लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बेक़आ वादी

सूची बेक़आ वादी

बेक़आ वादी में क़राऊन​ झील ज़हले शहर, जो बेक़आ प्रान्त की राजधानी और बेक़आ वादी का सबसे बड़ा नगर है रोमन काल में बना बालबेक में बाकस का मंदिर बेक़आ वादी (अरबी:, वादी अल-बिक़आ; अंग्रेज़ी: Beqaa Valley) पूर्वी लेबनान में स्थित एक उपजाऊ घाटी है। रोमन काल में यह एक महत्वपूर्ण कृषि क्षेत्र था और आधुनिक लेबनान का भी सबसे अहम कृषि इलाक़ा है।, Laura S. Etheredge, pp.

3 संबंधों: पूर्वी लेबनान पर्वतमाला, बेक़आ प्रान्त, लेबनान पर्वतमाला

पूर्वी लेबनान पर्वतमाला

पूर्वी लेबनान पर्वतमाला (अरबी:, जबाल लुबनान अश-शरक़ीअ; अंग्रेज़ी: Anti-Lebanon mountains, ऐन्टी लेबेनान माउन्टेन्ज़​) मध्य पूर्व के सीरिया और लेबनान देशों के बीच दक्षिणपश्चिम से उत्तरपूर्व १५० किमी तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। इस शृंखला के अधिकतर पहाड़ सीरिया में हैं और लेबनान-सीरिया अंतर्राष्ट्रीय सीमा इसी शृंखला की चोटियों पर चलती है। यह शृंखला लेबनान पर्वतमाला से पूर्व में है और उसके बराबर (समानांतर) चलती है।, John C. Rolland, pp.

नई!!: बेक़आ वादी और पूर्वी लेबनान पर्वतमाला · और देखें »

बेक़आ प्रान्त

बेक़आ प्रान्त (अरबी:, अंग्रेज़ी: Beqaa) लेबनान का एक प्रान्त है।, Paul Doyle, Bradt Travel Guides, 2012, ISBN 978-1-84162-370-2 .

नई!!: बेक़आ वादी और बेक़आ प्रान्त · और देखें »

लेबनान पर्वतमाला

लेबनान पर्वतमाला (अरबी:, जबाल लुबनान; अंग्रेज़ी: Mount Lebanon, माउन्ट लेबेनान​; सीरियाई: ܛܘܪ ܠܒܢܢ, तूर लेबनोन) मध्य पूर्व के लेबनान देश के बीच भूमध्य सागर के बराबर (समानांतर) १७० किमी तक चलने वाली एक पर्वत शृंखला है। लेबनान की राष्ट्रीय पहचान इन्ही पहाड़ों से जुड़ी हुई है और इनपर प्रसिद्ध लेबनानी देवदार (Lebanese cedar), चीड़ और शाहबलूत के वन उगे हुए हैं। प्राचीन फ़ोनीशियाई सभ्यता इन्हीं वनों की लकड़ी से अपनी नौकाएँ बनाया करते थे। लेबनान पर्वतों के पहाड़ों की औसत ऊँचाई २,२०० मीटर से अधिक है और इनपर हर वर्ष बहुत बर्फ़बारी होती है। इस पर्वतमाला के पूर्व में बेक़आ वादी है और दक्षिण में हासबानी नदी की घाटी के पार इसी शृंखला के बराबर चलने वाली एक दूसरी पूर्वी लेबनान पर्वतमाला है। लेबनान पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ ३,०८८ मीटर (१०,१३१ फ़ुट) ऊँचा क़ुरनत अस-सौदा (Qurnat as Sawda') है, जो पूरे लेबनान देश का भी सबसे ऊँचा बिंदु है।, Facts On File Incorporated, pp.

नई!!: बेक़आ वादी और लेबनान पर्वतमाला · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »