लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बातानेस

सूची बातानेस

बातानेस (Batanes) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक द्वीपसमूह है जो उस देश के सबसे बड़े द्वीप लूज़ोन से उत्तर में स्थित है। बातानेस द्वीपसमूह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में प्रान्त का दर्जा रखता है। यह फ़िलिपीन्ज़ का सबसे उत्तरी प्रान्त है और क्षेत्रफल व आबादी दोनों के आधार पर देश का सबसे छोटा प्रान्त है। इसकी राजधानी बास्को है जो बातान द्वीप पर स्थित है। द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप इत्बयत है। .

6 संबंधों: फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, बातान द्वीप, बाताआन प्रान्त, लूज़ोन, इत्बयत, कागायान घाटी

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त

फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के प्रमुख प्रशासनिक व राजनैतिक विभाग हैं। २०१६ में देश में ८१ प्रान्त थे जो आगे नगरों व नगरपालिकाओं में विभाजित थे। प्रान्तों को भौगोलिक, सांस्कृतिक और जातीय आधार पर प्रशसनिक क्षेत्रों में संगठित किया गया है जिनकी संख्या २०१६ में १८ थी। इन क्षेत्रों को स्वयं तीन द्वीप दलों में संगठित किया गया है। .

नई!!: बातानेस और फ़िलिपीन्ज़ के प्रान्त · और देखें »

बातान द्वीप

बातान (Batan) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र के बातानेस द्वीपसमूह प्रान्त का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रान्त की राजधानी बास्को इसी द्वीप पर स्थित है और बातानेस प्रान्त की ६ नगरपालिकाओं में से ४ इसी द्वीप पर स्थित हैं। बातान बातानेस द्वीपसमूह के सबसे बड़े द्वीप इत्बयत से ४ घंटे की समुद्री दूरी पर है। .

नई!!: बातानेस और बातान द्वीप · और देखें »

बाताआन प्रान्त

बाताआन (अंग्रेज़ी: Bataan, अधव: /bɑːtɑːˈɑːn/) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल के मध्य लूज़ोन प्रशासनिक क्षेत्र में स्थित एक प्रान्त है। यह लूज़ोन द्वीप के पश्चिमी भाग में बाताआन प्रायद्वीप पर स्थित है। .

नई!!: बातानेस और बाताआन प्रान्त · और देखें »

लूज़ोन

लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का १५वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं। फ़िलिपीन्ज़ की ५३% आबादी के साथ, लूज़ोन देश का आर्थिक और राजनैतिक केन्द्र है। (जावा, होन्शु और ब्रिटेन के बाद) दुनिया का चौथा सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है और यहाँ ५.३ करोड़ लोग रहते हैं। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और "लूज़ोन" का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है। लूज़ोन द्वीप गुट में, लूज़ोन द्वीप के अलावा, उत्तर में बातानेस व बाबुयान द्वीपसमूह, पूर्व में पोलिलो द्वीपसमूह और दक्षिण के दूर-दराज़ क्षेत्रों में कातानदूनास, मारिनदूके, मासबात, रोमब्लोन, मिन्दोरो, पलावन और अन्य द्वीप सम्मिलित हैं। .

नई!!: बातानेस और लूज़ोन · और देखें »

इत्बयत

इत्बयत (Itbayat) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के कागायान घाटी प्रशासनिक क्षेत्र के बातानेस द्वीपसमूह व प्रान्त का सबसे बड़ा द्वीप है। यह फ़िलिपीन्ज़ की प्रशासन प्रणाली में नगरपालिका का दर्जा रखता है। इत्बयत फ़िलिपीन्ज़ की उत्तरतम नगरपालिका है और ताइवान के दक्षिणी छोर से केवल २०० किमी की समुद्री दूरी रखता है। स्थानीय लोग इत्बयत भाषा बोलते हैं। .

नई!!: बातानेस और इत्बयत · और देखें »

कागायान घाटी

कागायान घाटी (Cagayan Valley), जिसे क्षेत्र २ (Region II) भी कहते हैं, दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप दल पर स्थित एक प्रशासनिक क्षेत्र है। इसमें पाँच प्रान्त सम्मिलित हैं। क्षेत्र का अधिकतर भाग लूज़ोन द्वीप के पूर्वोत्तर में कोर्दिलेरा व सियेर्रा माद्रे नामक दो पहाड़ी शृंखलाओं के बीच एक बड़ी घाटी में स्थित है। कागायान नदी, जो फ़िलिपीन्ज़ की सबसे लम्बी नदी है, इसी क्षेत्र में बहती है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह फ़िलिपीन्ज़ का दूसरा सबसे बड़ा प्रशासनिक क्षेत्र है। .

नई!!: बातानेस और कागायान घाटी · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बातानेस द्वीपसमूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »