लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

सूची भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना, बिहार का एकमात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है जो उन आठ भारतीय प्रौद्योगिक संस्थानों में से एक है, जिसे केंद्र सरकार ने वर्ष 2008- 2009 के मध्य स्थापित किया था। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान का परिसर पटना शहर से 25 किलोमीटर दूर स्थित बिहटा में स्थित है।भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना का परिसर राजधानी पटना से 25 किलोमीटर दूर बिहटा नामक स्थान पर लगभग 500 एकड़ भूमि पर निर्मित किया गया है। .

9 संबंधों: एम्स पटना, नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान, बिहटा, पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बिहटा, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना, जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर, आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

एम्स पटना

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज पटना (एम्स पटना) (आधिकारिक तौर पर जयप्रकाश नारायण ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) पटना, बिहार, भारत में स्थित एक मेडिकल कॉलेज और मेडिकल रिसर्च पब्लिक यूनिवर्सिटी है। संस्थान स्वायत्तता से स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन काम करेगा और पारिवारिक कल्याण (भारत)। हालांकि 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान-350 करोड़ परियोजना (2004 अनुमान) के लिए आधारशिला रखी गई थी, केंद्र में बिजली बदलाव के कारण परियोजना में देरी हुई थी और इसकी लागत 5 3.35 अरब (51 मिलियन अमरीकी डालर) से बढ़कर billion 8.5 बिलियन (यूएस $ 130 मिलियन) तक बढ़ी। एम्स, पटना, आठ साल से अधिक समय तक निर्माणाधीन है। तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने 3 जनवरी 2004 को इसकी नींव रखी थी। 2004 में, केंद्र सरकार ने ऋषिकेश, भोपाल, पटना, जोधपुर, भुवनेश्वर और रायपुर में नई एम्स स्थापित करने का फैसला किया था। बिहार में संस्थान जैसे दूसरे एम्स की स्थापना 2015 के केंद्रीय बजट में घोषित की गई थी। सहारसा में दूसरा एम्स आने की संभावना है। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और एम्स पटना · और देखें »

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान, बिहटा

नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संसथान (एन एस आई टी), बक्सर, पटना, भारत में स्तिथ एक निजी अभियांत्रिकी महाविद्यालय है जिसमे बी.टेक.

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी संस्थान, बिहटा · और देखें »

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Patna Medical College and Hospital या PMCH) पटना में स्थित एक चिकित्सा महाविद्यालय है। इसकी स्थापना 1925 में हुई थी और इसका मूल नाम 'प्रिंस ऑफ वेल्स मेडिकल कॉलेज' था। यह महाविद्यालय पूर्व में, पटना विश्वविद्यालय से सम्बद्ध था किन्तु अब आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्ध है। यह महाविद्यालय गंगा नदी के दक्षिणी तट पर अशोक राजपथ पर स्थित है जहाँ पटना विश्वविद्यालय के अन्य प्रमुख महाविद्यालय भी स्थित हैं। भारत की स्वतंत्रता के पूर्व इस महाविद्यालय की गणना भारत में चिकित्सा के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में होती थी। आज इस महाविद्यालय की वह स्थिति ति नहीं रही किन्तु आज भी यह विश्व के सबसे अधिक रोगियों की चिकित्सा करने वाले चिकित्सालयों में शामिल है। इस महाविद्यालय में 1700 से अधिक शैय्या (बिस्तर) हैं जो अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के तुल्य है। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल · और देखें »

बिहटा

बिहटा में भारत के बिहार राज्य के अन्तर्गत दानापुर अणुमंडल के पटना जिले का एक छोटा शहर है, इसे ग्रेटर पटना या न्यू पटना भी कहते हैं। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और बिहटा · और देखें »

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भारत के 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। ये संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये "राष्ट्रीय महत्व के संस्थान" हैं। 2018 तक, सभी 23 आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की कुल संख्या 11,279 है। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान · और देखें »

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना

राष्ट्रीय तकनीकी संस्थान, पटना, बिहार मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सृजित अठारहवाँ राष्ट्रीय संस्थान है जो पूर्व में बिहार इंजीनियरी कालेज, पटना था। संस्थान, विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी, सिविल इंजीनियरी, इलैक्ट्रानिक एवं संचार इंजीनियरी, आर्कीचेक्टर में अवर स्नातक पाठयक्रम और विद्युत इंजीनियरी, अभियांत्रिकी इंजीनियरी एवं सिविल इंजीनियरी में स्नातकोत्तर पाठयक्रम संचालित करता है। संस्थान आंशिक रूप से आवासीय है जो कुछ छात्रों और शिक्षण स्टाफ को आवास के लिए सीमित सुविधाएं प्रदान करता है। संस्थान में लड़कों के लिए तीन छात्रावास और लड़कियों के लिए एक छात्रावास है। संस्थान परिसर में सात अनिवार्य सेवाएं अर्थात २४ घंटे बिजली की आपूर्ति, उपयुक्त पेयजल, सफाई एवं स्वच्छता का रख-रखाव, सुरक्षा प्रबंध, चिकित्सा आकस्मिक सहायता के लिए एम्बुलेंस सेवा, ईपीएबी एक्स.

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना · और देखें »

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर

जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय (जेईसी), जिसे पहले शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के नाम से जाना जाता था, जबलपुर, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक संस्थान है। यह भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान, शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर के रूप में स्थापित किया गया था और यह भारत का १५ वां सबसे पुराना अभियांत्रिकी संस्थान है। यह भारत का पहला संस्थान है जिसने देश में इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार अभियांत्रिकी की शिक्षा शुरू की और यह भारत में ब्रिटिश द्वारा स्थापित अंतिम शैक्षिक संस्थान भी है। संस्थान अभियांत्रिकी अनुप्रयुक्त विज्ञान में स्नातक, स्नाकोत्तर और डॉक्टरेट उपाधि प्रदान करता है। संस्थान ने मार्च २०१३ में एक घोषणा की, कि वह अभियांत्रिकी में नए पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है जैसे प्रबंधन, रचना विज्ञान, वास्तुकला, नगर नियोजन, भेषज विज्ञान, साइबर और व्यवसाय और कानून में स्नाकोत्तर आदि। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय, जबलपुर · और देखें »

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय बिहार का एक विश्वविद्यालय है जो बिहार राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम २००८ द्वारा शासित है। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा मान्यताप्राप्त है। बिहार सरकार द्वारा इस विश्वविद्यालय की स्थापना राज्य के तकनीकी, चिकित्सीय, प्रबन्ध तथा व्यावसायिक शिक्षा के विकास एवं प्रबन्धन के लिये किया गया है। वर्तमान समय में यह CNLU पटना के अस्थायी कार्यालय से चलाया जा रहा है। बिहार सरकार ने इसके अपने प्रांगण (कैम्पस) के निर्माणार्थ 95 करोड़ रूपये निर्धारित किये हैं। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय · और देखें »

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा

आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा (IIT JEE) की परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में स्नातक स्तर पर प्रवेश के लिये की जाती है। इसमें गणित, भौतिकी एवं रसायन विज्ञान विषयों के प्रश्नपत्र होते हैं। यह परीक्षा बहुत ही कठिन मानी जाती है एवं इसके लिये तैयारी कराने के लिये पूरे भारत में जगह-जगह 'प्रशिक्षण संस्थान' खुल गये हैं। .

नई!!: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पटना और आईआईटी संयुक्त प्रवेश परीक्षा · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »