लोगो
यूनियनपीडिया
संचार
Google Play पर पाएं
नई! अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर डाउनलोड यूनियनपीडिया!
मुक्त
ब्राउज़र की तुलना में तेजी से पहुँच!
 

फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

सूची फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

Kajol with karan johar.jpg फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन विजेता, करण जौहर फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कारों की वर्षवार सूची श्रेणी:फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

16 संबंधों: दिल तो पागल है, दोस्ती (1964 फ़िल्म), दीवार (१९७५ फ़िल्म), निकाह (1982 फ़िल्म), फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार, मधुमती, मनु ऋषि, राजकुमार हिरानी, लम्हे, सर्वश्रेष्ठ, वक़्त (1965 फ़िल्म), गाइड (1965 फ़िल्म), आनन्द (फ़िल्म), कभी खुशी कभी ग़म, उपकार (1967 फ़िल्म), 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

दिल तो पागल है

दिल तो पागल है 1997 में बनी भारतीय हिन्दी फिल्म है। जिसका निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। इसमें मुख्य किरदार में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर हैं। शाहरुख खान और यश चोपड़ा की यह एक साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह डर (1993) और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995) में साथ काम किए थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और दिल तो पागल है · और देखें »

दोस्ती (1964 फ़िल्म)

दोस्ती १९६४ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसके निर्देशक सत्येन बोस और निर्माता अपने राजश्री प्रोडक्शन्स के तले ताराचंद बड़जात्या हैं। जैसा फ़िल्म का नाम है, यह फ़िल्म एक अपाहिज लड़के और एक अन्धे लड़के के बीच दोस्ती को दर्शाती है। इस फ़िल्म को १९६४ के फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में छ: पुरस्कारों से नवाज़ा गया जिसमें फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार भी शामिल है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और दोस्ती (1964 फ़िल्म) · और देखें »

दीवार (१९७५ फ़िल्म)

दीवार 1975 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यश चोपड़ा निर्मित दीवार हिन्दी सिनेमा की सबसे सफ़लतम फिल्मों में से है जिसने अमिताभ को "एंग्री यंग मैन" के खिताब में स्थापित कर दिया। इस फिल्म ने अमिताभ के करियर को नयी बुलंदियों पर पहुँचा दिया। कहा जाता है की फिल्म की कहानी अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान के जीवन पर आधारित है और अमिताभ बच्चन ने यही किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी है दो भाईयों की कहानी है जो बचपन में अपने और अपने परिवार पर अत्याचारों को झेलकर जिंदगी में दो अलग अलग रास्ते चुनते हैं, जो दोनों के बीच मे एक दीवार खड़ी कर देते हैं। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और दीवार (१९७५ फ़िल्म) · और देखें »

निकाह (1982 फ़िल्म)

निकाह 1982 में बनी हिन्दी भाषा की फ़िल्म है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और निकाह (1982 फ़िल्म) · और देखें »

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे पुरानी और प्रमुख घटनाओं में से एक रही है। इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी। पुरस्कार जनता के मत एवं ज्यूरी के सदस्यों के मत दोनों के आधार पर दी हर साल दी जाती है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

मधुमती

मधुमती 1958 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह शायद पहली हिन्दी फ़िल्म है जिसमें एक कलाकार (वैजयन्ती माला) ने तीन-तीन रोल निभाये हों। इस फ़िल्म के निर्माता और निर्देशक बिमल रॉय थे। फ़िल्म में मुख्य भूमिका दिलीप कुमार, वैजयन्ती माला और जॉनी वॉकर ने निभाई है। इस फ़िल्म को सन् १९५८ में अन्य पुरस्कारों के अलावा फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। इस फिल्म पे कइ रिमेक फिलमे भी बनी जैसे, कुदरत, बीस साल बाद, और ओम शांति ओम .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और मधुमती · और देखें »

मनु ऋषि

मनु ऋषि एक भारतीय फिल्म अभिनेता, गीतकार, पटकथा और संवाद लेखक है। इन्होंने दिल्ली में अरविन्द गौड़ के निर्देशन में ६ वर्ष तक नाटकों मंे काम किया। मनु ऋषि को ओए लक्की! लक्की ओए! फिल्म के लिये वर्ष २००९ का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार मिला है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और मनु ऋषि · और देखें »

राजकुमार हिरानी

राजकुमार हिरानी (जन्म 22 नवम्बर 1962) राष्ट्रीय पुरस्कार और फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार विजेता हिन्दी फ़िल्मों के भारतीय निर्देशक, निर्माता,पटकथा लेखक और फ़िल्म सम्पादक हैं जिन्हें प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एम बी बी एस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फ़िल्मों के लिए जाना जाता है।.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और राजकुमार हिरानी · और देखें »

लम्हे

लम्हे 1991 में बनी हिन्दी भाषा की नाटकीय प्रेमकहानी फ़िल्म है। फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में अनिल कपूर और श्रीदेवी है जबकि वहीदा रहमान, अनुपम खेर और मनोहर सिंह सहायक भूमिका निभाते हैं। हालांकि फिल्म वित्तीय सफलता नहीं थी लेकिन इसे आलोचनात्मक प्रशंसा प्राप्त हुई थी। इसे एक राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार सहित पाँच फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त हुए थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और लम्हे · और देखें »

सर्वश्रेष्ठ

सर्वश्रेष्ठ का अर्थ होता है सर्वोत्तम। इस नाम से निम्न लेख हैं।;फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार.

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ · और देखें »

वक़्त (1965 फ़िल्म)

वक्त सन् 1965 में प्रदर्शित तथा चोपड़ा बंधुओ द्वारा निर्मित व निर्देशित हिन्दी फ़िल्म है। जिसमें उस दौर के प्रमुख अभिनेता सुनील दत्त, राज कुमार, साधना, बलराज साहनी, शशि कपूर, शर्मिला टैगोर व रहमान इत्यादि शामिल है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और वक़्त (1965 फ़िल्म) · और देखें »

गाइड (1965 फ़िल्म)

गाइड 1965 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह भारत के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी लेखक आर के नारायण के द गाइड नाम के उपन्यास पर आधारित है। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और गाइड (1965 फ़िल्म) · और देखें »

आनन्द (फ़िल्म)

आनन्द १९७१ में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इस फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक एवं संपादक ऋषिकेश मुखर्जी हैं। इस फ़िल्म के मुख्य कलाकार राजेश खन्ना एवं अमिताभ बच्चन हैं। इस फ़िल्म को राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अलावा फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में छः श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और आनन्द (फ़िल्म) · और देखें »

कभी खुशी कभी ग़म

कभी खुशी कभी ग़म... 2001 की हिन्दी भाषा की पारिवारिक नाटक फिल्म है। यह करण जौहर द्वारा लिखित और निर्देशित है और इसका निर्माण यश जौहर ने किया। फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, शाहरुख खान, काजोल, ऋतिक रोशन और करीना कपूर प्रमुख भूमिका निभाते हैं जबकि रानी मुखर्जी विस्तारित विशेष उपस्थिति में दिखीं हैं। यह घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रमुख व्यावसायिक सफलता के रूप में उभरी। भारत के बाहर, यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी, जब तक कि करण की अगली फिल्म कभी अलविदा ना कहना (2006) द्वारा यह रिकॉर्ड तोड़ा नहीं गया था। इसने अगले वर्ष लोकप्रिय पुरस्कार समारोहों में कई पुरस्कार जीते, जिसमें पांच फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी शामिल थे। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और कभी खुशी कभी ग़म · और देखें »

उपकार (1967 फ़िल्म)

उपकार 1967 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है जिसका निर्देशन मनोज कुमार ने किया है। इसी फ़िल्म से मनोज कुमार की भारत कुमार की छवि बनी थी। इस फ़िल्म को छ: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और उपकार (1967 फ़िल्म) · और देखें »

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार

61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार १५ जनवरी २०१६ को यश राज स्टूडियो, मुंबई में २०१५ में बनी हिन्दी फ़िल्म-उद्योग की फ़िल्मों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किए गए थे। समारोह की मेज़बानी शाहरुख खान और कपिल शर्मा ने साथ मिलकर की। पुरस्कार के नामांकनों की घोषणा ११ जनवरी २०१६ को की गई थी। बाजीराव मस्तानी को सर्वाधिक १२ नामांकन प्राप्त हुए। इसके बाद पीकू को आठ और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स को सात नामांकन प्राप्त हुए। बाजीराव मस्तानी ने नौ श्रेणियों में बाज़ी मारी और सर्वाधिक पुरस्कार जीतने वाली २०१५ की फ़िल्म बन गई। रणवीर सिंह को बाजीराव मस्तानी में बाजीराव की भूमिका के लिए अपना पहला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार प्राप्त हुआ। दीपिका पादुकोण को पीकू में पीकू बनर्जी की भूमिका के लिए अपना तीसरा फ़िल्मफ़ेयर व दूसरा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार प्राप्त हुआ। .

नई!!: फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार और 61वे फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार · और देखें »

यहां पुनर्निर्देश करता है:

फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन पुरस्कार

निवर्तमानआने वाली
अरे! अब हम फेसबुक पर हैं! »