लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
इंस्टॉल करें
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बनवारी लाल जोशी

सूची बनवारी लाल जोशी

बनवारी लाल जी स्कॉटिश चर्च कॉलेज बनवारी लाल उत्तराखंड के राजयपाल थे। बनवारी लाल जोशी (जन्म २७ मार्च १९३६) भारत के कई राज्यों के उपराज्यपाल एवं राज्यपाल रह चुके हैं। ये उत्तराखंड के राज्यपाल रहे अक्टूबर २००७ से। इससे पूर्व ये दिल्ली के भी उपराज्यपाल रह चुके हैं, २००४ से २००७ के बीच। फिर ये मेघालय के राज्यपाल बने २००७ में। जोशी जी का जन्म राजस्थान के नागौर में छोटी खाटू नामक ग्राम में हुआ था। ये दिळ्ळी के अट्ठारहवें राज्यपाल बने। इन्होंने अपना स्नातक कोलकाता के स्कॉटिश चर्च कालेज से किया। उसके उपरांत विश्वविद्यालय विधि महाविद्यालय, कोलकाता से विधि में स्नातक हुए।, PTI (The Telegraph, Calcutta), April 12, 2007.

6 संबंधों: दिल्ली के लॅफ़्टिनॅण्ट गवर्नरों की सूची, राजभवन (उत्तराखण्ड), अज़ीज़ क़ुरैशी, उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची, उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड के राज्यपालों की सूची

दिल्ली के लॅफ़्टिनॅण्ट गवर्नरों की सूची

दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के संवैधानिक प्रमुख हैं। यह पद पहली बार १९६६ में स्थापित हुआ था, जब दिल्ली प्रशासन अधिनियम, १९६६ प्रभावी हुआ था। इस प्रकार दिल्ली विधानसभा की जगह दिल्ली मेट्रोपॉलिटन काउंसिल ने ५६ निर्वाचित और ५ नामित सदस्यों के साथ दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में स्थान दिया था। परिषद के पास कोई विधायी शक्ति नहीं थी, केवल दिल्ली के शासन में एक सलाहकार की भूमिका थी। यह स्थापना १९९० तक हुई, जब विधानसभा को बहाल किया गया था, लेफ्टिनेंट गवर्नर ने अपनी भूमिका निभाई। ३१ दिसंबर २०१६ के बाद से वर्तमान लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल, पूर्व केंद्रीय गृह सचिव उनका आधिकारिक निवास दिल्ली में राज निवास में है। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और दिल्ली के लॅफ़्टिनॅण्ट गवर्नरों की सूची · और देखें »

राजभवन (उत्तराखण्ड)

देहरादून स्थित उत्तराखण्ड का राजभवन। राजभवन देहरादून भारत के उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल का आधिकारिक निवास है। यह राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। उत्तराखण्ड के वर्तमान राज्यपाल कृष्णकांत पॉल हैं। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और राजभवन (उत्तराखण्ड) · और देखें »

अज़ीज़ क़ुरैशी

अज़ीज़ कुरैशी वर्तमान उत्तराखण्ड के राज्यपाल हैं। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और अज़ीज़ क़ुरैशी · और देखें »

उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची

यह सूची भारतीय उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची की है। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और उत्तर प्रदेश के राज्यपालों की सूची · और देखें »

उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड (पूर्व नाम उत्तरांचल), उत्तर भारत में स्थित एक राज्य है जिसका निर्माण ९ नवम्बर २००० को कई वर्षों के आन्दोलन के पश्चात भारत गणराज्य के सत्ताइसवें राज्य के रूप में किया गया था। सन २००० से २००६ तक यह उत्तरांचल के नाम से जाना जाता था। जनवरी २००७ में स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राज्य का आधिकारिक नाम बदलकर उत्तराखण्ड कर दिया गया। राज्य की सीमाएँ उत्तर में तिब्बत और पूर्व में नेपाल से लगी हैं। पश्चिम में हिमाचल प्रदेश और दक्षिण में उत्तर प्रदेश इसकी सीमा से लगे राज्य हैं। सन २००० में अपने गठन से पूर्व यह उत्तर प्रदेश का एक भाग था। पारम्परिक हिन्दू ग्रन्थों और प्राचीन साहित्य में इस क्षेत्र का उल्लेख उत्तराखण्ड के रूप में किया गया है। हिन्दी और संस्कृत में उत्तराखण्ड का अर्थ उत्तरी क्षेत्र या भाग होता है। राज्य में हिन्दू धर्म की पवित्रतम और भारत की सबसे बड़ी नदियों गंगा और यमुना के उद्गम स्थल क्रमशः गंगोत्री और यमुनोत्री तथा इनके तटों पर बसे वैदिक संस्कृति के कई महत्त्वपूर्ण तीर्थस्थान हैं। देहरादून, उत्तराखण्ड की अन्तरिम राजधानी होने के साथ इस राज्य का सबसे बड़ा नगर है। गैरसैण नामक एक छोटे से कस्बे को इसकी भौगोलिक स्थिति को देखते हुए भविष्य की राजधानी के रूप में प्रस्तावित किया गया है किन्तु विवादों और संसाधनों के अभाव के चलते अभी भी देहरादून अस्थाई राजधानी बना हुआ है। राज्य का उच्च न्यायालय नैनीताल में है। राज्य सरकार ने हाल ही में हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये कुछ पहल की हैं। साथ ही बढ़ते पर्यटन व्यापार तथा उच्च तकनीकी वाले उद्योगों को प्रोत्साहन देने के लिए आकर्षक कर योजनायें प्रस्तुत की हैं। राज्य में कुछ विवादास्पद किन्तु वृहत बाँध परियोजनाएँ भी हैं जिनकी पूरे देश में कई बार आलोचनाएँ भी की जाती रही हैं, जिनमें विशेष है भागीरथी-भीलांगना नदियों पर बनने वाली टिहरी बाँध परियोजना। इस परियोजना की कल्पना १९५३ मे की गई थी और यह अन्ततः २००७ में बनकर तैयार हुआ। उत्तराखण्ड, चिपको आन्दोलन के जन्मस्थान के नाम से भी जाना जाता है। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और उत्तराखण्ड · और देखें »

उत्तराखण्ड के राज्यपालों की सूची

उत्तराखण्ड के राज्यपाल भारत के उत्तराखण्ड राज्य के राज्यपाल को कहते हैं। उत्तराखण्ड के राज्यपाल का आधिकारिक आवास राजभवन है, जो राज्य की राजधानी देहरादून में स्थित है। .

नई!!: बनवारी लाल जोशी और उत्तराखण्ड के राज्यपालों की सूची · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बनवारीलाल जोशी, बी एल जोशी, बी.एल. जोशी, बी॰ ऍल॰ जोशी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »