लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

बड़ा निकोबार

सूची बड़ा निकोबार

बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु "इंदिरा पोइंट" कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है। द्वीप का लगभग ८५% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है। .

5 संबंधों: दक्षिण निकोबारी भाषा, निकोबार द्वीपसमूह, पुलोमिलो द्वीप, बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र, इंदिरा पोइंट

दक्षिण निकोबारी भाषा

दक्षिण निकोबारी भाषा (Southern Nicobarese language) भारत के निकोबार द्वीपसमूह में बोली जाने वाली एक भाषा है जो ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाओं की निकोबारी शाखा की सदस्य है। इसके मातृभाषी छोटे निकोबार द्वीप (ओंग) और बड़े निकोबार द्वीप (लोओंग) पर केन्द्रित हैं। कोन्डुल और पुलो मिलो द्वीपों के रहने वाले भी यही भाषा बोलते हैं। हर द्वीप पर इसकी भिन्न उपभाषा बोली जाती है। .

नई!!: बड़ा निकोबार और दक्षिण निकोबारी भाषा · और देखें »

निकोबार द्वीपसमूह

निकोबार द्वीपसमूह एशिया में निकोबार द्वीपसमूह का नक्शा निकोबार द्वीपसमूह है द्वीपसमूह भारत में। ये हिन्द महासागर में है और 150 किलोमीटर की दूरी आचेह, सुमात्रा से। अंडमान सागर है निकोबार द्वीपसमूह और थाईलैंड के बीच। ये 1,300 किलोमीटर की दूरी के बारे में स्थित भारत मुख्यभूमि से। राजनीतिक रूप से ये द्वीपसमूह अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह का हिस्सा है। यूनेस्को ने बड़ा निकोबार को घोषित किया एक बायोस्फियर भंडार के विश्व नेटवर्क। , The International Coordinating Council of UNESCO’s Man and the Biosphere Programme (MAB), added the following new sites to the World Network of Biosphere Reserves (WNBR) http://www.unesco.org/new/en/media-services/multimedia/photos/mab-2013/india/.

नई!!: बड़ा निकोबार और निकोबार द्वीपसमूह · और देखें »

पुलोमिलो द्वीप

पुलोमिलो (Pulomilo) भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह छोटे निकोबार द्वीप के बहुत समीप स्थित है और इन दोनों की दूरी १ किमी से भी कम है। .

नई!!: बड़ा निकोबार और पुलोमिलो द्वीप · और देखें »

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र

बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र (Great Nicobar Biosphere Reserve) भारत का एक वान्य संरक्षित क्षेत्र है। यह अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित है और उस द्वीप के ८५% क्षेत्रफल पर विस्तृत है। इसमें ८८५ वर्ग किमी का केन्द्रीय क्षेत्र है जिसके इर्द-गिर्द १२ किमी चौड़ा मध्यवर्ती पट्टा है। भारत सरकार ने इसे जनवरी १९८९ में स्थापित किया था और इसमें भारत के दो राष्ट्रीय उद्यान सम्मिलित हैं: कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान और गैलेथिआ राष्ट्रीय उद्यान। .

नई!!: बड़ा निकोबार और बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र · और देखें »

इंदिरा पोइंट

इंदिरा पोइंट (Indira Point) भारत के निकोबार द्वीपसमूह के बड़े निकोबार द्वीप पर स्थित एक गाँव है। यह भारत का दक्षिणतम बिन्दु भी है। यहाँ एक प्रकाशस्तम्भ स्थित है। प्रशासनिक रूप से यह लक्ष्मीनगर पंचायत के अधीन है। .

नई!!: बड़ा निकोबार और इंदिरा पोइंट · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

बड़ा निकोबार द्वीप, बड़े निकोबार, बड़े निकोबार द्वीप

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »