लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाग़ान

सूची बाग़ान

बाग़ान (plantation) ऐसा भूक्षेत्र या जलक्षेत्र होता है जहाँ व्यापारिक ध्येय से एक ही प्रकार के पौधे की कृषि करी जाए। विश्व में कपास, चाय, फल, कॉफ़ी, ईख, रबड़, इत्यादि के बाग़ान मिलते हैं। अक्सर यह किसी स्थान की प्राकृतिक परिस्थितियों का लाभ उठाने के लिए स्थापित करे जाते हैं। मसलन भूमि, वर्षा और तापमान के अनुकूल होने के कारण भारत के असम राज्य में चाय, संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलीफ़ोर्निया राज्य में बादाम और फ़िलिपीन्ज़ के बिकोल क्षेत्र में नारियल के बाग़ान लगे हुए हैं। कुछ स्थानों पर लकड़ी के लिए काटे जाने वाले वृक्षों के बाग़ान भी लगाए जाते हैं, मसलन भारत में इस प्रयोग के लिए शीशम के कई बाग़ान हैं। .

3 संबंधों: द्राक्षाक्षेत्र, नीलगिरी (यूकलिप्टस), हिमाचल प्रदेश

द्राक्षाक्षेत्र

द्राक्षाक्षेत्र (vineyard, विन्यर्ड) या अंगूरबाग़ान अंगूर फलने वाली लताओं का बाग़ान होता है। इन अंगूरों का प्रयोग हाला (वाइन) बनाने के लिए होता है, लेकिन कुछ मात्रा में खाने-वाले अंगूर, किशमिश और अंगूर रस का भी उत्पादन होता है। द्राक्षाक्षेत्रों में लताओं और अंगूरों की देखरेख और कृषि को द्राक्षाकृषि कहते हैं। .

नई!!: बाग़ान और द्राक्षाक्षेत्र · और देखें »

नीलगिरी (यूकलिप्टस)

नीलगिरी मर्टल परिवार, मर्टसिया प्रजाति के पुष्पित पेड़ों (और कुछ झाडि़यां) की एक भिन्न प्रजाति है। इस प्रजाति के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के फूलदार वृक्षों में प्रमुख हैं। नीलगिरी की 700 से अधिक प्रजातियों में से ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया मूल की हैं और इनमें से कुछ बहुत ही अल्प संख्या में न्यू गिनी और इंडोनेशिया के संलग्न हिस्से और सुदूर उत्तर में फिलपिंस द्वीप-समूहों में पाये जाते हैं। इसकी केवल 15 प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया के बाहर पायी जाती हैं और केवल 9 प्रजातियां ऑस्ट्रेलिया में नहीं होतीं.

नई!!: बाग़ान और नीलगिरी (यूकलिप्टस) · और देखें »

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश (अंग्रेज़ी: Himachal Pradesh, उच्चारण) उत्तर-पश्चिमी भारत में स्थित एक राज्य है। यह 21,629 मील² (56019 किमी²) से अधिक क्षेत्र में फ़ैला है तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, पश्चिम तथा दक्षिण-पश्चिम में पंजाब (भारत), दक्षिण में हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड तथा पूर्व में तिब्बत से घिरा हुआ है। हिमाचल प्रदेश का शाब्दिक अर्थ "बर्फ़ीले पहाड़ों का प्रांत" है। हिमाचल प्रदेश को "देव भूमि" भी कहा जाता है। इस क्षेत्र में आर्यों का प्रभाव ऋग्वेद से भी पुराना है। आंग्ल-गोरखा युद्ध के बाद, यह ब्रिटिश औपनिवेशिक सरकार के हाथ में आ गया। सन 1857 तक यह महाराजा रणजीत सिंह के शासन के अधीन पंजाब राज्य (पंजाब हिल्स के सीबा राज्य को छोड़कर) का हिस्सा था। सन 1950 मे इसे केन्द्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन 1971 मे इसे, हिमाचल प्रदेश राज्य अधिनियम-1971 के अन्तर्गत इसे 25 january 1971 को भारत का अठारहवाँ राज्य बनाया गया। हिमाचल प्रदेश की प्रतिव्यक्ति आय भारत के किसी भी अन्य राज्य की तुलना में अधिक है । बारहमासी नदियों की बहुतायत के कारण, हिमाचल अन्य राज्यों को पनबिजली बेचता है जिनमे प्रमुख हैं दिल्ली, पंजाब (भारत) और राजस्थान। राज्य की अर्थव्यवस्था तीन प्रमुख कारकों पर निर्भर करती है जो हैं, पनबिजली, पर्यटन और कृषि। हिंदु राज्य की जनसंख्या का 95% हैं और प्रमुख समुदायों मे ब्राह्मण, राजपूत, घिर्थ (चौधरी), गद्दी, कन्नेत, राठी और कोली शामिल हैं। ट्रान्सपरेन्सी इंटरनैशनल के 2005 के सर्वेक्षण के अनुसार, हिमाचल प्रदेश देश में केरल के बाद दूसरी सबसे कम भ्रष्ट राज्य है। .

नई!!: बाग़ान और हिमाचल प्रदेश · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बागान

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »