लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

सूची बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)

बिलासपुर भारतीय राज्य हिमाचल प्रदेश का एक जिला है। सतलुज नदी के दक्षिण पूर्वी हिस्‍से में स्थित बिलासपुर समुद्र तल से 670 मीटर की ऊंचाई पर है। यह नगर धार्मिक पर्यटन में रूचि रखने वाले लोगों को काफी रास आता है। न्‍यू‍ बिलासपुर टाउनशिप को देश का सबसे प्रथम नियोजित हिल टाउन के रूप में प्रतिष्ठित किया जाता है। यहां के नैना देवी का मंदिर निकट और दूर दराज के लोगों के बीच आकर्षण का केन्‍द्र रहता है। यहां बना भांखडा बांध भी अपनी ग्रेविटी के लिए पूरे विश्‍व में जाना जाता है। बिलासपुर को प्राचीन किलों के लिए भी जाना जाता है। यहां आने वाले सैलानियों का अनुभव अन्‍य स्‍थानों से एकदम अलग होता है। कुछ अलग तरह के पर्यटन के शौकीन लोगों को यह स्‍थान काफी पसंद आता है। इसके उत्‍तर में मंडी और हमीरपुर जिले हैं, पश्चिम में ऊना और दक्षिण में सोलन जिले का नालागढ़ का क्षेत्र है। .

21 संबंधों: झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश, बशोली, बिलासपुर, बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची, भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार, भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ, मनाली, हिमाचल प्रदेश, रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप ए, राष्ट्रीय राजमार्ग २१, राइफलमैन संजय कुमार, श्री नैना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश के मण्डल, हिमाचल प्रदेश के जिले, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची, घुमारवीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी 2018, गोबिंद सागर, 2008 नैना देवी भगदड़

झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बिलासपुर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 67,186 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और झंडूता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश

नैना देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में है। यह शिवालिक पर्वत श्रेणी की पहाड़ियो पर स्थित एक भव्य मंदिर है। यह देवी के 51 शक्ति पीठों में शामिल है। नैना देवी हिंदूओं के पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह स्थान नैशनल हाईवे न. 21 से जुड़ा हुआ है। इस स्थान तक पर्यटक अपने निजी वाहनो से भी जा सकते है। मंदिर तक जाने के लिए उड़्डनखटोले, पालकी आदि की भी व्यवस्था है। यह समुद्र तल से 11000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मान्यता है कि इस स्थान पर देवी सती के नेत्र गिरे थे। मंदिर में पीपल का पेड़ मुख्य आकषर्ण का केन्द्र है जो कि अनेको शताब्दी पुराना है। मंदिर के मुख्य द्वार के दाई ओर भगवान गणेश और हनुमान कि मूर्ति है। मुख्य द्वार के पार करने के पश्चात आपको दो शेर की प्रतिमाएं दिखाई देगी। शेर माता का वाहन माना जाता है। मंदिर के र्गभ ग्रह में मुख्य तीन मूर्तियां है। दाई तरफ माता काली की, मध्य में नैना देवी की और बाई ओर भगवान गणेश की प्रतिमा है। पास ही में पवित्र जल का तालाब है जो मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मंदिर के समीप ही में एक गुफा है जिसे नैना देवी गुफा के नाम से जाना जाता है। पहले मंदिर तक पहुंचने के लिए 1.25 कि॰मी॰ की पैदल यात्रा कि जाती थी परन्तु अब मंदिर प्रशासन द्वारा मंदिर तक पहुंचने के लिए उड़्डलखटोले का प्रबंध किया गया है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और नैना देवी मंदिर, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

बशोली

बशोली या बसोहली भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर के जिले कठुआ में स्थित एक नगर या कस्बा है। यह स्थान अपनी एक विशेष प्रकार की चित्रकला जिसे बशोली चित्रकला कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और बशोली · और देखें »

बिलासपुर

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और बिलासपुर · और देखें »

बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बिलासपुर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 71,367 मतदाता थे। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और बिलासपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची

भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची इस प्रकार से है। इसे राज्य, राजमार्ग संख्या, कुल लंबाई इत्यादि किसी भी क्रम से चुना व छांटा जा सकता है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों की राजमार्ग संख्या अनुसार सूची · और देखें »

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार

भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची (संख्या के क्रम में) भारत के राजमार्गो की एक सूची है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों की सूची - संख्या अनुसार · और देखें »

भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ

यह सूची भारत के राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की राजधानियों की है। भारत में कुल 29 राज्य और 7 केन्द्र-शासित प्रदेश हैं। सभी राज्यों और दो केन्द्र-शासित प्रदेशों, दिल्ली और पौण्डिचेरी, में चुनी हुई सरकारें और विधानसभाएँ होती हैं, जो वॅस्टमिन्स्टर प्रतिमान पर आधारित हैं। अन्य पाँच केन्द्र-शासित प्रदेशों पर देश की केन्द्र सरकार का शासन होता है। 1956 में राज्य पुनर्गठन अधिनियम के अन्तर्गत राज्यों का निर्माण भाषाई आधार पर किया गया था, और तबसे यह व्यवस्था लगभग अपरिवर्तित रही है। प्रत्येक राज्य और केन्द्र-शासित प्रदेश प्रशासनिक इकाईयों में बँटा होता है। नीचे दी गई सूची में राज्यों और केन्द्र-शासित प्रदेशों की विभिन्न प्रकार की राजधानियाँ सूचीबद्ध हैं। प्रशासनिक राजधानी वह होती है जहाँ कार्यकारी सरकार के कार्यालय स्थित होते हैं, वैधानिक राजधानी वह है जहाँ से राज्य विधानसभा संचालित होती है, और न्यायपालिका राजधानी वह है जहाँ उस राज्य या राज्यक्षेत्र का उच्च न्यायालय स्थित होता है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ · और देखें »

मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली (ऊंचाई 1,950 मीटर या 6,398 फीट) कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर के निकट व्यास नदी की घाटी में स्थित, भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य की पहाड़ियों का एक महत्वपूर्ण पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) है। प्रशासकीय तौर पर मनाली कुल्लू जिले का एक हिस्सा है, जिसकी जनसंख्या लगभग 30,000 है। यह छोटा सा शहर लद्दाख और वहां से होते हुए काराकोरम मार्ग के आगे तारीम बेसिन में यारकंद और ख़ोतान तक के एक अतिप्राचीन व्यापार मार्ग का शुरुआत था। मनाली और उसके आस-पास के क्षेत्र भारतीय संस्कृति और विरासत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसे सप्तर्षि या सात ऋषियों का घर बताया गया है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और मनाली, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप ए

रणजी ट्रॉफी 2016-17 रणजी ट्रॉफी, की भारत में प्रथम श्रेणी क्रिकेट टूर्नामेंट के 83 वें मौसम है। यह तीन समूहों में विभाजित 28 टीमों ने चुनाव लड़ा जा रहा है। ग्रुप ए और बी नौ टीमों का समावेश है और ग्रुप सी दस टीमों के शामिल हैं। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और रणजी ट्रॉफी 2016-17 ग्रुप ए · और देखें »

राष्ट्रीय राजमार्ग २१

३२३ किलोमीटर लंबा यह राजमार्ग चंडीगढ़ से मनाली तक जाता है। इसका रूट चंडीगढ़ - रोपड़ - बिलासपुर - सुंदरनगर - मंडी - कुल्लू - मनाली है। श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग.

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और राष्ट्रीय राजमार्ग २१ · और देखें »

राइफलमैन संजय कुमार

सूबेदार संजय कुमार (जन्म: ३ मार्च १९७६) एक भारतीय सिपाही हैं, जिन्होंने कारगिल युद्ध में एरिया फ्लैट टॉप पर कब्ज़ा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें १९९९ में परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और राइफलमैन संजय कुमार · और देखें »

श्री नैना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

श्री नैना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बिलासपुर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 61,477 मतदाता थे। यह क्षेत्र साल 2008 में, विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और श्री नैना देवी जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के मण्डल

हिमाचल प्रदेश राज्य को १२ जिलों में विभाजित किया गया है, जो तीन मण्डलों में समूहबद्ध हैं.

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश के मण्डल · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के जिले

left श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:हिमाचल प्रदेश से सम्बन्धित सूचियाँ.

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश के जिले · और देखें »

हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची

निम्नलिखित 2008 विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के बाद से हिमाचल प्रदेश विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की सूची है। वर्तमान में, 17 निर्वाचन क्षेत्र में अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 3 निर्वाचन क्षेत्रों अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की सूची · और देखें »

घुमारवीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा के 68 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। बिलासपुर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 75,415 मतदाता थे। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और घुमारवीं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश · और देखें »

विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी 2018

2017-18 विजय हजारे ट्राफी को विजय हजारे ट्रॉफी के 16 वें सत्र का आयोजन करना है, जो कि भारत में लिस्ट ए क्रिकेट टूर्नामेंट है। यह भारत की 28 घरेलू क्रिकेट टीमों द्वारा मुकाबला होगा। ग्रुप बी में निम्नलिखित सात टीमें तैयार की गई: बंगाल, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश। दिसंबर 2017 में, खिलाड़ियों को इंडियन प्रीमियर लीग 2018 से पहले खिलाड़ियों को अभ्यास करने की अनुमति देने के लिए आगे लाया गया। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप बी 2018 · और देखें »

गोबिंद सागर

गोविंद सागर (Gobind Sagar) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित एक मानव निर्मित जलाशय है। यह भाखड़ा बांध द्वारा बनाई गई है। .

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और गोबिंद सागर · और देखें »

2008 नैना देवी भगदड़

2008 नैना देवी भगदड़ 3 अगस्त 2008 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में स्थित नैना देवी मंदिर में हुई थी। इसमें 146 लोग मारे गए थे और लगभग 150 लोग घायल हुए थे। श्रेणी:मानव भगदड़ श्रेणी:हिमाचल प्रदेश श्रेणी:चित्र जोड़ें.

नई!!: बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और 2008 नैना देवी भगदड़ · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बिलासपुर जिला, हिमाचल प्रदेश, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »