लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनारसी दास गुप्ता

सूची बनारसी दास गुप्ता

बनारसी दास गुप्ता (जन्म- 5 नवम्बर 1917, हरियाणा; मृत्यु- 29 अगस्त 2007) एक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, राजनीतिज्ञ, और समाज सेवी थे। वे 1 दिसम्बर 1975 से 30 अप्रैल 1977 तक तथा पुनः 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990 तक हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी होते हुए सामाजिक, राजनीतिक एवं सार्वजनिक जीवन को अपने अंदाज में जिया। बनारसी दास गुप्ता हिन्दी भाषा के पक्षधर और यथार्थवादी आदर्श जननायक थे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाकर हरियाणा की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दिया था। आपनेने 'अपना देश', 'हरियाणा केसरी' और 'हरियाणा कांग्रेस पत्रिका' के द्वारा राजनैतिक जागृति तथा समाज सुधार के क्षेत्र में योगदान किया। .

3 संबंधों: हरियाणा विधानसभा, हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची, ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन

हरियाणा विधानसभा

हरियाणा विधानसभा का मुख्यालय चंडीगढ़ में है। हरियाणा प्रदेश १ नवम्बर १९६६ को अस्तित्व में आया। उस समय इसमें ५४ सीटें थी जिनमेंसे १० अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित थीं। मार्च १९६७ में संख्या को बढ़ाकर ८१ किया गया और १९७७ में इसे ९० किया गया जिनमें १७ अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षित हैं। .

नई!!: बनारसी दास गुप्ता और हरियाणा विधानसभा · और देखें »

हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची

यह भारतीय राज्य हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची है। .

नई!!: बनारसी दास गुप्ता और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की सूची · और देखें »

ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन

ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन (अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन) एक अंतर्राष्ट्रीय सामजिक संस्था हैं, जिसकी स्थापना स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता ने १९८२ में किया था। यह वैश्य समाज के हित के लिए कार्य करता हैं। सांसद गिरीश कुमार संघी अखिल भारतीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। बनारसी दास गुप्ता के बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्य सभा सांसद रामदास अग्रवाल इसके अध्यक्ष बने। ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन की भारत में २० राज्यों में कई डिस्ट्रिक्ट यूनिट और संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, जापान, थाईलैंड और दुबई में भी शाखाये हैं। .

नई!!: बनारसी दास गुप्ता और ऑल इंडिया वैश्य फेडरेशन · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »