लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बाकरपुर

सूची बाकरपुर

भारत के बिहार राज्य में वैशाली जिला अंतर्गत एक पंचायत है। इसके अंतर्गत गोविन्दपुर झखराहा, दोबरकोठी, गंगाजल, सरमस्तपुर, नीरपुरा-बाकरपुर, शेखपुरा, अहमदपुर गाँव हैं। समूचे पंचायत में बज्जिका बोली जाती है। शिक्षा का माध्यम हिंदी एवं उर्दू है। साक्षरता का औसत मध्यम है। स्वतंत्रता पूर्व यह पंचायत अंग्रेजी सरकार द्वारा स्थापित राजस्व वसूली का प्रमुख केंद्र हुआ करता था। मुख्य रूप से ग्रामीण संस्कृति की यहाँ प्रधानता है। दैनिक जरुरतों की पूर्ति के लिए कई चौक-चौराहों पर बने दूकानों के अलावे प्रमुख बाजार चकसिकन्दर है। पंचायत के गाँवों की धार्मिक संरचना प्रमुख रूप से हिंदू एवं मुसलमान से बनी है लेकिन धर्म-निरपेक्ष स्वरुप वाले सम्प्रदाय जैसे- राधा स्वामी, कबीर मत को मानने वाले समूह भी हैं। हिंदू जातियों में यादव, कोईरी, कुर्मी, बनिया, लुहार्, चौरसिया आदि एवं मुस्लिम जातियों में धुनिया एवं लालमन प्रमुख है। यादव जाति बहुल इस पंचायत में एक कल्यानकारी संस्था यादव संघ बाकरपुर कार्यरत है।.

1 संबंध: यादव संघ बाकरपुर

यादव संघ बाकरपुर

यह बिहार राज्य के वैशाली जिला में बाकरपुर पंचायत एवं इसके आसपास के गाँवों में रहने वाले यादवों का एक गैर-राजनीतिक संगठन है। फरवरी २०११ में गठित यह संघ यादव कुल के सामाजिक एवं आत्मिक सुधार हेतु कार्यरत है। संगठन का गैर पंजीकृत कार्यालय ग्राम गोविन्दपुर झखराहा में है। बाकरपुर क्षेत्र में यादव जाति समूह के उन्नयन एवं समस्याओं के न्यायपूर्ण एवं नीतिगत निदान के लिए यह संघ सामूहिक हित के लिए कार्य करता है। .

नई!!: बाकरपुर और यादव संघ बाकरपुर · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »