लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मधुबनी

सूची मधुबनी

मधुबनी भारत के बिहार प्रान्त में दरभंगा प्रमंडल अंतर्गत एक प्रमुख शहर एवं जिला है। दरभंगा एवं मधुबनी को मिथिला संस्कृति का द्विध्रुव माना जाता है। मैथिली तथा हिंदी यहाँ की प्रमुख भाषा है। विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग एवं मखाना के पैदावार की वजह से मधुबनी को विश्वभर में जाना जाता है। इस जिला का गठन १९७२ में दरभंगा जिले के विभाजन के उपरांत हुआ था।मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। प्रारम्भ में रंगोली के रूप में रहने के बाद यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ो, दीवारों एवं कागज पर उतर आई है। मिथिला की औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला को पुरुषों ने भी अपना लिया है। वर्तमान में मिथिला पेंटिंग के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मधुबनी व मिथिला पेंटिंग के सम्मान को और बढ़ाये जाने को लेकर तकरीबन 10,000 sq/ft में मधुबनी रेलवे स्टेशन के दीवारों को मिथिला पेंटिंग की कलाकृतियों से सरोबार किया। उनकी ये पहल निःशुल्क अर्थात श्रमदान के रूप में किया गया। श्रमदान स्वरूप किये गए इस अदभुत कलाकृतियों को विदेशी पर्यटकों व सैनानियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। .

41 संबंधों: चौदहवीं लोकसभा, दरभंगा, दरभंगा प्रमंडल, देवेन्द्र प्रसाद यादव, नरेन्द्र झा, नागार्जुन, निमकी मुखिया, नवटोल, सरिसबपाही, पारसमणिनाथ मंदिर, बाघा कुसमार, बागमती, बांसी नदी, बिहार, बिहार में यातायात, बिहार का भूगोल, बज्जिका, बगहा, भारत के शहरों की सूची, मधुबनी चित्रकला, मधुबनी जिला, महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, महाजनपद, मिथिला, मखाना, मैथिली भाषा, मैथिली साहित्य, राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी, रंगोली, लोककला, शकील अहमद, सरदलपट्टी, सहरसा, सारन जिला, सीतामढ़ी, सीतामढी, हुकुमदेव नारायण यादव, हेतुकर झा, जनकपुर, जयनगर, वाचस्पति मिश्र, विदेश्वरस्थान

चौदहवीं लोकसभा

भारत में चौदहवीं लोकसभा का गठन अप्रैल-मई 2004 में होनेवाले आमचुनावोंके बाद हुआ था। .

नई!!: मधुबनी और चौदहवीं लोकसभा · और देखें »

दरभंगा

भारत प्रान्त के उत्तरी बिहार में बागमती नदी के किनारे बसा दरभंगा एक जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय है। दरभंगा प्रमंडल के अंतर्गत तीन जिले दरभंगा, मधुबनी, एवं समस्तीपुर आते हैं। दरभंगा के उत्तर में मधुबनी, दक्षिण में समस्तीपुर, पूर्व में सहरसा एवं पश्चिम में मुजफ्फरपुर तथा सीतामढ़ी जिला है। दरभंगा शहर के बहुविध एवं आधुनिक स्वरुप का विकास सोलहवीं सदी में मुग़ल व्यापारियों तथा ओईनवार शासकों द्वारा विकसित किया गया। दरभंगा 16वीं सदी में स्थापित दरभंगा राज की राजधानी था। अपनी प्राचीन संस्कृति और बौद्धिक परंपरा के लिये यह शहर विख्यात रहा है। इसके अलावा यह जिला आम और मखाना के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: मधुबनी और दरभंगा · और देखें »

दरभंगा प्रमंडल

दरभंगा भारत के बिहार प्रान्त का एक प्रमंडल (कमिशनरी) है। इसके अंतर्गत बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले आते हैं। श्रेणी:बिहार के मंडल और जिले.

नई!!: मधुबनी और दरभंगा प्रमंडल · और देखें »

देवेन्द्र प्रसाद यादव

श्री देवेन्द्र प्रसाद यादव भारत के चौदहवीं लोकसभा के सदस्य हैं वे बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनकर आये हैं एवं संसद में राजद के प्रतिनिधि हैं। .

नई!!: मधुबनी और देवेन्द्र प्रसाद यादव · और देखें »

नरेन्द्र झा

नरेन्द्र झा (2 सितम्बर 1962 - 14 मार्च 2018) एक भारतीय अभिनेता थे। यह कई धारावाहिक और फिल्मों में अभिनय किया। उन्होंने हवन में हरी ओम बापजी, हमने ली है शपथ में एसीपी करणवीर, थेफ्ट ऑफ बगदाद में शीर्षक किरदार और इसके अलावा उन्होंने कैप्टन हाउस, जय हनुमान आम्रपल्ली रावण आदि धारावाहिक में काम किया। उन्होंने फिल्म हैदर, शोरगुल, रईस में भी काम किया। 14 मार्च 2018 को नरेंद्र झा का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नरेंद्र झा के निधन की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया गया। .

नई!!: मधुबनी और नरेन्द्र झा · और देखें »

नागार्जुन

नागार्जुन (३० जून १९११-५ नवंबर १९९८) हिन्दी और मैथिली के अप्रतिम लेखक और कवि थे। अनेक भाषाओं के ज्ञाता तथा प्रगतिशील विचारधारा के साहित्यकार नागार्जुन ने हिन्दी के अतिरिक्त मैथिली संस्कृत एवं बाङ्ला में मौलिक रचनाएँ भी कीं तथा संस्कृत, मैथिली एवं बाङ्ला से अनुवाद कार्य भी किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित नागार्जुन ने मैथिली में यात्री उपनाम से लिखा तथा यह उपनाम उनके मूल नाम वैद्यनाथ मिश्र के साथ मिलकर एकमेक हो गया। .

नई!!: मधुबनी और नागार्जुन · और देखें »

निमकी मुखिया

निमकी मुखिया बिहार और महिला सशक्तिकरण आधारित सीरियल हैं। देश में स्टार भारत नया चैनल 28 अगस्त 2017 से शुरू है। हाईवोल्टेज ड्रामा निमकी मुखिया में अहम रोल में भूमिका गुरुंग नजर आएगी। खंडवा की बेटी शिवानी चक्रवर्ती अहम रोल में नजर आएगी। अभिनेत्री गरिमा विक्रांत सिंह को टीवी शो 'निमकी मुखिया' में अभिनेता अभिषेक शर्मा की मां की भूमिका निभाने के लिए अनुबंधित किया गया है। रांची से मुकेश सिंह सीरियल ‘निमकी मुखिया’ में अभिनय करते हैं। लेखक जमान हबीब ने बिहार की एक लड़की नमकीन कुमारी के माध्यम से ये कहानी बुनी है। धारावाहिक में इंद्रनील सेनगुप्ता एक ब्लाक डेवलपमेंट आफिसर की भूमिका निभा रहे हैं जो कदम कदम पर निमकी की मदद करते हैं। ऋषि खुराना टीवी धारावाहिक में एक नकारात्मक भूमिका निभा रहा है। रीटा भादुड़ी धारावाहिक निमकी मुखिया में दादी की भूमिका निभाती हैं। .

नई!!: मधुबनी और निमकी मुखिया · और देखें »

नवटोल, सरिसबपाही

नवटोल, सरिसब-पाही (पश्चिमी) पंचायत, भारतीय राज्य बिहार के मधुबनी जिले में पंडौल प्रखंड में स्थित एक छोटा सा गाँव है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग 57 गंगौली चौक से 1.5 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। यह गाँव 26° 14'13.43" N 86° 09'12.59" E पर स्थित है। इसकी कुल जनसंख्या लगभग 9000 से 10,000 के बीच है। इस गाँव में मैथिली, हिन्दी, अंग्रेजी जानने वाले व लिखने-पढ़ने वाले लोग और मैथिली यहाँ की मुख्य भाषा है। यहाँ की लिपि, देवनागरी एव्ं मिथिलाक्षर(तिरहुता) है। यहाँ एक सरकारी माध्यमिक विद्यालय है, यह एक संकुल संसाधन केन्द्र भी है। इस गाँव में होने वाले प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्र का आयोजन काफी प्राचीन है। नवटोल में दुर्गा पूजा १८४० ई० से प्रतिवर्ष आश्विन में मनाया जाता है। आरती के समय होने वाले विशिष्ट श्रृंगार .

नई!!: मधुबनी और नवटोल, सरिसबपाही · और देखें »

पारसमणिनाथ मंदिर

पारसमणिनाथ मंदिर (हिन्दी:पारसमणिनाथ मंदिर) के रूप में भी जाना जाता है। यह एक प्रसिद्ध शिव के लिए समर्पित हिंदू मंदिर है जो रहुआ-संग्राम गांव के उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित है। जो बिहार के मधुबनी जिला अंतर्गत मधेपुर प्रखण्ड कार्यालय से छह किलोमीटर की दूरी पर है। शिव प्राथमिक देवता है। एक बड़ी शिव प्रतिमा को स्थापित किया गया है जो वहाँ में सबसे ऊंची है बिहार और झारखंड में है। एक प्रमुख त्योहारों के मंदिर में महा शिवरात्रि पर जो दिन लगभग 20,000 श्रद्धालुओं यहाँ जाएँ.

नई!!: मधुबनी और पारसमणिनाथ मंदिर · और देखें »

बाघा कुसमार

बाघा कुसमार(अंग्रेजी Bagha Kusmar मैथिलि বাঘা কুসমাৰ) एक छोट नगर (शहर) है, जो भारत देश के बिहार राज्य के उतरी भागके मधुबनी जिलामे अवस्थित है। ये फुलपरास अनुमडंलमे तथा खुटौना प्रखण्ड में परता है। .

नई!!: मधुबनी और बाघा कुसमार · और देखें »

बागमती

बागमती (नेपाल भाषा:बागमती खुसी, बागमती नदी) नेपाल और भारत की एक बहुत महत्त्वपूर्ण नदी है। इस नदी के तट पर काठमांडू अवस्थित है। नेपाल का सबसे पवित्र तीर्थ स्थल पशुपतिनाथ मंदिर भी इसी नदी के तट पर अवस्थित है। इस नदी का उद्गम स्थान बागद्वार है। काटमाण्डौ के टेकु दोभान मैं विष्णुमति नदी इसमें समाहित होती है। नेपाली सभ्यता में इस नदी का बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान है। इस नदी के किनारे में अवस्थित आर्य घाटौं पर राजा से लेकर रंक तक सभी का अन्तिम संस्कार किया जाता है। .

नई!!: मधुबनी और बागमती · और देखें »

बांसी नदी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मधुबनी और बांसी नदी · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: मधुबनी और बिहार · और देखें »

बिहार में यातायात

यह लेख बिहार राज्य की सार्वजनिक और निजी परिवहन प्रणाली के बारे में है। .

नई!!: मधुबनी और बिहार में यातायात · और देखें »

बिहार का भूगोल

बिहार 21°58'10" ~ 27°31'15" उत्तरी अक्षांश तथा 82°19'50" ~ 88°17'40" पूर्वी देशांतर के बीच स्थित भारतीय राज्य है। मुख्यतः यह एक हिंदी भाषी राज्य है लेकिन उर्दू, मैथिली, भोजपुरी, मगही, बज्जिका, अंगिका तथा एवं संथाली भी बोली जाती है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 94,163 वर्ग किलोमीटर है जिसमें 92,257.51 वर्ग किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र है। 2001 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की जनसंख्या 8,28,78,796 है जिनमें ६ वर्ष से कम आयु का प्रतिशत 19.59% है। 2002 में झारखंड के अलग हो जाने के बाद बिहार का भूभाग मुख्यतः नदियों के बाढमैदान एवं कृषियोग्य समतल भूमि है। गंगा तथा इसकी सहायक नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टियों से बिहार का जलोढ मैदान बना है जिसकी औसत ऊँचाई १७३ फीट है। बिहार का उपग्रह द्वारा लिया गया चित्र .

नई!!: मधुबनी और बिहार का भूगोल · और देखें »

बज्जिका

बज्जिका मैथिली भाषा की उपभाषा है, जो कि बिहार के तिरहुत प्रमंडल में बोली जाती है। इसे अभी तक भाषा का दर्जा नहीं मिला है, मुख्य रूप से यह बोली ही है| भारत में २००१ की जनगणना के अनुसार इन जिलों के लगभग १ करोड़ १५ लाख लोग बज्जिका बोलते हैं। नेपाल के रौतहट एवं सर्लाही जिला एवं उसके आस-पास के तराई क्षेत्रों में बसने वाले लोग भी बज्जिका बोलते हैं। वर्ष २००१ के जनगणना के अनुसार नेपाल में २,३८,००० लोग बज्जिका बोलते हैं। उत्तर बिहार में बोली जाने वाली दो अन्य भाषाएँ भोजपुरी एवं मैथिली के बीच के क्षेत्रों में बज्जिका सेतु रूप में बोली जाती है। .

नई!!: मधुबनी और बज्जिका · और देखें »

बगहा

बगहा भारत के बिहार प्रान्त के पश्चिमी चंपारण जिले की एक नगरपालिका (कस्बा) है। यह बूढ़ी गण्डक जिसका प्राचीन नाम सदानीरा है,उसी के किनारे स्थित है। यहाँ शिक्षा एक समय में अँधेरे में था। लेकिन, सरकारी विद्यालयों राजकीय मध्य विद्यालय, डी.

नई!!: मधुबनी और बगहा · और देखें »

भारत के शहरों की सूची

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मधुबनी और भारत के शहरों की सूची · और देखें »

मधुबनी चित्रकला

मधुबनी चित्रकला चित्र बनाती कलाकार मधुबनी चित्रकला मिथिलांचल क्षेत्र जैसे बिहार के दरभंगा, मधुबनी एवं नेपाल के कुछ क्षेत्रों की प्रमुख चित्रकला है। प्रारम्भ में रंगोली के रूप में रहने के बाद यह कला धीरे-धीरे आधुनिक रूप में कपड़ो, दीवारों एवं कागज पर उतर आई है। मिथिला की औरतों द्वारा शुरू की गई इस घरेलू चित्रकला को पुरुषों ने भी अपना लिया है। वर्तमान में मिथिला पेंटिंग के कलाकारों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मधुबनी व मिथिला पेंटिंग के सम्मान को और बढ़ाये जाने को लेकर तकरीबन 10,000 sq/ft में मधुबनी रेलवे स्टेशन के दीवारों को मिथिला पेंटिंग की कलाकृतियों से सरोबार किया। उनकी ये पहल निःशुल्क अर्थात श्रमदान के रूप में किया गया। श्रमदान स्वरूप किये गए इस अदभुत कलाकृतियों को विदेशी पर्यटकों व सैनानियों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। .

नई!!: मधुबनी और मधुबनी चित्रकला · और देखें »

मधुबनी जिला

कोई विवरण नहीं।

नई!!: मधुबनी और मधुबनी जिला · और देखें »

महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय

महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय भारत का एक सार्वजनिक विश्वविद्यालय है जो बिहार के मोतिहारी में स्थित है। मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यायल की स्थापना होने से सिर्फ चंपारण बल्कि आसपास के जिलों का शैक्षणिक विकास होगा। मोतिहारी सहित गोपालगंज, बेतिया, शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी आदि जिलों के युवा उच्च शिक्षा के लिए दूसरे प्रदेश का रूख करते थे। .

नई!!: मधुबनी और महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय · और देखें »

महाजनपद

महाजनपद, प्राचीन भारत में राज्य या प्रशासनिक इकाईयों को कहते थे। उत्तर वैदिक काल में कुछ जनपदों का उल्लेख मिलता है। बौद्ध ग्रंथों में इनका कई बार उल्लेख हुआ है। 6वीं-5वीं शताब्दी ईसापूर्व को प्रारंभिक भारतीय इतिहास में एक प्रमुख मोड़ के रूप में माना जाता है; जहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के पतन के बाद भारत के पहले बड़े शहरों के उदय के साथ-साथ श्रमण आंदोलनों (बौद्ध धर्म और जैन धर्म सहित) का उदय हुआ, जिसने वैदिक काल के धार्मिक कट्टरपंथ को चुनौती दी। पुरातात्विक रूप से, यह अवधि उत्तरी काले पॉलिश वेयर संस्कृति के हिस्सा रहे है। .

नई!!: मधुबनी और महाजनपद · और देखें »

मिथिला

'''मिथिला''' मिथिला प्राचीन भारत में एक राज्य था। माना जाता है कि यह वर्तमान उत्तरी बिहार और नेपाल की तराई का इलाका है जिसे मिथिला के नाम से जाना जाता था। मिथिला की लोकश्रुति कई सदियों से चली आ रही है जो अपनी बौद्धिक परम्परा के लिये भारत और भारत के बाहर जानी जाती रही है। इस क्षेत्र की प्रमुख भाषा मैथिली है। हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में सबसे पहले इसका संकेत शतपथ ब्राह्मण में तथा स्पष्ट उल्लेख वाल्मीकीय रामायण में मिलता है। मिथिला का उल्लेख महाभारत, रामायण, पुराण तथा जैन एवं बौद्ध ग्रन्थों में हुआ है। .

नई!!: मधुबनी और मिथिला · और देखें »

मखाना

तालाब, झील, दलदली क्षेत्र के शांत पानी में उगने वाला मखाना पोषक तत्वों से भरपुर एक जलीय उत्पाद है। मखाने के बीज को भूनकर इसका उपयोग मिठाई, नमकीन, खीर आदि बनाने में होता है। मखाने में 9.7% आसानी से पचनेवाला प्रोटीन, 76% कार्बोहाईड्रेट, 12.8% नमी, 0.1% वसा, 0.5% खनिज लवण, 0.9% फॉस्फोरस एवं प्रति १०० ग्राम 1.4 मिलीग्राम लौह पदार्थ मौजूद होता है। इसमें औषधीय गुण भी होता है।; उत्पादन: बिहार के दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार आदि जिलों में मखाना का सार्वाधिक उत्पादन होता है। मखाना के कुल उत्पादन का ८८% बिहार में होता है।;अनुसंधान: 28 फ़रवरी 2002 को दरभंगा के निकट बासुदेवपुर में राष्ट्रीय मखाना शोध केंद्र की स्थापना की गयी। दरभंगा में स्थित यह अनुसंधान केंद्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अंतर्गत कार्य करता है। दलदली क्षेत्र में उगनेवाला यह पोषक भोज्य उत्पाद के विकाश एवं अनुसंधान की प्रबल संभावनाएँ है। .

नई!!: मधुबनी और मखाना · और देखें »

मैथिली भाषा

मैथिली भारत के उत्तरी बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है। यह हिन्द आर्य परिवार की सदस्य है। इसका प्रमुख स्रोत संस्कृत भाषा है जिसके शब्द "तत्सम" वा "तद्भव" रूप में मैथिली में प्रयुक्त होते हैं। यह भाषा बोलने और सुनने में बहुत ही मोहक लगता है। मैथिली भारत में मुख्य रूप से दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, शिवहर, भागलपुर, मधेपुरा, अररिया, सुपौल, वैशाली, सहरसा, रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और देवघर जिलों में बोली जाती है| नेपाल के आठ जिलों धनुषा,सिरहा,सुनसरी, सरलाही, सप्तरी, मोहतरी,मोरंग और रौतहट में भी यह बोली जाती है। बँगला, असमिया और ओड़िया के साथ साथ इसकी उत्पत्ति मागधी प्राकृत से हुई है। कुछ अंशों में ये बंगला और कुछ अंशों में हिंदी से मिलती जुलती है। वर्ष २००३ में मैथिली भाषा को भारतीय संविधान की ८वीं अनुसूची में सम्मिलित किया गया। सन २००७ में नेपाल के अन्तरिम संविधान में इसे एक क्षेत्रीय भाषा के रूप में स्थान दिया गया है। .

नई!!: मधुबनी और मैथिली भाषा · और देखें »

मैथिली साहित्य

मैथिली मुख्यतः भारत के उत्तर-पूर्व बिहार एवम् नेपाल के तराई क्षेत्र की भाषा है।Yadava, Y. P. (2013).

नई!!: मधुबनी और मैथिली साहित्य · और देखें »

राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी

राम कृष्ण महाविद्यालय (आर के कोलेज), बिहार के मिथिलांचल की हृदयस्थली मधुबनी में स्थित एक महाविद्यालय है। १९४० को स्थापित यह महाविद्यालय मिथिला में ही नहीं अपितु बिहार से दूर पूरे भारत सही नेपाल में भी अपनी शिक्षा और प्रसाशन के लिए एक पहचान रखता है। चाहे विज्ञान कि पढाई हो या कॉमर्स की; चाहे स्नातकोत्तर की; ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में यह अपनी वर्चस्वता और श्रेष्ठता रखने वाला महाविद्यालय है। श्रेणी:बिहार के महाविद्यालय en:Ram Krishna College.

नई!!: मधुबनी और राम कृष्ण महाविद्यालय, मधुबनी · और देखें »

रंगोली

अधिक विकल्पों के लिए यहाँ जाएँ - रंगोली (बहुविकल्पी) रंगोली पर जलते दीप। रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है। अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है। इसे सामान्यतः त्योहार, व्रत, पूजा, उत्सव विवाह आदि शुभ अवसरों पर सूखे और प्राकृतिक रंगों से बनाया जाता है। इसमें साधारण ज्यामितिक आकार हो सकते हैं या फिर देवी देवताओं की आकृतियाँ। इनका प्रयोजन सजावट और सुमंगल है। इन्हें प्रायः घर की महिलाएँ बनाती हैं। विभिन्न अवसरों पर बनाई जाने वाली इन पारंपरिक कलाकृतियों के विषय अवसर के अनुकूल अलग-अलग होते हैं। इसके लिए प्रयोग में लाए जाने वाले पारंपरिक रंगों में पिसा हुआ सूखा या गीला चावल, सिंदूर, रोली,हल्दी, सूखा आटा और अन्य प्राकृतिक रंगो का प्रयोग किया जाता है परन्तु अब रंगोली में रासायनिक रंगों का प्रयोग भी होने लगा है। रंगोली को द्वार की देहरी, आँगन के केंद्र और उत्सव के लिए निश्चित स्थान के बीच में या चारों ओर बनाया जाता है। कभी-कभी इसे फूलों, लकड़ी या किसी अन्य वस्तु के बुरादे या चावल आदि अन्न से भी बनाया जाता है। .

नई!!: मधुबनी और रंगोली · और देखें »

लोककला

भारत की अनेक जातियों व जनजातियों में पीढी दर पीढी चली आ रही पारंपरिक कलाओं को लोककला कहते हैं। इनमें से कुछ आधुनिक काल में भी बहुत लोकप्रिय हैं जैसे मधुबनी और कुछ लगभग मृतप्राय जैसे जादोपटिया। कलमकारी, कांगड़ा, गोंड, चित्तर, तंजावुर, थंगक, पातचित्र, पिछवई, पिथोरा चित्रकला, फड़, बाटिक, मधुबनी, यमुनाघाट तथा वरली आदि भारत की प्रमुख लोक कलाएँ हैं। .

नई!!: मधुबनी और लोककला · और देखें »

शकील अहमद

श्री शकील अहमद कांग्रेस के सांसद हैं, एवं बिहार के मधुबनी लोकसभा क्षेत्र का चौदहवीं लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ श्रेणी:व्यक्तिगत जीवन श्रेणी:सांसद श्रेणी:बिहार.

नई!!: मधुबनी और शकील अहमद · और देखें »

सरदलपट्टी

सरदलपट्टी भारत में बिहार राज्य के ऐतिहासिक सीतामढी जिलान्तर्गत एक महत्वपूर्ण गाँव है। निकटस्थ शहर एवं जिला मुख्यालय सीतामढी से यह गाँव 25 किलोमीटर पूर्व तथा राष्ट्रीय राजमार्ग 104 पर स्थित रधाउर मोड़ से 3 किलोमीटर उत्तर अवस्थित है। सघन आबादी वाले इस कृषिप्रधान गाँव में बज्जिका बोली जाती है लेकिन शिक्षा का माध्यम हिंदी है। लगभग 1 वर्गकिलोमीटर क्षेत्र वाले इस छोटे से गाँव की वर्तमान जनसंख्या लगभग 800 है। .

नई!!: मधुबनी और सरदलपट्टी · और देखें »

सहरसा

सहरसा भारत के बिहार प्रान्त का एक जिला एवं शहर है। जिले के रूप में सहरसा की स्थापना 1 अप्रैल 1954 को हुई थी जबकि २ अक्टुबर 1972 से यह कोशी प्रमण्डल का मुख्यालय है। नेपाल से आने वाली कोशी नदी के मैदानों में फ़ैला हुआ कोशी प्रमण्डल इतिहास के पन्नों में तो एक समृ‍द्ध प्रदेश माना जाता रहा है किन्तु वर्तमान में यह अति पिछड़े क्षेत्रों में आता है। यहाँ कन्दाहा में सूर्य मंदिर एवं प्रसिद्ध माँ तारा स्थान महिषी ग्राम में स्थित है। प्राचीन काल से यह स्थान आदि शंकराचार्य तथा यहाँ के प्रसिद्ध विद्वान मंडन मिश्र के बीच हुए शास्त्रार्थ के लिए भी विख्यात रहा है। .

नई!!: मधुबनी और सहरसा · और देखें »

सारन जिला

सारण भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त में स्थित एक प्रमंडल (कमिशनरी) एवं जिला है। यहाँ का प्रशासनिक मुख्यालय छपरा है। गंगा, गंडक एवं घाघरा नदी से घिरा यह जिला भारत में मानव बसाव के सार्वाधिक प्राचीन केंद्रों में एक है। संपूर्ण जिला एक समतल एवं उपजाऊ प्रदेश है। भोजपुरी भाषी क्षेत्र की पूर्वी सीमा पर स्थित यह जिला सोनपुर मेला, चिरांद पुरातत्व स्थल एवं राजनीतिक चेतना के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: मधुबनी और सारन जिला · और देखें »

सीतामढ़ी

सीतामढ़ी (अंग्रेज़ी: Sitamarhi,उर्दू: سيتامارهى) भारत के मिथिला का प्रमुख शहर है जो पौराणिक आख्यानों में सीता की जन्मस्थली के रूप में उल्लिखित है। त्रेतायुगीन आख्यानों में दर्ज यह हिंदू तीर्थ-स्थल बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। सीता के जन्म के कारण इस नगर का नाम पहले सीतामड़ई, फिर सीतामही और कालांतर में सीतामढ़ी पड़ा। यह शहर लक्षमना (वर्तमान में लखनदेई) नदी के तट पर अवस्थित है। रामायण काल में यह मिथिला राज्य का एक महत्वपूर्ण अंग था। १९०८ ईस्वी में यह मुजफ्फरपुर जिला का हिस्सा बना। स्वतंत्रता के पश्चात ११ दिसम्बर १९७२ को इसे स्वतंत्र जिला का दर्जा प्राप्त हुआ। त्रेतायुगीन आख्यानों में दर्ज यह हिंदू तीर्थ-स्थल बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। वर्तमान समय में यह तिरहुत कमिश्नरी के अंतर्गत बिहार राज्य का एक जिला मुख्यालय और प्रमुख पर्यटन स्थल है। .

नई!!: मधुबनी और सीतामढ़ी · और देखें »

सीतामढी

सीतामढी भारत गणराज्य के बिहार प्रान्त के तिरहुत प्रमंडल मे स्थित एक शहर एवं जिला है। 1972 में मुजफ्फरपुर से अलग होकर यह स्वतंत्र जिला बना। बिहार के उत्तरी गंगा के मैदान में स्थित यह जिला नेपाल की सीमा पर होने के कारण संवेदनशील है। बज्जिका यहाँ की बोली है लेकिन हिंदी और उर्दू राजकाज़ की भाषा और शिक्षा का माध्यम है। यहाँ की स्थानीय संस्कृति, रामायणकालीन परंपरा तथा धार्मिकता नेपाल के तराई प्रदेश तथा मिथिला के समान है। .

नई!!: मधुबनी और सीतामढी · और देखें »

हुकुमदेव नारायण यादव

हुकुमदेव नारायण यादव (जन्म: 17 नवम्बर, 1939) भारत की १६वीं लोकसभा के सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के सदस्य तथा किसानों के पक्षधर नेता हैं। वे मधुबनी से लोकसभा सदस्य हैं। .

नई!!: मधुबनी और हुकुमदेव नारायण यादव · और देखें »

हेतुकर झा

हेतुकर झा एक भारतीय लेखक, प्रोफेसर, शोधकर्ता और फ़ुलब्राइट स्कॉलर हैं। संप्रति वे महाराजाधिराज कामेश्वर सिंह कल्याणी न्यास के मानद प्रबंध न्यासी हैं.

नई!!: मधुबनी और हेतुकर झा · और देखें »

जनकपुर

जनकपुर नेपाल का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है ये नगर प्राचीन काल में मिथिला की राजधानी माना जाता है। यहाँ पर प्रसिद्ध राजा जनक थे। जो सीता माता के पिता थे। यह शहर भगवान राम की ससुराल के रूप में विख्यात है। यथा: जनकपुरादक्षिणान्शे सप्तकोश-व्यतिक्रमें। महाग्रामे गहश्च जनकस्य वै।। जनकपुर की ख्याति कैसे बढ़ी और उसे राजा जनक की राजधानी लोग कैसे समझने लगे, इसके संवन्ध में एक अनुश्रुति प्रचलित है। कहा जाता है कि पवित्र जनक वंश का कराल जनक के समय में नैतिक अद्य:पतन हो गया। कौटिल्य ने प्रसंगवश अपनेअर्थशास्त्र में लिखा है कि कराल जनक ने कामान्ध होकर ब्राह्मण कन्या का अभिगमन किया। इसी कारण वह वनधु-बंधवों के साथ मारा गया। अश्वघोष ने भी अपने ग्रंथ बुद्ध चरित्र में इसकी पुष्टि की है। कराल जनक के बढ़ के पश्चात जनक वंश में जो लोग बच गए, वे निकटवारती तराई के जंगलों में जा छुपे। जहां वे लोग छिपे थे, वह स्थान जनक के वंशजों के रहने के कारण जनकपुर कहलाने लगा। .

नई!!: मधुबनी और जनकपुर · और देखें »

जयनगर

जयनगर बिहार प्रान्त का एक शहर है। मधुबनी और दरभंगा से कुछ दूर यह भारत नेपाल सीमा पर स्थित है। श्रेणी:बिहार श्रेणी:बिहार के शहर.

नई!!: मधुबनी और जयनगर · और देखें »

वाचस्पति मिश्र

वाचस्पति मिश्र (९०० - ९८० ई) भारत के दार्शनिक थे जिन्होने अद्वैत वेदान्त का भामती नामक सम्प्रदाय स्थापित किया। वाचस्पति मिश्र ने नव्य-न्याय दर्शन पर आरम्भिक कार्य भी किया जिसे मिथिला के १३वी शती के गंगेश उपाध्याय ने आगे बढ़ाया। .

नई!!: मधुबनी और वाचस्पति मिश्र · और देखें »

विदेश्वरस्थान

विदेश्वरस्थान बिहार राज्य के मधुबनी जिला के अन्तर्गत झंझारपुर प्रखंड का एक अतिप्राचीन तीर्थस्थान है। यह मंडन मिश्र रेलवे हाल्ट से २ किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थित है। विदेश्वरस्थान राष्ट्रीय राजमार्ग 57, लोहना चौक से 1.5 किलोमीटर दक्षिण दिशा में स्थित है। यह मंदिर झंझारपुर से 5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। विदेश्वरस्थान में प्रतिवर्ष होने वाले मकर एवं शिवरात्री का मेला प्रार्ंभ से ही विशिष्टता के लिये प्रसिद्ध है। शिव भक्त हजारों लाखों की संख्या में पूजा -आराधना करते है। .

नई!!: मधुबनी और विदेश्वरस्थान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »