6 संबंधों: दुर्गा खोटे, प्राण (अभिनेता), फ़िर वही रात (1980 फ़िल्म), बड़े मियाँ छोटे मियाँ, साधना शिवदासानी, किशोर कुमार।
दुर्गा खोटे
दुर्गा खोटे (निधन: 22 सितंबर, 1991) हिन्दी अपने जमाने मे हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने अनेक हिट फिल्मों में शानदार अभिनय किया। आरम्भिक फिल्मों में नायिका की भूमिकाएँ करने के बाद जब वे चरित्र अभिनेत्री की भूमिकाओं में दर्शकों के सामने आईं, तबके उनके बेमिसाल अभिनय को आज तक लोग याद करते हैं। .
नई!!: मनमौजी और दुर्गा खोटे · और देखें »
प्राण (अभिनेता)
प्राण (जन्म: 12 फ़रवरी 1920; मृत्यु: 12 जुलाई 2013) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रमुख चरित्र अभिनेता थे जो मुख्यतः अपनी खलनायक की भूमिका के लिये जाने जाते हैं। कई बार फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार तथा बंगाली फ़िल्म जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन अवार्ड्स जीतने वाले इस भारतीय अभिनेता ने हिन्दी सिनेमा में 1940 से 1990 के दशक तक दमदार खलनायक और नायक का अभिनय किया। उन्होंने प्रारम्भ में 1940 से 1947 तक नायक के रूप में फ़िल्मों में अभिनय किया। इसके अलावा खलनायक की भूमिका में अभिनय 1942 से 1991 तक जारी रखा। उन्होंने 1948 से 2007 तक सहायक अभिनेता की तर्ज पर भी काम किया। अपने उर्वर अभिनय काल के दौरान उन्होंने 350 से अधिक फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने खानदान (1942), पिलपिली साहेब (1954) और हलाकू (1956) जैसी फ़िल्मों में मुख्य अभिनेता की भूमिका निभायी। उनका सर्वश्रेष्ठ अभिनय मधुमती (1958), जिस देश में गंगा बहती है (1960), उपकार (1967), शहीद (1965), आँसू बन गये फूल (1969), जॉनी मेरा नाम (1970), विक्टोरिया नम्बर २०३ (1972), बे-ईमान (1972), ज़ंजीर (1973), डॉन (1978) और दुनिया (1984) फ़िल्मों में माना जाता है। प्राण ने अपने कैरियर के दौरान विभिन्न पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किये। उन्होंने 1967, 1969 और 1972 में फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और 1997 में फ़िल्मफेयर लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्ड जीता। उन्हें सन् 2000 में स्टारडस्ट द्वारा 'मिलेनियम के खलनायक' द्वारा पुरस्कृत किया गया। 2001 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया और भारतीय सिनेमा में योगदान के लिये 2013 में दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा गया। 2010 में सीएनएन की सर्वश्रेष्ठ 25 सर्वकालिक एशियाई अभिनेताओं में चुना गया। .
नई!!: मनमौजी और प्राण (अभिनेता) · और देखें »
फ़िर वही रात (1980 फ़िल्म)
फ़िर वही रात (अंग्रेज़ी: Same night again) 1980 में एन.एन.सिप्पी निर्मित डैनी डेंज़ोंग्पा निर्देशित हिन्दी भाषा की फ़िल्म है| डैनी द्वारा निर्देशित यह एक मात्र फ़िल्म है| इस भयभीत व सनसनी फ़िल्म के प्रमुख कलाकार किम व राजेश खन्ना, एक मनोवैज्ञानिक पात्र, तथा अरुणा ईरानी, ललिता पवार, जगदीप, डैनी डेंज़ोंग्पा, ए के हंगल, सुरेश ओबेरॉय, शशिकला, मुकरी व शुभा खोटे सहायक कलाकार है| .
नई!!: मनमौजी और फ़िर वही रात (1980 फ़िल्म) · और देखें »
बड़े मियाँ छोटे मियाँ
बड़े मियाँ छोटे मियाँ 1998 में बनी हिन्दी भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन और गोविंदा ने दोहरी भूमिकाओं निभाई हैं। रम्या कृष्णन, रवीना टंडन, अनुपम खेर सहायक भूमिकाओं में हैं। विशेष उपस्थिति में माधुरी दीक्षित है। डेविड धवन द्वारा निर्देशित और वाशु भगनानी द्वरा निर्मित यह फिल्म 1998 की कुछ कुछ होता है के बाद सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। .
नई!!: मनमौजी और बड़े मियाँ छोटे मियाँ · और देखें »
साधना शिवदासानी
साधना (२ सितम्बर, १९४१ को कराची, सिन्ध, पाकिस्तान - 25 दिसंबर 2015) एक प्रसिद्ध भारतीय सिने तारिका थी। हरि शिवदासानी जो अभिनेत्री बबीता के पिता हैं, उनके पिता के भाई हैं। .
नई!!: मनमौजी और साधना शिवदासानी · और देखें »
किशोर कुमार
किशोर कुमार (जन्म: 4 अगस्त, 1929 खंडवा मध्यप्रदेश निधन: 13 अक्टूबर, 1987) भारतीय सिनेमा के मशहूर पार्श्वगायक समुदाय में से एक रहे हैं। वे एक अच्छे अभिनेता के रूप में भी जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्म उद्योग में उन्होंने बंगाली, हिंदी, मराठी, असमी, गुजराती, कन्नड़, भोजपुरी, मलयालम, उड़िया और उर्दू सहित कई भारतीय भाषाओं में गाया था। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक के लिए 8 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीते और उस श्रेणी में सबसे ज्यादा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड बनाया है। उसी साल उन्हें मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लता मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उस वर्ष के बाद से मध्यप्रदेश सरकार ने "किशोर कुमार पुरस्कार"(एक नया पुरस्कार) हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए चालु कर दिया था। .
नई!!: मनमौजी और किशोर कुमार · और देखें »