लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो)

सूची बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो)

बैंगनी लाइन दिल्ली मेट्रो रेल की एक लाइन है। यह लाइन अक्टूबर ३ को मध्य दिल्ली में स्थित केंद्रीय सचिवालय और दक्षिण दिल्ली में स्थित सरिता विहार के बीच आरम्भ हुई थी। अक्टूबर तक इस लाइन को बदरपुर तक बढाया जायेगा। यह लाइन १५ किमी लम्बी है और इसपर कुल १३ मेट्रो स्टेशन है जो इस प्रकार हैं: .

8 संबंधों: दिल्ली दरवाजा, दिल्ली, दिल्ली मेट्रो रेल, दिल्ली गेट (दिल्ली मेट्रो), बदरपुर बॉर्डर, मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो), लाल किला मेट्रो स्टेशन, ओखला, कश्मीरी गेट (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली दरवाजा, दिल्ली

दिल्ली दरवाजा (जिसे दिल्ली गेट भी कहा जाता है) दिल्ली शहर के दक्षिणी ओर का नगर रक्षक द्वार था। यह द्वार पुरानी दिल्ली क्षेत्र (शाहजहानाबाद) और नई दिल्ली क्षेत्र के बीच स्थित है। पुरानी दिल्ली क्षेत्र के नेताजी सुभाष मार्ग एवं नई दिल्ली क्षेत्र के बहादुर शाह ज़फ़र मार्ग के बीच यह दरयागंज के छोर पर स्थित है। इस दरवाजे का निर्माण मुगल बादशाह शाहजहां ने १६३८ में दिल्ली के सातवे शहर तथा तत्कालीन राजधानी शहर शाहजहानाबाद की घेराबन्दी करती रक्षक दीवार के प्रवेशद्वार के रूप में करवाया था। बादशाह इस द्वार का उपयोग नमाज करने हेतु जामा मस्जिद जाने के ल्लिये किया करता था। यह द्वार नगर के तत्कालीन उत्तरी द्वार कश्मीरी दरवाजे (१८३८) से मिलता जुलता था एवं इसे हाथी-पोल भी कहा जाता थाआ। यह लाल बलुआ पत्थर एवं अन्य पत्थरों से बड़े आकार का करवाया गया था। द्वार के निकट ही दो बड़े बड़े हाथी की मूर्तियां भी बनी थीं। इसे पहले हाथी पोल भी कहा जाता था। इस दरवाजे से निकलती सड़क उत्तरी ओर मुख्य शहर से गुजरती हुई उत्तरी द्वार, कश्मीरी दरवाजे तक जाती थी, एवं दरियागंज से निकलती है। वहाम की दीवार का कुछ भाग दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन के निर्माण हेतु ध्वस्त कर दिया गया था। वर्तमान में इस इमारत को ऐतिहासिक स्मारक रूप में संरक्षित किया गया है, तथा इसका रखरखाव भारतीय पुरातात्त्विक सर्वेक्षण विभाग द्वारा किया जा रहा है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दिल्ली दरवाजा, दिल्ली · और देखें »

दिल्ली मेट्रो रेल

दिल्ली मेट्रो रेल भारत की राजधानी दिल्ली की मेट्रो रेल परिवहन व्यवस्था है जो दिल्ली मेट्रो रेल निगम लिमिटेड द्वारा संचालित है। इसका शुभारंभ २४ दिसंबर, २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम (ROTEM) द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था में मेट्रो रेल एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज्यादतर बोझ सड़क पर था। प्रारंभिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की थी जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ते थे। इस प्रारंभिक चरण को २००६ में पूरा किय़ा गया। बाद में इसका विस्तार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से सटे शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुड़गाँव और नोएडा तक किया गया। इस परिवहन व्यवस्था की सफलता से प्रभावित होकर भारत के दूसरे राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक ७ अप्रैल, २००६ बीबीसी, हिन्दी, आंध्र प्रदेश एवं महाराष्ट्र में भी इसे चलाने की योजनाएं बन रही हैं। दिल्ली मेट्रो रेल व्यव्स्था अपने शुरुआती दौर से ही ISO १४००१ प्रमाण-पत्र अर्जित करने में सफल रही है जो सुरक्षा और पर्यावरण की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। सितंबर २०११ में संयुक्त राष्ट्र ने "स्वच्छ विकास तंत्र" योजना के तहत हरित गृह गैसों में कमी लाने के लिए दिल्ली मेट्रो को दुनिया का पहला "कार्बन क्रेडिट" दिया जिसके अंतर्गत उसे सात सालों के लिए 95 लाख डॉलर मिलेंगे। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दिल्ली मेट्रो रेल · और देखें »

दिल्ली गेट (दिल्ली मेट्रो)

दिल्ली गेट के निकट ही दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन भी स्थित है। यह दिल्ली मेट्रो वायलेट लाइन का स्टेशन है एवं जामा मस्जिद से आईटीओ स्टेशनों के बीच पड़ता है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और दिल्ली गेट (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

बदरपुर बॉर्डर

बदरपुर या बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली के दक्षिणी जिले में स्थित एक उपमण्डल है। यह उपमण्डल हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित फरीदाबाद से लगता हुआ है, जो दिल्ली का एक उपनगर है। बदरपुर में ही एनटीपीसी की एक तापविद्युत उत्पादन इकाई भी स्थित है। बदरपुर, दिल्ली की सबसे व्यस्त सड़को में से दो बदरपुर-फरीदाबाद और बदरपुर-महरौली सड़क पर स्थित है, जिस कारण यहाँ पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए दिल्ली मैट्रो की बैंगनी लाइन और बदरपुर-फरीदाबाद सड़क सेतु यहाँ पर निर्माणाधीन हैं। इन दोनो ही परियोजनाओं को सितंबर २०१० तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और बदरपुर बॉर्डर · और देखें »

मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो)

मजेंटा लाइन की एक मेट्रो मजेंटा लाइन, जिसे लाइन ०८ भी कहा जाता है, दिल्ली मेट्रो प्रणाली की एक लाइन है। दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के अंतर्गत निर्माणाधीन इस लाइन की कुल लंबाई ३४.२७३ किमी है, जिसमें से १०.४६६ किमी एलिवेटेड है, जबकि २३.८०७ किमी भूमिगत है। लाइन में कुल २३ स्टेशन हैं, जिनमें से ८ एलिवेटेड और १५ भूमिगत हैं। कालकाजी मंदिर से बोटैनिकल गार्डन तक ९ स्टेशनों वाला १२.६४ किलोमीटर का एक हिस्सा २५ दिसंबर २०१७ को जनता के लिए खोला दिया गया था। तथा जनकपुरी वेस्ट से कालकाजी मंदिर तक का हिस्सा २४ मई २०१८ को जनता के लिए खोल दिया जायेगा.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और मजेंटा लाइन (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

लाल किला मेट्रो स्टेशन

लाल किला दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन का एक स्टेशन है। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और लाल किला मेट्रो स्टेशन · और देखें »

ओखला

ओखला दिल्ली शहर का एक औद्योगिक क्षेत्र है। यह दिल्ली मेट्रो रेल की दक्षिण विस्तार वाली बैंगनी लाइन शाखा का एक स्टेशन भी है। श्रेणी:दिल्ली मेट्रो येलोलाइन श्रेणी:मेट्रो स्टेशन श्रेणी:दिल्ली के क्षेत्र.

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और ओखला · और देखें »

कश्मीरी गेट (दिल्ली मेट्रो)

कश्मीरी गेट दिल्ली मेट्रो का एक स्टेशन है जो रेड लाइन एवं येलो लाइन पर आता है एवं दिल्ली के कश्मीरी देट क्षेत्र में स्थित है। यह इन दोनों मार्गों के बीच का अदला-बदली स्टेशन है जहां रेड लाइन सबसे ऊपरी तल एवं येलो लाइन भूमिगत तल पर आती हैं। इसका नामकरण २५ दिसंबर, २००२ को हुआ था। .

नई!!: बैंगनी लाइन (दिल्ली मेट्रो) और कश्मीरी गेट (दिल्ली मेट्रो) · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

दिल्ली मेट्रो वायलेट लाइन, बदरपुर-केन्द्रीय सचिवालय मेट्रो लाइन, बैंगनी लाइन (दिल्ली मैट्रो), वायलेट लाइन (दिल्ली मेट्रो), वायलेट लाइन दिल्ली मेट्रो

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »