लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

मकालू

सूची मकालू

मकालू (८४८१ मीटर;२७८२५ फुट) एवरेस्ट, के२, कंचनजंगा और ल्होत्से के बाद विश्व की पाँचवी सबसे ऊँची शिखर है। यह एवरेस्ट से १९ कि॰मी॰ दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह एक अलग-थलग शिखर है जो एक चार मुखी पिरामिड के समान है। .

8 संबंधों: चामलांग, चोमो लोन्ज़ो, नेपाल हिमालय, नेपाल का भूगोल, प्रदेश संख्या १, महालंगूर हिमाल, संदक्फू चोटी, विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

चामलांग

चामलांग (Chamlang) या गुरुंग चामलांग (Gurung Chamlang) हिमालय के महालंगूर हिमाल खण्ड के दक्षिणी भाग में स्थित एक पर्वत है जो विश्व का 80वाँ सर्वोच्च पर्वत है। यह नेपाल में मकालू पर्वत के पास खड़ा हुआ है। .

नई!!: मकालू और चामलांग · और देखें »

चोमो लोन्ज़ो

चोमो लोन्ज़ो (Chomo Lonzo) तिब्बत में नेपाल की सीमा के पास स्थित हिमालय का एक पर्वत है। यह हिमालय के महालंगूर हिमाल भाग में मकालू पर्वत से ५ किमी पूर्वोत्तर में खड़ा हुआ है। इसके तीन शिखर हैं: उत्तरी मुख्य शिखर (7804मी) एक लगभग 7250मी ऊँचाई वाले भाग से मध्य शिखर (7565मी) से जुड़ा है जो स्वयं एक लगभग 7050मी ऊँचाई वाले भाग से उत्तरी (या पश्चिमोत्तरी) लगभग 7200मी ऊँचे शिखर से जुड़ा हुआ है। .

नई!!: मकालू और चोमो लोन्ज़ो · और देखें »

नेपाल हिमालय

नेपाल हिमालय, हिमालय पर्वत श्रंखला के चार क्षैतिज विभाजनों में से एक है। काली नदी से तीस्ता नदी के बीच फैली लगभग ८०० किलोमीटर लम्बी हिमालय श्रंखला को ही नेपाल हिमालय कहा जाता है। नेपाल, तिब्बत तथा सिक्किम में स्थित इस पर्वत श्रंखला के पूर्व में असम हिमालय तथा पश्चिम में कुमाऊँ हिमालय स्थित हैं। नेपाल हिमालय चारों विभाजनों में सबसे बड़ा है। माउंट एवरेस्ट, कंचनजंघा, ल्होत्से, मकालू, चोयु, मनास्लु, धौलागिरी और अन्नपूर्णा इत्यादि नेपाल हिमालय की प्रमुख पर्वत चोटियां हैं। मेची, कोशी, बागमती, गंडक तथा कर्णाली नदियों का उद्गम नेपाल हिमालय में ही होता है। काठमांडू घाटी यहाँ की एक प्रसिद्ध घाटी है। .

नई!!: मकालू और नेपाल हिमालय · और देखें »

नेपाल का भूगोल

नेपाल के दो प्राकृतिक क्षेत्र हैं.

नई!!: मकालू और नेपाल का भूगोल · और देखें »

प्रदेश संख्या १

प्रदेश संख्या १ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। इस प्रदेश का नामांकन प्रदेश संसद (विधान परिषद) द्वारा किया जाएगा। इसकी राजधानी कहाँ होगी यह भी प्रदेश संसद द्वारा निर्धारित किया जाएगा। इस प्रदेश के पूर्व में भारत का सिक्किम राज्य है तथा साथ में पश्चिम बंगाल का उत्तरी हिस्सा दार्जीलिंग सटा हुआ है। उत्तर में हिमालय के उस पार तिब्बत स्थित है रही तो दक्षिण में भारत का बिहार स्थित है। २५,९०५ वर्ग किमी के क्षेत्रफल में ४४ निर्वाचन क्षेत्र फैले हुए हैं। १०,४३८ किमी२ का क्षेत्रफल पर्वतों से घिरा हुआ है, १०,७४९ किमी२ का क्षेत्रफल पहाड़ी है और पूर्वी तराई का फैलाव ४,७१८ किमी२ में है। निपआ.

नई!!: मकालू और प्रदेश संख्या १ · और देखें »

महालंगूर हिमाल

महालंगूर हिमाल (नेपाली: महालंगूर हिमाल) हिमालय का एक भाग है जो पूर्वोत्तरी नेपाल और दक्षिण-मध्य तिब्बत में स्थित है। यह पूर्व में नांगपा ला नामक दर्रे से पश्चिम में अरुण नदी तक विस्तृत है। हिमालय के उपभागों की दृष्टि से इसके पश्चिम में खुम्बु हिमाल (जिस से आगे पश्चिम में रोल्वालिंग हिमाल) और पूर्व में कंचनजंघा हिमाल आता है। पृथ्वी के छ्ह में से चार सर्वोच्च पर्वत - माउंट एवरेस्ट, ल्होत्से, मकालू और चोयु - इसमें शामिल हैं। इसके तिब्बती ओर रोंगबुक और कंगशुंग हिमानियाँ (ग्लेशियर) बहती हैं जबकि नेपाली ओर बरुण, न्गोजुम्बा, खुम्बु और अन्य हिमानियाँ चलती हैं। यह सभी उत्तर व पूर्व में अरुण नदी द्वारा और दक्षिण में दुधकोशी नदी द्वारा कोसी नदी को जल प्रदान करती हैं। .

नई!!: मकालू और महालंगूर हिमाल · और देखें »

संदक्फू चोटी

संदक्फू चोटी (३७८० मी.;१२४०० फुट) पश्चिम बंगाल, भारत की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है जो दार्जिलिंग ज़िले में स्थित है। इस चोटी पर एक छोटा सा गांव है जिसमें सैलानियों के लिए कुछ हॉस्टल बने हुए हैं। दुनिया में पांच सबसे ऊंची चोटियों में से चार, एवरेस्ट, कंचनजंगा, ल्होत्से और मकालू इसकी शिखर से देखी जा सकती हैं। .

नई!!: मकालू और संदक्फू चोटी · और देखें »

विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची

पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है। .

नई!!: मकालू और विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »