामाबाद में मेप ४, कराची में मेप ४, मस्कट मेप मेप ४, दिल्ली में मेप ४, काबुल में मेप ३, दुबई में मेप ३ और अबू धाबी में मेप ३। इस भूकम्प से पाकिस्तान के दलबण्डिन में २०० मिट्टी के घरों के ढ़हने के समाचार हैं। क्वेटा में २ महिलाएँ भूकम्प के कारण हृदयाघात से मर गईं। क्वेटा भूकम्प-केन्द्र से लगभग ३३० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है, जहाँ तीव्रता मेप ४ थी। .

नई!!: मस्क़त और २०११ पाकिस्तान भूकम्प · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मसक़त​, मस्कट

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »