लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

सूची भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान

भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान भारत में उड़ीसा के केंद्रपाड़ा जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इस उद्यान में भितरकनिका सदाबहार का 672 वर्ग किमी का क्षेत्र शामिल है, यह एक सदाबहार दलदल है जो कि ब्राह्मणी, बैतरनी और धामरा नदियों के मुहाने पर स्थित है। यह राष्ट्रीय पार्क, भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य से घिरा हुआ है। इसके पूर्व में गाहिरमथा बीच स्थित है और बंगाल की खाड़ी से वनस्पतियों को अलग करती है। पार्क में खारे पानी के मगरमच्छों (क्रोकोडिलस पोरोसस)) सफेद मगरमच्छ, भारतीय अजगर, एक प्रकार के कालेपक्षी और बानकरों की अधिकता है। गाहिरमथा और पास के अन्य समुद्र तटों के घोंसलो पर ओलिव रिडले समुद्री कछुए (लेपिडोचेलिस ओलिवासिया) हैं। राष्ट्रीय उद्यान को सितम्बर 1998 में भितरकनिका वन्यजीव अभयारण्य के कोर क्षेत्र से बनाया गया, जिसका निर्माण 1975 में किया गया था। .

1 संबंध: भारत के राष्ट्रीय उद्यान

भारत के राष्ट्रीय उद्यान

नीचे दी गयी सूची भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की है। 1936 में भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान था- हेली नेशनल पार्क, जिसे अब जिम कोर्बेट राष्ट्रीय उद्यान के रूप में जाना जाता है। १९७० तक भारत में केवल ५ राष्ट्रीय उद्यान थे। १९८० के दशक में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम और प्रोजेक्ट टाइगर योजना के अलावा वन्य जीवों की सुरक्षार्थ कई अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हुए.

नई!!: भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और भारत के राष्ट्रीय उद्यान · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »