लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बौद्ध संगीति

सूची बौद्ध संगीति

महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण के अल्प समय के पश्चात से ही उनके उपदेशों को संगृहीत करने, उनका पाठ (वाचन) करने आदि के उद्देश्य से संगीति (सम्मेलन) की प्रथा चल पड़ी। इन्हें धम्म संगीति (धर्म संगीति) कहा जाता है। संगीति का अर्थ है 'साथ-साथ गाना'। इन संगीतियों की संख्या एवं सूची, अलग-अलग सम्प्रदायों (और कभी-कभी एक ही सम्प्रदाय के भीतर ही) द्वारा अलग-अलग बतायी जाती है। एक मान्यता के अनुसार बौद्ध संगीति निम्नलिखित हैं-.

8 संबंधों: चतुर्थ बौद्ध संगीति, चिआंग माई, त्रिपिटक, थेरीगाथा, पंचम बौद्ध संगीति, बौद्ध संगीति, अश्वघोष, अजातशत्रु (मगध का राजा)

चतुर्थ बौद्ध संगीति

चतुर्थ बौद्ध संगीति दो भिन्न बौद्ध संगीति बैठकों का नाम है। पहली श्रीलंका में प्रथम ईशा पूर्व हुई थी। चतुर्थ बौद्ध संगीति में थेरवाद त्रिपिटक को ताड़ के पतों पर लिखा गया। यह संगीति कश्मीर के कुण्डलवं में कनिष्क के काल में हुई थी। दूसरी सर्वास्तिवाद विद्यालय, कश्मीर में पहली शताब्दी में हुई। .

नई!!: बौद्ध संगीति और चतुर्थ बौद्ध संगीति · और देखें »

चिआंग माई

चिआंग माई เชียงใหม่ लन्ना) जिसे कभी कभी "चिएंगमाई" अथवा "चियांगमाई" भी लिखा जाता है, उत्तरी थाईलैंड का सबसे बड़ा और सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है और चिआंग माई प्रांत की राजधानी है। देश के सबसे ऊँचे पहाड़ों के बीच, यह बैंकॉक के उत्तर में पर स्थित है। यह शहर पिंग नदी के किनारे पर स्थित है, जो कि चाओ फ्राया नदी की एक मुख्य उपनदी है। हाल ही के वर्षों में, चिआंग माई तेजी से एक आधुनिक शहर के रूप में उभरा है और लगभग 1 मिलियन पर्यटकों को प्रत्येक वर्ष आकर्षित करता है। जब मई 2006 में आसियान देशों और "+3" देशों (चीन, जापान, और दक्षिण कोरिया के बीच में चिआंग माई पहल संपन्न हुई, तब चिआंग माई ने राजनीतिक क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त की। चिआंग माई का ऐतिहासिक महत्व इसके पिंग नदी जैसे महवपूर्ण स्थान पर स्थित होने की वजह से और प्रमुख व्यापारिक मार्गों से जुड़े रहने के कारण है। यह शहर दस्तकारी के सामान का, छातों का, गहनों (विशेषकर चांदी के गहनों का) और लकड़ी में नक्काशी के काम का काफी समय से एक प्रमुख केंद्र रहा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर चिआंग माई का शहर (थेसबान नेकहोन) 150,000 की आबादी के साथ मुईआंग चिआंग माई जिले के अधिकांश भागों में ही पड़ता है परन्तु, शहर का फैलाव अब कई पड़ोसी जिलों में भी फ़ैल गया है। इस चिआंग माई मेट्रोपोलिटन एरिया की आबादी लगभग दस लाख है, जो कि चिआंग माई प्रांत की आबादी की आधे से अधिक है। शहर चार वार्डों में उपविभाजित है(ख्वाएंग): नाखों पिंग, श्रीविजय, मेंगारी और कवीला. इनमें से पहले तीन पिंग नदी के पश्चिमी तट पर हैं और कवीला पूर्वी तट पर स्थित है। शहर के उत्तर में नाखों पिंग जिला शामिल है। श्रीविजय, मेंगराई और कवीला क्रमशः पश्चिम, दक्षिण और पूर्व में स्थित है। शहर का केंद्र-शहर की चारदीवारी के भीतर-मुख्य रूप से श्रीविजय वार्ड के भीतर है। .

नई!!: बौद्ध संगीति और चिआंग माई · और देखें »

त्रिपिटक

त्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद, नवयान आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है। इस ग्रंथ में भगवान बुद्ध द्वारा बुद्धत्त्व प्राप्त करने के समय से महापरिनिर्वाण तक दिए हुए प्रवचनों को संग्रहित किया गया है। त्रिपीटक का रचनाकाल या निर्माणकाल ईसा पूर्व 100 से ईसा पूर्व 500 है। .

नई!!: बौद्ध संगीति और त्रिपिटक · और देखें »

थेरीगाथा

थेरीगाथा, खुद्दक निकाय के 15 ग्रंथों में से एक है। इसमें परमपदप्राप्त 73 विद्वान भिक्षुणियों के उदान अर्थात् उद्गार 522 गाथाओं में संगृहीत हैं। यह ग्रंथ 16 'निपातों' अर्थात् वर्गों में विभाजित है, जो कि गाथाओं की संख्या के अनुसार क्रमबद्ध हैं। थेरीगाथा में जिन भिक्षुणियों का उल्लेख आया है, उनमें से अधिकतर भगवान बुद्ध की समकालीन थी। एक इसिदाप्ति के उदान में भव्य नगरी पाटलिपुत्र का उल्लेख आया है। संभवत: वह सम्राट अशोक की राजधानी है। इसलिए ग्रंथ का रचनाकाल प्रथम संगीति से लेकर तृतीय संगीति तक मान सकते हैं। .

नई!!: बौद्ध संगीति और थेरीगाथा · और देखें »

पंचम बौद्ध संगीति

पंचम बौद्ध संगीति (बर्मी भाषा: ပဉ္စမသင်္ဂါယနာ) बर्मा के राजा मिन्दों के आह्वान पर माण्दले (बर्मा) में हुई थी। .

नई!!: बौद्ध संगीति और पंचम बौद्ध संगीति · और देखें »

बौद्ध संगीति

महात्मा बुद्ध के परिनिर्वाण के अल्प समय के पश्चात से ही उनके उपदेशों को संगृहीत करने, उनका पाठ (वाचन) करने आदि के उद्देश्य से संगीति (सम्मेलन) की प्रथा चल पड़ी। इन्हें धम्म संगीति (धर्म संगीति) कहा जाता है। संगीति का अर्थ है 'साथ-साथ गाना'। इन संगीतियों की संख्या एवं सूची, अलग-अलग सम्प्रदायों (और कभी-कभी एक ही सम्प्रदाय के भीतर ही) द्वारा अलग-अलग बतायी जाती है। एक मान्यता के अनुसार बौद्ध संगीति निम्नलिखित हैं-.

नई!!: बौद्ध संगीति और बौद्ध संगीति · और देखें »

अश्वघोष

अश्वघोष, बौद्ध महाकवि तथा दार्शनिक थे। बुद्धचरितम्''' इनकी प्रसिद्ध रचना है। कुषाणनरेश कनिष्क के समकालीन महाकवि अश्वघोष का समय ईसवी प्रथम शताब्दी का अंत और द्वितीय का आरंभ है। .

नई!!: बौद्ध संगीति और अश्वघोष · और देखें »

अजातशत्रु (मगध का राजा)

अजातशत्रु (लगभग 493 ई. पू.) मगध का एक प्रतापी सम्राट और बिंबिसार का पुत्र जिसने पिता को मारकर राज्य प्राप्त किया। उसने अंग, लिच्छवि, वज्जी, कोसल तथा काशी जनपदों को अपने राज्य में मिलाकर एक विस्तृत साम्राज्य की स्थापना की। अजातशत्रु के समय की सबसे महान घटना बुद्ध का महापरिनिर्वाण थी (464 ई. पू.)। उस घटना के अवसर पर बुद्ध की अस्थि प्राप्त करने के लिए अजात शत्रु ने भी प्रयत्न किया था और अपना अंश प्राप्त कर उसने राजगृह की पहाड़ी पर स्तूप बनवाया। आगे चलकर राजगृह में ही वैभार पर्वत की सप्तपर्णी गुहा से बौद्ध संघ की प्रथम संगीति हुई जिसमें सुत्तपिटक और विनयपिटक का संपादन हुआ। यह कार्य भी इसी नरेश के समय में संपादित हुआ। .

नई!!: बौद्ध संगीति और अजातशत्रु (मगध का राजा) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

द्वित्तीय बौद्ध संगीति, संगीति

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »