लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मधु कोड़ा

सूची मधु कोड़ा

मधु कोडा (जन्म 6 जनवरी 1971 पाताहातू, पश्चिमी सिंहभूम) झारखंड के भूतपूर्व मुख्यमंत्री हैं। उन्हें इस नवनिर्मित राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में 18 सितंबर 2006 को दि्लाई गयी थी। श्री कोडा के मंत्रिमंडल में आठ मंत्री हैं एवं वे भारत के किसी भी प्रांत में निर्दलीय उम्मीद्वार के रूप में मुख्यमंत्री बनने वाले पहले मुख्यमंत्री हैं। मधु कोडा के राजनैतिक जीवन की शुरुआत आल झारखंड स्टूडेंड यूनियन के एक कार्यकर्ता के रूप में हुई थी बाद में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के भी सदस्य बने। 2000 के झारखंड विधानसभा के चुनावों में वे भाजपा उम्मीद्वार के रूप में जगन्नाथपुर विधानसभा सीट से चयनित हुए। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में बनने वाली सरकार में वे पंचायती राज मंत्री बने और बाद में वे 2003 में अर्जुन मुंडा की सरकार बनने के बाद भी इसी पद पर काबिज रही। 2005 की विधानसभा चुनावों में उन्हें भाजपा द्वारा उम्मीद्वार बनाने से मना कर दिया गया। इसके बाद वे एक निर्दलीय के रूप में उसी विधान सभा सीट से चुने गये। खंडित जनादेश के कारण वे भाजपा के नेतृत्व में बननेवाली अर्जुन मुंडा की सरकार का उन्होंने बाहर से समर्थन किया और उन्हें खान एवं भूवैज्ञानिक मामलों का मंत्री बनाया गया। सितंबर 2006 में श्री कोडा और अन्य तीन निर्दलीय विधायकों ने श्री मुंडा की सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया जिससे सरकार अल्पमत में आ गयी। बाद में विपक्ष संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन ने उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में स्वीकार कर अपनी सरकार बनायी जिसमें झामुमो, राजद, युनाइटेड गोअन्स डेमोक्रैटिक पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, फारवर्ड ब्लाक, 3 निर्दलीय विधायक शामिल थे। जिसमें कांग्रेस बाहर से समर्थन कर रही है। .

5 संबंधों: झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची, झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005, जगन्नाथपुर (झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र), १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची, ६ जनवरी

झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची

झारखण्ड पूर्वी भारत का एक राज्य है जिसकी स्थापना 15 नवम्बर 2000 को हुई और इसके प्रथमा मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बने। .

नई!!: मधु कोड़ा और झारखण्ड के मुख्यमन्त्रियों की सूची · और देखें »

झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005

श्रेणी:झारखण्ड विधानसभा.

नई!!: मधु कोड़ा और झारखंड विधानसभा चुनाव, 2005 · और देखें »

जगन्नाथपुर (झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र)

जगन्नाथपुर भारत के झारखण्ड राज्य की विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है। पश्चिमी सिंहभूम ज़िले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र सिंहभूम लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। .

नई!!: मधु कोड़ा और जगन्नाथपुर (झारखंड विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) · और देखें »

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची

१५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची अकारादि क्रम से राज्यश: इस लेख में नीचे दी गयी है। ये सभी सांसद भारतीय संसद की १५वीं लोक सभा के लिए अप्रैल - मई, २००९ में हुए आम चुनावों में निर्वाचित हुए थे। .

नई!!: मधु कोड़ा और १५वीं लोक सभा के सदस्यों की सूची · और देखें »

६ जनवरी

6 जनवरी ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 6वाँ दिन है। साल में अभी और 359 दिन बाकी हैं (लीप वर्ष में 360)।.

नई!!: मधु कोड़ा और ६ जनवरी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मधु कोडा

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »