लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मदीना प्रान्त

सूची मदीना प्रान्त

मदीना प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मुन्तक़ह​ मदीनह अल-मुनव्वरह कहते हैं, सउदी अरब के पश्चिमी हिजाज़ क्षेत्र में लाल सागर के तट के साथ स्थित एक प्रान्त है। इसकी राजधानी इस्लाम का दूसरा सबसे पवित्र शहर मदीना है। .

3 संबंधों: सउदी अरब, सउदी अरब के प्रान्त, इस्लाम से पहले का अरब

सउदी अरब

सउदी अरब मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और ज़ॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। इसरायल-फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है। यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं। इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। .

नई!!: मदीना प्रान्त और सउदी अरब · और देखें »

सउदी अरब के प्रान्त

सउदी अरब में १३ प्रान्त या अमीरात हैं, जिन्हें अरबी भाषा में 'मिन्तक़ाह​ इदारिया' (Province) कहते हैं। हर प्रान्त आगे ज़िलों में बांटा गया है जिन्हें 'मुहाफ़ज़ाह' (Governorate) कहा जाता है, यानि वह क्षेत्र जो किसी राज्यपाल (governor) या हाफ़िज़ की निगरानी में रखे गए हों। देश में कुल मिलाकर ११८ ज़िले (मुहाफ़ज़ात) हैं। यह ज़िले आगे उपज़िलों में बांटे गए हैं। उपज़िले को सउदी अरब में 'मरकज़' (Sub-Governorate) कहा जाता है।, Wayne H. Bowen, pp.

नई!!: मदीना प्रान्त और सउदी अरब के प्रान्त · और देखें »

इस्लाम से पहले का अरब

सउदी अरब के मदीना प्रान्त में मदाइन सालेह नामक नबाती मक़बरे यमन के सबाई संस्कृति के अल्मक़ाह चन्द्र-देवता की एक प्रार्थना नबाती लोगों के व्यापारिक मार्ग इस्लाम से पहले का अरब (अरबी:, अल-अरब क़ब्ल अल-इस्लाम; अंग्रेज़ी: Pre-Islamic Arabia) ६३० ईसवी के दशक में इस्लाम के उभरने से पहले के काल का अरबी प्रायद्वीप था। यदि इराक़ में केन्द्रित मेसोपोटामिया की सभ्यताओं को छोड़ा जाए तो अरबी प्रायद्वीप में सबसे पहली मानवीय संस्कृति २५०० ईसापूर्व के आसपास की उम्म अन-नार संस्कृति थी जो उत्तरी संयुक्त अरब अमीरात और ओमान के इलाक़े में लगभग ५०० सालों तक चली। इसके बाद यहाँ कई राज्य उभरे। .

नई!!: मदीना प्रान्त और इस्लाम से पहले का अरब · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

अल-मदीनाह अल-मुनव्वराह प्रान्त

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »