लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बांके जिला

सूची बांके जिला

नेपाल के भेरी प्रान्त का जिला। भारतकि सीमावर्ती जिला। श्रेणी:नेपाल के जिले.

6 संबंधों: नेपाल के नगरपालिकायें, नेपाल के प्रदेश, नेपाल के जिले, प्रदेश संख्या ५, भेरी अंचल, मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

नेपाल के नगरपालिकायें

नेपाल में जिले नगरपालिकाओं और ग्रामपालिकाओं में बंटे हुए हैं। शहर या नगर ही नेपाल में नगरपालिका होते हैं, जो सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदंड प्राप्त कर चुके होते हैं। इन मानदंडों में एक निश्चित जनसंख्या, आधारिक संरचना और राजस्व शामिल होते हैं। वर्तमान में नेपाल में २६३ नगरपालिकायें हैं, जिनमें से २०१४ तक सिर्फ ५८ नगरपालिकायें थीं। मई २०१४ में ७२ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। दिसम्बर २०१४ में ६१ नए नगरपालिकायें स्थापित किये गयें। सितंबर २०१५ में २६ और नए नगरपालिकायें स्थापित हुईं और ४६ और नए नगरपालिकायें मार्च २०१७ में स्थापित किये गए। नेपाल में ३ प्रकार की नगरपालिकायें हैं; महानगरपालिकायें, उपमहानगरपालिकायें और नगरपालिकायें। मार्च २०१७ में, स्थानीय स्तर पुनर्रचना आयोग के रिपोर्ट के बाद देश को ४ महानगरपालिकाओं, १३ उपमहानगरपालिकाओं, २४६ नगरपालिकाओं और ४८१ ग्रामपालिकाओं में बांटा गया। १ जून २०१७ को २ उपमहानगरपालिका बिराटनगर और बीरगंज को महानगर में स्थान्तरित किया गया, इस तरह ६ महानगरपालिका और ११ उपमहानगरपालिका हो गए। क्षेत्रफल की दृष्टि से पोखरा लेखनाथ सब से बड़ा महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ४६४.२८ किमी² और ललितपुर सब से छोटा महानगरपालिका है जिसका क्षेत्रफल ३६.१२ किमी² है। घोराही सब से बड़ा उप-महानगरपालिका है, जिसका क्षेत्रफल ५२२.२१ किमी² है, जिसकी जनसंख्या १५६,१५४ है। यह नेपाल के नगरों की सूची है। जो नाम यहाँ लिखे गये हैं वे आधिकारिक (ऑफिशियल) नाम हैं; किन्तु कुछ शहरों के पूर्व नाम अब भी बहुत लोकप्रिय हैं। .

नई!!: बांके जिला और नेपाल के नगरपालिकायें · और देखें »

नेपाल के प्रदेश

20 सितंबर 2015 के अनुसार नेपाल को भारतीय राज्य प्रणाली की तरह ही सात राज्यों (प्रदेशों) में विभाजित किया गया है। संविधान की धारा 295 (ख) के अनुसार प्रदेशों का नामाकरण सम्वन्धित प्रदेश के संसद (विधान सभा) में दो तिहाई बहुमत से होने का प्रावधान है। .

नई!!: बांके जिला और नेपाल के प्रदेश · और देखें »

नेपाल के जिले

२० सितम्बर २०१५ को जारी हुए नए संविधान के अनुसार नेपाल को ७ प्रदेशों (प्रान्तों) में बांटा गया है। सभी प्रदेशों के जिलों को मिलाकर फिलहाल ७५ जिले हैं। ३ नए जिले बनाये जा सकते हैं। नेपाल में जिले (नेपाली:जिल्ला) द्वितीय स्तर के प्रशासनिक विभाग हैं, जो प्रदेशों में विभाजित हैं। नेपाल में अब ७८ जिले हैं जो ७ प्रदेशों में व्यवस्थित हैं। प्रत्येक जिला जिला समन्वय समिति के अधीन प्रशासित हैं। स्थानीय तह निर्वाचन ऐन ०७३ के अनुसार अब गाउँपालिका (ग्रामपालिका) और नगरपालिका में निर्वाचित प्रमुख, उपप्रमुख, वार्ड अध्यक्ष और सदस्य सभी जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख के उम्मीदवार के रूप में खड़ा हो सकते हैं। जिल्ला समन्वय समिति के प्रमुख और उपप्रमुख चुने जाने के लिए मतदान करने का अधिकार सिर्फ ग्रामपालिका और नगरपालिका के प्रमुख और उपप्रमुख को होगा नियम में ऐसी व्यवस्था रखी गई है। जिले नगरपालिका और ग्रामपालिका (गाउँपालिका) में विभाजित हैं। पूरे नेपाल में ७४४ ग्रामपालिका और नगरपालिका हैं। .

नई!!: बांके जिला और नेपाल के जिले · और देखें »

प्रदेश संख्या ५

प्रदेश संख्या ५ नेपाल के सात प्रदेशों में से एक है। इस प्रदेश में १३ जिले रखे गए हैं। इन में से ६ उत्तरी-पहाड़ी जिले प्रदेश संख्या ४ और प्रदेश संख्या ६ में रखे जा सकते हैं। इस प्रदेश के जिले.

नई!!: बांके जिला और प्रदेश संख्या ५ · और देखें »

भेरी अंचल

भेरी अंचल भेरी अंचल नेपाल के चोदह अंचलोँ में से एक है यह अंचल नेपाल के मध्य पश्चिमांचल विकास क्षेत्र में पडता है इस अन्चल को तराइ के दो जिले, बांके व बर्दिया के अलावा सुर्खेत, दैलेख व जाजरकोट कर के पाँच जिलोँ में विभाजित किया गया है। इस अन्चल के पुर्व में राप्ती अंचल, उत्तर में कर्णाली अंचल, पश्चिम में सेती अंचल व दक्षिण में भारतीय राज्य उत्तरप्रदेस पडता है। इस अंचलका नाम स्थानिय भेरी नदी के नाम से रखा गया है। .

नई!!: बांके जिला और भेरी अंचल · और देखें »

मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र

मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र नेपाल का एक प्रान्त है जो नेपाल के पाँच विकास क्षेत्रों में से एक विकास क्षेत्र है। यह नेपाल के मध्य-पश्चिम में स्थित है। इस के पूर्व में नेपाल का पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा पश्चिम में नेपाल का सुदूर-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र तथा उत्तर में चीन का तिब्बत तथा दक्षिण में भारत का उत्तर प्रदेश स्थित है। मध्य-पश्चिमांचल विकास क्षेत्र का मुख्यालय बिरेन्द्रनगर में स्थित है। इस प्रान्त में ३ अंचल तथा १५ जिलें हैं। .

नई!!: बांके जिला और मध्य-पश्चिमाञ्चल विकास क्षेत्र · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »