लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बियोवुल्फ़

सूची बियोवुल्फ़

बियोवुल्फ़ (पुरानी अंग्रेज़ी में या तो या), एक पुराने अंग्रेज़ी वीर महाकाव्य कविता का पारम्परिक नाम है, जिसमें 3182 अनुप्रास लंबी पंक्तियां हैं, जो स्कैंडिनेविया में सेट की गई हैं और जिसे सामान्यतः एंग्लो-सेक्सोन साहित्य का सबसे महत्वपूर्ण कार्य माना जाता है। इसे केवल एक ही पांडुलिपि में लिखा गया है, इस पांडुलिपि को नोवेल कोडेक्स के नाम से भी जाना जाता है। इसकी रचना एक अनाम एंग्लो-सेक्सोन कवि द्वारा 8वीं और आरंभिक 11वीं सदी के बीच की गई थी। कविता में, बियोवुल्फ़, गेट्स का नायक है, जो तीन शत्रुओं:ग्रैन्डल, जो हरूगर के मीड हॉल में आवासी योद्धाओं के ऊपर आक्रमण करता रहता है (डेन्स का राजा), ग्रैन्डल की माँ और एक अनाम ड्रैगन (अझ़दहा) के साथ युद्ध करता है। अंतिम लड़ाई बाद में होती है, बियोवुल्फ़ अब गेट्स का राजा बन चुका है। अंतिम लड़ाई में, बियोवुल्फ़ गंभीर रूप से घायल हो जाता है। उसके देहांत के बाद उसके समर्थक उसे गेटलैंड के टुमुलस में दफना देते हैं। .

4 संबंधों: एंथनी हॉपकिंस, एंजेलिना जोली, ऐंग्लो-सैक्सन भाषा, अझ़दहा

एंथनी हॉपकिंस

सर फिलिप एंथनी हॉपकिंस, CBE (जन्म 31 दिसम्बर 1937) सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन के एक वेल्श अभिनेता हैं। इन्हें फिल्मी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक माना जाता है, द साइलेंस ऑफ द लैंब्स, इसके दूसरे भाग हैनीबुल और इसके पहले वाले भाग रेड ड्रैगन में इनके कैनिबलिस्टिक सीरीयल किलर हैनीबुल लेक्टर का किरदार निभाने के लिए संभवतः इन्हें मुख्य रूप से पहचाना जाता है। अन्य प्रमुख फिल्मों जिसमें इनकी काफी सराहना की गई है उनमें मैजिक, द एलिफेंट मैन, 84 चेरिंग क्रॉस रोड, ड्रेकुला, लेजेंड्स ऑफ द फॉल, द रिमेंस ऑफ द डे, एमिस्टेड, निक्सोन और फ्रैक्चर शामिल हैं। हॉपकिंस का जन्म और बचपन वेल्स में बीता है। ब्रिटिश नागरिकता के साथ-साथ 12 अप्रैल 2000 को उन्हें अमेरिकी नागरिकता भी प्राप्त हुई। 2003 में हॉलीवुड वॉल्क ऑफ फेम में उन्हें स्टार दिया गया और 2008 में ब्रिटिश अकादमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन के वे सदस्य बने। .

नई!!: बियोवुल्फ़ और एंथनी हॉपकिंस · और देखें »

एंजेलिना जोली

एंजेलीना जोली (Angelina Jolie) (जन्म एंजेलीना जोली वॉइट; जून 4, 1975) एक अमेरिकी अभिनेत्री और संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी के लिए सद्भावना राजदूत हैं। इन्होंने तीन गोल्डन ग्लोब पुरस्कार, दो स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड्स और एक अकादमी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। जोली दुनिया भर में मानवीय मामलों को बढ़ावा देने और शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) के माध्यम से शरणार्थियों के साथ अपने काम के लिए विख्यात हैं। वे दुनिया की "सबसे सुंदर" महिलाओं में से एक मानी जाती हैं और उनकी परदे के पीछे की ज़िंदगी को मीडिया ने व्यापक रूप से उद्धृत किया गया है। हालांकि वे अपने पिता जॉन वोइट के साथ 1982 की फ़िल्म लूकिंग टु गेट आउट में बतौर बाल कलाकार परदे पर पहली बार नज़र आईं, तथापि वास्तविक रूप से एक दशक बाद जोली का अभिनय कैरियर कम बजट के निर्माण साइबोर्ग 2 (1993) के साथ शुरू हुआ। किसी बड़ी फ़िल्म में उनकी पहली मुख्य भूमिका साइबर-थ्रिलर हैकर (फ़िल्म) (1995) में थी। उन्होंने समीक्षकों की प्रशंसा पाने वाली जीवनीक टेलीविजन फिल्मों जॉर्ज वालेस (1997) और जिया (1998) में अभिनय किया और ड्रामा गर्ल, इंटरप्टेड (1999) में अपने अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार जीता। जोली ने लारा क्राफ्ट: टूम्ब रैडर (2001) में अपनी वीडियो गेम नायिका लारा क्राफ्ट की भूमिका के लिए व्यापक प्रसिद्धि प्राप्त की और इसकी उत्तरकथा लारा क्राफ्ट टूम्ब रैडर: द क्रेडल आँफ लाइफ (2003) के साथ ख़ुद को प्रख्यात और अत्यधिक पारिश्रमिक पाने वाली हॉलीवुड की अभिनेत्रियों के बीच स्थापित किया। इन्होने एक्शन कॉमेडी मिस्टर एंड मिसेज़ स्मित (2005) और वांटेड (2008) में निभाई गई भूमिकाओं से अपनी एक अग्रणी एक्शन स्टार के रूप में प्रतिष्ठा प्रबलित की है, ये दो इनकी अबतक कि सर्वाधिक गैर एनिमेटेड व्यावसायिक रूप से सफल फिल्में भी हैं। जोली ने पुनः ड्रामा फ़िल्मों अ माइटी हार्ट (2007) और चेंजलिंग (2008) में अपने अभिनय के लिए आलोचकों की प्रशंसा और चेंजलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए अकादमी पुरस्कार का नामांकन अर्जित किया।.

नई!!: बियोवुल्फ़ और एंजेलिना जोली · और देखें »

ऐंग्लो-सैक्सन भाषा

बेओवुल्फ़ कथा-ग्रन्थ का पुरानी अंग्रेज़ी में लिखा एक पन्ना एंग्लो-सैक्सॉन भाषा (Anglo-Saxon), पुरानी अंग्रेज़ी (Old English) या ऐंग्लिस्क (Ænglisc या Anglisc) वह भाषा है जो आज के इंग्लैंड में ४५० से ११०० ईस्वी के काल में बोली जाती थी। यह एक जर्मैनी भाषा है जो उस काल में जर्मनी और डेनमार्क से आये ऐंग्लो-सैक्सन लोग बोला करते थे। पुरानी अंग्रेज़ी आधुनिक अंग्रेज़ी से बहुत भिन्न है; और इसमें बहुत से जर्मन शब्द हैं। इसका व्याकरण बहुत कठिन है और यह जर्मन भाषा के अधिक निकट है। व्याकरण की दृष्टि से यह अन्य प्राचीन हिन्द-ईरानी भाषाओँ के क़रीब समझी जाती है, जैसे कि लातिनी, संस्कृत और प्राचीन यूनानी भाषा। पुरानी अंग्रेज़ी का स्वरूप विलियम विजयी के नॉर्मन आक्रमण के बाद मध्य अंग्रेज़ी में बदला और उन्होंने ३०० वर्षों तक इसे विद्यालयों में पढाने पर रोक लगा दी।, Lauren S. Bahr, Bernard Johnston, P.F. Collier, 1993,...

नई!!: बियोवुल्फ़ और ऐंग्लो-सैक्सन भाषा · और देखें »

अझ़दहा

ताइवान के लॉन्गशान मंदिर के ऊपर अझ़दहे की आकृति बीजिंग की "नौ अझ़दहों की दीवार" पर शाही अझ़दहों की आकृतियाँ (जिनके पंजों में पाँच नाखून होते हैं) इटली के रेजियो कालाब्रिया राष्ट्रीय संग्राहलय की दीवार पर पच्चीकारी से बनी एक अझ़दहे की आकृति भारत के मणिपुर राज्य में पोउबी लइ पफल की प्रतिमा, जो पाखंगबा नामक अझ़दहा-रूपी देवता का एक रूप हैं अझ़दहा, अज़दहा, अजदहा या ड्रैगन एक काल्पनिक जीव है जिसमें सर्प की प्रकृति के बहुत से तत्व थे और कुछ संस्कृतियों में उड़ने और मुंह से आग उगलने की क्षमता भी थी। यह दुनिया की कई संस्कृतियों के मिथकों में पाया जाता है। कभी-कभी इस जीव को अजगर भी बुलाया जाता है, हालांकि यह थोड़ा सा ग़लत है क्योंकि "अजगर" उस सर्प का हिंदी नाम है जिसे अंग्रेज़ी में "पायथन" (python) कहते हैं। .

नई!!: बियोवुल्फ़ और अझ़दहा · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बेओवुल्फ़

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »