लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मणिपाल

सूची मणिपाल

मणिपाल (टुलू, ಮಣಿಪಾಲ) कर्नाटक में स्थित एक कस्बा है, जो मणिपाल विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध है। यह उडुपी शहर का उपनगर है और उसी की नगरपालिका के अधीन है। .

9 संबंधों: नाभिकीय चिकित्सा, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान, मणिपाल विश्वविद्यालय, माधव विट्ठल कामत, राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, सूरतकल, कन्नड साहित्य सम्मेलन, कस्तूरबा गांधी मेडिकल कॉलेज

नाभिकीय चिकित्सा

सामान्य पूर्ण शरीर स्कैन, कैंसरhttp://navbharattimes.indiatimes.com/articleshow/2641976.cms कैंसर के खिलाफ जंग में नई मशीन कारगर।हिन्दी चिह्न।नवभारत टाइम्स।२१ दिसंबर, २००७।लखनऊ आदि में उपयोगी नाभिकीय चिकित्सा (अंग्रेज़ी:न्यूक्लियर मेडिसिन) एक प्रकार की चिकित्सकीय जाँच तकनीक होती है। इसमें रोग चाहे आरंभिक अवस्था में हों या गंभीर अवस्था में, उनकी गहन जाँच और उपचार संभव है।। याहू जागरण।१४ मई, २००८ कोशिका की संरचना और जैविक रचना में हो रहे परिवर्तनों पर आधारित इस तकनीक से चिकित्सा की जाती है। इस पद्धति को न्यूक्लियर मेडिसिन भी कहा जाता है। वर्तमान प्रचलित चिकित्सा पद्धति में रोगों का मात्र अंदाजा या अनुमान ही लगाते हैं और उपचार करते हैं, जबकि नाभिकीय चिकित्सा में न केवल रोग को बहुत आरंभिक अवस्था में पकड़ा जाता है, वरन यह प्रभावशाली ईलाज और दवाइयों के बारे में भी स्पष्टता से बहुत कुछ बता पाने में सक्षम है। इससे किसी भी बीमारी की विस्तृत जानकारी, उसके प्रभाव और उसके उपचार निपटने के प्रभावशाली उपायों आदि के बारे में पता चलता है। इतना ही नहीं, इससे बीमारी के आगे बढ़ने के बारे में यानी भविष्य में इसके फैलने की गति, दिशा और तरीके का भी ज्ञान हो जाता है।।। हिन्दी मिलाप।६ अप्रैल, २००८ यह तकनीक सुरक्षित, कम खर्चीली और दर्द रहित चिकित्सा तकनीक है।।। याहू जागरण।१२ मार्च, २००८। डॉ॰मुकेश जैन:डी.एन.बी, न्यूक्लियर मेडिसिन) सामान्यतः किसी प्रकार का रोग होने के बाद ही सी. टी. स्कैन, एम.आर.आई और एक्स-रे आदि से परीक्षण करने से प्रभावित अंगो की स्थिति का पता चल पाता है। इस पद्धति में रोगी को एक रेडियोधर्मी समस्थानिक को दवाई के रूप में इंजेक्शन के रास्ते शरीर में दिया जाता है। फिर उसके रास्ते को स्कैनिंग के जरिये देख्कर पता लगाय़ा जाता है, कि शरीर के किस भाग में कौन सा रोग हो रहा है। इसके साथ ही इनकी स्कैनिंग के कुछ दुष्प्रभाव (साइड इफैक्ट) की भी संभावना होती है। हाइपरथायरॉएडिज़्म आकलन हेतु आयोडीन-१२३ स्कैन नाभिकीय चिकित्सा में रोगी के शरीर में इंजेक्शन द्वारा बहुत ही कम मात्रा में रेडियोधर्मी तत्व प्रविष्ट करा दिये जाते हैं, जिसे शरीर में संक्रमित या प्रभावित कोशिका इसे अवशोषित कर लेती है। इससे होने वाले विकिरण को एक विशेष प्रकार के गामा कैमरे में उतार कर रोग की सटीक और विस्तृत जाँच की जाती है। न्यूक्लियर मेडिसिन स्कैनिंग से मिले अलग फिल्म में प्रभावित अंग की विस्तृत जानकारी मिलती है। नाभिकीय चिकित्सा तकनीक में रेडियो धर्मी तत्व का प्रयोग इतनी कम मात्र में किया जाता है कि इससे होने वाले विकिरण का प्रभाव कोशिकाओं पर नहीं पड़ता है। नाभिकीय चिकित्सा द्वारा कैंसर।। छत्तीसगढ़ न्यूज़।, हृदय, मस्तिष्क, फेफड़ा, थायरॉइड अपटेक स्कैन और बोन स्कैन किए जाते हैं। इसके अलावा अन्य रोगों का ईलाज भी नाभिकीय चिकित्सा द्वारा किया जाता है। अवटु ग्रंथि में आई खराबी और हड्डी में लगातार हो रहे दर्द का इलाज इसी तकनीक से होता है। .

नई!!: मणिपाल और नाभिकीय चिकित्सा · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: मणिपाल और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान

मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान (Manipal Institute of Technology) मणिपाल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय है। इसमें इंजीनियरी और प्रौद्योगिकी से सम्बन्धित विषयों की शिक्षा दी जाती है। इसमें १६ शैक्षणिक विभाग हैं। यह संस्थान पूर्वस्नातक, स्नातक तथा शोध (डॉक्टोरेट) डिग्रियाँ प्रदान करता है। इसकी स्थापना १९५७ में हुई थी। यह संस्थान कर्नाटक के मणिपाल में स्थित है तथा भारत के सबसे पुराने स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में से एक है। .

नई!!: मणिपाल और मणिपाल प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

मणिपाल विश्वविद्यालय

मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी भारत का एक समविश्वविद्यालय है। यह 'मणिपाल विश्वविद्यालय' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यह कर्नाटक के मणिपाल में स्थित है। इसमें ५४ देशों के लगभग २६००० विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इस विश्वविद्यालय की शाखाएँ बंगलुरु, मंगलोर सिक्किम, जयपुर, दुबई, मलेशिया तथा एण्टीगुआ में हैं। यह कॉमनवेल्थ विश्वविद्यालय संघ का एक सदस्य है। श्रेणी:भारत के विश्वविद्यालय.

नई!!: मणिपाल और मणिपाल विश्वविद्यालय · और देखें »

माधव विट्ठल कामत

माधव विट्ठल कामत माधव विट्ठल कामत (7 सितम्बर 1921 - 9 अक्टूबर 2014) भारत के पत्रकार थे। वे प्रसार भारती के पूर्व अध्यक्ष भी थे। १९६७-६९ के बीच वे सण्डे टाइम्स के सम्पादक भी रहे तथा १९६९-७८ के बीच टाइम्स ऑफ इण्डिया के वाशिंगटन सम्वाददाता रहे। वे इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इण्डिया के सम्पादक भी रहे। वे मणिपाल संचार संस्थान (Manipal Institute of Communication) के मानद निदेशक भी थे। उन्होने लगभग ५० पुस्तकों की रचना भी की है जिनमें 'रिपोर्ट एट लार्ज' और नरेन्द्र मोदी के ऊपर लिखी गई 'नरेंद्र मोदी-द आर्किटेक्ट ऑफ मॉडर्न स्टेट' काफी प्रसिद्ध रहीं। २००४ में उन्हें साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: मणिपाल और माधव विट्ठल कामत · और देखें »

राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान

राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ('एनआईआईटी), (बीएसई: 500,304, एनएसई: एनआईआईटी) एक वैश्विक शिक्षा और प्रशिक्षण, भारत.

नई!!: मणिपाल और राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

सूरतकल

सूरतकल (तुलु: ಸುರತ್ಕಲ್) मंगलौर नगर निगम के अधीन एक क्षेत्र है। यह दक्षिण कन्नड़ जिला, कर्नाटक में स्थित है। यहां भारत का एक बेहतरीन तकनीकी संस्थान राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान (एन.आई.टी.के) स्थापित है। इसे पूर्व में कर्नाटक रीजनल इंजीनियरिंग कालिज कहा जाता था। सूरतकल मंगलौर शहर का उपनगरीय क्षेत्र है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग - 17 पर पड़ता है। सूरतकल सागरतट .

नई!!: मणिपाल और सूरतकल · और देखें »

कन्नड साहित्य सम्मेलन

कन्नड साहित्य सम्मेलन कन्नड साहित्यकारों, लेखकों तथा कननाडिगारु लोगों का सम्मेलन है। इसका लक्षय कन्नड भाषा, कन्नड साहित्य, कला, संगीत और संस्कृति का विकास करना है। इसका आरम्भ १९१५ में एच वी नान्जुनैया ने किया था। पहला सम्मेलन बंगलुरु में हुआ था। १९४८ तक इसका उद्घाटन किसी सुप्रसिद्ध कवि या लेखक द्वारा किया जाता था कि्न्तु १९४८ के बाद से कर्नाटक के मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन करते हैं। इस सम्मेलन का आयोजन कन्नड साहित्य परिषद करती है। .

नई!!: मणिपाल और कन्नड साहित्य सम्मेलन · और देखें »

कस्तूरबा गांधी मेडिकल कॉलेज

कस्तूरबा गांधी मेडिकल कॉलेज कर्नाटक में उडुपी जिला के मणिपाल में स्थित एक मेडिकल कालिज है। कॉलेज, कस्तूरबा गांधी मेडिकल कॉलेज, कस्तूरबा गांधी मेडिकल.

नई!!: मणिपाल और कस्तूरबा गांधी मेडिकल कॉलेज · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »