लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फूल गोभी

सूची फूल गोभी

फूलगोभी एक लोकपिय सब्जी है। उत्त्पति स्थान साइप्रस या इटली का भूमध्यसागरीय क्षेत्र माना जाता है। भारत में इसका आगमन मुगल काल में हुआ माना जाता है। भारत में इसकी कृषि के अंतर्गत कुल क्षेत्रफल लगभग 3000 हेक्टर है, जिससे तकरीबन 6,85,000 टन उत्पादन होता है। उत्तर प्रदेश तथा अन्य शीतल स्थानों में इसका उत्पादन व्यपाक पैमाने पर किया जाता है। वर्तमान में इसे सभी स्थानों पर उगाया जाता है। फूलगोभी, जिसे हम सब्जी के रूप में उपयोग करते है, के पुष्प छोटे तथा घने हो जाते हैं और एक कोमल ठोस रूप निर्मित करते हैं। फूल गोभी में प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन ‘ए’, ‘सी’ तथा निकोटीनिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते है। गोभी को पकाकर खाया जाता है और अचार आदि भी तैयार किया जाता है। पौध रोपण के 3 से 3½ माह में सब्जी योग्य फूल तैयार हो जाते है। फ़सल की अवधि 60 से 120 दिन की होती है। प्रति हेक्टेयर 100 से 250 क्विंटल फुल प्राप्त हो जाते है। उपज पौधे लगने के समय के ऊपर निर्भर करती है। .

13 संबंधों: पाव भाजी, पुष्प, ब्रैसिकेसी, भग्न, मणिपुर, मेघालय, शाकीय विज्ञान, वसा, वानस्पतिक नाम, गांठगोभी, गोभी, आहारीय सेलेनियम, अचार बनाना

पाव भाजी

स्वादिष्ट पाव भाजी पाव भाजी एक प्रमुख पश्चिम भारतीय नाश्ता हैं। महाराष्ट्र में इस नाश्ते का काफी प्रचलन हैं खासकर के मुंबई की पाव भाजी विश्व प्रसिद्ध है। पाव भाजी शब्द मराठी भाषा के पाव और भाजी से बना है। पाव एक प्रकार की डबल रोटी होती है और भाजी कई सब्जिया जैसे टमाटर, फूल गोभी,शिमला मिर्च आदि को घी अथवा मक्खन में पका कर बनाई जाती है। पाव शब्द की उत्पत्ती पुर्तगाली शब्द पाओ (pão) से मानी जाती है। श्रेणी:भारतीय खाना श्रेणी:खान पान श्रेणी:अल्पाहार.

नई!!: फूल गोभी और पाव भाजी · और देखें »

पुष्प

flower bouquet) पर चित्रकारी रेशम पर स्याही और रंग, १२ वीं शताब्दी की अंत-अंत में और १३ वीं शताब्दी के प्रारम्भ में. पुष्प, अथवा फूल, जनन संरचना है जो पौधों में पाए जाते हैं। ये (मेग्नोलियोफाईटा प्रकार के पौधों में पाए जाते हैं, जिसे एग्नियो शुक्राणु भी कहा जाता है। एक फूल की जैविक क्रिया यह है कि वह पुरूष शुक्राणु और मादा बीजाणु के संघ के लिए मध्यस्तता करे। प्रक्रिया परागन से शुरू होती है, जिसका अनुसरण गर्भधारण से होता है, जो की बीज के निर्माण और विखराव/ विसर्जन में ख़त्म होता है। बड़े पौधों के लिए, बीज अगली पुश्त के मूल रूप में सेवा करते हैं, जिनसे एक प्रकार की विशेष प्रजाति दुसरे भूभागों में विसर्जित होती हैं। एक पौधे पर फूलों के जमाव को पुष्पण (inflorescence) कहा जाता है। फूल-पौधों के प्रजनन अवयव के साथ-साथ, फूलों को इंसानों/मनुष्यों ने सराहा है और इस्तेमाल भी किया है, खासकर अपने माहोल को सजाने के लिए और खाद्य के स्रोत के रूप में भी। .

नई!!: फूल गोभी और पुष्प · और देखें »

ब्रैसिकेसी

ब्रेसिकेसी कुल का एक पौधा ब्रैसिकेसी या क्रूसीफ़ेरी द्विदल वनस्पतियों का एक जगद्व्यापी कुल है। इस कुल के अन्तर्गत 350 वंश तथा 2500 जातियाँ मिलती हैं। इसके पौधे सर्वत्र मिलते हैं, परन्तु अधिकांश उत्तरी समशीतोष्ण भाग में पाए जाते हैं। मूली, शलगम, बंधगोभी, फूलगोभी, सरसों इस कुल के कुछ प्रमुख पौधें हैं। क्रूसीफ़ेरी के प्रतिनिधि विशेषत: उत्तरी समशीतोष्ण एवं भूमध्यसागरीय भूभागों में अधिक पाए जाते हैं। इसमें लगभग १,९०० उपजातियों की तथा प्राय: सभी क्षुप (कोई कोई गुल्मक) श्रेणी की वनस्पतियाँ हैं। इनमें कुछ वर्षायु, किंतु अधिकांश शाकीय, बहुवर्षायु होती हैं। ये प्रति वर्ष नवीन होकर उत्पन्न होती रहती हैं। किसी में खाद्य पदार्थों के संचय के कारण मूल कांड एवं पत्रादि स्थूल और मांसल होते हैं। यह कुल अहिफेन कुल (Papave raceae) और करीर कुल (Capparidaceae) से कुछ मिलता जुलता हैं, परंतु निम्नांकित लक्षणों से युक्त इसका वैशिष्ट्य स्पष्ट होता है। पत्तियाँ प्राय: एकांतर, (alternate) अनुपपत्र और एककोशा, सशाख, या नि:शाख एवं रोमों से युक्त होती हैं। पुष्पमंजरी एकवर्ध्यक्ष (racene) अथवा समशिख (corymb) होती है और निपत्र तथा निपत्रक प्राय: सर्वदा अनुपस्थित पाए जाते हैं। पुष्प उभयलिंगी, नियताकार और अधोजाय (hypogynous) होते हैं, जिनका पुष्पसूत्र K+ 2C8 A2+8G(2) होता है। यहाँ के K2.

नई!!: फूल गोभी और ब्रैसिकेसी · और देखें »

भग्न

मैंडलब्रॉट सेट भग्न का एक प्रसिद्ध उदाहरण है भग्न एक "विषम या खंडित ज्यामितीय आकार है जिसे हिस्से में विभाजित किया जा सकता है, जिनमें से प्रत्येक (कम से कम लगभग) संपूर्ण की लघु-आकार प्रतिलिपि है," एक गुण जो स्व-समानता कहलाता है। भग्न के गणितीय सख्त उपचार की जड़ें कार्ल वेइर्स्ट्रास, जार्ज कैंटर और फ़ेलिक्स हौसड्राफ़ द्वारा किए गए प्रकार्यों के अध्ययन में खोजी जा सकती हैं, जिन्होंने ऐसे प्रकार्यों का अध्ययन किया जो विश्लेषणात्मक थे, पर विभेदक नहीं; तथापि, 1975 में भग्न के लिए अंग्रेज़ी शब्द fractal बेनोइट मेंडेलब्रॉट ने गढ़ा और यह लैटिन के fractus से व्युत्पन्न है, जिसका तात्पर्य है "टूटा हुआ" या "खंडित".

नई!!: फूल गोभी और भग्न · और देखें »

मणिपुर

मणिपुर भारत का एक राज्य है। इसकी राजधानी है इंफाल। मणिपुर के पड़ोसी राज्य हैं: उत्तर में नागालैंड और दक्षिण में मिज़ोरम, पश्चिम में असम; और पूर्व में इसकी सीमा म्यांमार से मिलती है। इसका क्षेत्रफल 22,347 वर्ग कि.मी (8,628 वर्ग मील) है। यहां के मूल निवासी मेइती जनजाति के लोग हैं, जो यहां के घाटी क्षेत्र में रहते हैं। इनकी भाषा मेइतिलोन है, जिसे मणिपुरी भाषा भी कहते हैं। यह भाषा १९९२ में भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई है और इस प्रकार इसे एक राष्ट्रीय भाषा का दर्जा प्राप्त हो गया है। यहां के पर्वतीय क्षेत्रों में नागा व कुकी जनजाति के लोग रहते हैं। मणिपुरी को एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य माना जाता है। .

नई!!: फूल गोभी और मणिपुर · और देखें »

मेघालय

मेघालय पूर्वोत्तर भारत का एक राज्य है। इसका अर्थ है बादलों का घर। २०१६ के अनुसार यहां की जनसंख्या ३२,११,४७४ है। मेघालय का विस्तार २२,४३० वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में है, जिसका लम्बाई से चौडाई अनुपात लगभग ३:१ का है। IBEF, India (2013) राज्य का दक्षिणी छोर मयमनसिंह एवं सिलहट बांग्लादेशी विभागों से लगता है, पश्चिमी ओर रंगपुर बांग्लादेशी भाग तथा उत्तर एवं पूर्वी ओर भारतीय राज्य असम से घिरा हुआ है। राज्य की राजधानी शिलांग है। भारत में ब्रिटिश राज के समय तत्कालीन ब्रिटिश शाही अधिकारियों द्वारा इसे "पूर्व का स्काटलैण्ड" की संज्ञा दी थी।Arnold P. Kaminsky and Roger D. Long (2011), India Today: An Encyclopedia of Life in the Republic,, pp.

नई!!: फूल गोभी और मेघालय · और देखें »

शाकीय विज्ञान

फूल गोभी की खेती शाकीय विज्ञान (Olericulture) सब्जियों के उत्पादन से सम्बन्धित विज्ञान है। इसमें भोजन के लिये अकाष्ठीय पौधों की खेती से सम्बन्धित मुद्दों का अध्ययन होता है। शाकीय फसलों को निम्नलिखित ९ वर्गों में बाँटा जा सकता है-.

नई!!: फूल गोभी और शाकीय विज्ञान · और देखें »

वसा

lipid एक ट्राईग्लीसराइड अणु वसा अर्थात चिकनाई शरीर को क्रियाशील बनाए रखने में सहयोग करती है। वसा शरीर के लिए उपयोगी है, किंतु इसकी अधिकता हानिकारक भी हो सकती है। यह मांस तथा वनस्पति समूह दोनों प्रकार से प्राप्त होती है। इससे शरीर को दैनिक कार्यों के लिए शक्ति प्राप्त होती है। इसको शक्तिदायक ईंधन भी कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए १०० ग्राम चिकनाई का प्रयोग करना आवश्यक है। इसको पचाने में शरीर को काफ़ी समय लगता है। यह शरीर में प्रोटीन की आवश्यकता को कम करने के लिए आवश्यक होती है। वसा का शरीर में अत्यधिक मात्रा में बढ़ जाना उचित नहीं होता। यह संतुलित आहार द्वारा आवश्यक मात्रा में ही शरीर को उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अधिक मात्रा जानलेवा भी हो सकती है, यह ध्यान योग्य है। यह आमाशय की गतिशीलता में कमी ला देती है तथा भूख कम कर देती है। इससे आमाशय की वृद्धि होती है। चिकनाई कम हो जाने से रोगों का मुकाबला करने की शक्ति कम हो जाती है। अत्यधिक वसा सीधे स्रोत से हानिकारक है। इसकी संतुलित मात्रा लेना ही लाभदायक है। .

नई!!: फूल गोभी और वसा · और देखें »

वानस्पतिक नाम

वानस्पतिक नाम (botanical names) वानस्पतिक नामकरण के लिए अन्तरराष्ट्रीय कोड (International Code of Botanical Nomenclature (ICBN)) का पालन करते हुए पेड़-पौधों के वैज्ञानिक नाम को कहते हैं। इस प्रकार के नामकरण का उद्देश्य यह है कि पौधों के लिए एक ऐसा नाम हो जो विश्व भर में उस पौधे के संदर्भ में प्रयुक्त हो। .

नई!!: फूल गोभी और वानस्पतिक नाम · और देखें »

गांठगोभी

300px गाँठगोभी एक गोभीवर्गीय पौधा है जिसकी जड़ें गांठ के रूप में भोजन एकत्र करतीं हैं। यह सब्जी के काम आती है। .

नई!!: फूल गोभी और गांठगोभी · और देखें »

गोभी

दो प्रकार की सब्जियाँ होती हैं:-.

नई!!: फूल गोभी और गोभी · और देखें »

आहारीय सेलेनियम

आहारीय सेलेनियम यह प्रति-उपचायक के रूप में काम करता है। यह प्रभावशाली प्रति- उपचायक खनिज है। यह शरीर को हानिप्रद मुक्त मूलकों से छुटकारा दिलाने से मदद करता है जो चर्बीचुक्त ऊतकों के ऑक्सीजन के परिणामस्वरुप होते हैं। यह रक्त के थक्के बनने से रोकता है। प्रतिरक्षक-तंत्र की शक्ति बढाता है और जीव-विषों के प्रभावों को व्यर्थ कर देता है। यह जरावसथा की क्रियाओं को धीमा करता है। यकृत की सुस्वस्थता कायम रखने के लिये विटामिन ‘ई’ के साथ सेलेनियम आवश्यक है। सेलेनियम की कमी से कैन्सर और हृदय रोग में खतरा बढ़ जाता है। कई देशों के सेलेनियम और कैन्सर प्रतिमानों का मानचित्रण कर लिया गया है। जिसमें सेलेनियम-कैन्सर संबंध का साक्ष्य अत्यधिक है। फ़िनलैड में वैज्ञानिको ने ग्यारह हजार व्यक्तियों को देखा उन्होंने पाया कि सेलेनियम के निम्न रक्त-वाले व्यक्ति हृदय-रोग से तीन गुना अधिक मृत्यु की सम्भावना वाले थे। चीन में हृदय की मांसपेशियों की खराबी से होने वाला रोग उन क्षेत्रों में फ़ैले हुए थे जहां खनिज सेलेनियम के निम्न स्तर पाये गये थे। सेलेनियम की कमी वाली मिट्टी सेलेनियम की कमी वाले खाघ उत्पन्न करती थी। सेलेनियम सम्पूर्ण के परिणाम स्वरुप यह रोग प्रायः समाप्त कर दिया गया है। १९८४ में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया कि निम्न रक्त सेलेनियम वाले व्यक्तियों को कैन्सर होने का अधिक खतरा होता है। .

नई!!: फूल गोभी और आहारीय सेलेनियम · और देखें »

अचार बनाना

अचार बनाने के लिए एकत्रित किए गए खीरे (विशेष रूप से, घेर्किन). सीरिया के मध्य पूर्व शैली अचार. अचार बनाना, जिसे ब्राइनिंग या डिब्बाबंदी के नाम से भी जाना जाता है, लैक्टिक एसिड बनाने के लिए, या खाद्य पदार्थ को किसी अम्लीय घोल, सामान्यतः सिरका (एसेटिक एसिड) में मसाले लगाकर संग्रहीत करने के लिए लवण (नमक और पानी का घोल) में वातनिरपेक्ष किण्वन द्वारा खाद्य पदार्थ संरक्षित करने की एक प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया के बाद तैयार होने वाले खद्य पदार्थ को अचार कहा जाता है। इस प्रक्रिया से खाद्य पदार्थ का स्वाद नमकीन या खट्टा हो जाता है। दक्षिण एशिया में, खाद्य तेलों का उपयोग सिरका के साथ अचार बनाने के माध्यम के रूप में किया जाता है। एक और ख़ास विशेषता यह है कि इसका pH, 4.6 से कम होता है, जो अधिकांश बैक्टीरिया को मारने के लिए पर्याप्त है। अचार बनाकर विकारी खाद्य पदार्थों को भी महीनों तक संरक्षित किया जा सकता है। सुक्ष्मजीवीरोधी जड़ी बूटियों और मसालें, जैसे सरसों के बीज, लहसुन दालचीनी या लौंग अक्सर लिलाए जाते हैं। अगर खाद्य पदार्थ में पर्याप्त नमी हो, तो अचार बनाने का लवण केवल सूखा नमक मिलाकर बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, गोभी और कोरियाई किमची अतिरिक्त पानी से सब्जियों को बाहर निकालकर उनमें नमक लगाकर बनाया जाता है। लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया से, कमरे के तापमान पर प्राकृतिक किण्वन आवश्यक अम्लता का निर्माण करता है। अन्य अचार सिरका में सब्जियों को रखकर बनाए जाते हैं। डिब्बाबंदी प्रक्रिया के विपरीत, अचार बनाने (जिसमें किण्वन शामिल है) के लिए सील किए जाने से पहले खाद्य पदार्थ को को पूरी तरह से रोगाणुहीन करने की आवश्यकता नहीं होती है। घोल की अम्लता या लवणता, किण्वन का तापमान और ऑक्सीजन का बहिष्करण जिस पर सूक्ष्मजीव हावी होते हैं, उत्पाद के स्वाद को निर्धारित करती है।मैकगी, हेरोल्ड (2004).

नई!!: फूल गोभी और अचार बनाना · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़ूलगोभी, फूलगोभी

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »