लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

सूची भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यानी, आई. आई. एस. ई. आर.) भारत के प्रमुख विज्ञान संस्थान हैं। यह संस्थान कोलकाता, पुणे, मोहाली, भोपाल एवं तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं। इन संस्थानों की स्थापना भारत में विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई है। यह संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं। प्रत्येक आई.

9 संबंधों: तिरुवनन्तपुरम, भारत में विश्वविद्यालयों की सूची, भारत की शिक्षा प्रणाली, भारतीय शिक्षा का इतिहास, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे, भोपाल, राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, सुदेशना सिन्हा

तिरुवनन्तपुरम

തിരുവനന്തപുരം --> तिरुवनन्तपुरम (मलयालम - തിരുവനന്തപുരം) या त्रिवेन्द्रम केरल प्रान्त की राजधानी है। यह नगर तिरुवनन्तपुरम जिले का मुख्यालय भी है। केरल की राजनीति के अलावा शैक्षणिक व्यवस्था का केन्द्र भी यही है। कई शैक्षणिक संस्थानों में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र, राजीव गांधी जैव प्रौद्योगिकी केन्द्र कुछ प्रसिद्ध नामों में से हैं। भारत की मुख्य भूमि के सुदूर दक्षिणी पश्चिमी तट पर बसे इस नगर को महात्मा गांधी ने भारत का सदाबहार नगर की संज्ञा दी थी। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और तिरुवनन्तपुरम · और देखें »

भारत में विश्वविद्यालयों की सूची

यहाँ भारत में विश्वविद्यालयों की सूची दी गई है। भारत में सार्वजनिक और निजी, दोनों विश्वविद्यालय हैं जिनमें से कई भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा समर्थित हैं। इनके अलावा निजी विश्वविद्यालय भी मौजूद हैं, जो विभिन्न निकायों और समितियों द्वारा समर्थित हैं। शीर्ष दक्षिण एशियाई विश्वविद्यालयों के तहत सूचीबद्ध विश्वविद्यालयों में से अधिकांश भारत में स्थित हैं। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भारत में विश्वविद्यालयों की सूची · और देखें »

भारत की शिक्षा प्रणाली

भारत के स्कूली बच्चे .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भारत की शिक्षा प्रणाली · और देखें »

भारतीय शिक्षा का इतिहास

शिक्षा का केन्द्र: तक्षशिला का बौद्ध मठ भारतीय शिक्षा का इतिहास भारतीय सभ्यता का भी इतिहास है। भारतीय समाज के विकास और उसमें होने वाले परिवर्तनों की रूपरेखा में शिक्षा की जगह और उसकी भूमिका को भी निरंतर विकासशील पाते हैं। सूत्रकाल तथा लोकायत के बीच शिक्षा की सार्वजनिक प्रणाली के पश्चात हम बौद्धकालीन शिक्षा को निरंतर भौतिक तथा सामाजिक प्रतिबद्धता से परिपूर्ण होते देखते हैं। बौद्धकाल में स्त्रियों और शूद्रों को भी शिक्षा की मुख्य धारा में सम्मिलित किया गया। प्राचीन भारत में जिस शिक्षा व्यवस्था का निर्माण किया गया था वह समकालीन विश्व की शिक्षा व्यवस्था से समुन्नत व उत्कृष्ट थी लेकिन कालान्तर में भारतीय शिक्षा का व्यवस्था ह्रास हुआ। विदेशियों ने यहाँ की शिक्षा व्यवस्था को उस अनुपात में विकसित नहीं किया, जिस अनुपात में होना चाहिये था। अपने संक्रमण काल में भारतीय शिक्षा को कई चुनौतियों व समस्याओं का सामना करना पड़ा। आज भी ये चुनौतियाँ व समस्याएँ हमारे सामने हैं जिनसे दो-दो हाथ करना है। १८५० तक भारत में गुरुकुल की प्रथा चलती आ रही थी परन्तु मकोले द्वारा अंग्रेजी शिक्षा के संक्रमण के कारण भारत की प्राचीन शिक्षा व्यवस्था का अंत हुआ और भारत में कई गुरुकुल तोड़े गए और उनके स्थान पर कान्वेंट और पब्लिक स्कूल खोले गए। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भारतीय शिक्षा का इतिहास · और देखें »

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (यानी, आई. आई. एस. ई. आर.) भारत के प्रमुख विज्ञान संस्थान हैं। यह संस्थान कोलकाता, पुणे, मोहाली, भोपाल एवं तिरुवनंतपुरम में स्थित हैं। इन संस्थानों की स्थापना भारत में विज्ञान अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए की गई है। यह संस्थान भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा प्रायोजित हैं। प्रत्येक आई.

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान · और देखें »

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे

भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे (आईआईएसईआर, पुणे, Indian Institute of Science Education and Research, Pune) भारत के पुणे में स्थित एक वैज्ञानिक शिक्षण और शोध संस्थान है। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पुणे · और देखें »

भोपाल

भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को झीलों की नगरी भी कहा जाता है,क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े ताल हैं। यह शहर अचानक सुर्ख़ियों में तब आ गया जब १९८४ में अमरीकी कंपनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग बीस हजार लोग मारे गये थे। भोपाल गैस कांड का कुप्रभाव आज तक वायु प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, जल प्रदूषण के अलावा जैविक विकलांगता एवं अन्य रूपों में आज भी जारी है। इस वजह से भोपाल शहर कई आंदोलनों का केंद्र है। भोपाल में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) का एक कारखाना है। हाल ही में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ने अपना दूसरा 'मास्टर कंट्रोल फ़ैसिलटी' स्थापित की है। भोपाल में ही भारतीय वन प्रबंधन संस्थान भी है जो भारत में वन प्रबंधन का एकमात्र संस्थान है। साथ ही भोपाल उन छह नगरों में से एक है जिनमे २००३ में भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान खोलने का निर्णय लिया गया था तथा वर्ष २०१५ से यह कार्यशील है। इसके अतिरिक्त यहाँ अनेक विश्वविद्यालय जैसे राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय,अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय,मध्य प्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय,माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय,भारतीय राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय। इसके अतिरिक्त अनेक राष्ट्रीय संस्थान जैसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान,भारतीय वन प्रबंधन संस्थान,भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान,राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान मानित विश्वविद्यालय भोपाल इंजीनियरिंग महाविद्यालय,गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय तथा अनेक शासकीय एवं पब्लिक स्कूल हैं। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और भोपाल · और देखें »

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान

राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान(NISER) भुवनेश्वर स्थित एक शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान है। इस संस्थान की स्थापना २८ अगस्त २००६ को हुई थी। इसी तरह के पाँच अन्य संस्थान मोहाली, भोपाल, पुणे, कोलकाता और तिरुअनन्तपुरम में स्थापित किए जा रहे हैं जिन्हें भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (IISER) नाम दिया गया है। राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा प्रायोजित है जबकि भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अन्तर्गत आते हैं। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और राष्ट्रीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान · और देखें »

सुदेशना सिन्हा

सुदेशना सिन्हा भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, मोहाली में प्रोफ़ेसर हैं। इससे पूर्व वह गणित विज्ञान संस्थान, चेन्नै में दस से अधिक वर्ष काम कर चुकी हैं। वह अरेखीय भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में काम करती हैं। "अराजकता पर आधारित हार्डवेयर" ('chaos-based' hardware) के विषय में सिन्हा के कार्य को अमरीकी कम्पनी व्यापारिक दृष्टि से विकसित कर रही है। .

नई!!: भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान और सुदेशना सिन्हा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्‍थान, आई आई एस ई आर, आई आई एस इ आर

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »