लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी

सूची बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी

यह बांग्लादेश का एक राजनीतिक दल है। श्रेणी:बांग्लादेश के राजनीतिक दल.

17 संबंधों: चार दलीय गठबंधन, ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम, बांग्लादेश, बांग्लादेश के प्रधानमंत्रीगण की सूची, बांग्लादेश के राष्ट्रपति, बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची, बांग्लादेश के राजनैतिक दल, बांग्लादेश की संसद, बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष, बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष व उपाध्यक्षगण की सूची, मशीहुर रहमान, महागठबंधन (बांग्लादेश), मौदूद अहमद, शाह अजीजुर रहमान, विपक्ष के नेता (बांग्लादेश), खालिदा ज़िया, १८ दलीय गठबंधन

चार दलीय गठबंधन

चार दलीय गठबंधन, बांग्लादेश की एक पूर्व राष्ट्रीय राजनैतिक गठबंधन थी। जिसका नेतृत्व बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के हाथ में था। इसकी वर्त्तमान अनुयायी 18 दलीय गठबंधन है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और चार दलीय गठबंधन · और देखें »

ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम

अबुल पकिर जैनुलाअबदीन अब्दुल कलाम अथवा ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम (A P J Abdul Kalam), (15 अक्टूबर 1931 - 27 जुलाई 2015) जिन्हें मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है, भारतीय गणतंत्र के ग्यारहवें निर्वाचित राष्ट्रपति थे। वे भारत के पूर्व राष्ट्रपति, जानेमाने वैज्ञानिक और अभियंता (इंजीनियर) के रूप में विख्यात थे। इन्होंने मुख्य रूप से एक वैज्ञानिक और विज्ञान के व्यवस्थापक के रूप में चार दशकों तक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) संभाला व भारत के नागरिक अंतरिक्ष कार्यक्रम और सैन्य मिसाइल के विकास के प्रयासों में भी शामिल रहे। इन्हें बैलेस्टिक मिसाइल और प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी के विकास के कार्यों के लिए भारत में मिसाइल मैन के रूप में जाना जाने लगा। इन्होंने 1974 में भारत द्वारा पहले मूल परमाणु परीक्षण के बाद से दूसरी बार 1998 में भारत के पोखरान-द्वितीय परमाणु परीक्षण में एक निर्णायक, संगठनात्मक, तकनीकी और राजनैतिक भूमिका निभाई। कलाम सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी व विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दोनों के समर्थन के साथ 2002 में भारत के राष्ट्रपति चुने गए। पांच वर्ष की अवधि की सेवा के बाद, वह शिक्षा, लेखन और सार्वजनिक सेवा के अपने नागरिक जीवन में लौट आए। इन्होंने भारत रत्न, भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किये। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और ए॰ पी॰ जे॰ अब्दुल कलाम · और देखें »

बांग्लादेश

बांग्लादेश गणतन्त्र (बांग्ला) ("गणप्रजातन्त्री बांग्लादेश") दक्षिण जंबूद्वीप का एक राष्ट्र है। देश की उत्तर, पूर्व और पश्चिम सीमाएँ भारत और दक्षिणपूर्व सीमा म्यान्मार देशों से मिलती है; दक्षिण में बंगाल की खाड़ी है। बांग्लादेश और भारतीय राज्य पश्चिम बंगाल एक बांग्लाभाषी अंचल, बंगाल हैं, जिसका ऐतिहासिक नाम “বঙ্গ” बंग या “বাংলা” बांग्ला है। इसकी सीमारेखा उस समय निर्धारित हुई जब 1947 में भारत के विभाजन के समय इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से पाकिस्तान का पूर्वी भाग घोषित किया गया। पूर्व और पश्चिम पाकिस्तान के मध्य लगभग 1600 किमी (1000 मील) की भौगोलिक दूरी थी। पाकिस्तान के दोनों भागों की जनता का धर्म (इस्लाम) एक था, पर उनके बीच जाति और भाषागत काफ़ी दूरियाँ थीं। पश्चिम पाकिस्तान की तत्कालीन सरकार के अन्याय के विरुद्ध 1971 में भारत के सहयोग से एक रक्तरंजित युद्ध के बाद स्वाधीन राष्ट्र बांग्लादेश का उदभव हुआ। स्वाधीनता के बाद बांग्लादेश के कुछ प्रारंभिक वर्ष राजनैतिक अस्थिरता से परिपूर्ण थे, देश में 13 राष्ट्रशासक बदले गए और 4 सैन्य बगावतें हुई। विश्व के सबसे जनबहुल देशों में बांग्लादेश का स्थान आठवां है। किन्तु क्षेत्रफल की दृष्टि से बांग्लादेश विश्व में 93वाँ है। फलस्वरूप बांग्लादेश विश्व की सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है। मुसलमान- सघन जनसंख्या वाले देशों में बांग्लादेश का स्थान 4था है, जबकि बांग्लादेश के मुसलमानों की संख्या भारत के अल्पसंख्यक मुसलमानों की संख्या से कम है। गंगा-ब्रह्मपुत्र के मुहाने पर स्थित यह देश, प्रतिवर्ष मौसमी उत्पात का शिकार होता है और चक्रवात भी बहुत सामान्य हैं। बांग्लादेश दक्षिण एशियाई आंचलिक सहयोग संस्था, सार्क और बिम्सटेक का प्रतिष्ठित सदस्य है। यह ओआइसी और डी-8 का भी सदस्य है।.

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश · और देखें »

बांग्लादेश के प्रधानमंत्रीगण की सूची

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री की पूरी सूची में वे लोग शामिल हैं जिन्होंने 1971 में बांग्लादेश के गठन के बाद प्रधानमंत्री बांग्लादेश के पद की शपथ ली। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश के प्रधानमंत्रीगण की सूची · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपति

बांग्लादेश के राष्ट्रपति का पद गणप्रजातंत्री बांग्लादेश का सर्वोच्च संवैधानिक पद है। वर्तमान नियमों के अनुसार, राष्ट्रपति को बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद द्वारा, खुले चुनाव प्रक्रिया द्वारा निर्वाचित होते हैं। राष्ट्रपति, बांग्लादेश की कार्यपालिका न्यायपालिका एवं विधानपालिका के सर्व शाखाओं के, पारंपरिक, प्रमुख एवं बांग्लादेश के सारे सशस्त्र बलों के सर्वादिनायक हैं। इस पद पर नियुक्त प्रत्येक राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष होता है। संसदीय बहुमत द्वारा निर्वाचित होने के कारण इस पद पर साधारण तौर पर शासक दल के प्रतिनिधि ही चुने जाते हैं। हालाँकि, एक बार निर्वाचित हो चुके पदाधिकारी चुनाव में पुनः खड़े होने के लिए मुक्त होते हैं। वर्ष 1991 में संसदीय गणतंत्र की शुरुआत से पूर्व, राष्ट्रपति का चुनाव जनता के मतों द्वारा होता था। संसदीय प्रणाली के पुनर्स्थापन के पश्चात से यह पद मूलतः एक पारंपरिक पद रह गया है, जिसकी, विशेषतः कोई सार्थक कार्यकारी शक्तियाँ नहीं हैं। प्रत्येक संसदीय साधारण चुनाव के पश्चात संसद की प्रथम अधिवेशन में राष्ट्रपति अपना उद्घाधाटनी अभिभाषण देते हैं। प्रत्येक वर्ष के प्रथम संसदीय अधिवेशन में भी राष्ट्रपति अपना उद्घाटनी अभिभाषण देते हैं। इसके अतिरिक्त, संसद में पारित हुई किसी भी अधिनियम को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की स्वीकृति प्राप्त करना आवश्यक होता है। इसके अलावा राष्ट्रपति अपने विवेक पर क्षमादान भी दे सकते हैं। सन 1956 में संसद में नए कानून पारित किए, जिनके द्वारा राष्ट्रपति की, संसद के भंग होने के बाद की कार्यकारी शक्तियों को, संवैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत बढ़ाया गया था। बांग्लादेश के राष्ट्रपति आधिकारिक तौर पर ढाका के बंगभवन में निवास करते हैं। कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी वह अपने पद पर तब तक विराजमान रहते हैं जब तक उनका उत्तराधिकारी पद पर स्थापित नहीं हो जाता। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश के राष्ट्रपति · और देखें »

बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची

बांग्लादेश के राष्ट्रपतियों की सूची .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश के राष्ट्रपतिगण की सूची · और देखें »

बांग्लादेश के राजनैतिक दल

बांग्लादेश, संवैधानिक रूप से एक बहुदलीय लोकतांत्रिक गणराज्य है, अर्थात्, सैद्धान्तिक रूप से बांग्लादेश में असंख्य राजनैतिक दल बनाये जा सकते हैं, तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियानुसार राष्ट्रीय संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले किसी भी दल या गठबंधन का, परवर्ती चुनाव तक, बांग्लादेश पर "शासन" करने का अधिकार होता है। बहरहाल, वर्त्तमान स्थिति में, बांग्लादेश एक "निकष्ट" द्विदलीय लोकतंत्र विकसित हो उठी है, जिसमें, दो प्रमुख राजनैतिक दल हैं, अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी। इसके अलावा अनेक छोटे दल भी हैं, जो यदा दोनों दलों से स्वतंत्र हैं, या दोनों में से किसी एक दल के साथ गठबंधन में हैं। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश के राजनैतिक दल · और देखें »

बांग्लादेश की संसद

राष्ट्रीय संसद या जातीय संसद(জাতীয় সংসদ., जातीयो शॉंशोद्), है जनप्रजातंत्र बांग्लादेश की सर्वोच्च विधाई सदन। इस एकसदनीय विधायिका के सदस्यों की कुल संख्या है 350। जिनमें 300 आसन जनता द्वारा प्रत्यक्ष रूप से निर्वाचित सांसदों के लिए होते हैं एवं अवशिष्ट 50 आसन महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षित आसनो के नारी सदस्यगण, पूर्वकथित 300 निर्वाचित सांसदों के मतों द्वारा परोक्ष निर्वाचन पद्धति से निर्वाचित होते हैं। निर्वाचित होती संसद की कार्यअवधि 5 वर्ष है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेश की संसद · और देखें »

बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष

बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष(বাংলাদেশের জাতীয় সংসদের স্পিকার, उच्चारण:बांलादेशेर जातीयो शौंशोदेर स्पिकार अर्थात्:बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के/की स्पीकर), बांग्लादेश की संविधान द्वारा स्थापित एक संवैधानिक पद है। वे बांग्लादेश की संसद के सभापति एवं अधिष्ठाता है। संसद के अधिष्ठान के अलावा, अध्यक्ष, राष्ट्रपति के उप कार्यवाहक भी हैं, अर्थात्‌, राष्ट्रपति के अभाव में वे राष्ट्रपतित्व का निर्वाह के लिये भी जिम्मेदार हैं। इसके अलावा, कुछ अवसरों पर वे विदेशों में भी सदन व देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संसद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है। वे तटस्थ होता हैं एवं संसद को भंग किए जाने के बाद भी अगले अध्यक्ष के चयन तक अध्यक्षता की जिम्मेदारियां निभाने है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष · और देखें »

बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष व उपाध्यक्षगण की सूची

बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद के अध्यक्ष(बांग्ला:জাতীয় সংসদের স্পিকার), बांग्लादेश की संसद के सभापति एवं अधिष्ठाता है। इसके अलावा, कुछ अवसरों पर वे विदेशों में भी सदन व देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने संसद के सदस्यों द्वारा निर्वाचित किया जाता है। वे तटस्थ होता हैं एवं संसद को भंग किए जाने के बाद भी अगले अध्यक्ष के चयन तक अध्यक्षता की जिम्मेदारियां निभाने है। स्पीकर के अतिरिक्त, सदन, उनके उपाधिकरी के रूप में एक (या उससे अधिक भी) उपाध्यक्ष का भी चुनाव करती है, जिनका कार्य, सभापति की अनुपस्थिती में अध्यक्षता का निर्वाह करना होता है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और बांग्लादेशी संसद के अध्यक्ष व उपाध्यक्षगण की सूची · और देखें »

मशीहुर रहमान

महीशुर रहमान, (19241979) बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री थे, जिनपर रेलमार्ग, सड़कों और राजमार्गों का प्रभार था। पद व औदे की हैसियत से वे 29 जून 1978 से 12 मार्च 1979 के बीच प्रधानमंत्री की हैसियत रखते थे। वे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की स्थापना में निर्णायक थे। बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के पद को, शेख मुजीबुर्रहमान की हत्या के कारणवश 15 अगस्त 1975 से बर्खास्त कर दिया गया था। जियाउर रहमान के राष्ट्रपति बनने के पश्चात, एक मंत्रित्वीय व्यवस्था को पुनर्स्थापित किया गया, और जून 1978 से उन्होंने बतौर मुख्य मंत्री/वरिष्ठ मंत्री कार्य किया। उनको प्रधानमंत्री बनने की बात थी, परंतु 12 मार्च 1979 को उनकी अकाल मृत्यु के कारण शाह अजीजुर रहमान को 15 अप्रैल 1979 को बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बना दिया गया। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और मशीहुर रहमान · और देखें »

महागठबंधन (बांग्लादेश)

महागठबंधन, बांग्लादेश की एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनैतिक गठबंधन है। जिसका नेतृत्व बांग्लादेश अवामी लीग करती है। इस गठबंधन में कुल 7 राजनैतिक दल हैं। पूर्वतः इसे १४ दलीय गठबंधन कहा जाता था। इसकी प्रमुख प्रतिद्वंदी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की नेतृत्व वाली १८ दलीय गठबंधन है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और महागठबंधन (बांग्लादेश) · और देखें »

मौदूद अहमद

मौदूद अहमद, एक बांग्लादेशी राजनेता थे, एवं 27 मार्च 1988 से 12 अगस्त 1989 के बीच वे, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा भी वे कई पदों पर रह चुके हैं: उपप्रधानमंत्री (1976-1978 और 1987-1988), उपराष्ट्रपति (1989-1990) विधी, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री (2001-2006)। साथ ही वे नोआखाली से छह बार सांसद चुने गए थे। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और मौदूद अहमद · और देखें »

शाह अजीजुर रहमान

शाह अजिजुर रहमान,(बांग्ला: শাহ আজিজুর রহমান; 1925–1988) एक बांग्लादेशी राजनेता थे, जो बांग्लादेश के प्रधानमंत्री भी थे। बहरहाल, पाकिस्तानी सेना से उनके संबंधों के कारण, उनका कार्यकाल, भीषण विवादों का पात्र रहा था। उन्हें पद के बीच ही राष्ट्रपति पद को बर्खास्त कर उन्हें निलंबित कर, सैन्य शासन स्थापित कर दिया गया था। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और शाह अजीजुर रहमान · और देखें »

विपक्ष के नेता (बांग्लादेश)

राष्ट्रीय संसद के विपक्ष के नेता, (बंगाली: বিরোধীদলীয় নেতা) बांग्लादेश की राष्ट्रीय संसद की आधिकारिक विपक्ष के आधिकारिक नेतृत्वकर्ता एवं नेता होते हैं। यह पद आमतौर पर बृहदतम् विरोधी दल के नेता को दिया जाता है। बांग्लादेश की राजनैतिक ढांचे में, नेता विपक्ष को किसी कैबिनेट मंत्री के बराबर का दर्जा दिया गया है और उन्हें विपक्ष के संदर्भ में प्रधानमंत्री के समकक्ष देखा जाता है जोकि सदन एवं शासक दल के नेता होते हैं। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और विपक्ष के नेता (बांग्लादेश) · और देखें »

खालिदा ज़िया

खालेदा जिय़ा बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हैं। इनका कार्यकाल 1991 से 1996 तक तथा 2001 से 2006 तक रहा। श्रेणी:बांग्लादेश के प्रधानमन्त्री.

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और खालिदा ज़िया · और देखें »

१८ दलीय गठबंधन

१८ दलीय गठबंधन, बांग्लादेश की एक प्रमुख राष्ट्रीय राजनैतिक गठबंधन है। जिसका नेतृत्व बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी करती है। इस गठबंधन में कुल 18 राजनैतिक दल हैं। पूर्वतः इसे चार दलीय गठबंधन कहा जाता था। इसकी प्रमुख प्रतिद्वंदी बांग्लादेश अवामी लीग की नेतृत्व वाला महागठबंधन है। .

नई!!: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी और १८ दलीय गठबंधन · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बांगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »