लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह

सूची फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह

फ़ॉकलैंड द्वीप-समूह दक्षिण अटलांटिक महासागर में अर्जेन्टीना की तट से लगा एक द्वीपसमूह हैं। इसके पूर्व में शैग रॉक्स (दक्षिण जॉर्जिया) और दक्षिण में ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह में दो मुख्य द्वीप हैं, पूर्व फ़ॉकलैंड और पश्चिम फ़ॉकलैंड, इनके साथ ही ७७६ छोटे द्वीप हैं। पूर्व फ़ॉकलैंड में स्थित स्टेनली देश की राजधानी है। यह द्वीपसमूह यूनाईटेड किंगडम का स्वशासी प्रवासी क्षेत्र है। १८३३ में ब्रिटिश शासन की पुनर्स्थापना के बाद अर्जेन्टीना ने इस पर अपनी प्रभुता का दावा किया है। अर्जेन्टीना द्वारा जताए गए अधिकार को द्वीपवासियों द्वारा खारिज किए जाने के बाद अर्जेन्टीना ने १९८२ में फ़ॉकलैंड द्वीप पर आक्रमण किया। तदोपरांत अर्जेटीना और यूनाइटेड किंगडम के बीच चले दो महीने के लंबे अघोषित युद्ध में हार के बाद अर्जेण्टीनी बलों ने वापसी कर ली। युद्ध के बाद से इस स्वसाशी क्षेत्र ने मत्स्य पालन और पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत आर्थिक वृद्धि की है। .

15 संबंधों: दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची, देशों के दूरभाष कूट की सूची, देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची, फ़ाकलैंड द्वीप पाउंड, फ़ॉकलैंड युद्ध, ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश, बीबीसी वर्ल्ड सर्विस, यूटीसी−०३:००, यूटीसी−०४:००, संसार के देश और निवासी, जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची, जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची, विश्व के सभी देश, कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह

दक्षिण अमेरिका

दक्षिण अमेरिका (स्पेनी: América del Sur; पुर्तगाली: América do Sul) उत्तर अमेरिका के दक्षिण पूर्व में स्थित पश्चिमी गोलार्द्ध का एक महाद्वीप है। दक्षिणी अमेरिका उत्तर में १३० उत्तरी अक्षांश (गैलिनस अन्तरीप) से दक्षिण में ५६० दक्षिणी अक्षांश (हार्न अन्तरीप) तक एवं पूर्व में ३५० पश्चिमी देशान्तर (रेशिको अन्तरीप) से पश्चिम में ८१० पश्चिमी देशान्तर (पारिना अन्तरीप) तक विस्तृत है। इसके उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पूर्व तथा उत्तर-पूर्व में अन्ध महासागर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिक महासागर स्थित हैं। भूमध्य रेखा इस महाद्वीप के उत्तरी भाग से एवं मकर रेखा मध्य से गुजरती है जिसके कारण इसका अधिकांश भाग उष्ण कटिबन्ध में पड़ता है। दक्षिणी अमेरिका की उत्तर से दक्षिण लम्बाई लगभग ७,२०० किलोमीटर तथा पश्चिम से पूर्व चौड़ाई ५,१२० किलोमीटर है। विश्व का यह चौथा बड़ा महाद्वीप है, जो आकार में भारत से लगभग ६ गुना बड़ा है। पनामा नहर इसे पनामा भूडमरुमध्य पर उत्तरी अमरीका महाद्वीप से अलग करती है। किंतु पनामा देश उत्तरी अमरीका में आता है। ३२,००० किलोमीटर लम्बे समुद्रतट वाले इस महाद्वीप का समुद्री किनारा सीधा एवं सपाट है, तट पर द्वीप, प्रायद्वीप तथा खाड़ियाँ कम हैं जिससे अच्छे बन्दरगाहों का अभाव है। खनिज तथा प्राकृतिक सम्पदा में धनी यह महाद्वीप गर्म एवं नम जलवायु, पर्वतों, पठारों घने जंगलों तथा मरुस्थलों की उपस्थिति के कारण विकसित नहीं हो सका है। यहाँ विश्व की सबसे लम्बी पर्वत-श्रेणी एण्डीज पर्वतमाला एवं सबसे ऊँची टीटीकाका झील हैं। भूमध्यरेखा के समीप पेरू देश में चिम्बोरेजो तथा कोटोपैक्सी नामक विश्व के सबसे ऊँचे ज्वालामुखी पर्वत हैं जो लगभग ६,०९६ मीटर ऊँचे हैं। अमेजन, ओरीनिको, रियो डि ला प्लाटा यहाँ की प्रमुख नदियाँ हैं। दक्षिण अमेरिका की अन्य नदियाँ ब्राज़ील की साओ फ्रांसिस्को, कोलम्बिया की मैगडालेना तथा अर्जेण्टाइना की रायो कोलोरेडो हैं। इस महाद्वीप में ब्राज़ील, अर्जेंटीना, चिली, उरुग्वे, पैराग्वे, बोलिविया, पेरू, ईक्वाडोर, कोलोंबिया, वेनेज़ुएला, गुयाना (ब्रिटिश, डच, फ्रेंच) और फ़ाकलैंड द्वीप-समूह आदि देश हैं। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और दक्षिण अमेरिका · और देखें »

दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची

यह सूची दक्षिण अमरीका के देशों की है:- .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और दक्षिण अमेरिकी देशों की सूची · और देखें »

देशों के दूरभाष कूट की सूची

यह ITU-T की सिफारिश E.164 के अनुसार देशों की दूरभाष कुट सँख्या कि सुची है। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और देशों के दूरभाष कूट की सूची · और देखें »

देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची

निम्न चार्ट विश्व के देशों को सूचीबद्ध करता है (जैसा की यहां परिभाषित किया गया है), इसमें उनके राजधानीयों के नाम भी शामिल है, यह अंग्रेजी के साथ साथ उस देश की मूल भाषा और/या सरकारी भाषा में दी गयी है। ज टी की कोण नॉन en .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और देशी भाषाओं में देशों और राजधानियों की सूची · और देखें »

फ़ाकलैंड द्वीप पाउंड

फॉकलैंड द्वीप पाउंड फॉकलैंड द्वीप-समूह की आधिकारिक मुद्रा है। इसे पाउंड '£' से अलग बताने के लिए 'FK £' का इस्तेमाल किया जाता है। फ़ॉकलैंड पाउंड का मूल्य पाउंड स्टर्लिंग के बराबर है और दोनों मुद्राओं के बैंकनोट इस द्वीप समूह में इस्तेमाल किए जाते हैं। (यद्यपि यूनाइटेड किंगडम में जारी नोट बैंकों ही आमतौर पर ब्रिटेन में स्वीकार किए जाते हैं) श्रेणी:मुद्रा.

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और फ़ाकलैंड द्वीप पाउंड · और देखें »

फ़ॉकलैंड युद्ध

फ़ॉकलैंड युद्ध (अंग्रेज़ी: Falklands War, स्पेनी: Guerra de las Malvinas) सन् १९८२ में ब्रिटेन और आर्जेन्टीना के बीच दस-सप्ताह तक चलने वाला एक युद्ध था, जो प्रशांत महासागर के दक्षिणी भाग में फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह तथा दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह के दो ब्रिटिश-अधीन क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा प्राप्त करने के लिए लड़ा गया। आर्जेन्टीना सदा से ही इन द्वीपों को अपना भाग बताता रहा है, हालांकि इनपर ब्रिटिश क़ब्ज़ा एक शताब्दी से भी अधिक रहा है। शुक्रवार २ अप्रैल १९८२ को आर्जेन्टीना के दस्तों ने इन द्वीपों पर हमला बोलकर उनपर नियंत्रण कर लिया और अगले ही दिन पास के दक्षिण जॉर्जिया एवं दक्षिण सैंडविच द्वीप समूह पर भी नियंत्रण कर लिया। ब्रिटेन ने इसका विरोध करा और अपने युद्धी जहाज़ वहाँ के लिए रवाना कर दिये। कई झड़पों के बाद १४ जून को द्वीपों पर स्थित आर्जेन्टीनी सैनिकों ने अपने हथियार डाल दिये और ब्रिटेन का वहाँ शासन फिर से बहाल हो गया। युद्ध में कुल मिलाकर २२५ ब्रिटिश और ६४९ आर्जेन्टीनी लोगों की मृत्यु हुई। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और फ़ॉकलैंड युद्ध · और देखें »

ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश

ब्रिटिश विदेशी प्रदेशों की अवस्थिति ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश (अंग्रेजी: British Overseas Territories) या ब्रिटिश विदेशी प्रदेश, संयुक्त राजशाही के वो चौदह प्रदेश हैं, जो वैसे तो संयुक्त राजशाही का एक हिस्सा नहीं हैं पर इसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं। यह वो प्रदेश हैं जो ब्रिटिश साम्राज्य के समय से ही ब्रिटेन के आधीन हैं और इन्हे आज तक या तो स्वतंत्रता प्राप्त नहीं हो पायी है या फिर इन्होने खुद ही ब्रिटेन का हिस्सा बने रहने के लिए मतदान किया है। ब्रिटिश राष्ट्रीयता अधिनियम 1981 (अंग्रेजी: British Nationality Act 1981) के अनुसार इन प्रदेशों को "ब्रिटिश अधीन क्षेत्र" नाम दिया गया था जिसे ब्रिटिश विदेशी प्रदेश अधिनियम 2002 (अंग्रेजी: British Overseas Territories Act 2002) के द्वारा बदल कर ब्रिटिश विदेशी प्रदेश कर दिया गया। 1981 से पहले, इन प्रदेशों को किरीट उपनिवेश या किरीटोपनिवेश (क्राउन कालोनी) कहा जाता था। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, जहाँ पर कोई स्थायी निवासी नहीं हैं और साइप्रस के संप्रभु सैन्य अड्डों के अलावा, सभी विदेशी प्रदेशों में स्थायी आबादी है। इन सभी क्षेत्रों का सामूहिक भूमि क्षेत्र 1728000 वर्ग किमी (667,018 वर्ग मील) और जनसंख्या लगभग 260,000 है। ब्रिटिश अंटार्कटिक क्षेत्र, चार अन्य संप्रभु राष्ट्रों और उनके अंटार्कटिक क्षेत्रों के साथ हुए एक पारस्परिक मान्यता समझौते का हिस्सा है। ब्रिटेन अंटार्कटिक संधि प्रणाली में एक भागीदार है। जर्सी, ग्वेर्नसे और आइल ऑफ़ मैन जैसे क्षेत्र, हालांकि ब्रिटिश राजशाही की संप्रभुता के अंतर्गत आते हैं पर इनके साथ संयुक्त राजशाही का एक अलग संवैधानिक रिश्ता है और इन्हें किरीटाधीन क्षेत्र कहा जाता है। ब्रिटिश विदेशी प्रदेश और किरीटाधीन क्षेत्र राष्ट्रमंडल के उन देशों से अलग हैं जिनमें से ज्यादातर कभी ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और ब्रिटिश समुद्रपार प्रदेश · और देखें »

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस दुनिया का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय प्रसारक है,जो सादृश और अंकीय लघु तरंगों (एनालॉग एंड डिजिटल शार्टवेव), इंटरनेट स्ट्रीमिंग और पॉडकास्टिंग, उपग्रह, एफएम और एमडब्ल्यू प्रसारणों के जरिये दुनिया के कई हिस्सों में 32 भाषाओं में प्रसारण करता है। यह राजनीतिक रूप से स्वतंत्र, (बीबीसी के घोषणपत्र में उल्लिखित विषयों का ब्यौरा उपलब्ध कराने के समझौते के आदेश द्वारा) गैर-लाभकारी और वाणिज्यिक विज्ञापनों से मुक्त है। अंग्रेजी भाषा की सेवा हर दिन 24 घंटे प्रसारित होती है। जून 2009 में बीबीसी की रिपोर्ट है कि विश्व सेवा के साप्ताहिक श्रोताओं का औसत 188 मिलियन लोगों तक पहुंच गया। वर्ल्ड सर्विस के लिए ब्रिटिश सरकार विदेशी और राष्ट्रमंडल कार्यालय द्वारा अनुदान सहायता के माध्यम से वित्तपोषित करती है। 2014 से यह अनिवार्य बीबीसी लाइसेंस शुल्क से वित्तपोषित होगा, जो ब्रिटेन में टेलीविजन पर प्रसा‍रित कार्यक्रमों को देखने वाले हर घर पर लगाया जायेगा.

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और बीबीसी वर्ल्ड सर्विस · और देखें »

यूटीसी−०३:००

यूटीसी−03:00 यूटीसी से तीन घंटे पीछे का एक समय मंडल है जो ग्रीनविच मानक समय से तीन घंटे कम करने पर आता है। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और यूटीसी−०३:०० · और देखें »

यूटीसी−०४:००

यूटीसी−04:00 ग्रीनविच मानक समय से चार घंटे पीछे का एक समय मंडल है जो यूटीसी से चार घंटे घटाने पर आता है। जब यूटीसी पर दिन के बारह बज रहे होते हैं तो यहाँ सुबह के आठ बज रहे होते हैं। इसे निम्न जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और यूटीसी−०४:०० · और देखें »

संसार के देश और निवासी

कोई विवरण नहीं।

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और संसार के देश और निवासी · और देखें »

जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची

जनसँख्या घनत्व2006 के अनुसार जनसँख्या घनत्व के अनुसार देश एवं उनके निर्भर क्षेत्रों की सूची निवासी/वर्ग किमी में। स्त्रोत:.

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और जनसंख्या घनत्व के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची

जनसंख्या के अनुसार देशों का मानचित्र 2007 में यह जनसंख्या के हिसाब से देशों की सूची है, इस सूची में प्रभुता संपन्न राष्ट्र और बसे हुए अधीन क्षेत्र शामिल हैं। यह सूची आईएसओ मानक पर आधारित आईएसओ 3166-1 है। .

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और जनसंख्या के अनुसार देशों की सूची · और देखें »

विश्व के सभी देश

यह विश्व के देशों की सूची, एक सिंहावलोकन कराती है, विश्व के राष्ट्रों का, जो कि देवनागरी वर्णक्रमानुसार व्यवस्थित है। इसमें स्वतंत्र राज्य भी सम्मिलित हैं। (जो कि अन्तराष्ट्रीय मान्यताप्राप्त हैं और जो अमान्यता प्राप्त), हैं, बसे हुए हैंपरतंत्र क्षेत्र, एवं खास शासकों के क्षेत्र भी। ऐसे समावेश मानदण्ड अनुसार यह सूची शब्द `देश' एवं `सार्वभौम राष्ट्र' को पर्यायवाची नहीं मानती। जैसा कि प्रायः साधारण बोलचाल में प्रयोग किया जाता है। कृप्या ध्यान रखें कि किन्हीं खास परिस्थितिवश एवं किन्हीं खास भाषाओं में 'देश' शब्द को सर्वथा प्रतिबंधात्मक अर्थ समझा जाता है। अतः केवल 193 निम्नलिखित प्रविष्टियाँ ही प्रथम शब्द (देश या राष्ट्र) में समझे जाएं। यह सूची दिए गए देशों के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी क्षेत्रों को आवृत्त करती है, अर्थात क्षेत्र, जलीय क्षेत्र (जिसमें जलीय आंतरिक क्षेत्र एवं थल से लगे जलीय क्षेत्र भी आते हैं), विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र, कॉण्टीनेण्टल शैल्फ, एवं हवाई क्षेत्र.

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और विश्व के सभी देश · और देखें »

कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह

बकिंघम पैलेस की बालकनी में नवविवाहित ड्यूक और कैम्ब्रिज की डचेस.बाईं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड ग्रेस वान कटसेम और दायीं ओर जूनियर ब्राइड्ज़्मेड मार्गरीटा आर्मस्ट्रांग-जोन्स हैं। कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह 29 अप्रैल 2011 शुक्रवार को लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बी में संपन्न हुआ। रानी एलिजाबेथ द्वितीय के उत्तराधिकार की पंक्ति में दूसरे पुत्र, राजुमार विलियम 2001 में पहली बार कैथरीन मिडलटन से मिले थे, जब दोनों सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय में पढाई कर रहे थे। 20 अक्टूबर 2010 को हुई उनकी सगाई की घोषणा 16 नवम्बर 2010 को की गयी थी। विवाह की तैयारी और स्वयं इस अवसर ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया जिसमें सेवा का दुनिया भर में सीधा प्रसारण किया गया, साथ ही इसकी तुलना और समानता कई मायनों में विलियम के माता-पिता प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना स्पेंसर की 1981 में हुई शादी से की गयी। एक अनुमान के मुताबिक़ दुनिया भर में तीन बिलियन लोगों ने इस विवाह को देखा और 24.5 मिलियन लोगों ने ब्रिटेन में इस आयोजन को प्रत्यक्ष रूप से देखा.

नई!!: फ़ॉकलैंड द्वीपसमूह और कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम तथा कैथरीन मिडलटन का विवाह · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फ़ाकलैण्ड द्वीप-समूह, फ़ाकलैण्ड द्वीपसमूह, फ़ाकलैंड द्वीप-समूह, फाकलैण्ड द्वीप समूह, फाकलैंड द्वीपसमूह, फॉकलैण्ड, माल्विनास द्वीपसमूह

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »