लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मन (1999 फ़िल्म)

सूची मन (1999 फ़िल्म)

मन 1999 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। .

14 संबंधों: दलीप ताहिल, दीप्ति भटनागर, मनीषा कोइराला, रानी मुखर्जी की फ़िल्में, शर्मिला टैगोर, सत्येन्द्र कपूर, संजीव-दर्शन, सुमोना चक्रवर्ती, सुलभा देशपांडे, हिंदी चलचित्र, १९९० दशक, आमिर ख़ान, इन्द्र कुमार, अनिल कपूर, अनंत महादेवन

दलीप ताहिल

दिलीप ताहिल (जन्म: 30 अक्टूबर, 1952) हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और दलीप ताहिल · और देखें »

दीप्ति भटनागर

दीप्ती भटनागर हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और दीप्ति भटनागर · और देखें »

मनीषा कोइराला

मनीषा कोइराला (जन्म: 16 अगस्त, 1970) हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और मनीषा कोइराला · और देखें »

रानी मुखर्जी की फ़िल्में

''दिल बोले हड़ीप्पा'' के प्रचार के दौरान २००९ में रानी मुखर्जी। रानी मुखर्जी एक भारतीय अभिनेत्री हैं जिन्हें बॉलीवुड फ़िल्मों में उनके अभिनय के लिए जाना जाता है। उन्होंने बांग्ला फ़िल्म बियर फूल (१९९२) से फ़िल्मी दुनिया में पदार्पण किया था। इस फ़िल्म का निर्देशन उनके पिता राम मुखर्जी ने किया था तथा रानी ने इस फ़िल्म में सहायक अभिनेत्री का अभिनय किया था। उनकी प्रमुख अभिनय भूमिका के रूप में १९९७ की नाटक फ़िल्म राजा की आयेगी बारात पहली फ़िल्म थी जिसमें उन्होंने बलात्कार की शिकार युवती का अभिनय किया। फ़िल्म आर्थिक रूप से (टिकट खिड़की) पर असफल रही लेकिन उन्होंने स्टार स्क्रीन पुरस्कार समारोह में विशेष जूरी ट्राॅफी पुरस्कार जीता। सन् १९९८ में आमिर खान के साथ एक्शन फ़िल्म ग़ुलाम में अभिनय किया जिसने उन्हें एक नई पहचान दी। उसी वर्ष बाद में रानी मुखर्जी ने रूमानी नाटक फ़िल्म कुछ कुछ होता है में शाहरुख खान के रूमानी आकर्षण का अभिनय किया। इस फ़िल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार दिलाया। उनकी इस पहली सफलता के बाद उन्होंने हास्य फ़िल्म हैलो ब्रदर (१९९९), एक्शन थ्रिलर फ़िल्म बिच्छू (२०००) और नाटक फ़िल्म नायक (२००१) सहित विभिन्न फ़िल्मों में मुख्य अभिनेत्री का अभिनय किया लेकिन इनमें से कोई भी उनके फ़िल्मी जीवन को आगे बढ़ाने में सहायक नहीं रही। कमल हासन की द्विभाषी फ़िल्म हे राम में उन्होंने सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें और अधिक ख्याति प्राप्त हुई। यह फ़िल्म उस वर्ष ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टियों में शामिल हुई थी। मुखर्जी के फ़िल्मी जीवन को तब एक नया मोड़ मिला जब उन्होंने २००२ में यश राज फ़िल्म्स के बैनर तले बनी फ़िल्म साथिया में अग्रणी भूमिका में अभिनय किया। रूमानी नाटक फ़िल्म में उन्होंने एक मेडिकल छात्रा का अभिनय किया है जिससे उन्हें फ़िल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस मिला। उसी वर्ष उन्होंने अदनान सामी के संगीत विडियो के गीत "तेरा चेहरा" में विशेष अभिनय किया। वर्ष २००४ में रूमानी हास्य फ़िल्म हम तुम और युवा में अपने अभिनय के लिए, मुखर्जी एक ही वर्ष में क्रमशः फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार और सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने वाली एकमात्र अभिनेत्री बनीं। उसी वर्ष उन्होंने वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मवीर-ज़ारा में भी अभिनय किया। वर्ष २००५ में उन्होंने ब्लैक में अंधी, बहरी और गूंगी महिला का अभिनय करके प्रशंसा प्राप्त की और समालोचकों द्वारा प्रशंसित फंतासी फ़िल्म पहेली में अभिनय किया। उन्होंने उसी वर्ष की सफलतम फ़िल्मों में से एक बंटी और बबली में एक महिला चोर का अभिनय भी किया। ब्लैक में अपने अभिनय के लिए उन्होंने उस वर्ष फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री– क्रिटिक ट्रोफिज़ पुरस्कार जीता। अगले वर्ष, बॉलीवुड की विदेशों में सबसे अधिक कमाई वाली नाटक फ़िल्मकभी अलविदा ना कहना में विश्वासघाती पत्नी का अभिनय किया। आर्थिक रूप से सफल परिवार नाटक फ़िल्म ता रा रम पम (२००७) में अग्रणी भूमिका में अभिनय के बाद अगले दो वर्ष तक मुखर्जी ने यश राज फ़िल्म्स द्वारा निर्मित फ़िल्मों को वरियता देना आरम्भ कर दिया। इनमें से किसी भी फ़िल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उसके बाद उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियलिटी शो डांस प्रीमियर लीग (२००९) में प्रतिभा न्यायाधीश के लिए चुनी गईं। २०११ में जीवनी आधारित थ्रिलर फ़िल्म नो वन किल्ड जेसिका में हठी टेलीविजन रिपोर्टर मीरा गैटी के अभिनय से उन्हें पुनः फ़िल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार दिलाया और पिछले चार वर्षों में उनकी पहली सफल फ़िल्म बनी। उन्हें टेलीविज़न धारावाहिक सी॰आई॰डी॰ में पुनः गैटी का अभिनय मिला। वर्ष २०१२ में अलौकिक रोमांचक फ़िल्म ''तलाश'' में एक दुःखी माँ का अभिनय किया जिसे व्यावसायिक सफलता मिली, और वर्ष २०१३ में उन्होंने संकलन फ़िल्म ''बॉम्बे टॉकीज़'' की चार लघु कथाओं में से एक में अभिनय किया। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और रानी मुखर्जी की फ़िल्में · और देखें »

शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर (जन्म: 8 दिसंबर, 1946) हिन्दी एवं बांगला सिनेमा की अभिनेत्रियों में से एक हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और शर्मिला टैगोर · और देखें »

सत्येन्द्र कपूर

सत्येन्द्र कपूर (या सत्येन कप्पू;  १९३१ – २७ अक्टूबर २००७) हिन्दी फ़िल्मों के एक कलाकार हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और सत्येन्द्र कपूर · और देखें »

संजीव-दर्शन

संजीव‌‌-दर्शन हिन्दी फिल्मों की संगीतकार जोड़ी है। जोड़ी का नाम दो भाइयों, संजीव राठोड और दर्शन राठोड के पहले नामों से लिया गया है। संजीव और दर्शन हिंदी फिल्म संगीत निर्देशक श्रवण राठोड के पुत्र हैं, जिन्होंने स्वयं संगीत निर्देशक नदीम के साथ नदीम-श्रवण के रूप में जोड़ी बनाई थी। गायक विनोद राठौड़ और संगीतकार और गायक रूप कुमार राठोड उनके चाचा हैं। उन्होंने सबसे पहले मन के लिये संगीत दिया था। इसके अलावा उन्होंने दीवाने, हमारा दिल आपके पास है, खिलाड़ी ४२०, रिश्ते, ये रास्ते हैं प्यार के, ग्रैंड मस्ती और एन एच 10 सरीखी फिल्म का संगीत दिया है। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और संजीव-दर्शन · और देखें »

सुमोना चक्रवर्ती

सूमोना चक्रवर्ती एक भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री हैं। इन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 1999 में बनी फ़िल्म मन से किया। यह 2011 में बड़े अच्छे लगते हैं में नताशा नामक पात्र के रूप में कार्य किया। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और सुमोना चक्रवर्ती · और देखें »

सुलभा देशपांडे

सुलभा देशपांडे (1937 – 4 जून 2016), हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री थीं। उन्होने विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभिनय के अलावा कई मराठी और हिंदी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था। उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘भूमिका’, ‘अरविंद देसाई की अजीब दास्तान’,‘गमन’ आदि फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने पति अरविंद देशपांडे के साथ वर्ष 1971 में थियेटर ग्रुप ‘आविष्कार’ का गठन किया था। वर्ष 2012 में उन्होंने गौरी शिंदे निर्देशित फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिस’ में काम किया था। उन्हें वर्ष 1987 में हिंदी-मराठी थियेटर में अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और सुलभा देशपांडे · और देखें »

हिंदी चलचित्र, १९९० दशक

1990 दशक के हिंदी चलचित्र। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और हिंदी चलचित्र, १९९० दशक · और देखें »

आमिर ख़ान

आमिर खान (नस्तालीक़: عامر خان) (जन्म आमिर हुसैन खान; मार्च 14, 1965) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता, निर्माता, निर्देशक, पटकथा लिखनेवाले, कभी कभी गायक और आमिर खान प्रोडक्सनस के संस्थापक-मालिक है। अपने चाचा नासिर हुसैन की फ़िल्म यादों की बारात (1973) में आमिर खान एक बाल कलाकार की भूमिका में नज़र आए थे और ग्यारह साल बाद खान का करियर फ़िल्म होली (1984) से आरम्भ हुआ उन्हें अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ फ़िल्म क़यामत से क़यामत तक (1988) के लिए अपनी पहली व्यवसायिक सफलता मिली और उन्होंने फ़िल्म में एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ मेल नवोदित पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ नवोदित पुरूष कलाकार के लिए फ़िल्मफेयर पुरस्कार) जीता। पिछले आठ नामांकन के बाद 1980 और 1990 के दौरान, खान को राजा हिन्दुस्तानी (1996), के लिए पहला फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला जो अब तक की उनकी एक बड़ी व्यवसायिक सफलता थी। उन्हें बाद में फिल्मफेयर कार्यक्रम में दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और लगान में उनके अभिनय के लिए 2001 में कई अन्य पुरस्कार मिले और अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। अभिनय से चार साल का सन्यास लेने के बाद, केतन मेहता की फ़िल्म द रायजिंग (2005) से खान ने वापसी की। २००७ में, वे निर्देशक के रूप में फ़िल्म तारे ज़मीन पर का निर्देशन किया, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार दिया गया। कई कॉमर्शियल सफल फ़िल्मों का अंग होने के कारण और बहुत ही अच्छा अभिनय करने के कारण, वे हिन्दी सिनेमा के एक प्रमुख अभिनेता बन गए हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और आमिर ख़ान · और देखें »

इन्द्र कुमार

इन्द्र कुमार हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता - निर्देशक हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और इन्द्र कुमार · और देखें »

अनिल कपूर

अनिल कपूर (जन्म: 24 दिसंबर, 1959) हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और अनिल कपूर · और देखें »

अनंत महादेवन

अनंत महादेवन एक हिन्दी फिल्म अभिनेता एवं दूरदर्शन कलाकार हैं। .

नई!!: मन (1999 फ़िल्म) और अनंत महादेवन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »