लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मलिका परबत

सूची मलिका परबत

मलिका परबत (अंग्रेज़ी: Malika Parbat, उर्दु: ملکہ پربت) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी क्षेत्र का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह सैफ़-उल-मुलूक झील से ६ किमी दक्षिण में आँसू झील के समीप स्थित है। .

4 संबंधों: नारान, काग़ान घाटी, मकड़ा पर्वत, काग़ान घाटी, कुनहार नदी

नारान, काग़ान घाटी

नारान (अंग्रेज़ी: Naran, उर्दु: ناران) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी में स्थित एक शहर है। यह ज़िले की राजधानी मानसेहरा शहर से ११९ किमी दूर है और ८,२०२ फ़ुट (२,५०० मीटर) की ऊँचाई पर कुनहार नदी के किनारे बसा हुआ है। .

नई!!: मलिका परबत और नारान, काग़ान घाटी · और देखें »

मकड़ा पर्वत

मकड़ा (अंग्रेज़ी: Makra Peak, उर्दु: مکڑا چوٹی, मकड़ा चोटी) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले की काग़ान घाटी क्षेत्र में एक रमणीय पर्वत है। इसकी ढलानों की हिमानियों (ग्लेशियर) का पिघलता पानी कुनहार नदी (नैनसुख नदी) को जल प्रदान करता है। यह काग़ान वादी का सबसे ऊँचा पर्वत नहीं है क्योंकि वह ख़िताब मलिका परबत को जाता है। .

नई!!: मलिका परबत और मकड़ा पर्वत · और देखें »

काग़ान घाटी

काग़ान घाटी (अंग्रेज़ी: Kaghan Valley, उर्दु: وادی کاغان) पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त के मानसेहरा ज़िले में स्थित एक पर्वतीय घाटी है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर की सीमा पर स्थित है और बाबूसर दर्रा इसे कश्मीर से जोड़ता है। घाटी १५५ किमी लम्बी है और इसकी ऊँचाई एक छोर पर २,१३४ फ़ुट (६५० मीटर) से आरम्भ होकर दूसरे छोर पर १३,६९० फ़ुट (४,१७० मीटर) ऊँचे बाबूसर दर्रे तक बढ़ती है। कुनहार नदी इस घाटी से निकलती है और इसी में स्थित लूलूसर झील से आरम्भ होती है। घाटी को घेरने वाले पर्वतों में सबसे ऊँचा ५,२९० मीटर (१७,३५६ फ़ुट) लम्बा मलिका परबत है। .

नई!!: मलिका परबत और काग़ान घाटी · और देखें »

कुनहार नदी

कुनहार नदी (अंग्रेज़ी: Kunhar River, उर्दु: دریائے کنہار), जो नैन-सुख नदी (Nain-Sukh, نین سکھ) भी कहलाती है, पाकिस्तान के उत्तरी भाग में ख़ैबर-पख़्तूनख़्वा प्रान्त में बहने वाली एक १६६ किमी लम्बी नदी है। यह सिन्धु नदी के जलसम्भर का भाग है।"," Volume XIV, The Henry G. Allen Company, 1890,...

नई!!: मलिका परबत और कुनहार नदी · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »