लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भौतिक विज्ञानी

सूची भौतिक विज्ञानी

अल्बर्ट आइंस्टीन, जिन्होने सामान्य आपेक्षिकता का सिद्धान्त दिया भौतिक विज्ञानी अथवा भौतिक शास्त्री अथवा भौतिकीविद् वो वैज्ञानिक कहलाते हैं जो अपना शोध कार्य भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में करते हैं। उप-परवमाणविक कणों (कण भौतिकी) से लेकर सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड तक सभी परिघटनाओं का अध्ययन करने वाले लोग इस श्रेणी में माने जाते हैं। .

25 संबंधों: एडवर्ड चार्ल्स पिकरिंग, ऐल्वारेज़ की परिकल्पना, पंजाब विश्वविद्यालय, फ्रैंक एल्मोर रॉस, फ्रैंक विल्चेक, बैरी बेरिश, मकोतो कोबायाशी (भौतिकी), यूनाइटेड किंगडम, लोरेन्ट्स रूपांतरण, सत्येन्द्रनाथ बोस, स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, स्टीफ़न हेल, सैली राइड, सी टी आर विल्सन, हांस बेथे, हाइनरिख़ हर्ट्ज़, ह्यूग डेविड पुलित्ज़र, वर्नर हाइजनबर्ग, कार्ल फ्रेडरिक गाउस, क्रिश्चियन हाइगेन्स, के-पीजी सीमा, अतुल गुर्टु, अन्तरिक्ष, अनीता गोयल, अल्फ्रेड बुकरर

एडवर्ड चार्ल्स पिकरिंग

एडवर्ड चार्ल्स पिकरिंग (Edward Charles Pickering) (19 जुलाई 1846 - 3 फ़रवरी 1919), एक अमेरिकी खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी थे। साथ ही साथ वें विलियम हेनरी पिकरिंग के बड़े भाई थे। श्रेणी:खगोलशास्त्री श्रेणी:1846 में जन्मे लोग श्रेणी:१९१९ में निधन.

नई!!: भौतिक विज्ञानी और एडवर्ड चार्ल्स पिकरिंग · और देखें »

ऐल्वारेज़ की परिकल्पना

ऐल्वारेज़ की परिकल्पना यह कहती है कि डैनासोरों और तमाम अन्य पुरातन जीवों का सामूहिक नाश ६.५ करोड़ वर्ष पहले पृथ्वी से एक बहुत विशाल क्षुद्रग्रह (एस्टेरॉएड) के टकराने की वजह से हुआ था जिसे क्रिटैशियस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना कहते हैं। सबूत यह दर्शाते हैं की क्षुद्रग्रह मेक्सिको के चिकशुलूब में स्थित युकातान प्रायद्वीप में गिरा था। इस परिकल्पना का नाम वैज्ञानिक पिता पुत्र लुईस वाल्टर एल्वारेज़ और वाल्टर एल्वारेज़ के नाम पर पड़ा है जिन्होंने पहली बार १९८० में एक सामूहिक वैज्ञानिक अनुसंधान के बाद इसकी घोषणा की थी। मार्च २०१० में शीर्ष वैज्ञानिकों के एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने इस परिकल्पना जिसमें कहा गया था कि चिकशुलूब में क्षुद्रग्रह के प्रहार से तमाम जीव जन्तु विलुप्त हो गए को समर्थन दिया। ४१ वैज्ञानिकों के एक समूह ने २० वर्षों के वैज्ञानिक साहित्य का विस्तार से अध्धयन करने के बाद विनाश के अन्य परिकल्पनाओं जैसे ज्वालामुखी फटना को खारिज़ कर दिया। उन्होने पाया कि जितना बडा एक खगोलीय चट्टान चिकशुलूब में धरती से टकराई थी। चट्टान का आकार मंगल ग्रह के चंद्रमा दिमोस के आकार (त्रिज्या 6.2 किमी) का रहा होगा। टक्कर से जितनी ऊर्जा निकली होगी जो हिरोशिमा नागासाकी पर गिराए गए परमाणु बम की शक्ति से १ अरब गुना ज्यादा है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और ऐल्वारेज़ की परिकल्पना · और देखें »

पंजाब विश्वविद्यालय

छात्र केंद्र पंजाब विश्वविद्यालय (Panjab University, पंजाबी:ਪੰਜਾਬ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ) भारत के प्राचीन विश्वविद्यालयों में से एक है। यह चंडीगढ में स्थित हैं। इसकी स्थापना 1882 में हुई। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और पंजाब विश्वविद्यालय · और देखें »

फ्रैंक एल्मोर रॉस

फ्रैंक एल्मोर रॉस (Frank Elmore Ross) (2 अप्रैल 1874 - 21 सितम्बर 1960) एक अमेरिकी खगोलशास्त्री और भौतिक विज्ञानी थे। उनका जन्म सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में और निधन अटलांटा, कैलिफोर्निया में हुआ था। 1901 में उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अपनी डॉक्टरी की उपाधि प्राप्त की। सन् 1905 में वह अंतर्राष्ट्रीय अक्षांश वेधशाला स्टेशन, गैदर्सबर्ग, मैरीलैंड के निदेशक बने। 1915 में वे रोचेस्टर, न्यूयॉर्क में ईस्टमैन कोडक कंपनी में भौतिक विज्ञानी बन गए। 1924 में उन्होंने यर्कीज़ वेधशाला में एक पद स्वीकार कर लिया और 1939 में अपनी सेवानिवृत्ति तक वहां काम किया। श्रेणी:खगोलशास्त्री श्रेणी:भौतिक विज्ञानी श्रेणी:१८७४ जन्म श्रेणी:१९६० में निधन.

नई!!: भौतिक विज्ञानी और फ्रैंक एल्मोर रॉस · और देखें »

फ्रैंक विल्चेक

फ्रैंक एंथनी विल्चेक (Frank Anthony Wilczek; जन्म मई 15, 1951) अमेरिकी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए डेविड जोनाथन ग्रॉस और ह्यूग डेविड पुलित्ज़र के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और फ्रैंक विल्चेक · और देखें »

बैरी बेरिश

बैरी क्लार्क बेरिश (जन्म 27 जनवरी, 1936) एक अमेरिकी प्रयोगात्मक भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता है। वें कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान में एक भौतिकी के प्रोफेसर हैै। वें एक गुरुत्वाकर्षण तरंगों के एक प्रमुख विशेषज्ञ हैै। उन्हें वर्ष २०१७ में किप थोर्न और रैनर वाइस के साथ लेजर इंटरफेरोमीटर ग्रैविटेशनल वेव आबजर्विटी (लीगो) के क्षेत्र में निर्णायक योगदान के लिए संयुक्त रूप से भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और बैरी बेरिश · और देखें »

मकोतो कोबायाशी (भौतिकी)

मकोतो कोबायाशी (जापानी:小林 誠) (जन्म 7 अप्रैल 1944, नागोया-सी, जापान में) एक जापानी भौतिक विज्ञानी हैं उन्हें मुख्यतः आवेश-समता उल्लंघन पर किये गये उनके कार्य के लिए जाना जाता है, इस कार्य के लिए उन्हें 2008 भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और मकोतो कोबायाशी (भौतिकी) · और देखें »

यूनाइटेड किंगडम

वृहत् ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैण्ड का यूनाइटेड किंगडम (सामान्यतः यूनाइटेड किंगडम, यूके, बर्तानिया, UK, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाने वाला) एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग और कई छोटे द्वीप शामिल हैं।उत्तरी आयरलैंड, UK का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है और यहां आयरलैण्ड यूके का पड़ोसी देश है। इस देश की सीमा के अलावा, UK अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ़्रांस से जुड़ा हुआ है। यूनाइटेड किंगडम एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं: इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स. यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, क्रमशः उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी.जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और UK का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, UK के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं, ब्रिटिश साम्राज्य, जो १९२२ में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्रज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है। प्रतीकत्मक सकल घरेलू उत्पाद द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवाँ बड़ा देश होने के साथ ही, यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और 19वीं और 20वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया फिर भी यूके अपने सुदृढ़ आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी8, OECD, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और यूनाइटेड किंगडम · और देखें »

लोरेन्ट्स रूपांतरण

भौतिक विज्ञान में लोरेन्ट्स रूपांतरण (Lorentz transformation) नामकरण डच भौतिक विज्ञानी हेंड्रिक लारेंज़ के सम्मान में किया गया। यह लारेंज़ और साथियों द्वारा निर्देश तंत्र से स्वतंत्र प्रकाश का वेग प्रेक्षिण की व्याख्या करने करने का परिणाम है। लोरेन्ट्स रूपांतरण विशिष्ट आपेक्षिकता के अनुरूप है लेकिन विशिष्ट आपेक्षिकता से पूर्व ही व्यूत्पन्न किए गये। रूपांतरण दो भिन्न प्रेक्षकों द्वारा मापित प्रेक्षित दिक् (समष्टि) और काल (समय) का उल्लेख करते हैं। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और लोरेन्ट्स रूपांतरण · और देखें »

सत्येन्द्रनाथ बोस

सत्येन्द्रनाथ बोस (१ जनवरी १८९४ - ४ फ़रवरी १९७४) भारतीय गणितज्ञ और भौतिक शास्त्री हैं। भौतिक शास्त्र में दो प्रकार के अणु माने जाते हैं - बोसान और फर्मियान। इनमे से बोसान सत्येन्द्र नाथ बोस के नाम पर ही हैं। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और सत्येन्द्रनाथ बोस · और देखें »

स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

लेलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर विश्वविद्यालय, जिसे सामान्यतः स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय या स्टैनफोर्ड के रूप में संदर्भित किया जाता है, एक निजी अनुसंधान विश्वविद्यालय है, जो स्टैनफोर्ड, केलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका, में स्थित है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1891 में कैलिफोर्निया के रेलरोड व्यवसायी लेलैंड स्टैनफोर्ड द्वारा की गई जिसका नामकरण उनके मृत बेटे के नाम पर किया गया.

नई!!: भौतिक विज्ञानी और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय · और देखें »

स्टीफ़न हेल

स्टीफ़न वाल्तर हेल (जन्म २३ दिसम्बर १९६२) रोमानिया में जन्मे जर्मन भौतिक विज्ञानी और जर्मनी के गोट्टिंगन में स्थित मैक्स प्लांक इंस्टीट्यूट फॉर बायोफीजिकल केमेस्ट्री के निदेशकों में से एक हैं। उन्हें २०१४ में "प्रतिदीप्ति सूक्ष्मदर्शिकी के क्षेत्र में विकास" कार्य के लिए उन्हें एरिक बेत्ज़िग और विलियम एस्को मोइरनर के साथ रसायन शास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और स्टीफ़न हेल · और देखें »

सैली राइड

सैली क्रिस्टेन राइड एक अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और अंतरिक्ष यात्री थी। उनका जन्म 26 मई, १९५१ को लॉस एंजेलिस में हुआ था। वह १९७८ में NASA में शामिल हुई और १९८३ में वह पहली अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बनी। परन्तु अंतरिक्ष में जाने वाली वह तीसरी महिला थी। सैली राइड सबसे कम उम्र की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थी जो मात्र 32 साल की उम्र में ही अंतरिक्ष की यात्रा की थी। नेत्र-कक्षीय चुनौती में दो बार उड़ान भरने के बाद १९८७ में सैली राइड ने नासा छोड़ दिया था। उसके बाद उन्होंने दो साल भौतिक विज्ञान की प्रोफेसर के रूप में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा और शस्त्र नियंत्रण, कैलिफोर्निया में, सैन डिएगो विश्वविद्यालय में और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के सेंटर में काम किया और फिर मुख्य रूप से प्रकाशिक विषम दैशिकता और त्रिज्या या थॉमसन बिखरने शोध पर अनुसंधान किया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और सैली राइड · और देखें »

सी टी आर विल्सन

चार्ल्स थॉमसन रीस विल्सन (4 फ़रवरी 1869 – 15 नवम्बर 1959) स्कॉटलैंड के भौतिक विज्ञानी और मौसम विज्ञानी थे। बादल कक्ष के आविष्कार के लिए वर्ष 1927 में उन्हें भौतिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और सी टी आर विल्सन · और देखें »

हांस बेथे

हांस अल्ब्रेक्त बेटू हांस अल्ब्रेख्त बेथे १९६७ नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी थे। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और हांस बेथे · और देखें »

हाइनरिख़ हर्ट्ज़

कार्ल्सरूह प्रौद्योगिकी संस्थान में हाइनरिख़ हर्ट्ज़ का स्मारक हाइनरिख़ रूडॉल्फ़ हर्ट्ज़ (जर्मन: Heinrich Rudolf Hertz, जन्म: २२ फ़रवरी १८५७, देहांत: १ जनवरी १८९४) एक जर्मन भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने जेम्स क्लर्क माक्सवेल द्वारा खोजे गए प्रकाश के मूल विद्युतचुम्बकीय विकिरण (इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन) की तरंगों के सिद्धांत को और आगे विकसित किया। वे पहले वैज्ञानिक थे जिन्होंने प्रयोगशाला में रेडियो की तरंगों को प्रसारित करने और पकड़ने के यंत्र बनाये। उनके इस महत्वपूर्ण काम के लिए रडियो की आवृत्ति (फ़्रीक्वॅन्सी) के माप का नाम "हर्ट्ज़" (Hertz) रखा गया जिसे छोटे रूप में "Hz" लिखा जाता है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और हाइनरिख़ हर्ट्ज़ · और देखें »

ह्यूग डेविड पुलित्ज़र

ह्यूग डेविड पुलित्ज़र (Hugh David Politzer; जन्म 31 अगस्त 1949) एक अमेरिकी सैद्धान्तिक भौतिक विज्ञानी हैं। उन्हें प्रबल अन्योन्य क्रिया सिद्धान्त में उपगामी स्वतंत्रता के आविष्कार के लिए डेविड जोनाथन ग्रॉस और फ्रैंक विल्चेक के साथ संयुक्त रूप से भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और ह्यूग डेविड पुलित्ज़र · और देखें »

वर्नर हाइजनबर्ग

वर्नर हाइजनबर्ग (जर्मन: Werner Heisenberg), जन्म: ५ दिसम्बर १९०१, देहांत: १ फ़रवरी १९७६) एक जर्मन सैद्धांतिक भौतिक विज्ञानी थे, जो क्वांटम यांत्रिकी में अपने मूलभूत योगदान के लिए जाने जाते हैं। उनके दिए गए अनिश्चितता सिद्धान्त को अब क्वांटम यांत्रिकी की एक आधारशिला माना जाता है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और वर्नर हाइजनबर्ग · और देखें »

कार्ल फ्रेडरिक गाउस

कार्ल फ्रेडरिक गॉस अथवा कार्ल फ्रेडरिक गाउस (Gauß,; Carolus Fridericus Gauss) (30 अप्रैल 177723 फ़रवरी 1855) एक जर्मन गणितज्ञ और भौतिक विज्ञानी थे जिन्होंने संख्या सिद्धान्त, बीजगणित, सांख्यिकी, गणितीय विश्लेषण, अवकल ज्यामिति, भूगणित, भूभौतिकी, वैद्युत स्थैतिकी, खगोल शास्त्र और प्रकाशिकी सहित कई क्षेत्रों में सार्थक रूप से योगदान दिया। गाउस को विद्युत के गणितीय सिद्धांत का संस्थापक कहा जाता है। विद्युत की चुंबकीय इकाई का 'गाउस' नाम उसी के नाम पर रखा गया है। कभी-कभी गाउस को गणित का राजकुमार भी कहा जाता है। गॉस का गणित और विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान है और उनका योगदान इतिहास का सबसे प्रभावशाली योगदान रहा है। उन्होंने गणित को "विज्ञान की रानी" कहा है। जर्मनी के ब्रुंसविक नाम स्थान में एक ईंट चुननेवाले मेमार के घर उसका जन्म हुआ था। जन्म से ही उसमें गणति के प्रश्नों को तत्काल हल कर देने की क्षमता थी। उसकी इस प्रतिभा का पता जब ब्रुंसविक के ड्यूक को लगा तो उन्होंने उसे गटिंगन विश्वविद्यालय में अध्ययन करने की व्यवस्था कर दी। वहाँ विद्यार्थी जीवन में ही उसने अनेक गणितीय आविष्कार किए। जयामिति के माध्यम से उसने सिद्ध किया कि एक वृत्त सत्तरह समान आर्क में विभाजित हो सकता है। सिरेस नामक ग्रह के संबंध में उसने जो गणना की उसके कारण उसकी गणना खगोलशास्त्रियों में की जाती है। १८०७ ई० से मृत्यु पर्यंत वह गर्टिगन वेधशाला का निदेशक रहा। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और कार्ल फ्रेडरिक गाउस · और देखें »

क्रिश्चियन हाइगेन्स

क्रिश्चियन हाइगेन्स (Christiaan Huygens), (Hugenius) (14 अप्रैल 1629 – 8 जुलाई 1695) एक प्रमुख डच गणितज्ञ और प्राकृतिक दार्शनिक थे। उन्हे विशेष रूप से एक खगोलशास्त्री, भौतिक विज्ञानी, अनिश्चिततावादी और समय विज्ञानवेत्ता के रूप में जाना जाता है। आपका जन्म हेग में १४ अप्रैल, सन् १६२९ को हुआ था। प्रारंभिक शिक्षा आपको अपने योग्य पिता से मिली, तदुपरान्त आपने लाइडेन में शिक्षा पाई। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और क्रिश्चियन हाइगेन्स · और देखें »

के-पीजी सीमा

के-टी सीमा पर अक्सर पत्थर का रंग अचानक बदल जाता है - इन चट्टानों में के-टी सीमा के नीचे हल्के और उसके ऊपर गाढ़े रंग का पत्थर है कनाडा में इस चट्टान पर के-टी सीमा स्पष्ट दिख रही है के-पीजी सीमा (K–Pg boundary) या के-टी सीमा (K–T boundary) पृथ्वी पर मौजूद एक पतली भूवैज्ञानिक​ परत है। यह सीमा मध्यजीवी महाकल्प (Mesozoic Era, मीसोज़ोइक महाकल्प) के चाकमय कल्प (Cretaceous Period, क्रीटेशस काल) नामक अंतिम चरण के अंत और नूतनजीव महाकल्प (Cenozoic Era, सीनोज़ोइक महाकल्प) के पैलियोजीन कल्प (Paleogene Period) नामक प्रथम चरण की शुरुआत की संकेतक है। के-पीजी सीमा क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना के साथ सम्बन्धित मानी जाती है जिसमें विश्व भर के डायनासोर मारे गये और पृथ्वी की उस समय की लगभग ७५% वनस्पति व जानवर जातियाँ हमेशा के लिये विलुप्त हो गई। इस सीमा की आयु आज से लगभग ६.६ करोड़ वर्ष पूर्व निर्धारित की गई है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और के-पीजी सीमा · और देखें »

अतुल गुर्टु

अतुल गुर्टु एक भारतीय उच्च ऊर्जा भौतिक विज्ञानी हैं। उन्होंने १९७१ में टाटा मूलभूत अनुसंधान संस्थान, मुम्बई से जुड़ गये और २०११ में एक लम्बे कण भौतिकी शोध के पश्चात् एक वरिष्ठ प्रोफेसर के रूप में सेवानिवृत हुये। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और अतुल गुर्टु · और देखें »

अन्तरिक्ष

अन्तरिक्ष (स्पेस) असीम, तीन-आयामी विस्तार है जिसमें वस्तुएं और घटनाएं होती है और उनकी सापेक्ष स्थिति और दिशा होती है। भौतिक अन्तरिक्ष अक्सर तीन रैखिक आयाम की तरह समझा जाता है, हालांकि आधुनिक भौतिकविद आमतौर पर इसे, समय के साथ, असीम चार-आयामी सातत्यक जिसे स्पेस टाइम कहते है, का एक भाग समझते हैं। गणित में 'अन्तरिक्ष' को विभिन्न आधारभूत संरचनाओं और आयामों की विभिन्न संख्या के साथ समझा जाता है। भौतिक ब्रह्मांड को समझने के लिए अन्तरिक्ष की अवधारणा को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है हालांकि दार्शनिकों के मध्य इस तथ्य को लेकर असहमति जारी है कि यह स्वयं एक इकाई है, या इकाइयों के मध्य एक सम्बन्ध है, या वैचारिक ढांचे का एक हिस्सा है। पारम्परिक यांत्रिकी के प्रारंभिक विकास के दौरान, 17 वीं शताब्दी में कई दार्शनिक प्रश्न उजागर हुए थे। इसाक न्यूटन के अनुसार, अन्तरिक्ष निरपेक्ष था - अर्थात् यह स्थायी रूप से अस्तित्व में है और इस बात पर निर्भर नहीं करता है कि क्या अन्तरिक्ष में कोई विषयवस्तु थी या नहीं। अन्य प्राकृतिक दार्शनिक, विशेष रूप से गोटफ्राइड लेबनिज़, ने इसके बजाय सोचा कि अन्तरिक्ष वस्तुओं के बीच संबंधों का एक संग्रह था, जो एक दूसरे से उनकी दूरी और दिशा के द्वारा दिया जाता है। 18वीं सदी में, इम्मानुएल काण्ट ने अन्तरिक्ष और समय को संरचनात्मक ढांचे के तत्वों के रूप में वर्णित किया है जिसको मनुष्य अपने अनुभव के निर्माण हेतु उपयोग करते है। 19वीं और 20वीं सदी में गणितज्ञों ने गैर इयूक्लिडियन रेखागणित का परीक्षण करना शुरू कर दिया था जिसमें अन्तरिक्ष को समतल के बजाय वक्रित कह सकते है। अल्बर्ट आइंस्टाइन का सामान्य सापेक्षता सिद्धांत के अनुसार गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र के आसपास का अन्तरिक्ष इयूक्लिडियन अन्तरिक्ष से विसामान्य होता है। सामान्य सापेक्षता के प्रायोगिक परीक्षण ने यह पुष्टि की है कि गैर इयूक्लिडियन अन्तरिक्ष प्रकाशिकी और यांत्रिकी के और मौजूदा सिद्धांतो की व्याख्या हेतु एक बेहतर मॉडल उपलब्ध कराता है। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और अन्तरिक्ष · और देखें »

अनीता गोयल

अनीता गोयल (हिन्दी: अनीता गोयल) संयुक्त राज्य अमेरिका में एक भौतिक विज्ञानी और चिकित्सक हैं। उन्हें नैनो बायोफिज़िक्स में अपने अग्रणी अनुसंधान के लिए विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है, विशेष रूप से डीऐनए के पढने और लिखने के पीछे की आणविक यांत्रिकी अध्ययन के लिए। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और अनीता गोयल · और देखें »

अल्फ्रेड बुकरर

Alfred Bucherer अल्फ्रेड हेनरिक बुकरर (९ जुलाई १८६३, कोलोन-१६ अप्रैल १९२७ बॉन) एक जर्मन भौतिक विज्ञानी था जो सापेक्षिक द्रव्यमान पर अपने प्रयोगों के लिए जाना जाता है। उसने "सापेक्षता के सिद्धांत" शब्गदांश भी गढ़ा था। .

नई!!: भौतिक विज्ञानी और अल्फ्रेड बुकरर · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भौतिक शास्त्री

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »