लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मणिलाल गांधी

सूची मणिलाल गांधी

मणिलाल मोहनदास गाँधी (28 अक्तूबर1892 – 4 अप्रैल 1956) महात्मा गाँधी और कस्तूरबा गाँधी का चार में से दूसरा पुत्र था। वे इंग्लिश और गुजराती में छपने वाले इंडियन ओपिनयन के संपादक थे। वे 1917 में दक्षिण अफ्रीका से भारत आए थे पर वापस लौट गए। उनकी शादी सुशीला मशरुवाला से 1927 में हुई। उनकी दो पुत्रियां सीता (1928) और इला (1940) और एक पुत्र अरुण (1934) है। .

1 संबंध: नथुराम विनायक गोडसे

नथुराम विनायक गोडसे

नथुराम विनायक गोडसे, या नथुराम गोडसे(१९ मई १९१० - १५ नवंबर १९४९) एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी समर्थक थे, जिसने ३० जनवरी १९४८ को नई दिल्ली में गोली मारकर मोहनदास करमचंद गांधी की हत्या कर दी थी। गोडसे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुणे से पूर्व सदस्य थे। गोडसे का मानना था कि भारत विभाजन के समय गांधी ने भारत और पाकिस्तान के मुसलमानों के पक्ष का समर्थन किया था। जबकि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर अपनी आंखें मूंद ली थी। गोडसे ने नारायण आप्टे और ६ लोगों के साथ मिल कर इस हत्याकाण्ड की योजना बनाई थी। एक वर्ष से अधिक चले मुकद्दमे के बाद ८ नवम्बर १९४९ को उन्हें मृत्युदंड प्रदान किया गया। हालाँकि गांधी के पुत्र, मणिलाल गांधी और रामदास गांधी द्वारा विनिमय की दलीलें पेश की गई थीं, परंतु उन दलीलों को तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, महाराज्यपाल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी एवं उपप्रधानमंत्री वल्लभभाई पटेल, तीनों द्वारा ठुकरा दिया गया था। १५ नवम्बर १९४९ को गोडसे को अम्बाला जेल में फाँसी दे दी गई। .

नई!!: मणिलाल गांधी और नथुराम विनायक गोडसे · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

मणिलाल गाँधी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »