लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

सूची भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

सन् १९२७ में पूसा बिहार स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दृश्य 'पूसा संस्थान' के नाम से लोकप्रिय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना मूल रूप से पूसा (बिहार) में एक अमेरिकी समाजसेवक मि.

20 संबंधों: चौलाई, डी॰ के॰ रवि, देवकीनन्दन खत्री, नारायणा, बासमती चावल, बिहार, भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, भौगोलिक सूचना तंत्र, मधुमक्खी, राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा, रेणु खन्ना चोपड़ा, संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द, सुमन साहय, हरिकृष्ण जैन, जल प्रौद्योगिकी केन्द्र, विश्वविद्यालय, आम्रपाली (आम)

चौलाई

चौलाई (अंग्रेज़ी: आमारान्थूस्), पौधों की एक जाति है जो पूरे विश्व में पायी जाती है। bhiअब तक इसकी लगभग ६० प्रजातियां पाई व पहचानी गई हैं, जिनके पुष्प पर्पल एवं लाल से सुनहरे होते हैं। गर्मी और बरसात के मौसम के लिए चौलाई बहुत ही उपयोगी पत्तेदार सब्जी होती है। अधिकांश साग और पत्तेदार सब्जियां शित ऋतु में उगाई जाती हैं, किन्तु चौलाई को गर्मी और वर्षा दोनों ऋतुओं में उगाया जा सकता है। इसे अर्ध-शुष्क वातावरण में भी उगाया जा सकता है पर गर्म वातावरण में अधिक उपज मिलती है। इसकी खेती के लिए बिना कंकड़-पत्थर वाली मिट्टी सहित रेतीली दोमट भूमि उपयुक्त रहती है। इसकी खेती सीमांत भूमियों में भी की जा सकती है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और चौलाई · और देखें »

डी॰ के॰ रवि

डी॰ के॰ रवि (पूरा नाम दोड्डकोप्पलू करियप्पा रवि, १० जून १९७९ - १६ मार्च २०१५) भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी थे। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के कर्नाटक कैडर के २००९ समूह के अधिकारी थे। ज़ी न्यूज़ (Zee News), १७ मार्च २०१५ एक कर्मठ और ईमानदार प्रशासक के रूप में उन्हें तब जनता के बीच में पहचान मिली जब कोलार ज़िले के उपायुक्त के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ज़िले में सरकारी भूमि पर किये गए अतिक्रमण और बेरोकटोक रूप से चल रहे अवैध रेत खनन के विरुद्ध अभियान चलाया। कोलार ज़िले में लगभग चौदह माह के कार्यकाल के बाद अक्टूबर २०१४ में कर्नाटक सरकार द्वारा उन्हें बंगलौर में वाणिज्य कर (प्रवर्तन) के अतिरिक्त आयुक्त के पद पर स्थानान्तरित कर दिया गया। राजस्थान पत्रिका, १७ मार्च २०१५ अतिरिक्त आयुक्त के रूप में पांच माह तक कार्य करते हुए वे १६ मार्च २०१५ को अपने आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। अपने पांच माह के इस छोटे कार्यकाल में ही उनके द्वारा बीस से अधिक कर चोरी कर रही कम्पनियों, फर्मों और बिल्डरों पर की गयी छापेमारी, और इनसे की गयी करोड़ों रूपये की कर उगाही ने उनकी अचानक मृत्यु को संदेहास्पद बना दिया। राजस्थान पत्रिका, १८ मार्च २०१५ .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और डी॰ के॰ रवि · और देखें »

देवकीनन्दन खत्री

देवकीनन्दन खत्री देवकीनन्दन खत्री बाबू देवकीनन्दन खत्री (29 जून 1861 - 1 अगस्त 1913) हिंदी के प्रथम तिलिस्मी लेखक थे। उन्होने चंद्रकांता, चंद्रकांता संतति, काजर की कोठरी, नरेंद्र-मोहिनी, कुसुम कुमारी, वीरेंद्र वीर, गुप्त गोंडा, कटोरा भर, भूतनाथ जैसी रचनाएं की। 'भूतनाथ' को उनके पुत्र दुर्गा प्रसाद खत्री ने पूरा किया। हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार में उनके उपन्यास चंद्रकांता का बहुत बड़ा योगदान रहा है। इस उपन्यास ने सबका मन मोह लिया। इस किताब का रसास्वादन के लिए कई गैर-हिंदीभाषियों ने हिंदी सीखी। बाबू देवकीनंदन खत्री ने 'तिलिस्म', 'ऐय्यार' और 'ऐय्यारी' जैसे शब्दों को हिंदीभाषियों के बीच लोकप्रिय बनाया। जितने हिन्दी पाठक उन्होंने (बाबू देवकीनन्दन खत्री ने) उत्पन्न किये उतने किसी और ग्रंथकार ने नहीं। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और देवकीनन्दन खत्री · और देखें »

नारायणा

नारायणा पश्चिम-दक्षिण दिल्ली का इलाका है (Coordinates: 28°38'27"N 77°8'38"E)। यहां औद्योगिक, आवासीय व ग्रामीण; तीनों ही क्षेत्र हैं। यहां एशिया की सबसे बङी लौह /इस्पातमण्डी है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और नारायणा · और देखें »

बासमती चावल

लाल बासमती चावल बासमती (Basmati,, باسمتى) भारत की लम्बे चावल की एक उत्कृष्ट किस्म है। इसका वैज्ञानिक नाम है ओराय्ज़ा सैटिवा। यह अपने खास स्वाद और मोहक खुशबू के लिये प्रसिद्ध है। इसका नाम बासमती अर्थात खुशबू वाली किस्म होता है। इसका दूसरा अर्थ कोमल या मुलायम चावल भी होता है। भारत इस किस्म का सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसके बाद पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश आते हैं। पारंपरिक बासमती पौधे लम्बे और पतले होते हैं। इनका तना तेज हवाएं भी सह नहीं सकता है। इनमें अपेक्षाकृत कम, परंतु उच्च श्रेणी की पैदावार होती है। यह अन्तर्राष्ट्रीय और भारतीय दोनों ही बाजारों में ऊँचे दामों पर बिकता है। बासमती के दाने अन्य दानों से काफी लम्बे होते हैं। पकने के बाद, ये आपस में लेसदार होकर चिपकते नहीं, बल्कि बिखरे हुए रहते हैं। यह चावल दो प्रकार का होता है:- श्वेत और भूरा। के अनुसार, बासमती चावल में मध्यम ग्लाइसेमिक सूचकांक ५६ से ६९ के बीच होता है, जो कि इसे मधुमेह रोगियों के लिये अन्य अनाजों और श्वेत आटे की अपेक्षा अधिक श्रेयस्कर बनाता है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और बासमती चावल · और देखें »

बिहार

बिहार भारत का एक राज्य है। बिहार की राजधानी पटना है। बिहार के उत्तर में नेपाल, पूर्व में पश्चिम बंगाल, पश्चिम में उत्तर प्रदेश और दक्षिण में झारखण्ड स्थित है। बिहार नाम का प्रादुर्भाव बौद्ध सन्यासियों के ठहरने के स्थान विहार शब्द से हुआ, जिसे विहार के स्थान पर इसके अपभ्रंश रूप बिहार से संबोधित किया जाता है। यह क्षेत्र गंगा नदी तथा उसकी सहायक नदियों के उपजाऊ मैदानों में बसा है। प्राचीन काल के विशाल साम्राज्यों का गढ़ रहा यह प्रदेश, वर्तमान में देश की अर्थव्यवस्था के सबसे पिछड़े योगदाताओं में से एक बनकर रह गया है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और बिहार · और देखें »

भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी

भारत के प्रथम रिएक्टर '''अप्सरा''' तथा प्लुटोनियम संस्करण सुविधा का अमेरिकी उपग्रह से लिया गया चित्र (१९ फरवरी १९६६) भारतीय विज्ञान की परंपरा विश्व की प्राचीनतम वैज्ञानिक परंपराओं में एक है। भारत में विज्ञान का उद्भव ईसा से 3000 वर्ष पूर्व हुआ है। हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो की खुदाई से प्राप्त सिंध घाटी के प्रमाणों से वहाँ के लोगों की वैज्ञानिक दृष्टि तथा वैज्ञानिक उपकरणों के प्रयोगों का पता चलता है। प्राचीन काल में चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में चरक और सुश्रुत, खगोल विज्ञान व गणित के क्षेत्र में आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और आर्यभट्ट द्वितीय और रसायन विज्ञान में नागार्जुन की खोजों का बहुत महत्त्वपूर्ण योगदान है। इनकी खोजों का प्रयोग आज भी किसी-न-किसी रूप में हो रहा है। आज विज्ञान का स्वरूप काफी विकसित हो चुका है। पूरी दुनिया में तेजी से वैज्ञानिक खोजें हो रही हैं। इन आधुनिक वैज्ञानिक खोजों की दौड़ में भारत के जगदीश चन्द्र बसु, प्रफुल्ल चन्द्र राय, सी वी रमण, सत्येन्द्रनाथ बोस, मेघनाद साहा, प्रशान्त चन्द्र महलनोबिस, श्रीनिवास रामानुजन्, हरगोविन्द खुराना आदि का वनस्पति, भौतिकी, गणित, रसायन, यांत्रिकी, चिकित्सा विज्ञान, खगोल विज्ञान आदि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी · और देखें »

भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान

indian agriculture ' भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Statistics Research Institute / IASRI) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीन एक संस्था है। यह कृषि प्रयोगों के लिए नई तकनीकों के विकास एवं कृषि से सम्बन्धित आंकड़ों के विश्लेषण का कार्य करती है। यह नई दिल्ली में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रांगण में स्थित है। यह पशुओं एवं पादपों के प्रजनन से सम्बन्धित सांख्यिकीय तकनीकों में विशेषज्ञता रखती है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि सांख्यिकी अनुसंधान संस्थान · और देखें »

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद

भाकृअनुप का प्रतीक चिन्ह। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप, Indian Council of Agricultural Research) भारत सरकार के कृषि मंत्रालय में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के तहत एक स्वायत्तशासी संस्था है। रॉयल कमीशन की कृषि पर रिपोर्ट के अनुसरण में सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत और 16 जुलाई 1929 को स्थापित इस सोसाइटी का पहले नाम इंपीरियल काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च था। इसका मुख्यालय नयी दिल्ली में है। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद · और देखें »

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान

सन् १९२७ में पूसा बिहार स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दृश्य 'पूसा संस्थान' के नाम से लोकप्रिय भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना मूल रूप से पूसा (बिहार) में एक अमेरिकी समाजसेवक मि.

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान · और देखें »

भौगोलिक सूचना तंत्र

डिजिटल एलिवेशन प्रतिरूप, मानचित्र और वेक्टर डाटा भौगोलिक सूचना तंत्र या भौगोलिक सूचना प्रणाली अथवा संक्षेप में जी॰आई॰एस॰, (अंग्रेज़ी Geographic information system (GIS)) कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर को भौगोलिक सूचना के साथ एकीकृत कर इनके लिए आंकड़े एकत्रण, प्रबंधन, विश्लेषण, संरक्षण और निरूपण की व्यवस्था करता है।। हिन्दुस्तान लाइव। १० मार्च २०१० भूगोलीय निर्देशांक प्रणाली को मुख्यत: तीन तरीकों से देखा जा सकता है।.

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और भौगोलिक सूचना तंत्र · और देखें »

मधुमक्खी

मधुमक्खी मधुमक्खी के छाते मधुमक्खी कीट वर्ग का प्राणी है। मधुमक्खी से मधु प्राप्त होता है जो अत्यन्त पौष्टिक भोजन है। यह संघ बनाकर रहती हैं। प्रत्येक संघ में एक रानी, कई सौ नर और शेष श्रमिक होते हैं। मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती हैं। इनका यह घोसला (छत्ता) मोम से बनता है। इसके वंश एपिस में 7 जातियां एवं 44 उपजातियां हैं। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और मधुमक्खी · और देखें »

राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा

सन् १९२७ में पूसा बिहार स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान का दृश्य राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, भारत के बिहार राज्य के समस्तीपुर जिले के पूसा बाजार के निकट स्थित है। यह भारत के २६ कृषि विश्वविद्यालयों में से एक है। जुलाई २०१४ में इसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय हुआ। मूल रूप में यह संस्थान 'इम्पीरियल कृषि अनुसंधान संस्थान' (Imperial Agriculture Research Institute) था जो ब्रिटिश काल में सन् १९०३ में स्थापित किया गया था। सन् १९३४ में बिहार में एक भयंकर भूकंप आया जिसमें इस संस्थान के मुख्य भवनों को काफी क्षति हुई। इसके परिणामस्वरूप उसी वर्ष इस संस्थान को नयी दिल्ली स्थानान्तरित कर दिया गया जिसे 'पूसा कैम्प्स' कहा गया। आगे चलकर दिल्ली स्थित यह संस्थान का नाम भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (Indian Agricultural Research Institute) कर दिया गया और पूसा में जो कुछ बचा रहा उसे पदावनत (downgrade) करके 'कृषि अनुसंधान स्टेशन' (agricultural research station) कहा जाने लगा। अन्तत: ३ दिसम्बर सन् १९७० को भारत सरकार ने इसी को नामान्तरित करके 'राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय' के रूप में बदल दिया। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा · और देखें »

रेणु खन्ना चोपड़ा

रेणू खन्ना चोपड़ा एक भारतीय वैज्ञानिक हैं। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और रेणु खन्ना चोपड़ा · और देखें »

संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द

हिन्दी भाषी क्षेत्र में कतिपय संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द प्रचलित हैं। जैसे- सप्तऋषि, सप्तसिन्धु, पंच पीर, द्वादश वन, सत्ताईस नक्षत्र आदि। इनका प्रयोग भाषा में भी होता है। इन शब्दों के गूढ़ अर्थ जानना बहुत जरूरी हो जाता है। इनमें अनेक शब्द ऐसे हैं जिनका सम्बंध भारतीय संस्कृति से है। जब तक इनकी जानकारी नहीं होती तब तक इनके निहितार्थ को नहीं समझा जा सकता। यह लेख अभी निर्माणाधीन हॅ .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और संख्यावाची विशिष्ट गूढ़ार्थक शब्द · और देखें »

सुमन साहय

सुमन साहय एक भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जीन अभियान के संस्थापक हैं। सहाय ने पीएचडी प्राप्त की १९७५ में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से। उन्होंने क्रमशः अलबर्टा विश्वविद्यालय, शिकागो विश्वविद्यालय, और हीडलबर्ग विश्वविद्यालय में काम किया, जहां उन्होंने मानव आनुवांशिकी में अपना अधिवास प्राप्त किया।.

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और सुमन साहय · और देखें »

हरिकृष्ण जैन

हरिकृष्ण जैन (जन्म २८ मई १९३०) भारतीय कायटोजेनेटिक्स के विशेषज्ञ है। वे केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक रह चुके है। वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद ने, जो भारत की सर्वोच्च विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की अनुसंधान एवं विकास संबंधी संस्थान है, इन्हे १९६६ में जीव विज्ञान श्रेणी का शांति स्वरूप भटनागर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पुरस्कार प्रदान किया। इन्हे भारत सरकार ने १९८१ में चौथे उच्चतम नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानीत किया। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और हरिकृष्ण जैन · और देखें »

जल प्रौद्योगिकी केन्द्र

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली में स्थित जल प्रौद्योगिकी केन्द्र (डब्ल्यू.टी.सी.), 1969 में कैलीफोर्निया विश्वविद्यालय (डेविस) संयुक्त राज्य अमेरिका के तकनीकी सहयोग और फोर्ड फाउन्डेशन के आंशिक वित्तिय सहायता से बनी एक ऐसी अंतर विभागीय सुविधा है जो अनुसंधान, अध्यापन, प्रशिक्षण एवं विस्तार के लिए कार्य करती है। यह केन्द्र एक मात्र ऐसी संस्था है जो फार्म स्तर पर जल प्रबंधन, वृहद् सिंचाई परियोजना तथा जल ग्रहण क्षेत्र प्रबन्धन से जुड़े विभिन्न तरीकों के कार्यकलापों पर कार्य करती है। यह प्रांतीय और राष्ट्रीय स्तरों पर जल प्रबंधन सेसंबंधित विभिन्न पहलुओं पर किसानों, नीति निर्धारकों और प्रशासकों को दिशा-निर्देश देती है। यह केन्द्र भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के शोध संस्थानों को कृषि के क्षेत्र में जल-प्रबंधन की सलाह प्रदान करता है। कृषि जल निकास की अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना का मुख्यालय भी यहाँ रहा है। प्रारंभिक वर्षों में केन्द्र की अनुसंधान वरीयता जल प्रबंधन के लिए कृषि आधारित तकनीकियों को विकसित करना था। कमांड एरिया डेवलपमेंट प्रोग्राम के पहले से इस केन्द्र ने 1974 में सिंचाई परियोजना क्षेत्रों में जल वितरण एवं प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक निर्देशों के विकास को भीशामिल किया। अनेक सिंचित प्रभावित क्षेत्रों में अनुसंधानों एवं दूरगामी कार्यक्रमों द्वारा वृहद् सिंचाई परियोजनाओं में जल का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया गया। इस लाभदायक अनुभव और ज्ञान से कई किसानों, सहकारी समितियों, वृक्षारोपण प्राधिकरणों, नदी घाटी और अनेक संस्थाओं ने ही नहीं बल्कि सोन, नागार्जुन सागर, शारदा सहायक और माही सिंचाई परियोजनाओं के अन्तर्गत कृषि क्षेत्रों ने भी लाभ उठाया। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और जल प्रौद्योगिकी केन्द्र · और देखें »

विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय (युनिवर्सिटी) वह संस्था है जिसमें सभी प्रकार की विद्याओं की उच्च कोटि की शिक्षा दी जाती हो, परीक्षा ली जाती हो तथा लोगों को विद्या संबंधी उपाधियाँ आदि प्रदान की जाती हों। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के मैदान, भवन, प्रभाग, तथा विद्यार्थियों का संगठन आदि भी सम्मिलित हैं। .

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और विश्वविद्यालय · और देखें »

आम्रपाली (आम)

इस किस्म का विकास भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा किया गया। इस जाति के पौधे बौने होते हैं। इस किस्म के फलों में कैरोटीन की मात्रा अधिक पायी जाती है। यह किस्म सघन बागवानी के लिए अच्छी होती है। इसके 1600 पौधे प्रति हेक्टेयर तक लगाये जाते हैं। श्रेणी:आम की किस्में.

नई!!: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान और आम्रपाली (आम) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

पूसा, पूसा इन्स्टिट्यूट, भारतीय कृषि विज्ञान अनुसंधान केन्द्र, भारतीय कृषि अनुसन्धान संस्थान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »