लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
डाउनलोड
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ्लिपकार्ट

सूची फ्लिपकार्ट

फ्लिपकार्ट (Flipkart) भारत की एक ई-कॉमर्स कम्पनी है। इसका मुख्यालय बंगलौर में स्थित है। इसकी स्थापना सन् 2007 में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के स्नातक सचिन बंसल और बिनी बंसल द्वारा की गई थी। मूलतः पुस्तकों की ऑनलाइन खरीद-बिक्री लिए बनी यह वेबसाइट अब अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य वस्तुएं खरीदने का विकल्प भी देती है। फ्लिपकार्ट पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, ई-गिफ्ट वाउचर और सुपुर्दगी पर नकद अदायगी (कैश ऑन डिलीवरी) के ज़रिये भुगतान किया जा सकता है। फ्लिपकार्ड ने अपने उत्पाद 'डिजिफ्लिप' (DigiFlip) नाम से बेचना शुरू किया है जिसमें कैमरा-बैग, पेन-ड्राइव,कम्प्यूटर तथा हेडफोन के सामान आदि हैं। ०९ मई २०१८ को अमेरिका की बहुराष्ट्रीय खुदरा कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट की 77 फीसदी हिस्सेदारी, 1.07 लाख करोड़ रूपये में खरीद कर उसका अधिग्रहण कर लिया है। साउथ अफ्रीका की इंटरनेट और एंटरटेनमेंट कंपनी नैसपर्स ने भी फ्लिपकार्ट में अपनी कुल 11.18 फीसदी हिस्सेदारी को वॉलमार्ट को बेच दिया है। नैसपर्स ने यह सौदा 14,740 करोड़ रुपये में किया है। .

6 संबंधों: बर्फी!, बिन्नी बंसल, भारत में इलेक्ट्रानिक वाणिज्य, सचिन बंसल, ई- कॉमर्स, विक्रमशिला का इतिहास

बर्फी!

बर्फी! 2012 में प्रदर्शित रोमेंटिक हास्य-नाटक हिन्दी फ़िल्म है जिसके लेखक, निर्देशक व सह-निर्माता अनुराग बसु हैं। 1970 के दशक में घटित फ़िल्म की कहानी दार्जिलिंग के एक गूंगे और बहरे व्यक्ति मर्फी "बर्फी" जॉनसन के जीवन और उसके दो महिलाओं श्रुति और मंदबुद्धि के साथ सम्बन्धों को दर्शाती है। फ़िल्म में मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा और इलियाना डी'क्रूज़ हैं तथा सहायक अभिनय करने वाले सौरभ शुक्ला, आशीष विद्यार्थी और रूपा गांगुली हैं। लगभग के बजट में बनी, बर्फी! विश्व स्तर पर 14 सितम्बर 2012 को व्यापक समीक्षकों की प्रशंसा के साथ प्रदर्शित हुई। समीक्षकों ने अभिनय, निर्देशन, पटकथा, छायांकन, संगीत और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के सकारात्मक चित्रण की प्रशंसा की। फ़िल्म को बॉक्स-ऑफिस पर बड़ी सफ़लता प्राप्त हुई, परिणामस्वरूप यह भारत और विदेशों में 2012 की उच्चतम अर्जक बॉलीवुड फ़िल्मों की श्रेणी में शामिल हुई तथा तीन सप्ताह पश्चात बॉक्स ऑफिस इंडिया द्वारा इसे "सूपर हिट" (उत्तम सफलता) घोषित कर दिया गया। दुनिया भर में फ़िल्म ने अर्जित किए। फ़िल्म को 85वें अकादमी पुरस्कारों की सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फ़िल्म श्रेणी के नामांकन के लिए भारतीय आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया। बर्फी ने भारत भर के विभिन्न पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार और नामांकन अर्जित किए। 58वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में इस फ़िल्म ने 13 नामांकन प्राप्त किए और इसने सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता तथा प्रीतम को मिले सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक पुरस्कार सहित सात (अन्य किसी भी फ़िल्म से अधिक) पुरस्कार जीते। .

नई!!: फ्लिपकार्ट और बर्फी! · और देखें »

बिन्नी बंसल

बिन्नी बंसल एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इन्टरनेट उद्यमी और भारत के बड़े ई-कॉमर्स औद्योगिक संस्था फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक हैं। बिन्नी बंसल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया। वर्तमान में बिन्नी बैंगलोर में रहते हैं। .

नई!!: फ्लिपकार्ट और बिन्नी बंसल · और देखें »

भारत में इलेक्ट्रानिक वाणिज्य

भारत में इलेक्ट्रानिक वाणिज्य (e-commerce) की सम्भावानाओं का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जून २०१५ में भारत में इन्टरनेट प्रोक्ताओं की संख्या ३५ करोड़ से अधिक थी। .

नई!!: फ्लिपकार्ट और भारत में इलेक्ट्रानिक वाणिज्य · और देखें »

सचिन बंसल

सचिन बंसल (जन्म: ५ अगस्त १९८१) एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, इन्टरनेट उद्यमी और भारत के बड़े ई-कॉमर्स औद्योगिक संस्था फ्लिपकार्ट के संस्थापक हैं। सचिन मूल रूप से चंडीगढ़, हरियाणा के हैं, जिन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक किया। २००७ में अपने मित्र बिन्नी बंसल के साथ फ्लिपकार्ट की स्थापना की। .

नई!!: फ्लिपकार्ट और सचिन बंसल · और देखें »

ई- कॉमर्स

श्रेणी:वाणिज्य व्यापार.

नई!!: फ्लिपकार्ट और ई- कॉमर्स · और देखें »

विक्रमशिला का इतिहास

विक्रमशिला का इतिहासलेखक परशुराम ठाकुर ब्रह्मवादी द्वारा शोधित एवं लिखित ऐतिहासिक ग्रंथ है। यह ग्रंथ प्रभात प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित है। इस ग्रंथ में विक्रमशिला विश्वविद्यालय सहित प्राचीन सभ्यता और संस्कृति का प्रमाणिक वर्णन देखने को मिलता है। ग्रंथ के मुख्य पृष्ठ पर यह कहा गया है कि " पुरातत्व की खोज और पहचान विश्व इतिहास को आश्चर्यचकित कर सकते है। विक्रमशिला के पुरावशेषों का ऐतिहासिक, भौगोलिक, भूगर्भिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन करने से अरबों वर्षों का इतिहास सामने आया है जो हड़प्पा, सिंधु,सुमेरु, सुर,असुर, देव, गंधर्व, नाग, कोलविंध्वंशी, शिव, इंद्र, राम, कृष्ण, आर्या देवी सभ्यताओं एवं संस्कृति के साथ साथ विश्व विकास के मूल इतिहास का प्रमाणिक साक्ष्य प्रस्तुत करते हैं। विक्रमशिला खुदाई स्थल से प्राप्त पुरातात्विक सामाग्रियों में कांस्य मूर्तियां, मृदभांड,स्तंभ, मुहरें, मृण मूर्तियां, आदि के अतिरिक्त हजारों किस्म की प्रस्तर कला भवन निर्माण कला,लोहा, तांबा, सोना, चांदी, विभिन्न पशुओं की अस्थियां, नवरत्न की माला, मातृदेवी, शिवयोगी के विभिन्न रुप, विष्णु, वरुण, ब्रह्मा, कृष्ण, राम, संदीपनी मुनि, आदि बुद्ध, तारा, वृहस्पति, पुरुरवा, उर्वशी आदि की प्रतिमाएं मिली हैं जो हिमयुग की सभ्यता संस्कृति से लेकर वैदिक युग, रामायण युग,महाभारत युग, सिद्धार्थ बुद्ध तक के साक्ष्य प्रस्तुत करती है। विक्रमादित्य की राजधानी का ऐतिहासिक दस्तावेज "बत्तीसी आसन" अभी भी यहां अवशेष के रूप में मौजूद है। ग्रंथ विक्रमशिला का इतिहास प्राचीन बिहार की सभ्यता संस्कृति का इतिहास ही नहीं है, बल्कि विश्व इतिहास को भी एक नई दृष्टि देने में समर्थ है। .

नई!!: फ्लिपकार्ट और विक्रमशिला का इतिहास · और देखें »

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »