6 संबंधों: भारत के ज़िले, मलप्पुरम, करीपुर, कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, केरल, केरल के जिले।
भारत के ज़िले
तालुकों में बंटे हैं ज़िला भारतीय राज्य या केन्द्र शासित प्रदेश का प्रशासनिक हिस्सा होता है। जिले फिर उप-भागों में या सीधे तालुकों में बंटे होते हैं। जिले के अधिकारियों की गिनती में निम्न आते हैं.
नई!!: मलप्पुरम जिला और भारत के ज़िले · और देखें »
मलप्पुरम
पूर्व में नीलगिरी की पहाड़ियों, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में पालक्काड एवं तृश्शूर जिले से घिरा मलप्पुरम (मलयालम:മലപ്പുറം, मलप्पुऱम्) कोषिक्कोड से 50 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित है। यह मलप्पुरम जिला का मुख्यालय है। मलप्पुरम को 1969 में कालीकट और पलक्कड से अलग करके बनाया गया था। चेलियार, काडलकुंडी और भरतपुजा नामक तीन महान नदियां यहां से बहती हैं। इंडो-यूरोपियन शैली में बनी अनेक ऐतिहासिक इमारतें आज भी यहां देखी जा सकती हैं। मलप्पुरम के मंदिर-मस्जिद और वहां मनाए जाने वाले पर्व बहुत लोकप्रिय हैं। केरल के इस जिले का समृद्ध इतिहास रहा है। प्राचीन काल से यह नगर जमोरिन शासकों के सैनिक मुख्यालय के तौर पर जाना जाता रहा है। ब्रिटिश शासन के खिलाफ 1792 से 1921 के दौरान यहां कई बार मोप्पिला विद्रोह हुए थे। केरल की सांस्कृतिक विरासत में इस नगर का विशेष योगदान माना जाता है। हिन्दू वैदिक शिक्षा और इस्लामिक दर्शन का यह प्रमुख केन्द्र रहा है। .
नई!!: मलप्पुरम जिला और मलप्पुरम · और देखें »
करीपुर
करीपुर केरल के मलप्पुरम जिले में स्थित एक कस्बा है। श्रेणी:केरल के शहर श्रेणी:मलप्पुरम.
नई!!: मलप्पुरम जिला और करीपुर · और देखें »
कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र
Cकालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र, को करीपुर एयरपोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह करीपुर, मल्लप्पुरम जिले, केरल में कोज़ीकोड (कालीकट) के निकट स्थित है। यह विमानक्षेत्र कालीकट रेलवे स्टेशन से दूर मंजेरी नामक कस्बे में स्थित है। इसका निकटतम रेलवे स्टेशन है फेरोक। यातायात के नज़र में यह भारत का बारहवां (१२वां) व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। और कार्गो के हिसाब से ग्यारहवां व्यस्ततम विमानक्षेत्र है। कालीकट विमानक्षेत्र केरल में स्थित तीन में से एक अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र है। इसे अन्तर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र का स्तर २ फरवरी, २००६ को मिला था। उसके बाद से ही यहां की मूल अवसंरचना को अन्तर्राष्ट्रीय यातायात के लिए उपयुक्त करने की मुहिम जारी है। .
नई!!: मलप्पुरम जिला और कालीकट अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र · और देखें »
केरल
केरल (मलयालम: കേരളം, केरळम्) भारत का एक प्रान्त है। इसकी राजधानी तिरुवनन्तपुरम (त्रिवेन्द्रम) है। मलयालम (മലയാളം, मलयाळम्) यहां की मुख्य भाषा है। हिन्दुओं तथा मुसलमानों के अलावा यहां ईसाई भी बड़ी संख्या में रहते हैं। भारत की दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर अरब सागर और सह्याद्रि पर्वत श्रृंखलाओं के मध्य एक खूबसूरत भूभाग स्थित है, जिसे केरल के नाम से जाना जाता है। इस राज्य का क्षेत्रफल 38863 वर्ग किलोमीटर है और यहाँ मलयालम भाषा बोली जाती है। अपनी संस्कृति और भाषा-वैशिष्ट्य के कारण पहचाने जाने वाले भारत के दक्षिण में स्थित चार राज्यों में केरल प्रमुख स्थान रखता है। इसके प्रमुख पड़ोसी राज्य तमिलनाडु और कर्नाटक हैं। पुदुच्चेरी (पांडिचेरि) राज्य का मय्यष़ि (माहि) नाम से जाता जाने वाला भूभाग भी केरल राज्य के अन्तर्गत स्थित है। अरब सागर में स्थित केन्द्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप का भी भाषा और संस्कृति की दृष्टि से केरल के साथ अटूट संबन्ध है। स्वतंत्रता प्राप्ति से पूर्व केरल में राजाओं की रियासतें थीं। जुलाई 1949 में तिरुवितांकूर और कोच्चिन रियासतों को जोड़कर 'तिरुकोच्चि' राज्य का गठन किया गया। उस समय मलाबार प्रदेश मद्रास राज्य (वर्तमान तमिलनाडु) का एक जिला मात्र था। नवंबर 1956 में तिरुकोच्चि के साथ मलाबार को भी जोड़ा गया और इस तरह वर्तमान केरल की स्थापना हुई। इस प्रकार 'ऐक्य केरलम' के गठन के द्वारा इस भूभाग की जनता की दीर्घकालीन अभिलाषा पूर्ण हुई। * केरल में शिशुओं की मृत्यु दर भारत के राज्यों में सबसे कम है और स्त्रियों की संख्या पुरुषों से अधिक है (2001 की जनगणना के आधार पर)।.
नई!!: मलप्पुरम जिला और केरल · और देखें »
केरल के जिले
केरल में 14 जिले हैं.
नई!!: मलप्पुरम जिला और केरल के जिले · और देखें »