लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बिग टीवी

सूची बिग टीवी

बिग टीवी बिग टीवी या रिलाइंस बिग टीवी भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है| बिग टीवी एमपीईजी-४ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है | यह एमईऐएसऐटी-४ (MEASAT-4) द्वारा 91.5° ई पर संचारण करता है| यह भारत की पांचवीं डीटीएच सेवा है | .

25 संबंधों: & पिक्चर्स, टाटा स्काई, टाइम्स नाऊ, एन्टर 10, एबीपी न्यूज़, एंड टीवी, एक्स-ज़ोन टीवी, डायरेक्ट ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट, डीडी न्यूज़, डीडी किसान, दंगल टीवी, दूरदर्शन नेशनल, बिग मैजिक, भारत में मराठी टीवी चैनलों की सूची, भारत की दूरसंचार कंपनियां, मुम्बई, मुंबई में मीडिया, रिश्ते (टीवी चैनल), लाइफ ओके, सब टीवी, सुदर्शन न्यूज़, स्टार प्लस, स्टार उत्सव, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत), सोनी पल

& पिक्चर्स

& पिक्चर्स एक टेलीविजन चैनल है जो भारत के एक प्रसिद्ध समूह इस्सल समूह के भाग ज़ी टेलीविजन इंटरप्राइजिज़ के एक नए प्रतीक & का एक फिल्मी चैनल है। चैनल का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। यह टीवी पर पहली बार आने वाली फिल्मों को प्रदर्शित करने वाले चैनलों में से एक है। .

नई!!: बिग टीवी और & पिक्चर्स · और देखें »

टाटा स्काई

Tata Sky dish antenna unit टाटा स्काई, भारत का एक डीटीएच सेटेलाइट टेलिविज़न प्रदाता है। टाटा स्काई एमपीईजी-२ डिजिटल संपीडन प्रोद्योगिकी का इस्तेमाल करता है। यह इनसेट-४ऐ (INSAT-4A) द्वारा 83.0° ई पर संचारण करता है। .

नई!!: बिग टीवी और टाटा स्काई · और देखें »

टाइम्स नाऊ

टाइम्स नाऊ एक २४ घंटे का अंग्रेजी समाचार चैनल है जो मुंबई में आधारित है और भारत, सिंगापुर और संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रसारित होता है। अरनब गोस्वामि टाइम्स नाऊ के मुख्य संपादक हैं और सुनील लुल्ला वर्तमान सीईओ हैं। यह मोबाइल स्क्रीन (रिलायंस इन्फोकॉम नेटवर्क) पर शुरू होने वाला भारत की पहली समाचार चैनल था। मारूफ रजा चैनल के सह सामरिक मामलों के विशेषज्ञ व सलाहकार हैं। उन्होंने समाचार बहसों के संचालन के अतिरिक्त 'लाइन ऑफ़ ड्यूटी' शीर्षक से भारतीय सशस्त्र बलों पर एक २० भाग श्रृंखला को प्रस्तुत किया है। इस श्रृंखला से एक प्रकरण सियाचिन ग्लेशियर पर २००५ में रोम में फिल्म समारोह में सैन्य वृत्तचित्र खंड में एक पुरस्कार जीता। इस टीवी श्रृंखला को भारत के पहले सैन्य रियलिटी शो के रूप में "रिकार्ड लिम्का बुक" में प्रवेश मिला है। .

नई!!: बिग टीवी और टाइम्स नाऊ · और देखें »

एन्टर 10

एन्टर 10 एक भारतीय टीवी चैनल है। यह एक चित्रपट एवं विज्ञापन टीवी चैनल है। .

नई!!: बिग टीवी और एन्टर 10 · और देखें »

एबीपी न्यूज़

एबीपी न्यूज़ एबीपी समूह के स्वामित्व वाला एक भारतीय समाचार चैनल है। यह चैनल पहले स्टार न्यूज़ के नाम से जाना जाता था जो स्टार टीवी के स्वामित्व में प्रदर्शित होता था। .

नई!!: बिग टीवी और एबीपी न्यूज़ · और देखें »

एंड टीवी

&टीवी या अैण्ड टीवी एक भारतीय हिन्दी भाषा में एक नई चैनल है जिसका स्वामित्व ज़ी के पास है। इस चैनल के कार्यक्रम का प्रसारण 2 मार्च 2015 रात 7:30 बजे से प्रारंभ हुआ। इस चैनल पर 2 मार्च 2015 को ठीक रात के 7:30 बजे से धारावाहिक का प्रसारण शुरू हुआ। इसमें सबसे पहले रज़िया सुल्तान और उसके 30 मिनट पश्चात भाग्यलक्ष्मी आदि के कार्यक्रम शुरू हुए। इसी के साथ शाहरुख खान द्वारा प्रस्तुत इंडिया पूछेगा सब से शाणा कौन? कार्यक्रम भी था। जो ठीक रात को 9 बजे से शुरू हुआ। वर्तमान सभी कार्यक्रम जो पहले दिन शुरू हुए वह सोमवार से शुक्रवार तक देते हैं। यह 6 कार्यक्रम भिन्न भिन्न शैली में बने हैं। इसके कुछ दिनों के पश्चात 7 मार्च 2015 को इस चैनल में दो नए धारावाहिक को भी जोड़ा गया, जो शनिवार व रविवार को 9 और 10 बजे क्रमश: शुरू होते हैं। .

नई!!: बिग टीवी और एंड टीवी · और देखें »

एक्स-ज़ोन टीवी

एक्स-जोन एक भारतीय संगीत चैनल है जो वायकॉम समूह का हिस्सा है। यह एक फ्री टू एयर चैनल है। .

नई!!: बिग टीवी और एक्स-ज़ोन टीवी · और देखें »

डायरेक्ट ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट

घरों के ऊपर डीटीएच की डिश घर पहुँच सेवा या डायरेक्ट ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट (डीबीएस) या डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) उपग्रह से सीधे टीवी प्रसारण सेवा सुविधा है। इस प्रसारण में उपभोक्ता को अपने घर में डिश लगानी होती है। इस प्रसारण में केबल टीवी ऑपरेटर की भूमिका खत्म हो जाती है और प्रसारणकर्त्ता सीधे उपभोगताओं को सेवा प्रदान करता है।|हिन्दुस्तान लाइव। २२ जनवरी २०१० डीटीएच नेटवर्क प्रसारण केन्द्र, उपग्रह, एनकोडर, मल्टीपिल्क्सर, मॉडय़ूलेटर और उपभोगताओं से मिलकर बनता है। एक डीटीएच सेवा प्रदाता को उपग्रह से केयू बैंड ट्रांसपोंडर को लीज या किराए पर लेना होता है। इसके बाउ एनकोडर ऑडियो, वीडियो व डाटा सिगनल को डिजिटल फॉरमेट में बदल देता है। मल्टीपिल्कसर इन संकेतों को मिश्रित करता है और इसके बाद उपभोगता के घर पर लगे सैट टॉप बॉक्स या डिश एंटीना डी-कोड कर कार्यक्रमों को टीवी पर प्रसारित करते हैं। डीबीएस को प्रायः पर मिनी डिश सिस्टम भी कहा जाता है। डीबीएस में ४ बैंड के ऊपरी हिस्से व बैंड के कुछ हिस्सों को उपयोग में लिया जाता है। संशोधित डीबीएस को सी-बैंड उपग्रह से भी संचालित किया जा सकता है। अधिकांश डीबीएस डीवीबी-एस मानकों को अपने प्रसारण के लिए उपयोग में लाते हैं। इन मानको को पे-टीवी सेवाओं के तहत रखा गया है। .

नई!!: बिग टीवी और डायरेक्ट ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट · और देखें »

डीडी न्यूज़

दूरदर्शन समाचार, आमतौर पर डीडी न्यूज के रूप में अपने संक्षिप्त नाम द्वारा जाना जाता है। यह भारत का एकमात्र 24 घंटे का स्थलीय(बिना उपग्रह के प्रसारित) टीवी समाचार चैनल है। प्रसार भारती कंपनी बोर्ड ने प्रस्ताव दिया कि डीडी मेट्रो, जो बंद होने वाला था के स्थान पर एक 24-घंटे के समाचार चैनल शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी। इसे बाद में 3 अक्टूबर 2003 की बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। .

नई!!: बिग टीवी और डीडी न्यूज़ · और देखें »

डीडी किसान

डीडी किसान एक भारतीय कृषि सम्बंधित 24 घंटे का टेलीविजन चैनल है, जो दूरदर्शन के स्वामित्व में है। इसे 26 मई 2015 को शुरू किया गया था। यह चैनल कृषि और संबंधित क्षेत्रों,जैसे: नई कृषि तकनीक का प्रसार, पानी के संरक्षण व जैविक खेती जैसे विषयों की जानकारी देता है। .

नई!!: बिग टीवी और डीडी किसान · और देखें »

दंगल टीवी

दंगल एक भारतीय हिन्दी टीवी चैनल है। यह सोनी टीवी,कलर्स टीवी,सहारा वन तथा ज़ी टीवी के कुछ कार्यक्रमों का वास्तविक भाषा में ही पुनः प्रसारण करता है। .

नई!!: बिग टीवी और दंगल टीवी · और देखें »

दूरदर्शन नेशनल

दूरदर्शन नेशनल भारत में एक केन्द्र शासित हिन्दी टीवी चैनल है तथा इस चैनल की पहुँच भारत के लगभग हर हिस्से तक है। यह विभिन्न आयोजनों जैसे गणतंत्र दिवस समारोह, स्वतंत्रता दिवस समारोह, राष्ट्रीय पुरस्कार प्रस्तुति समारोह, राष्ट्रपति और देश के प्रधानमंत्री के भाषण, संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण, महत्वपूर्ण संसदीय बहसों, रेलवे और सामान्य बजट प्रस्तुतियों, लोक सभा और राज्य सभा में प्रश्न काल, चुनाव परिणाम और विश्लेषण, शपथ ग्रहण समारोह, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं और भारत के लिए महत्वपूर्ण विदेशी गणमान्य व्यक्तियों की यात्राओं डीडी नेशनल पर सीधा प्रसारण होता है। यह विभिन्न शिक्षा से संबधित कार्यक्रमों जैसे इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी), शैक्षिक प्रौद्योगिकी के केन्द्रीय संस्थान (सीआईईटी) और शिक्षा प्रौद्योगिकी के राज्य संस्थान (एस आई इ टी) के साथ-साथ मनोरंजक कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है। .

नई!!: बिग टीवी और दूरदर्शन नेशनल · और देखें »

बिग मैजिक

बिग मैजिक एक हिन्दी हास्य प्रधान टीवी चैनल है। यह भारत के एक बड़े दर्शक वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहा है। दिसम्बर 2016 में ज़ी मनोरंजन उद्योग ने इस चैनल का अधिग्रहण कर लिया है जिस कारण अब बिग मैजिक ज़ी टीवी के कार्यक्रमों का पुनः प्रसारण भी करता है। .

नई!!: बिग टीवी और बिग मैजिक · और देखें »

भारत में मराठी टीवी चैनलों की सूची

यह भारत में मराठी भाषा के टीवी चैनलों की सूची है: .

नई!!: बिग टीवी और भारत में मराठी टीवी चैनलों की सूची · और देखें »

भारत की दूरसंचार कंपनियां

यह सूची भारत की दूरसंचार कंपनियों की है:- .

नई!!: बिग टीवी और भारत की दूरसंचार कंपनियां · और देखें »

मुम्बई

भारत के पश्चिमी तट पर स्थित मुंंबई (पूर्व नाम बम्बई), भारतीय राज्य महाराष्ट्र की राजधानी है। इसकी अनुमानित जनसंख्या ३ करोड़ २९ लाख है जो देश की पहली सर्वाधिक आबादी वाली नगरी है। इसका गठन लावा निर्मित सात छोटे-छोटे द्वीपों द्वारा हुआ है एवं यह पुल द्वारा प्रमुख भू-खंड के साथ जुड़ा हुआ है। मुम्बई बन्दरगाह भारतवर्ष का सर्वश्रेष्ठ सामुद्रिक बन्दरगाह है। मुम्बई का तट कटा-फटा है जिसके कारण इसका पोताश्रय प्राकृतिक एवं सुरक्षित है। यूरोप, अमेरिका, अफ़्रीका आदि पश्चिमी देशों से जलमार्ग या वायुमार्ग से आनेवाले जहाज यात्री एवं पर्यटक सर्वप्रथम मुम्बई ही आते हैं इसलिए मुम्बई को भारत का प्रवेशद्वार कहा जाता है। मुम्बई भारत का सर्ववृहत्तम वाणिज्यिक केन्द्र है। जिसकी भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 5% की भागीदारी है। यह सम्पूर्ण भारत के औद्योगिक उत्पाद का 25%, नौवहन व्यापार का 40%, एवं भारतीय अर्थ व्यवस्था के पूंजी लेनदेन का 70% भागीदार है। मुंबई विश्व के सर्वोच्च दस वाणिज्यिक केन्द्रों में से एक है। भारत के अधिकांश बैंक एवं सौदागरी कार्यालयों के प्रमुख कार्यालय एवं कई महत्वपूर्ण आर्थिक संस्थान जैसे भारतीय रिज़र्व बैंक, बम्बई स्टॉक एक्स्चेंज, नेशनल स्टऑक एक्स्चेंज एवं अनेक भारतीय कम्पनियों के निगमित मुख्यालय तथा बहुराष्ट्रीय कंपनियां मुम्बई में अवस्थित हैं। इसलिए इसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहते हैं। नगर में भारत का हिन्दी चलचित्र एवं दूरदर्शन उद्योग भी है, जो बॉलीवुड नाम से प्रसिद्ध है। मुंबई की व्यवसायिक अपॊर्ट्युनिटी, व उच्च जीवन स्तर पूरे भारतवर्ष भर के लोगों को आकर्षित करती है, जिसके कारण यह नगर विभिन्न समाजों व संस्कृतियों का मिश्रण बन गया है। मुंबई पत्तन भारत के लगभग आधे समुद्री माल की आवाजाही करता है। .

नई!!: बिग टीवी और मुम्बई · और देखें »

मुंबई में मीडिया

हिन्दी चलचित्र उद्योग- बॉलीवुड बसा हुआ है। मुंबई में बहुत से समाचार-पत्र, प्रकाशन गृह, दूरदर्शन और रेडियो स्टेशन हैं। मराठी पत्रों में नवकाल, महाराष्ट्र टाइम्स, लोकसत्ता, लोकमत, सकाल आदि प्रमुख हैं। मुंबई में प्रमुख अंग्रेज़ी अखबारों में टाइम्स ऑफ इंडिया, मिड डे, हिण्दुस्तान टाइम्स, डेली न्यूज़ अनालिसिस एवं इंडियन एक्स्प्रेस आते हैं। अन्य भारतीय भाषाओं में भी समाचार पत्र प्रकाशित होते हैं। मुंबई में ही एशिया का सबसे पुराना समाचार-पत्र बॉम्बे समाचार भी निकलता है। यह गुजराती में १८२२ से प्रकाशित हो रहा है। बॉम्बे दर्पण प्रथम मराठी समाचार-पत्र था, जिसे बालशास्त्री जाम्भेकर ने १८३२ में आरंभ किया था। यहां बहुत से भारतीय एवं अंतर्राष्ट्रीय टीवी चैनल्स उपलब्ध हैं। यह महानगर बहुत से अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया निगमों और मुद्रकों एवं प्रकाशकों का केन्द्र भी है। राष्ट्रीय टेलीवीज़र प्रसारक दूरदर्शन, दो टेरेस्ट्रियल चैनल प्रसारित करता है, और तीन मुख्य केबल नेटवर्क अन्य सभी चैनल उपलब्ध कराते हैं। केबल चैनलों की विस्तृत सूची में ईएसपीएन, स्टार स्पोर्ट्स, ज़ी मराठी, ईटीवी मराटःई, डीडी सह्याद्री, मी मराठी, ज़ी टाकीज़, ज़ी टीवी, स्टार प्लस, सोनी टीवी और नये चैनल जैसे स्टार मांझा आइ कई मराठी व अन्य भाषाओं के चैनल शामिल हैं। मुंबई के लिए पूर्ण समर्पित चैनलों में सहारा समय मुंबई आदि चैनल हैं। इनके अलावा डी.टी.एच प्रणाली अपनी ऊंची लागत के कारण अभी अधिक परिमाण नहीं बना पायी है। प्रमुख डीटीएच सेवा प्रदाताओं में डिश टीवी, बिग टीवी, टाटा स्काई और सन टीवी हैं। मुंबई में बारह रेडियो चैनल हैं, जिनमें से नौ एफ़ एम एवं तीन ऑल इंडिया रेडियो के स्टेशन हैं जो ए एम प्रसारण करते हैं। मुंबई में कमर्शियल रेडियो प्रसारण प्रदाता भी उपलब्ध हैं, जिनमें वर्ल्ड स्पेस, सायरस तथा एक्स एम प्रमुख हैं। बॉलीवुड, हिन्दी चलचित्र उद्योग भी मुंबई में ही स्थित है। इस उद्योग में प्रतिवर्शः १५०-२०० फिल्में बनती हैं। बॉलीवुड का नाम अमरीकी चलचित्र उद्योग के शहर हॉलीवुड के आगे बंबई का ब लगा कर निकला हुआ है। २१वीं शताब्दी ने बॉलीवुड की सागरपार प्रसिद्धि के नये आयाम देखे हैं। इस कारण फिल्म निर्माण की गुणवत्ता, सिनेमैटोग्राफ़ी आदि में नयी ऊंचाइयां दिखायी दी हैं। गोरेगांव और फिल सिटी स्थित स्टूडियो में ही अधिकांश फिल्मों की शूटिंग होतीं हैं। मराठी चलचित्र उद्योग भी मुंबई में ही स्थित है। .

नई!!: बिग टीवी और मुंबई में मीडिया · और देखें »

रिश्ते (टीवी चैनल)

रिश्ते, एक नि:शुल्क हिंदी टीवी चैनल है।यह चैनल अपने सहयोगी चैनल कलर्स पर प्रसारित कार्यक्रमों का पुनर्प्रसारण करता है। .

नई!!: बिग टीवी और रिश्ते (टीवी चैनल) · और देखें »

लाइफ ओके

लाइफ ओके भारत का एक केबल और उपग्रह टीवी चैनल है जिसका स्वामित्व और निर्माणाधिकार स्टार टीवी के पास और वैश्विक वितरण अधिकार फॉक्स इंटरनेशनल चैनलस् के पास हैं। चैनल की शुरुआत 18 दिसम्बर 2011 को हुई थी। यह चैनल स्टार टीवी के एक अन्य चैनल स्टार वन के स्थान पर शुरु किया गया है। लाइफ ओके टीवी चैनल की सफलता का कारण इसका पौराणिक कार्यक्रम देवो के देव..महादेव था। लाइफ ओके को पुनः अगस्त 2017 में नए नाम के साथ स्टार भारत के रूप में बदला जायेगा। .

नई!!: बिग टीवी और लाइफ ओके · और देखें »

सब टीवी

सब टीवी एक हिन्दी टी वी चैनल है। इसकी शुरुआत 23 अप्रैल 1999 में श्री अधिकारी ब्रदर्स ने एक सामान्य मनोरंजक चैनल के रूप में की। 2003 में यह चैनल हास्य केन्द्रित हो गया। मार्च 2005 में सब टी वी को सोनी टी वी ने ग्रहण कर लिया और युवा केन्द्रित हो गया। जून 2008 में चैनल ने फिर से हास्य केन्द्रित होने की घोषणा की। यह एक हास्य पूर्ण टी वी चैनल है। यह सोनी का एक नया चेनल है। .

नई!!: बिग टीवी और सब टीवी · और देखें »

सुदर्शन न्यूज़

सुदर्शन न्यूज एक हिन्दी समाचार चैनल है जो नोएडा, उत्तर प्रदेश, भारत में स्थित है। सुदर्शन न्यूज 26 जनवरी, 2007 को शुरू किया गया था। .

नई!!: बिग टीवी और सुदर्शन न्यूज़ · और देखें »

स्टार प्लस

स्टार प्लस भारत के सर्वाधिक देखे जाने वाले (सभी भाषाओं में) मनोरंजन चैनलों में से एक है और ये स्टार टीवी नेटवर्क का भाग है। स्टार प्लस के अधिकांश कार्यक्रम पारिवारिक पृष्ठभूमियों पर बने होते हैं जिनमें अधिकांशतः एक महिला मुख्य भूमिका में होती है। वर्ष 2000 ई° में स्टार प्लस द्बारा कई नए कार्यक्रमों का प्रसारण किया गया जिसनें भारतीय टेलिविज़न जगत में एक क्रान्ति सी ला दी। स्टार प्लस पिछले 14 वर्षों से लगातार भारत का सर्वाधिक देखा जाने वाला चैनल है। .

नई!!: बिग टीवी और स्टार प्लस · और देखें »

स्टार उत्सव

स्टार उत्सव हिंदी भाषा में प्रसारित होने वाला चैनल है। इसपर स्टार प्लस व लाइफ ओके के कुछ लोकप्रिय कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाता है। ये चैनल भारत में उपलब्ध है। ये चैनल मुख्यतः उन लोगों के लिए बनाया गया है जो लोग केबल टेलिविज़न से हाल फिलहाल में ही जुड़े हैं। इससे उन लोगों को छोटे परदे के वैभवशाली और लोकप्रिय कार्यक्रमों को पुनः देखने का अवसर मिल जाता है। कार्यक्रमों का चुनाव स्टार प्लस,स्टार वन तथा लाइफ ओके संग्रह से किया जाता है। यह चैनल भारत के कस्बो और ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध है जिससे इन क्षेत्रों के लोगो को भी स्टार समूह के कुछ सबसे प्रचलित कार्यक्रमों को देखने का अवसर मिलता है, जो इसे भारतीय मध्यम वर्ग का सम्राट बनाता है। .

नई!!: बिग टीवी और स्टार उत्सव · और देखें »

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत)

सोनी एंटरटेनमैंट टेलीविजन भारत का एक लोकप्रिय टेलीविजन चैनल है जो अक्टूबर 1995 में प्रदर्शित हुआ था और यह मल्टी स्क्रीन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (जो पहले सेट इंडिया प्रा° लि° के नाम से जानी जाती थी) के अधिकार नियंत्रण में है। .

नई!!: बिग टीवी और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न (भारत) · और देखें »

सोनी पल

सोनी पल मल्टी स्क्रीन मीडिया द्वारा एक नया पारिवारिक मनोरंजन चैनल है। सोनी पर चलने वाले अन्य चैनलों की तरह इसका भी मुख्य उद्देश्य महिलाओं में लोकप्रिय कार्यक्रमों धारावाहिकों को दिखाना है। पल महिलाओं के द्वारा बिताए जाने वाले पल-पल को प्रेरक धारावाहिकों से उत्साहित करेगा, ताकि देखने वाले एक अद्भुत अहसास का अनुभव करते हुए कहें कि ये पल हमारा है यही इसका मुख्य उद्देश्य है। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला को इस चैनल का ब्रॉण्ड एम्बेसिडर चुना गया। यह चैनल महिलाओं के जुनून तथा उत्साह पर केन्द्रित है जो भविष्य में स्टार प्लस, लाइफ ओके और ज़ी टीवी जैसे टॉप चैनलों को कड़ी टक्कर देगा। सोनी पल मुख्यतः बिग टीवी, डिश टीवी, एयरटेल डिजिटल टीवी, विडियोकॉन डीटूएच तथा टाटा स्काई और भारत की एकमात्र निःशुल्क दूरदर्शन सेवा डीडी फ्री डिश पर भी उपलब्ध है। .

नई!!: बिग टीवी और सोनी पल · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

रिलायंस डिजिटल टीवी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »