लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिग बॉस 6

सूची बिग बॉस 6

बिग बॉस 6 भारतीय वास्तविक कार्यक्रम है, जो बिग बॉस का छठवाँ संस्करण है। इसका प्रसारण 7 अक्टूबर 2012 से कलर्स पर शुरू हुआ। इसमें सलमान खान प्रस्तोता थे। इसमें इनाम की राशि ₹1 करोड़ से घट कर ₹50 लाख हो गई। इसमें उर्वशी ढोलकिया को 12 जनवरी 2013 को विजेता घोषित कर दिया गया। इमाम सिद्दीकी इसमें दूसरे स्थान पर रहे। .

9 संबंधों: डेलनाज़ ईरानी, दबंग 2, बिग बॉस, सलमान ख़ान, सायंतनी घोष, साजिद-वाजिद, व्रजेश हीरजी, आशका गोरडिया, उर्वशी ढोलकिया

डेलनाज़ ईरानी

डेलनाज़ डेलनाज़ ईरानी भारतीय अभिनेत्री है जिन्होंने कई फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया है। 1998 से 2012 तक वह राजीव पॉल से विवाहित थी और इस कारण उन्हें उस समय डेलनाज़ पॉल के रूप में श्रेय दिया गया है। उन्होंने कई रियलिटी शो में भी भाग लिया है जिसमें बिग बॉस 6 प्रमुख है। .

नई!!: बिग बॉस 6 और डेलनाज़ ईरानी · और देखें »

दबंग 2

दबंग 2 अरबाज खान प्रोडक्शंस के बैनर के तहत अरबाज खान द्वारा निर्देशित और निर्मित २०१२ की एक भारतीय एक्शन कॉमेडी फिल्म है। यह २०१० की फिल्म दबंग की अगली कड़ी है और दबंग फिल्म श्रृंखला की दूसरी फिल्म है। फिल्म की कहानी दिलीप शुक्ला ने लिखी है तथा सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और प्रकाश राज इस फिल्म में प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी तबादले के बाद कानपुर पहुंचे इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे (सलमान खान) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामना वहां राजनेता बच्चा सिंह (प्रकाश राज) से होता है। २०१० में दबंग फिल्म रिलीज़ होने के बाद इस फिल्म का विकास शुरू हुआ। अभिनव कश्यप के बाहर हो जाने के बाद निर्माता अरबाज खान ने फिल्म का निर्देशन अपने हाथों में ले लिया। सलमान, सोनाक्षी, अरबाज तथा विनोद खन्ना ने क्रमशः चुलबुल पांडे, रज्जो, मक्खी तथा प्रजापति पांडे के फिल्म दबंग के पात्र निभाए। फिल्म की शूटिंग ९ मार्च २०१२ को मुंबई के कमालिस्तान स्टूडियो में शुरू हुई, हालांकि बाकी की शूटिंग फिल्म सिटी में की गयी। ८ नवंबर २०१२ को फिल्म के पहले पोस्टर का अनावरण किया गया, और १० नवंबर २०१२ को खान के रियलिटी शो बिग बॉस ६ पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ था। फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर २१ दिसंबर २०१२ को रिलीज किया गया था। इस फिल्म ने भारत में तीन दिन में लगभग ५८ करोड़ रुपये की कमाई कर एक था टाइगर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। एक था टायगर के बाद यह २०१२ की दूसरी सबसे बड़ी कमाई वाली हिंदी फिल्म है। .

नई!!: बिग बॉस 6 और दबंग 2 · और देखें »

बिग बॉस

कोई विवरण नहीं।

नई!!: बिग बॉस 6 और बिग बॉस · और देखें »

सलमान ख़ान

अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान (سلمان خان. उच्चारण:, जन्म: २७ दिसम्बर १९६५) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं, जो बॉलीवुड की फिल्मों में दिखाई देते हैं। इन्होंने सन १९८८ में अभिनय की दुनिया में अपनी पहली फिल्म बीवी हो तो ऐसी से शुरूआत की। सलमान को अपनी पहली बड़ी व्यावसायिक सफलता १९८९ में रिलीज़ हुई मैंने प्यार किया से मिली, जिसके लिए इन्हें फिल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ नवीन पुरूष अभिनेता पुरस्कार भी दिया गया। वे बॉलीवुड की कुछ सफल फिल्मों में स्टार कलाकार की भूमिका करते रहे, जैसे साजन (१९९१), हम आपके हैं कौन (१९९४) व बीवी नं. १ (१९९९) और ये ऐसी फिल्में थीं जिन्होंने उनके करियर में पाँच अलग सालों में सबसे अधिक कमाई की। १९९९ में खान ने १९९८ की फिल्म कुछ कुछ होता है में उनकी अतिथि-भूमिका के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार जीता और तब से इन्होंने कई आलोचनात्मक और व्यावसायिक फिल्मों में स्टार के रूप में सफलता प्राप्त की है, जिनमें हम दिल दे चुके सनम (१९९९), तेरे नाम (२००३), नो एन्ट्री (२००५) और पार्टनर (२००७) शामिल हैं। २०१७ में टाईगर जिंदा ने कमाई के मामले मे नया इतिहास बनाया इस तरह खान ने खुद को हिंदी सिनेमा के प्रमुख अभिनेताओं में सबसे महान अभिनेता की छवि बनाई। बाद में बनी फ़िल्में, वांटेड (२००९), दबंग (२०१०), रेड्डी (२०११) और बॉडीगार्ड (२०११) उनकी हिन्दी सिने जगत में सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्में रही। किक (२०१४ फिल्म) सलमान की पहली फिल्म है जो 200 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। किक सलमान की सातवीं फिल्म है जो 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इससे पहले 6 फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी हैं एक था टाइगर - 198 करोड़, दबंग-2 - 158 करोड़, बॉडीगार्ड - 142 करोड़, दबंग - 145 करोड़, Ready (2011 film) - 120 करोड़, जय हो (फ़िल्म) - 111 करोड़ है। (मुख्य सूचना सलमान खान एक भारतीय अभिनेता के साथ एक गायक भी है. जिन्होंने कई सुरीली आवाजो में गाने भी गाए हैं।) .

नई!!: बिग बॉस 6 और सलमान ख़ान · और देखें »

सायंतनी घोष

सायंतनी घोष (जन्म 06 सितम्बर 1985) एक भारतीय टीवी कलाकार है। इन्होंने सबसे अच्छा किरदार जी टीवी के धारावाहिक नागिन में निभाया। इनके अलावा ये अदालत (धारावाहिक) महाभारत 2013 धारावाहिक तथा इतना करो ना मुझे प्यार में कार्य कर चुकी है। .

नई!!: बिग बॉस 6 और सायंतनी घोष · और देखें »

साजिद-वाजिद

साजिद अली और वाजिद अली दोनों संगीतकार और संगीत निर्देशक हैं। यह साजिद-वाजिद नाम से प्रशिद्ध हैं। यह कई फिल्मों के गाने गाये हैं, लिख चुके है और निर्देशित भी कर चुके हैं। फिल्म दबंग के संगीत लिए उन्हें २०११ में फ़िल्म्फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: बिग बॉस 6 और साजिद-वाजिद · और देखें »

व्रजेश हीरजी

मुरली शर्मा के साथ व्रजेश का चित्र व्रजेश हीरजी भारतीय अभिनेता है जिन्हें फिल्मों और टीवी पर हास्य किरदारों के लिये जाना जाता है। वह गुजराती रंगमंच में भी सक्रिय है। व्रजेश लोकप्रिय वास्तविक कार्यक्रम बिग बॉस के छ्ठे संस्करण में भी भाग ले चुके हैं। उन्होंने 2015 में रोहिनी बनर्जी से विवाह किया। .

नई!!: बिग बॉस 6 और व्रजेश हीरजी · और देखें »

आशका गोरडिया

आशका गोरडिया (जन्म 27 नवम्बर 1985) अहमदाबाद,गुजरात,भारत) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री है। इनको कई फैशन सम्बन्धित आयोजनों में प्रदर्शन करते हुए देखा गया है। इन्होंने कई हिंदी धारावाहिकों में कार्य किया है। इन्होंने अपने फ़िल्मी कैरियर की शुरूआत कुसुम नामक धारावाहिक (2003-05) में कुमुद के किरदार से की। फिर इन्हें २०१२ में आए धारावाहिक लागी तुझसे लगन से सफलता मिली। फिर वे बिग बॉस के ६ठें संस्करण में नज़र आईं। .

नई!!: बिग बॉस 6 और आशका गोरडिया · और देखें »

उर्वशी ढोलकिया

उर्वशी ढोलकिया एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्हें सबसे ज्यादा "कसौटी जिंदगी की" धारावाहिक में कोमोलिका बसु की भूमिका के लिए जाना जाता है। इसके अलावा 2013 में उर्वशी ने टेलीविजन रियलिटी शो बिग बॉस-6 में भाग लिया और उसकी विजेता रही थी। वर्तमान में वे कलर्स टीवी के टेलीविजन श्रृंखला चंद्रकांता पर रानी इरावती की भुमिका में दिखाई दे रही है। .

नई!!: बिग बॉस 6 और उर्वशी ढोलकिया · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »